icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दरभंगा स्नातक सीट जीत से राजद में उत्साह, NDA के अंत की भविष्यवाणी

Darbhanga, Bihar:दरभंगा स्नातक सीट से जीत पर राजद खेमे में खुशी की लहर, पूर्व मंत्री व वरिष्ठ राजद नेता ललित यादव ने कहा इस जीत के साथ ही एनडीए का पतन शुरू, आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में एनडीए का होगा अंत. कार्यकर्ताओं ने कहा विधानसभा चुनाव में मिथिलांचल में 10 में से 10 सेट लेंगे जीत. दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत से राजद खेमे में खुशी की लहर है. राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ललित यादव ने कहा कि इस चुनाव से एनडीए का पतन शुरू हो गया है। आने वाले सभी चुनाव में एनडीए का अंत होगा। वही कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम मिथिलांचल में विधानसभा के 10 में से 10 सीट जीतेंगे. ललित यादव ने कहा की सबसे पहले मतदाता मालिक को बहुत-बहुत जीत की बधाई।हमारे आदरणीय नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जी को भी बधाई और दरभंगा-मधुबनी के तमाम कार्यकर्ताओं को बधाई। एनडीए के खात्मा की शुरुआत हो गई है, इस विधान परिषद के चुनाव से। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में एनडीए का अंत होगा। इस चुनाव से एनडीए का पतन शुरू हो गया है. वही कार्यकर्ता पन्ना यादव ने कहा की यह जीत मिथिलांचल की जीत है। तमाम स्नातक मतदाताओ के साथ साथ लालू प्रसाद यादव,तेजस्वी यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल की जीत है।विधानसभा चुनाव में मिथिलांचल की दस में से दस सीट हम लोग जीतेंगे. Byte१.ललित यादव,पूर्व मंत्री २.पन्ना यादव,कार्यकर्ता
0
0
Report

खूँटी के लावारिस कुत्ते राहगीरों के लिए खतरा बन गए

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - झूंड में चलते लावारिस कुत्ते हुए खतरनाक , भयभीत हैं परेशान राहगीर। शहर में कुत्ते झुंड बनाकर चलते हैं और कभी कभी राहगीरों पर भौंकते हैं और दौड़ाते हैं। खूँटी के डाक-बंगला रोड, दतिया रोड नेताजी चौक आदि जगह कुत्तों का जमावड़ा बना हुआ रहता है। ये लावारिस कुत्तों का झूंड खतरनाक होता जा रहा है। मांस के टुकड़े का स्वाद इनके जीभ और दाँत मांस मछली मुर्गा का स्वाद लेता रहता है। दरअसल, खूँटी के गुदड़ी बाजार और मुहल्लों में सड़कों के किनारे में मांस मछली मुर्गा का दुकान लगता है। जहाँ मांस गिर जाता है तो कुत्ते उसका स्वाद लेते रहते हैं। इसके कारण उन क्षेत्रों में कुत्तों का विचरण होता है जो राहगीरों के लिए घातक बनता जा रहा है। खूँटी में इन खूंखार कुत्तों को पकड़ने और वैक्सीन देने का कोई संसाधन नहीं है। ताकि उनके दांतों को एंटी रेबीज बनाया जा सके। वहीं लावारिस कुत्तों के द्वारा काटे जाने पर हमेशा ही घायल भुक्तभोगी अस्पताल जाकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाते हैं और ईलाज करवाते हैं। लेकिन शहर में कुत्तों का आतंक से निजात नहीं मिल पा रहा है। जिससे लोगों को इन समस्या का निराकरण हो सके।
0
0
Report

