Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Satna485001

सतना के जिला न्यायालय को बम धमकी: सुरक्षा चौकसी के साथ तलाशी अभियान शुरू

SLSanjay Lohani
Mar 20, 2026 08:45:47
Satna, Madhya Pradesh
सतना। जिला न्यायालय सतना को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने से हड़कंप मच गया। अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध मेल पहुंचा है। मेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर और जजों के कार्यालयों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे विस्फोट करेंगे। धमकी मिलते ही न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मसले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तत्काल संज्ञान लिया और कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। आदेश के तहत बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड को जिला न्यायालय परिसर में भेजा गया। साथ ही सतना के अलावा मैहर, अमरपाटन और अन्य तहसील न्यायालयों में भी व्यापक सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई। अवकाश के दिन आई धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए हर कोने को खंगाला गया। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है। मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 20, 2026 10:03:07
Mathura, Uttar Pradesh:ब्रज की धरा पर राष्ट्रपति: प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, नींव करौरी आश्रम में दर्शनः और नए कैंसर ब्लॉक का किया लोकार्पण मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचीं। भक्ति और आध्यात्म के रंग में डूबे इस दौरे के दौरान उन्होंने जहाँ प्रख्यात संतों से भेंट कर आशीर्वाद लिया, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों के बीच राष्ट्रपति का यह दौरा ब्रज की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को सम्मान देने वाला रहा। संत प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक संवाद राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं। वहाँ उन्होंने महाराज श्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। संत महाराज ने राष्ट्रपति को ब्रज की अनूठी भक्ति परंपरा, यमुना संरक्षण की आवश्यकता और समाज सेवा के प्रकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रपति ने संतों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आध्यात्मिक गुरु समाज को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। भेंट के अंत में महाराज श्री ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट किया। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार आध्यात्मिक भेंट के पश्चात राष्ट्रपति मथुरा मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल पहुंचीं। यहाँ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और आश्रम के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति ने यहाँ नवनिर्मित 'ऑन्कोलॉजी ब्लॉक' का लोकार्पण किया, जो क्षेत्र में कैंसर के मरीजों के लिए बेहतर उपचार की सुविधा प्रदान करेगा। इस दौरान उन्होंने देश की समृद्ध सांस्कृतिक और सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने में मिशनरी संस्थाओं की भूमिका को सराहा। नीब करौरी बाबा आश्रम में टेका मत्था दौरे के अगले चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विश्व प्रसिद्ध नीब करौरी बाबा आश्रम पहुंचीं। उन्होंने हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर की परिक्रमा की। इसके उपरांत उन्होंने बाबा नीब करौरी के समाधि स्थल पर शीश नवाया और वहां स्थित संग्रहालय का बारीकी से अवलोकन किया। आश्रम परिवार की ओर से उन्हें बाबा का प्रिय कंबल, चित्र और प्रसाद भेंट किया गया। इस पूरे भ्रमण के दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और प्रभारी मंत्री संदीप सिंह सहित प्रशासन के senior अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे वृंदावन में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे और भक्तों व स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। सामाजिक,राजनीति से लेकर खेलजगत है प्रशंसक वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की ख्याति और उनके आध्यात्मिक विचारों का प्रभाव इतना गहरा है कि देश-दुनिया की कई दिग्गज हस्तियां उनके दर्शन के लिए 'राधा केलि कुंज' आश्रम पहुंच चुकी हैं।​इनमें खेल, सिनेमा, राजनीति और अन्य क्षेत्रों के कई बड़े चेहरे शामिल हैं।विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रैपर बादशाह, शिल्पा शेट्टी राजकुंद्रा, आशुतोष राणा, हेमा मालिनी, मिका सिंह,गायक जुबिन नौटियाल, पलाश मुच्छल, रवि किशन, राजपाल यादव और टीवी जगत से गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी भी महाराज जी के दरबार में आ चुके हैं।मोहन भागवत आरएसएस प्रमुख ने भी वृंदावन जाकर महाराज जी से आशीर्वाद लिया और देश के बौद्धिक स्तर व संस्कृति पर चर्चा की।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 20, 2026 10:02:14
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर रमजान के मुकद्दस महीने का पांचवां जुमा और आखरी जुमा आज राजधानी जयपुर में पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा किया गया. शहर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी नमाज अदा करने के लिए पहुंचे. सुबह से ही मस्जिद की ओर नमाजियों का रुख शुरू हो गया था. जुमा की नमाज के वक्त मस्जिद परिसर खचाखच भरा नजर आया और आसपास के इलाकों में भी रौनक देखने को मिली. रमजान के आखिरी अशरे में पड़ने वाले इस आखरी जुमा की खास अहमियत मानी जाती है, जिसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. जामा मस्जिद और जौहरी बाजार इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था. नमाज अदा करने के बाद देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई.
