Back
एमपी के शिक्षकों का ई-एटेंडेंस विरोध, सरकार से ऐप बंद कराने की माँग
SLSanjay Lohani
Dec 21, 2025 13:49:58
Satna, Madhya Pradesh
इ अटेंडेंस के विरोध में आज राज्य शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षक एवं शिक्षिका सड़कों पर उतरे और धरना प्रशासन देखकर सरकार से इस निजी ऐप को बंद करने की मांग की है। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में भोपाल के अंबेडकर पार्क में शिक्षक करेंगे कूच। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की विद्यायल में उपस्थिति के लिए ई-अटेंडेंस एप जारी किया है। जिसमें शिक्षकों को मोबाइल डिवाइस में लोकेशन एवं इंटरनेट की सुविधा साथ रखने के लिए कहा गया। इसके किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए शिक्षक स्वयं उत्तरदायी माने जाएंगे। इसके विरोध में प्रदेश के सतना एवं मैहर दोनों जिले से हजारों की संख्या में शिक्षक इस ई अटेंडेंस एप का विरोध कर रहे हैं। जिसके तहत आज दोनों जिलों के शिक्षक एवं शिक्षिका सड़क पर उतरे और शहर के सिविल लाइन चौपाटी के बाहर सड़कों में बैठकर शांतिपूर्ण ढंग से इसका विरोध प्रदर्शन किया। इस बारे में राज्य शिक्षक संघ के प्रांत उपाध्यक्ष व सतना जिला अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सरकार द्वारा चालू किए गए निजी ऐप ई अटेंडेंस शिक्षक बेहद परेशान हो रहे हैं। जिसके चलते शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इस निजी अप में अपनी उपस्थिति जारी करने के लिए शिक्षक विद्यालय समय में मोबाइल में लगे रहते हैं। जिससे कि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह परेशानी सबसे ज्यादा ग्रामीण अंचल में सामने आती है। इसके विरोध में आज हम सब शिक्षक एवं मातृ शक्तियों ने शांतिपूर्ण ढंग से इस निजी ऐप का विरोध प्रदर्शन किया है। अगर सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी तो आने वाले दिनों में हम भोपाल के अंबेडकर पार्क में धरना देंगे। और अगर फिर भी नहीं सुना गया तो दिल्ली भी जाएंगे। वही इस बारे में शिक्षिका आभा तिवारी ने बताया कि यह शासन द्वारा जबरदस्ती एक ई अटेंडेंस का ऐप चालू किया गया है। इसका हम सभी लोग विरोध कर रहे हैं। क्योंकि यह एक व्यवहारिक ऐप है इसमें तरह-तरह की समस्याएं हैं। और शिक्षक जब विद्यालय जाता है तो पूरा दिन वह मोबाइल फोन में ही लगा रहता है। हमारा अगला कार्यक्रम भोपाल में धरना देने का है। और बात नहीं बनी तो दिल्ली भी जाएंगे और आगे के रणनीति तय करेंगे। लेकिन इस ऐप को बंद कराने के लिए ईट से ईट से बजाने का काम करेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManitosh Kumar
FollowDec 21, 2025 15:03:240
Report
ASAmit Singh
FollowDec 21, 2025 15:02:410
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 21, 2025 15:01:240
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 21, 2025 15:01:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 21, 2025 15:00:450
Report
ACAshish Chauhan
FollowDec 21, 2025 15:00:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PSParmeshwar Singh
FollowDec 21, 2025 14:49:110
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 21, 2025 14:48:280
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 21, 2025 14:48:100
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowDec 21, 2025 14:47:400
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 21, 2025 14:46:250
Report
KBKuldeep Babele
FollowDec 21, 2025 14:46:060
Report