करवा चौथ के दिन घरेलू कलह के चलते युवक ने तेजाब पीया, हालत गंभीर

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे करवा चौथ के दिन घरेलू कलह से परेशान व्यक्ति ने पिया तेजाब, हालत गंभीर पांच दिन से घर से लापता था अमरजीत, घर लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत; बीके अस्पताल से दिल्ली रेफर फरीदाबाद: फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने करवा चौथ के दिन घर में रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए बीके नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था और व्यक्ति पिछले पांच दिनों से घर से लापता था। पांच दिन से घर से गायब था अमरजीत नेहरू कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय अमरजीत राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी सुमन (30) एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। परिजनों के मुताबिक, अमरजीत पिछले पांच दिनों से घर से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर भी परिजन चिंतित थे। घर लौटा तो परिवार को लगा, अब सब ठीक हो जाएगा परिजनों के अनुसार, अमरजीत वीरवार सुबह घर लौटा था। उसे वापस देखकर परिवार को उम्मीद थी कि अब हालात सामान्य हो जाएंगे। हालांकि, पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बरकरार था। इसी दौरान अमरजीत ने घर में रखा तेजाब पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत बीके नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। 12 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे हैं परिवार के मुताबिक, अमरजीत की शादी करीब 12 साल पहले अमृतसर निवासी सुमन से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते अमरजीत पांच दिन पहले घर छोड़कर चला गया था। शिकायत मिलने पर जांच करेगी पुलिस डबुआ थाना पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

पारिवारिक दबाव से प्रेरित: आदित्य अरोड़ा ने 19वीं मंजिल से खुदकशी कर ली

Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा स्थित सिटी-2 स्थित प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में बृहस्पतिवार तड़के 18 वर्षीय बीबीए छात्र आदित्य अरोड़ा ने 19वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आदित्य एक्टर बनना चाहता था। लेकिन परिवार के दबाव में उसने बीबीए में दाखिला लिया था। हालांकि पढ़ाई को लेकर असमंजस ही उसकी मौत की वजह बना, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. पुलिस के अनुसार घटना तड़के करीब चार बजे की है। आदित्य सोसायटी के टावर-ए में अपने परिवार के साथ रहता था। वह बिना किसी को बताए घर से निकला और दूसरे टावर-बी में पहुंच गया। वहां 19वीं मंजिल की लॉबी से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शुरुआती जानकारी के मुताबिक आदित्य गाजियाबाद के एक निजी कॉलेज से बीबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बताया गया है कि एक्टिंग में आगे की पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन परिवार की अपेक्षाओं के चलते उसने बीबीए में दाखिला लिया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह किसी बात को लेकर नाराज था। हालांकि उसकी नाराजगी की असल वजह क्या थी और क्या उसका पढ़ाई से कोई सीधा संबंध था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने भी अभी आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है。 आदित्य के परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई है। जानकारी के अनुसार, घटना से पहले उसे डांटने या परिवार में किसी विवाद की बात सामने नहीं आई है। वह अपने टावर से निकलकर दूसरे टावर में क्यों गया और किन परिस्थितियों में उसने 19वीं मंजिल से छलांग लगाई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों की ओर से भी फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है。
0
0
Report

साढ़े आठ माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत पर मायके ने जताया संदेह

Farrukhabad, Uttar Pradesh:साढ़े आठ माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने मौत को लेकर संदेह जताया। कान के पास लाल निशान देख पिता ने उठाए सवाल; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा हुआ। मामला कायमगंज क्षेत्र के तुर्क ललैया गांव का है। गांव निवासी सपना अपने पति जयवीर जाटव और सास लौगश्री के साथ हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहती थी। कुछ दिन पहले ही वह गांव आई थी। बुधवार को परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए थे। वहां से घर लौटने के बाद देर रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सास लौँगश्री के अनुसार, वे सपना को लेकर अस्पताल के गेट तक पहुंचे थे, तभी उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव स्थित घर लौट आए। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर कमालगंज थाना क्षेत्र के लखनियापुर गांव से पिता संजय कठेरिया, मां गीता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बेटी के कान के पास लाल निशान देखकर मौत पर संदेह जताया। उन्होंने बताया कि सपना का ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता था। इसी दौरान मृतका की सास ने अपनी समधन पर सपना के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल और एसआई जयेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना 2026: 12वीं पास से डिप्लोमा तक अलग-अलग भत्ते