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 20, 2026 10:01:34
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर को विकास की बड़ी सौगात, तीन सर्किलों का लोकार्पण, वही करोड़ों के कार्यों का शिलान्यास सुमेरपुर नगर में विकास के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के आतिथ्य में आयोजित हुआ जिसमें राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी एवं प्रथम सरपंच बाबूलाल सर्किल का लोकार्पण करते हुए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री ने फीता काटकर की और विभिन्न परियोजनाओं का एक साथ उद्घाटन किया। इससे पूर्व मंत्री ने खेड़ा देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को नगर पालिका प्रशासन ने समारोहपूर्वक संपन्न कराया। इस दौरान मंत्री एवं अतिथियों का साफा व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंत्री ने तीनों सर्किलों पर पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सुमेरपुर सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। नगर पालिका द्वारा कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने इसे शहर के लिए गौरवपूर्ण बताया। एलपीजी गैस की स्थिति पर मंत्री ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को पर्याप्त आपूर्ति हो रही है, जबकि व्यावसायिक गैस में आ रही दिक्कतें भी शीघ्र दूर कर ली जाएंगी। मौके पर एसडीएम कालुराम कुम्हार, ईओ नरपत सिंह राजपुरोहित, विकास अधिकारी प्रमोद दवे, थाना अधिकारी सवाई सिंह राजपूत, नगर मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल, पूनम सिंह परमार एवं पूर्व विधायक गुलाब सिंह राजपुरोहित, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश राखेचा, भाजपा नेता चतुर्भुज शर्मा, विनोद पारेख, अनोपसिंह राठौड़, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 20, 2026 10:00:59
Kishanganj, Bihar:ANCHOR : किशनगंज जिले के नगर पंचायत ठाकुरगंज में पिछले आठ माह से पूर्णकालिक कार्यपालक पदाधिकारी नहीं होने जिससे नगर पंचायत के विकास कार्य बाधित होने से जिससे नाराज बोर्ड के सभी सदस्यों ने 23 मार्च से नगर पंचायत ठाकुरगंज कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालिन भुख हड़ताल और सामूहीक रूप से अपने पद से त्याग पत्र देने का धमकी दिया है। नगर पंचायत के चेयरमैन सिकंदर पटेल ने कहा कि पिछले आठ माह से पूर्णकालिक कार्यपालक पदाधिकारी नहीं होने जिससे नगर पंचायत के विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो पदाधिकारी को ठाकुरगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी का प्रभार मिला है वो विकास कार्य मे रुचि नही लेती है।उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार विभाग के सचिव से लेकर जिला पदाधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराकर पूर्णकालिक कार्यपालक पदाधिकारी के पदस्थापना की मांग की गई है। लेकिन अब तक कोई समाधान नही होने से सभी जनप्रतिनिधि भूख हड़ताल और सामूहिक इस्तीफा देने का धमकी दिया है।वही ठाकुरगंज के नगर पंचायत के प्रभारी कार्यालालक पदाधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त प्रभार की वजह से ठाकुरगंज नगर पंचायत में समय नही दे पाती हूँ उन्होंने कहा कि सभी विकास योजना का काम प्रोसेस में है। बाइट 1 : सिकंदर पटेल,चेयरमैन नगर पंचायत ठाकुरगंज。 बाइट 2 : मनीषा कुमारी, प्रभारी नगर पंचायत ठाकुरगंज。
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 20, 2026 10:00:42
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर में विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर 23 दिनों से सहकारी कर्मचारी हड़ताल पर, कॉपरेटिव बैंक के सामने सहकारी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी डूंगरपुर जिले में राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को कॉपरेटिव बैंक के सामने सहकारी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। 23 दिनों से कर्मचारी हड़ताल पर है और लैम्पस पर ताले लटके है। इससे लैम्पस से जुड़े काम काज ठप पड़े है। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की और शीघ्र समाधान की मांग उठाई। संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर 27 फरवरी से आंदोलन कर रहे है। लैम्पस पर ताले लगाकर हड़ताल पर है। आज शुक्रवार को कॉपरेटिव के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगो पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत कार्मिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कैडर, वरिष्ठता (सिनियरिटी) एवं नियोक्ता का स्पष्ट निर्धारण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस बारे में सहकारिता विभाग की समिति द्वारा सुझाव लिए जाने के बावजूद पिछले तीन माह से मामला लंबित है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है। कर्मचारियों ने ऋण पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर शत-प्रतिशत नियुक्ति की मांग करते हुए कहा कि इन पदों पर प्राथमिकता से समिति व्यवस्थापकों को मौका दिया जाए और भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। साथ ही, वर्ष 2017 से लंबित कार्मिकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ करने और सभी श्रेणी के कर्मचारियों को इसका लाभ देने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में बैंकिंग सहायक के पदों पर 20 प्रतिशत आरक्षित कोटे की भर्ती प्रक्रिया को भी शीघ्र शुरू करने की मांग की गई। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि मार्च माह तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अप्रैल में जयपुर में विशाल रैली और महापड़ाव का आयोजन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 09:55:44
