icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
485005
PPINEWZ9 May 2025, 10:20 am

Satna - चित्रकूट में किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

Satna, Madhya Pradesh:

सतना जिले के चित्रकूट स्थित बस स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार की रात को एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई. यह दुकान नगर परिषद की बताई जा रही है ,जिसमें पप्पू गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा किराने की दुकान संचालित की जा रही थी. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. जिससे पप्पू गुप्ता को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. दुकान मालिक के मुताबिक फ्रिज, कूलर, टीवी, मोबाइल, समेत सारा किराना समान जल कर खाक हो चुका है. बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को फोन किया गया लेकिन दमकल वाहन करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचा. आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि आग लगने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही चित्रकूट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करौली के 70वीं जिला एथलेटिक्स में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर मुकाबला करेंगे

Karauli, Rajasthan:करौली में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर दिखाएंगे दमखम प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, तश्तरी फेंक और दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्धारित मापदंड पूरे कर प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया है。 प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य देवेंद्र पाराशर और शारीरिक शिक्षा व्याख्याता वीरेंद्र सिंह राजावत ने परिणामों की जानकारी दी。 17 वर्ष छात्रा वर्ग में ऊंची कूद में करौली की रेडियंट लहरगिर एज्यूकेशन की गुड्डी, गोला फेंक में हिण्डौन के डिवाइन एंजल्स स्कूल की तन्वी शुक्ला और तश्तरी फेंक में लीलौटी की सरिता मीना प्रथम रहीं। 4×100 मीटर रिले दौड़ में गुड्डी, प्रतिज्ञा, सोनम और कविता की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। 19 वर्ष छात्रा वर्ग में लंबी कूद और भाला फेंक में पहाड़ी की पूनम गुर्जर तथा ऊंची कूद में ऊंचागांव की सलोनी राजपूत प्रथम रहीं。 17 वर्ष छात्र वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कोटा छाबर के केशव जाटव, 200 मीटर में करौली के गोलू जादौन, 3000 मीटर में हिण्डौन के सौरभ सोलंकी, लंबी कूद में गौरव गुर्जर, गोला फेंक में दीपेश और भाला फेंक में विजयपुरा के विशाल गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया。 19 वर्ष छात्र वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में पिपरानी के शिवदयाल जाटव और गोला फेंक में देवलेन के प्रवीण गुर्जर प्रथम रहे। चयनित खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

केशव मौर्य: विपक्ष के पास असल मुद्दे नहीं, वोटर लिस्ट पर सख्ती

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जहां तक कांग्रेस और उसके लीडर राहुल गांधी की बात है, या उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और उसके लीडर अखिलेश यादव, साथ ही TMC, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और आम आदमी पार्टी जैसे दूसरे INDIA अलायंस पार्टनर्स की बात है, इन सभी पार्टियों के पास कोई असली मुद्दा नहीं है। उनके पास केंद्र सरकार या उत्तर प्रदेश में BJP की सरकार के खिलाफ उठाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। वे ऐसे मुद्दे उठाने की कोशिश कर रहे हैं जो असल में हैं ही नहीं। अगर किसी वोटर की मौत हो गई है, तो उसका नाम वोटर लिस्ट से हटा देना चाहिए। अगर किसी वोटर का नाम एक से ज़्यादा जगहों पर है, तो उसे सिर्फ एक ही जगह पर रखा जाना चाहिए..." प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "उन्हें शिवजी की बारात की कोई समझ नहीं है...यह देश संविधान के हिसाब से चलता है, और सब कुछ उसी के हिसाब से होना चाहिए। राहुल गांधी और उनसे जुड़े लोग पॉलिटिकल ड्रामा कर रहे हैं, और देश ऐसा ड्रामा कभी एक्सेप्ट नहीं करेगा..."
0
0
Report