Noida, Uttar Pradesh:बेरोजगारी भत्ता योजना–2026 शिक्षित बेरोजगार youths के लिए महत्वपूर्ण सूचना! हरियाणा सरकार के रोजगार विभाग द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पात्र युवाओं से 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। योजना के तहत 12वीं पास और दो वर्षीय प्रमाणपत्र या डिप्लोमा धारकों को 1,200 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। स्नातक या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता और तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक पात्र युवाओं को 2,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलेगा。 आवेदन की अवधि: 1 से 30 नवंबर 2026 आवेदन पोर्टल: https://hrex.gov.in प्रमुख पात्रता शर्तें: आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। गुरुग्राम जिले का निवासी प्रमाण-पत्र (डोमिसाइल) एवं परिवार पहचान पत्र अनिवार्य。 रोजगार कार्यालय में पंजीकरण 1 नवंबर 2026 तक कम से कम 3 वर्ष पुराना हो。 परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक न हो。 आवासीय एवं वाणिज्यिक संपत्ति का मूल्य ₹10 लाख से अधिक न हो अथवा कृषि भूमि 2 हेक्टेयर से अधिक न हो。 शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या 10वीं के बाद दो वर्षीय पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना आवश्यक है。 महत्वपूर्ण सूचना : विद्यार्थी, प्रशिक्षु एवं अप्रेंटिस के रूप में कार्यरत अभ्यर्थी इस योजना के पात्र नहीं हैं। आवेदन करने से पहले सभी निर्धारित पात्रता शर्तों की जांच अवश्य करें。 पात्र अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले विभागीय पोर्टल पर अपना आवेदन जमा करें।
0
0
Report
Advertisement

बुलंदशहर में रात के हादसे: मकान ढहने से तीन लोग मलबे में दबे, बचाव जारी

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर में देर रात डिबाई तहसील के छतारी कस्बे में मकान ढहने की सूचना पर पुलिस प्रशासन समेत फायर डिपार्टमेंट और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, मकान में दबे 3 लोगों ने बचाव दल ने मलबे से बाहर निकाला, मलबे से एक महिला को सकुशल बचाव कर दानपुर प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, वही मलबे से 2 पुरुषों को घायल अवस्था में बचाव के प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, हालात गंभीर होने के उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, पूरे बचाव कार्य के समय एसपी देहात, एडीएम फाइनेंस समेत आला अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद रहे, एडीएम फाइनेंस ने बताया कि लगातार फिलहाल मलबे में 3 लोगों के दबने की सूचना थी जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन लगातार मलने को हटाकर जांच की जाएगी कि अन्य कोई व्यक्ति मलबे में न दबा हो। थाना छतारी क्षेत्र में कस्बे की देर रात 1 बजे की घटना。
0
0
Report

VNS: महिलाएं अबला नहीं, सशक्त नारी बनें: काशी विद्यापीठ में अभियोजन विभाग ने दिया जागरूकता का संदेश

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। विधि विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं अभियोजन विभाग उत्तर प्रदेश व मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विधिक प्रावधान, पॉक्सो अधिनियम, बाल सुरक्षा, साइबर अपराध के प्रकार एवं बचाव के उपाय, व्यक्तिगत सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा और कार्यस्थल एवं शैक्षणिक संस्थानों में लैंगिक संवेदनशीलता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. ए. के. मल्ला ने कहा कि दीपक कुमार अभियोजन अधिकारी के प्रयास से आज विश्वविद्यालय और अभियोजन विभाग एक मंच पर आए हैं। उन्होंने दीपक कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश शासन के इस मिशन शक्ति प्रोग्राम में वे आगे बढ़कर कार्य कर रहे हैं। मिशन शक्ति सिगरा थाना प्रभारी काजल सिंह चौहान ने अपने अनुभव साझा करते हुए मिशन शक्ति की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। मुख्य अतिथि अच्छे लाल यादव ने साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तार से बताया और सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट वक्ता दीपक कुमार ने महिलाओं से अपने प्रति होने वाले दुराचरण के प्रति सजग रहने और हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी। मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी पूनम उपाध्याय ने कहा कि महिलाएं अबला नहीं, सशक्त नारी बनें। अभियोजन अधिकारी मिशन शक्ति पीयूष पांडेय ने कहा कि समाज, अर्थव्यवस्था और अपराध तीनों आपस में जुड़े हैं। संयुक्त निदेशक अभियोजन हरि प्रसाद शुक्ला ने कहा कि महिलाएं जागरूक होकर समाज में अपना अद्वितीय स्थान बनाएंगी। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार एवं डॉ. शिल्पी गुप्ता, सह आचार्य विधि विभाग द्वारा मोमेंटो, साल एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन साक्षी पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हंसराज ने किया।
0
0
Report
Advertisement

