Back
सतना: बिरला रोड आईटीआई के पास भाइयों पर चाकू हमला, बड़े भाई की मौत
SLSanjay Lohani
Oct 28, 2025 05:01:51
Satna, Madhya Pradesh
सतना। कोलगवां थाना इलाके के बिरला रोड स्थित आईटीआई के पास सोमवार की देर रात सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में जहां बड़े भाई की मौत हो गई वही छोटा भाई घायल है। इनके साथ एक दोस्त भी था जो हमले में बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी होते ही सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह समेत पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। मृतक एवं उसका भाई ऑटो चलाते है। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। सिद्धार्थ नगर निवासी प्रलयंक त्रिपाठी पिता पवन त्रिपाठी (23 ) एवं उसका छोटा भाई मयंक त्रिपाठी (22) ऑटो चलाते है। घायल मयंक ने बताया कि सोमवार को प्रलयंक चित्रकूट से और वह सेमरिया से सवारी ले कर बस स्टैंड पहुंचे। दोनों को वहां से नई बस्ती की सवारी मिल गई। सवारी उतारने के बाद दोनों आईटीआई के पास पहुंचे जहां किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। अज्ञात हमलावरों ने दोनों भाइयों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रलयंक को गहरे जख्म लगे और वह लहूलुहान हो कर मौके पर ही गिर गया। छोटा भाई भी इस हमले में घायल हुआ। दोनों भाई किसी तरह कोलगवां थाना पहुंचे। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले कर पहुंची। जहां डाक्टर ने प्रलयंक को मृत घोषित कर दिया। जबकि मयंक का इलाज चल रहा है। इन दोनों भाइयों के साथ नई बस्ती का एक दोस्त शोभित पांडेय भी था जो हमले में बच गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNiroj Satapathy
FollowOct 28, 2025 15:00:490
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 28, 2025 15:00:370
Report
APAvaj PANCHAL
FollowOct 28, 2025 15:00:200
Report
Mahrajpur, Uttar Pradesh:अमेठी के मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल का हुआ स्थानांतरण
सचिन कुमार सिंह बनाए गए नये मुख्य विकास अधिकारी अमेठी
अमेठी मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल बनाए गए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद
1
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 28, 2025 14:55:160
Report
PKPradeep Kumar
FollowOct 28, 2025 14:55:050
Report
RBRohit Bansal
FollowOct 28, 2025 14:54:320
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 28, 2025 14:54:160
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 28, 2025 14:54:070
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
FollowOct 28, 2025 14:53:500
Report
MDMahendra Dubey
FollowOct 28, 2025 14:53:410
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowOct 28, 2025 14:53:210
Report
0
Report
NSNeha Sharma
FollowOct 28, 2025 14:53:090
Report
ASArvind Singh
FollowOct 28, 2025 14:53:000
Report