टोंक में नकली घी कारोबार: DST की दबिश, 50 किलोग्राम मिलावटी घी जब्त

Tonk, Rajasthan:आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ टोंक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम संदिग्ध नकली एवं मिलावटी घी जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम (DST) ने सदर थाना क्षेत्र के तारण गांव में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को तारण गांव में की गई कार्रवाई के दौरान 50 किलोग्राम संदिग्ध नकली एवं मिलावटी घी बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने गिरिराज यादव (35) निवासी तारण गांव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस कार्रवाई के बाद पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। बरामद घी कहां से लाया गया था, इसकी सप्लाई कहां की जानी थी और इस कारोबार में अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं, इन बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। टोंक पुलिस का कहना है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, जब्त घी की वास्तविक गुणवत्ता और उसमें मिलावट की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

पंडित पुरवा में नवदुर्गा पूजा पंडाल का ब्लॉक प्रमुख और कोतवाल ने किया भव्य उद्घाटन दीप प्रज्वलित किय

Bahraich, Uttar Pradesh:ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह और प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रुपईडीहा (बहराइच)।भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरलीधर दंदौली के पंडित पुरवा गांव में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन श्री नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, बहराइच के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवाबगंज-बाबागंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह और विशिष्ट अतिथि रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के ब्लॉक नवाबगंज-बाबागंज से जुड़े रमेश कुमार मिश्रा के निज निवास पर आयोजित इस पूजा कार्यक्रम का संचालन आशुतोष दुबे ने किया। उद्घाटन समारोह वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा पंडाल मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा। समिति के अध्यक्ष शेर सिंह कसौधन और अंबिका प्रसाद मिश्रा ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और विकास की कामना की। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। नवरात्र के प्रथम दिन ही मां दुर्गा के दर्शन और आकर्षक ढंग से सजाए गए पूजा पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और बच्चे पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख तेज प्रसाद वर्मा, समाजसेवी सुरेश कुमार वर्मा, श्रवण कुमार कसौधन, पत्रकार श्याम कुमार मिश्रा सहित पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य और आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
0
Report

नगर पालिका सीमा द्वार के पास बाइक सवार के ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, बाइक सवार घायल

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow2m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बासित नगर मार्ग पर नगर पालिका सीमा द्वार के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार के टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को रविवार को रात्रि 9:00 बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्राम नरहाई निवासी विपिन पुत्र रामस्वरूप बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। वह जैसे ही नगर पालिका सीमा द्वार के पास पहुंचा। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में रात्रि में भर्ती कराया गया।
0
0
Report
Advertisement

कटघोरा- अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर मदनपुर पुल के पास दो ट्रक भिड़ंत, 8 घंटे का जाम हटे

Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग- बीती रात कटघोरा से अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर मदनपुर पुल के पास हुआ हादसा, दो ट्रको में भिड़ंत, हादसे के बाद दोनों ट्रकों के चालक मौके पर ट्रकों को छोड़कर हुए फरार, ड्राइवर के फरार होने से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकें खड़े रहे सड़क पर, जिसकी वजह से सड़क पर लगा जाम, करीब 7 किलोमीटर तक वाहनों की लगी लंबी कतार, 8 घंटे तक जाम में फंसे रहे राहगीर और बस यात्री, हुए परेशान और हलकान, मौके पर पहुँचे SDOP, थाना प्रभारी और पुलिस टीम. क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलरों को हटाया गया सड़क से, 8 घंटे बाद यातायात हुआ बहाल, बांगो थाना क्षेत्र की घटना
0
0
Report

खैरागढ़ में नवरात्रि के दौरान मारपीट, पुलिस सुरक्षा पर सवाल

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ शहर में नवरात्रि के दौरान जहां पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का दावा कर रही है, वहीं मारपीट की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, कल शाम करीब 9 बजे शराब भट्टी रोड पर 10 से 12 लोगों ने तोप सिंह निषाद (40 वर्ष), निवासी संडी, खैरागढ़ और नेतराम निषाद, निवासी शिवकोकड़ी पर हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए, जिनका सिविल अस्पताल खैरागढ़ में इलाज जारी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान जब पुलिस की निगरानी बढ़नी चाहिए, तब इस तरह की घटना कैसे हो गई? घटना के बाद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में पुलिस की सक्रियता और बदमाशों में कानून के डर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार करती है।
0
0
Report

