Back
सतना के कृपालपुर में तेज हाइवा ने युवक की मौत, चालक फरार
SLSanjay Lohani
Mar 22, 2026 02:46:19
Satna, Madhya Pradesh
सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत कृपालपुर में शनिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक सतना-रीवा ओल्ड हाईवे में कृपालपुर के पास रात लगभग 11.30 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मिंटू विश्वकर्मा 30 वर्ष निवासी कृपालपुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिंटू सड़क पार कर रहा था तभी रीवा तरफ से आ रहे हाइवा क्रमांक CG 05 PF 1923 रौंदते हुए आगे निकल गया। मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक खाना खा कर टहलने निकला था तभी घर से कुछ ही दूरी पर हादसा हो गया। उधर, हादसे के बाद हाइवा भी अनियंत्रित हो कर सड़क से उतर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पहुंच कर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच के साथ आरोपी हाइवा चालक की तलाश कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 22, 2026 03:47:580
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 22, 2026 03:47:460
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 22, 2026 03:47:210
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 22, 2026 03:47:120
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 22, 2026 03:46:570
Report
1
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 22, 2026 03:45:090
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 22, 2026 03:32:52483
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 22, 2026 03:32:43400
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 22, 2026 03:32:33621
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 22, 2026 03:31:46551
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 22, 2026 03:31:26380
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 22, 2026 03:30:54556
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 22, 2026 03:30:46563
Report
RMRam Mehta
FollowMar 22, 2026 03:30:34519
Report