Back
झखौरा में विवादित गुंबदनुमा मकान प्रशासन ने ध्वस्त किया; धर्मांतरण मामले में गिरफ्तारी
SLSanjay Lohani
Feb 01, 2026 09:10:21
Satna, Madhya Pradesh
सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र के झखौरा गांव में रविवार को एक निर्माणाधीन विवादित मकान को प्रशासन ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। मकान में बनी गुंबदनुमा धार्मिक संरचना के कारण यह मामला सुर्खियों में था। मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर की मौजूदगी में तहसीलदार बिरसिंहपुर शैलेन्द्र शर्मा, तहसीलदार मझगवां हिमांशु शुक्ला, एसडीओपी चित्रकूट और पुलिस बल ने जेसीबी से करीब तीन घंटे की कार्रवाई में पूरा भवन जमींदोज कर दिया।यह मकान 5 जनवरी को ही एसडीएम द्वारा सीज किया गया था। संपत्ति विवाद के निराकरण तक ग्राम पंचायत द्वारा निगरानी का आदेश था। विवाद झखौरा निवासी कामता चौधरी और उनके रिश्तेदार लालमन चौधरी उर्फ अब्दुल रहमान के बीच भूखंड के स्वामित्व को लेकर है। लालमन ने इस स्थान पर गुंबदनुमा निर्माण का प्रयास किया, जिससे तनाव बढ़ा।इससे जुड़े धर्मांतरण मामले में 31 दिसंबर को लालमन (68), उनके बेटे विजय भारती उर्फ मोहम्मद उमर (32) और भतीजे दीनानाथ चौधरी उर्फ अब्दुल्ला (42) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जांच में सामने आया कि लालमन ने डेढ़ दशक पहले इस्लाम अपनाया और बाद में परिवारजन का भी धर्मांतरण कराया। उनके घर से धार्मिक किताबें, बैनर, झंडे और आपत्तिजनक संदेशों वाला मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस मुंबई कनेक्शन की भी गहन जांच कर रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर गुंबद निर्माण के बाद हंगामा मचा और प्रशासन ने निर्णायक कार्रवाई की。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSANTOSH KUMAR
FollowFeb 01, 2026 12:00:130
Report
Barabanki: फतेहपुर में गिरा पेड़ फिर हो गया खड़ाः अधकटे तने भी जुड़े, ग्रामीण का दावा- दैवीय चमत्कार
0
Report
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 01, 2026 11:50:050
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 01, 2026 11:49:340
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 01, 2026 11:49:140
Report
RMRoshan Mishra
FollowFeb 01, 2026 11:49:050
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 01, 2026 11:48:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 11:48:290
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowFeb 01, 2026 11:48:160
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 01, 2026 11:47:580
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 01, 2026 11:47:230
Report
Barabanki: बजट पर बरसे अरविंद सिंह गोप: बोले,महंगाई से रसोई का दम घोंटने वाली भाजपा का बजट एक खिलौना
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 01, 2026 11:47:140
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 01, 2026 11:46:530
Report