Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Satna485334
चित्रकूट में मानदेय नहीं मिलने पर मनरेगा कर्मियों का ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन
OSONKAR SINGH
Mar 07, 2026 09:00:21
Indore, Madhya Pradesh
चित्रकूट- मानदेय की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन कई महीनों से मानदेय न मिलने पर मनरेगा कर्मियों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन शुरू किया है। मनरेगा कर्मियों ने सरकार से परिवार के भरण पोषण की गुहार लगाई है। मनरेगा कर्मियों ने गंभीर आर्थिक संकट से जूझने का हवाला देते हुए कहा कि मानदेय ना मिलने के कारण उनके साथियों को आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने पड़ रहे हैं जबकि लगातार उनसे काम लिया जा रहा है। मनरेगा कर्मियों ने अपने मंडे को लेकर जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी दी है। अतिरिक्त कार्य का अधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि लगभग 9 महीने से उनका मानदेय नहीं दिया गया है, जिसके चलते वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। मनरेगा कर्मियों के सामने परिवार के भरण पोषण की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। वेतनमान की मांग को लेकर आज काली पट्टी बांधकर ब्लॉक मुख्यालय में मनरेगा कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्य कार्यालय के कर्मचारी मिलकर प्रदर्शन कर रहे हैं। चित्रकूट जिला मुख्यालय और सभी ब्लॉकों में आज मनरेगा कर्मियों द्वारा यह प्रदर्शन किया गया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNavdeep Singh
Mar 07, 2026 10:20:58
Moga, Punjab:ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਸਾਧੂ ਸਿੰਘ ਧਰਮਸੋਤ ਨੇ ਭਾਰਤ–ਅਮਰੀਕਾ ਟਰੇਡ ਡੀਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ‘ਤੇ ਸਵਾਲ ਉਠਾਏ ਹਨ। ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੈਂਸ ਦੌਰਾਨ ਧਰਮਸੋਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਡੀਲਾਂ ਨਾਲ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 14 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੱਕ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਆਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਸਾਨੀ ਆੰਦੋਲਨ ਦੌਰਾਨ ਲਗਭਗ 800 ਦੇ ਕਰੀਬ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਜਾਨਾਂ ਗਵਾਈਆਂ ਸਨ ਅਤੇ ਲੰਬੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਕਾਲੇ ਕਾਨੂੰਨ ਅਸਥਾਈ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਵਾਪਸ ਲਏ ਗਏ ਸਨ। ਧਰਮਸੋਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਟਰੇਡ ਡੀਲ ਦੇ ਨਾਮ ‘ਤੇ ਮੁੜ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਚਿੰਤਾ ਵਿੱਚ ਪਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਤੋਂ ਅਖਰੋਟ, ਮੱਡੀ, ਸੋਯਾਬੀਨ ਅਤੇ ਦਾਲਾਂ ਬਿਨਾਂ ਟੈਕਸ ਦੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਲੱਗ ਪਈਆਂ ਤਾਂ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਕਿਸਾਨ ਕੀ ਕਰੇਗਾ ਅਤੇ ਕਿੱਥੇ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਕਿਸਾਨ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਆਰਥਿਕ ਤੰਗੀ ਕਾਰਨ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀਆਂ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਮਰੀਕਾ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਡੋਨਾਲਡ ਟਰੰਪ ਤੋਂ ਡਰਨ ਦੀ ਕੋਈ ਲੋੜ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦਬਾਅ ਹੇਠ ਆਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਆਪਣੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਾ ਕੇ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਖੁਸ਼ ਕਰਨਾ ਠੀਕ ਨਹੀਂ। ਧਰਮਸੋਤ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇਹ ਟਰੇਡ ਡੀਲ ਰੱਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ
0
comment0
Report
AAASHISH AMBADE
Mar 07, 2026 10:20:12
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 07, 2026 10:19:59
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Mar 07, 2026 10:19:46
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल - पानी सप्लाई ऑटो में भड़की चिंगारी, धुआं-धुआं हुआ इलाका; चालक की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना. पानी सप्लाई करने जा रहे ऑटो वाहन में आई खराबी के कारण धुआं उठ रहा था. घर-घर पानी सप्लाई करने जा रहा ऑटो में भड़की चिंगारी; क्षेत्र में धुआं-धुआं हुआ. ऑटो में भड़की चिंगारी से धुआं मारने से अफरा-तफरी का माहौल बना. समय रहते ऑटो चालक व उसका सहयोगी ने धुआं छोड़ रही ऑटो पर काबू पाया, बड़ी घटना टली. ऑटो चालक ने आनन-फानन में ऑटो में लोड पानी की बड़ी बोतल खाली कर आग पर पाया काबू. ऑटो का एक्सीलेटर जाम होने से ऑटो छोड़ने लगी थी धुआं. पूरे क्षेत्र में धुआं-धुआं हो रहा था. अमलाई थाना के जस्ट बगल की घटना है.