PNB ग्रेटर नोएडा शाखा में जमा गड़बड़ियों की जांच: शॉर्ट-टॉलरेंस नीति के अनुसार कार्रवाई

Noida, Uttar Pradesh:पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी ग्रेटर नोएडा ब्रांच में कुछ कस्टमर के फिक्स्ड/SB डिपॉजिट अकाउंट से जुड़ी कथित फाइनेंशियल गड़बड़ियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है और बैंक संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रहा है और फैक्ट्स को वेरिफाई करने, बताई गई गड़बड़ियों की हद का पता लगाने और प्रभावित कस्टमर्स की चिंताओं को दूर करने के लिए ज़रूरी कदम उठा रहा है। इसके अलावा, कल तक 43 लाख रुपये के तीन क्लेम सेटल कर दिए गए थे। बैंक अपने कस्टमर्स को भरोसा दिलाता है कि सभी सही क्लेम का सम्मान किया जाएगा। PNB फ्रॉड, फाइनेंशियल गड़बड़ियों और गलत कामों के प्रति ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी रखता है, और लागू नियमों और प्रोसेस के अनुसार जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैंक कस्टमर के हितों की रक्षा करने, ऑपरेशनल ईमानदारी के सबसे ऊंचे स्टैंडर्ड को बनाए रखने, और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए अपने इंटरनल कंट्रोल और मॉनिटरिंग सिस्टम को लगातार मजबूत करने के लिए कमिटेड है।
0
0
Report

1 नवंबर इंडिया ब्लॉक रैली की सुरक्षा के लिए 150 ट्रैफिक कर्मी तैनात

Noida, Uttar Pradesh:1 नवंबर को होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर, सेंट्रल रेंज के DCP ट्रैफिक रमेश। 1 तारीख को होने वाली रैली सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। हम एक ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान बना रहे हैं अपने रेगुलर स्टाफ के अलावा, हम बड़े चौराहों पर लगभग 150 और ट्रैफिक कर्मचारी तैनात कर रहे हैं। हमारा पहला मकसद यह पक्का करना है कि लोगों को कोई परेशानी न हो। हमारा मकसद रैली में आने वाले लोगों और आम लोगों, दोनों को सुविधा देना है। हमने भारी कमर्शियल गाड़ियों के लिए कई बड़े डायवर्जन पॉइंट पहचाने हैं, जिनका इस्तेमाल ज़मीनी हालात के आधार पर किया जाएगा... हमने एम्बुलेंस के आने-जाने को आसान बनाने के लिए भी एक अलग प्लान बनाया है।
0
0
Report
Advertisement