कांकेर यातायात पुलिस ने 75 साइलेंसर जब्त कर नष्ट कर दिए

Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर। यातयात पुलिस ने इन दिनों एक्शन मोड पर है, बसों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद अब मॉडिफाइड साइलेंसर पर जिले भर में ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है, जिले भर में 75 साइलेंसर जब्त कर सभी पर आज बुलडोजर चलवाकर नष्ट किया गया साथ ही लोगो को हिदायत दी गई है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले साइलेंसर का उपयोग ना करे अन्यथा इसी तरह कार्यवाही की जाएगी। शहर के बायपास मार्ग पर आज एडिशनल एसपी योगेश साहू की मौजूदगी में यातायात पुलिस ने 75 साइलेंसर पर बुलडोजर चलवाया और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त संदेश दिया है। एडिशनल एसपी योगेश साहू ने कहा कि जिले भर में साइलेंसर को लेकर काफी शिकायतें थी , जिसके बाद यातायात पुलिस ने एक माह में 75 साइलेंसर जब्त कर उन्हें आज नष्ट किया है। बाइट योगेश साहू एडिशनल एसपी कांकेर
0
0
Report
Advertisement

ट्रेलर के डिस्क सहित दो टायर चोरी: सीपत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र में ट्रेलर से दो टायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से डिस्क सहित चोरी किए गए दोनों टायर, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किए गए हैं। चोरी में इस्तेमाल ऑटो को भी जब्त किया गया है। मामले के अनुसार, ग्राम जांजी निवासी हेमंत यादव का ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएम 5851 पिछले करीब एक महीने से खराब होने के कारण मटेरियल गेट सीपत के पास पार्किंग में खड़ा था। 10 अक्टूबर की सुबह बल्कर चालक मुकेश रजक और जेसीबी चालक ओमप्रकाश यादव ड्यूटी पर पहुंचे, तब ट्रेलर के डिस्क सहित दो टायर गायब मिले। जानकारी मिलने पर वाहन मालिक ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मो. यासीब अंसारी, निवासी तोरवा और मो. जफर खान, निवासी लिंगियाडीह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों के पास से चोरी किए गए टायर बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इन टायरों को ऑटो क्रमांक सीजी 10 ए के 9722 में भरकर ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वकार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

पिपरिया पुल के पास लेवलर मशीन से खनन माफिया कर रहा बालू का खनन, वीडियो वायरल

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow3m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:पाली थाना क्षेत्र का रहने वाला एक बालू खनन माफिया धड़ल्ले के साथ राजस्व विभाग और पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लेवलर मशीन से बालू खनन कर रहा है। सोमवार को शाम 4:00 बजे से दबंग खनन माफिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी मिली है पाली थाना क्षेत्र के ग्राम किल्कीली का रहने वाला चर्चित खनन माफिया पाली पुलिस और राजस्व विभाग की सांठगांठ के चलते बड़े पैमाने पर लेबलर मशीन से खनन का कार्य करता चला रहा है। सोमवार को भी दिनदहाड़े पिपरिया पुल के पास लेबर मशीन से खनन करते हुए देखा गया, तो किसी ग्रामीण ने खनन करते हुए उसका वीडियो बनाया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शाम 4:00 से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजस्व विभाग और पुलिस पूरी तरह से इस खनन माफिया को संरक्षण दिए हुए हैं।
0
0
Report

बीकानेर दौरे पर अशोक गहलोत, किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

Bikaner, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल बीकानेर दौरे पर, नाल में करेंगे आमसभा पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस की सभा को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा, सिंचाई पानी की कमी से फसलें प्रभावित होने का आरोप चुनाव बहिष्कार की अपील पर बोले—इससे सरकार को ही फायदा होगा 25 से 30 सीटें जीतने की उम्मीद, जिला प्रमुख के चेहरे पर फैसला करेगा प्रदेश नेतृत्व डूडी परिवार की दावेदारी और परिवारवाद के सवाल पर भी गोविंदराम ने रखी बात
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top