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 07, 2026 10:19:06
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद। जनपद में पति-पत्नी के विवाद ने विकराल रूप ले लिया। पति की बेरहमी से पिटाई की चपेट में आई 22 वर्षीय महिला शिवानी की जिंदगी थम गई। मायके वालों ने पति विजय पर सिर पर कुल्हाड़ी (टकोरा) से हमला कर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम नगर का है। कायमगंज कोतवाली के मोहल्ला प्रेम नगर में छोटी-सी बात पर भड़का विवाद खूनी खेल बन गया। 22 वर्षीय शिवानी और उसके पति विजय के बीच झगड़ा इतना हिंसक हो गया कि पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल शिवानी को परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी डॉक्टर प्रदीप राजपूत ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मायके के ग्राम चिलौली से परिजन पहुंचे और ससुराल वालों पर प्रताड़ना सहित हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 07, 2026 10:18:30
Panna, Madhya Pradesh:लहर तालाब के पास मिला अज्ञात अधेड़ का शव , जांच में जुटी पुलिस , शाहनगर थाना क्षेत्र की घटना। महेबा गांव में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक खेत में अज्ञात अधेड़ का शव पड़े देखा। जानकारी के मुताबिक महेबा निवासी बलिराम पटेल के खेत में (लहर तालाब के पास) एक लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक के शव के बिल्कुल पास लकड़ियों का एक गट्ठर भी पड़ा मिला है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बोरी चौकी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। फिरहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा; पुलिस मृतक की shिनakh्त के लिए आसपास के गांवों में सूचना भेज दी गई है और वही पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Mar 07, 2026 10:17:34
Karnal, Haryana:गरीबी की दीवारों से निकला हौसले का उजाला: करनाल के मुनक गांव के लवकेश ने चौथे प्रयास में UPSC पास कर हासिल किया 488वां रैंक, करियाणा की दुकान से लेकर छोटे कमरे तक लिखी सफलता की कहानी । करनाल के मुनक गांव का एक साधारण सा घर… जिसकी दीवारों पर अभी तक पलस्तर भी नहीं हुआ। छोटा सा कमरा, सीमित साधन, लेकिन आंखों में बड़े सपने। इन्हीं हालातों में पले-बढ़े लवकेश ने अपनी मेहनत और हौसले से वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसका सपना लाखों युवा देखते हैं। लवकेश ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर 488वां रैंक हासिल कर पूरे करनाल जिले का नाम रोशन किया है। करियाणा की दुकान और किताबों के बीच की जिंदगी लवकेश का परिवार आर्थिक रूप से बेहद साधारण है। उनके पिता गांव में एक छोटी सी करियाणा की दुकान चलाते हैं। कभी पिता दुकान संभालते हैं, कभी मां, तो कभी खुद लवकेश या उनकी बहनें दुकान पर बैठती थीं ताकि घर का खर्च चलता रहे। इसी दुकान के बीच और छोटे से कमरे में बैठकर लवकेश ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और अफसर बनने का सपना देखा। दीवारों पर लिखे लक्ष्य, दिल में अडिग विश्वास जिस कमरे में लवकेश पढ़ाई करते थे, उसकी दीवारों पर पलस्तर नहीं था। लेकिन उन्हीं दीवारों पर उन्होंने अपने लक्ष्य, विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें और प्रेरणादायक पंक्तियां लिख रखी थीं ताकि हर दिन उन्हें अपना सपना याद रहे। यह कमरा ही उनका क्लासरूम, लाइब्रेरी और प्रेरणा का केंद्र बन गया। तीन बार असफलता, चौथी बार जीत UPSC की परीक्षा में सफलता पहली बार में नहीं मिली। लवकेश ने तीन बार परीक्षा दी लेकिन हर बार मंजिल से थोड़ा दूर रह गए। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। हर असफलता ने उन्हें और मजबूत बनाया। चौथे प्रयास में उन्होंने प्री, मेन्स और इंटरव्यू तीनों चरण पार करते हुए 488वां रैंक हासिल कर लिया। परिवार की मुश्किलें भी नहीं रोक पाईं कदम लवकेश के परिवार की परिस्थितियां बेहद कठिन रही हैं। उनकी मां लंबे समय से बीमार रहती हैं और पिता के दिल में छेद की समस्या है। इसके बावजूद पिता ने बेटे की पढ़ाई कभी रुकने नहीं दी। आर्थिक तंगी के चलते कई बार पढ़ाई और परीक्षा के खर्च के लिए लोन भी लेना पड़ा, लेकिन बेटे के सपनों पर कभी समझौता नहीं किया। परिवार की खुशियां और गांव का गर्व आज लवकेश की सफलता ने पूरे गांव को गर्व से भर दिया है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी छोटी बहनें भी अपने भाई की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। मां की आंखों में खुशी के आंसू हैं, क्योंकि उनका सपना था कि उनका बेटा अफसर बने — और आज वह सपना सच हो गया। कविता का शौक और युवाओं के लिए संदेश लवकेश को पढ़ाई के साथ-साथ कविता लिखने का भी शौक है। वे युवाओं को यही संदेश देते हैं कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर इंसान मेहनत और लगन से आगे बढ़ता रहे तो सफलता जरूर मिलती है। आगे का लक्ष्य 488 रैंक के साथ लवकेश को संभवतः IRS सेवा मिल सकती है, लेकिन उनका सपना अभी भी IAS बनने का है। वे कहते हैं कि वे आगे भी तैयारी जारी रखेंगे और दोबारा परीक्षा देकर IAS बनने की कोशिश करेंगे। आज जश्न में डूबा मुनक गांव छोटे से घर से निकलकर बड़ी सफलता तक का यह सफर आज पूरे मुनक गांव के लिए गर्व का कारण बन गया है। गांव में खुशी और जश्न का माहौल है और हर कोई इस मेहनती बेटे को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहा है। बाइट: लवकेश – UPSC सफल अभ्यर्थी काजल – बहन नीरज – माता कार्तिक – चाचा