हार्ट मरीज की ड्यूटी सेहत पर भारी, एडीएम के फैसले पर विवाद

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर एख Akhilesh Sharma लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर जिले में जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक हार्ट पेशेंट कार्मिक ने अपनी गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए चुनाव ड्यूटी कैंसिल करवाने के लिए एडीएम को आवेदन किया था। लेकिन बावजूद इसके, एडीएम प्रकाश रैगर ने गंभीर बीमारी से जूझ रहे इस शिक्षक की चुनाव ड्यूटी लगा दी। इसके चलते चुनाव ड्यूटी के दौरान कार्मिक की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा पंचायत समिति के चुंडावाड़ा क्षेत्र से एक संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षक सोमेश्वर जो कि एक शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) हैं, उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हैं। मार्च 2025 में उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल में उनके हृदय का बड़ा ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उनके शरीर में पेसमेकर लगाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें बेहद सावधानी बरतने, तले-भुने व मसालेदार खान-पान से परहेज करने, अत्यधिक शारीरिक तनाव न लेने और हर दो घंटे के काम के बाद विश्राम करने की सख्त सलाह दी थी। एडीएम प्रकाश रैगर पर आवेदन ठुकराने का आरोप शिक्षक सोमेश्वर ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव ड्यूटी से राहत पाने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) प्रकाश रैगर से मुलाकात की थी। उन्होंने एडीएम के समक्ष अपनी बीमारी की पूरी मेडिकल फाइल, रिपोर्ट और पेसमेकर से संबंधित दस्तावेज पेश किए थे। शिक्षक का आरोप है कि एडीएम प्रकाश रैगर ने उनकी गंभीर बीमारी को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और रुखे अंदाज में सवाल किया— "जब आप इस हालत में स्कूल में पढ़ा सकते हैं, तो चुनाव ड्यूटी क्यों नहीं कर सकते?" इसके बाद एडीएम ने उनका प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया और बिना कोई राहत दिए आवेदन वापस लौटा दिया। मजबूरी में शिक्षक को चुंडावाड़ा में चुनाव कराने की ड्यूटी पर जाना पड़ा。 ड्यूटी के दौरान घबराहट और चक्कर आने से बिगड़ी हालत चुंडावाड़ा में चुनाव ड्यूटी के दौरान अत्यधिक शारीरिक तनाव और खान-पान में असंतुलन (चना दाल और आलू के सेवन) के कारण शिक्षक सोमेश्वर की स्थिति अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें पेट फूलने, घबराहट, चक्कर آنے और आंखों के आगे धुंधलापन छाने के साथ अत्यधिक पसीना आने लगा। स्थिति गंभीर होते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उनके जूते-मोजे उतारे और पैरों की मालिश की। इसके बाद तुरंत 108 एम्बुलेंस बुलावाकर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिछीवाड़ा पहुँचाया गया। बिछीवाड़ा में प्राथमिक उपचार और बीपी चेक करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल डूंगरपुर रेफर कर दिया, जहाँ फिलहाल वे उपचाराधीन हैं।
0
0
Report

निषाद पार्टी ने विजय निषाद को सौंपी देवरिया की कमान, बने जिलाध्यक्ष

ASAmit SinghFollow48m ago
Deoria, Uttar Pradesh:निषाद पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए देवरिया में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पार्टी नेतृत्व ने विजय निषाद को जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) की ओर से विजय निषाद को जिले की कमान सौंपे जाने को संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी जिले में अपने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनाधार बढ़ाने की तैयारी में जुटी है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय निषाद ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करना और संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ समाज के सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।विजय निषाद ने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन का विस्तार और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर रहेगा। उनकी नियुक्ति के बाद अब जिले में निषाद पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।
0
0
Report

दरभंगा: राजद के अनिल कुमार झा 60 घंटे की मतगणना के बाद जीते

Darbhanga, Bihar:60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत की आधिकारिक घोषणा, आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने सौंपा प्रमाण पत्र,4,010 वोटों के अंतर से हराया एनडीए प्रत्याशी सर्वेश कुमार को हराया। दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां करीब 60 घंटे तक चली मतगणना की प्रक्रिया आखिरकार समाप्त हो गई है। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने अनिल कुमार झा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने कहा कि सभी सहयोगी कर्मियों के साथ दरभंगा के DM कौशल कुमार, नगर आयुक्त गरिमा लोहिया, मधुबनी के DM आनंद शर्मा और समस्तीपुर के DM रोशन कुशवाहा के सहयोग से मतगणना का कार्य निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया गया। प्र mandalian आयुक्त से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कुमार झा को कुल 25,406 वोट मिले, जबकि एनडीए प्रत्याशी सर्वेश कुमार को 21,396 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अनिल कुमार झा ने सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों के अंतर से हराया। करीब 60 घंटे तक चली मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत की आधिकारिक घोषणा की गई और उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। आयुक्त ने आधिकारिक रूप से अनिल कुमार झा की जीत की घोषणा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। बाइट 1, हिमांशु कुमार राय,आयुक्त
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top