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के चिरगांव कस्बे के रहने वाले प्रगतिशील किसान धर्मेंद्र नामदेव खेती में गौमूत्र को बढ़ावा देने के लिए पिछले कई सालों से किसानों को जागरूक कर रहे हैं। धर्मेंद्र नामदेव का कहना है कि इस प्रयोग से एक ओर फसल की उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होती है तो दूसरी ओर उत्पादन में पौष्टिकता भी बढ़ती है। धर्मेंद्र नामदेव ने बताया कि पीएम मोदी और सीएम योगी के जैविक खेती को बढ़ावा देने के अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने अपने क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर मोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वे पिछले लगभग आठ सालों से गौमूत्र से खेती का प्रयोग कर रहे हैं और इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। धर्मेंद्र को इस पहल के लिए प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के कई विभाग और संस्थान सम्मानित भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करना है,
283
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Mar 20, 2026 09:54:06
Gaya, Bihar:समृद्धि यात्रा में ‘चना लूट’! सीएम के कार्यक्रम में ही खेत साफ, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की व्यवस्था पर सवाल,मंच पर विकास की बात, नीचे खेत में ‘लूट’ सभा में जाने से पहले ‘चना तोड़’ गया में दिखी अनोखी भीड़ की हरकत गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। जहां एक ओर सीएम मंच से वर्ष 2006 से अब तक के विकास कार्यों को गिना रहे थे। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ग्रामीण खेत में लगे हरे चने की फसल पर हाथ साफ करते नजर आए। *सभा के साथ ‘चना तोड़ अभियान’* कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे थे। इसी दौरान सेंटर परिसर में लगी चने की फसल को लोगों ने मौका देखकर उखाड़ना शुरू कर दिया। जिसे मौका मिला, वह हरा चना का पौधा उखाड़ते हुए आराम से सभा स्थल की ओर बढ़ता दिखा। *आधुनिक खेती के मॉडल पर ही चोट* यह वही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है, जहां आधुनिक और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यहां खास तौर पर मोटे अनाज (मिलेट्स) की उन्नत खेती पर जोर दिया जा रहा है अन्य फसलों की तुलना में करीब 20% कम पानी में उत्पादन संभव हो सके। लेकिन कार्यक्रम के दौरान ही फसल को नुकसान पहुंचाना व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। *प्रशासन रहा बेखबर?* घटना के दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था इस पूरे घटनाक्रम से अनजान नजर आई। खुलेआम फसल उखाड़े जाने के बावजूद किसी तरह की रोक-टोक नहीं दिखी, जिससे लोगों ने बेझिझक इसका फायदा उठाया। एक ओर सरकार खेती को आधुनिक और टिकाऊ बनाने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसे मॉडल विकसित कर रही है, वहीं दूसरी ओर उसी परिसर में फसल की ‘लूट’ जैसी तस्वीरें सामने आना व्यवस्था की हकीकत भी उजागर कर रहा है।
450
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 20, 2026 09:53:44
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल के चौथे तल्ले से कूद कर आज एक मरीज ने आत्महत्या कर लिया, मरीज मेडकल वार्ड मे भर्ती था, पिछले तीन दिनों से उसका इलाज एमजीएम मे चल रहा था, मरीज अरसद पिछले तीन दिनों सर एमजीएम मे भर्ती करवाया गया था, उसका इलाज अस्पताल मे चल रहा था, आज सुबह उसने अपनी माँ से शौच करने जाने की बात कह कर निकला, और अस्पताल के चौथे तल्ले से कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया, हालांकि लोगों ने उसे उठा कर डॉक्टर के पास ले गए जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, घटना की जानकारी मिलने पर मौक़े पर एमजीएम थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही पुलिस पुरे मामले की छानबीन मे जुट गईं है。
247
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Mar 20, 2026 09:52:43
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मार्च के महीने में ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड ने जोर पकड़ लिया है और बद्रीनাথ धाम सहित चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में नीति घाटी ,हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और औली में लगातार भारी बर्फबारी का दौर जारी है। ताजा बर्फबारी के चलते पूरा धाम क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। यहां करीब दो फीट तक बर्फ जम चुकी है, जिससे चारों ओर का दृश्य बेहद मनमोहक हो गया है। मौसम के इस बदले मिजाज ने एक बार फिर सर्दी का एहसास करा दिया है। गौरतलब है कि बद्रीनाथ धाम कपाट खुलना 2026 23 अप्रैल को प्रस्तावित है। कपाट खुलने से पहले ही धाम में इतनी भारी बर्फबारी होना व्यवस्थाओं के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां अब यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए तैयारियों में जुट सकती हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
375
comment0
Report
Advertisement
Back to top