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Mar 07, 2026 10:16:18
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 10:13:36
Katra Raja Himmat Sing, Uttar Pradesh:अमेठी। तहसील अमेठी सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सरवनन टी. के. ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में जिले के अलग-अलग गांवों से लोग अपनी अलग अलग शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान जमीन विवाद, पुलिस कार्रवाई और विकास कार्यों से जुड़ी कई शिकायतें अधिकारियों के सामने आईं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बारी-बारी से लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाए, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस में कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। इस दौरान तहसील के राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 10:09:56
Prajapatipur, Uttar Pradesh:चील्ह मिर्जापुर के पुरजागीर बाजार में यूपी ग्रामीण बैंक के पास तीन गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर कई के उड़े परखच्चे प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार आज शनिवार सुबह 12.30 पर तीन गाड़ियां आपस मे टकराई कई गाड़ियों के बोनेट और सीसे और लाइट टूटी गई विदित हो कि रोड वेज वस पुर्जगीर बाजार में आकर रुकी तभी तेज रफ्तार से औराई की तरफ से आ रही सेंट्रो कार ड्राइवर ने ब्रेक लगाया तभी पीछे से आ रही डिजायर कार ने सेंट्रो कार को बचाने के चक्कर मे ब्रेक लगाया तभी उसके पीछे से औराई की तरफ से आ रही पिकअप ने इन दोनों गाड़ियों में टक्कर मार दी जिसके चलते दोनों गाड़ी जो आगे चल रही थी उनके बोनेट औरलाइट सीसे टूट गए प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बड़ी दुर्घटना होते-होते बची गाड़ी में सवार डिजायर के ड्राइवर गणेश गुप्ता जो की वाराणसी के रहने वाले हैं उन्होंने
1
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 07, 2026 10:06:56
Noida, Uttar Pradesh:हत्या के मामले में वांटेड चल रहे तीन आरोपियों को लखनऊ की दुबग्गा पुलिस ने गिरफ्तार किया आपको बता दे कि राजेंद्र गौतम होली की शाम करीब 5 बजे मोहल्ले के निशु के साथ घर के सामने खड़े थे। इस दौरान निशु ने वहां से गुजर रहे गांव के मोहित तिवारी को हैप्पी होली बोल दिया। बाइक सवार मोहित तिवारी ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। राजेंद्र के बेटे सूरज और शिवा बीच-बचाव करने आए। शोर-शराबा सुनकर मोहित की मां रंजना और बहन शिवानी भी आ गई। आरोप है कि शिवानी अपने कुर्ते में चाकू छिपाकर लाई। उसने सूरज के पेट में चाकू से 3 वार किए। उसके बाद मोहित और उसकी मां रंजना ने भी कई वार किए। सूरज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब तीनों मां बहन और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 10:06:50
Prajapatipur, Uttar Pradesh:चील्ह मिर्जापुर के ग्राम पंचायत पुरजागीर ग्राम सचिवालय पंचायत भवन पर शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में परम पूज्य गुरुदेव और माता जी के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष में आज पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ-साथ गर्भ संस्कार का आयोजन किया गया इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया जहां पर पंच कुंडीय यज्ञ के साथ-साथ गर्भ संस्कार में तीन महिलाओं ने भाग लिया इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से आई हुई इंदुमती मिश्रा, विष्णु कांति, सुमन यादव,अनीता विश्वकर्मा ने बताया कि गर्भ संस्कार मनुष्य में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग का अवतरण युग परिवर्तित की बेला में आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के माध्यम से एक परिवर्तन करने के लिए गृहे गृहे गायत्री यज्ञ का आयोजन शांत कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में चलाया जा रहा है जहां पर आज यह अभियान शनिवार को 1बजे से पुरजागीर के ग्राम
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top