Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

जया किशोरी ने भारत की जीत की Prarthana की, टीम के साथ मजबूत समर्थन दिखाया

KKKRISNDEV KUMAR
Mar 08, 2026 04:49:16
Noida, Uttar Pradesh
Ahmedabad, Gujarat: On the ICCT20WorldCup final match between India and New Zealand today, Spiritual orator Jaya Kishori says, "I pray to God that India wins... Our players are the best, and I hope they win. We are always standing with our team, no matter what... Sanju Sanson is playing very well, and I hope that every player gives their best..."
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKManitosh Kumar
Mar 08, 2026 06:20:12
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में कैश से भरे एटीएम को उखाड़ कर ले गए चोर स्कॉर्पियो गाड़ी से पहुंचे चोरों ने रात्री को एटीएम उखाड़ कर स्कॉर्पियो गाड़ी पर लाद कर ले गए चोरी की पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने एटीएम उखाड़ कर ले जाने की घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप चोरी हुए एटीएम SBI बैंक का है घटना करजा थाना क्षेत्र के मड़वन चौक की है सूचना के बाद करजा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है और मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाई गई है फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि एटीएम में कितना कैश था जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा वही इस घटना के बाद करजा थाना की पुलिस की गश्ती पर लोग अब सवाल उठा रहे हैं
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 08, 2026 06:19:02
Morena, Madhya Pradesh:टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में आज भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होंगी। इस महामुकाबले को लेकर पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश के मुरैना में भी लोग टीम इंडिया की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं। मुरैना के क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और कप्तान की अगुवाई में टीम आज न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर विश्व विजेता बनेगी। लोगों ने खिलाड़ियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम इंडिया मैदान में उतरे और देश को एक और वर्ल्ड कप की सौगात दे। कई जगहों पर युवाओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भारत की जीत की कामना की, तो वहीं क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि आज पूरा देश एकजुट होकर टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहा है। अब सबकी नजरें इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं और हर भारतीय यही दुआ कर रहा है कि टीम इंडिया जीत हासिल कर देश का नाम रोशन करे.
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 08, 2026 06:18:48
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 08, 2026 06:18:32
Jalore, Rajasthan:भीनमाल जालोर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जालोर जिले के भीनमाल में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश सरकार की ओर से रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा दिए जाने के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं बसों में सफर करती नजर आईं। भीनमाल रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से ही महिलाओं की आवाजाही बढ़ी रही। कई महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने परिजनों से मिलने, बाजार जाने और आगामी त्योहारों व मेलों में शामिल होने के लिए यात्रा करती दिखाई दीं। रोडवेज बसों में सफर कर रही महिलाओं ने बताया कि निशुल्क बस सेवा से उन्हें काफी सुविधा मिली है। इससे वे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच पा रही हैं। महिलाओं ने इसके लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते किया गया।
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Mar 08, 2026 06:17:28
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाने से गैंगस्टर के दो आरोपी फरार。 शौच करने के बहाने थाने में तैनात मैं पहरे पर तैनात कांस्टेबल और कोर्ट मुहर्रिर को धक्का देकर दोनों आरोपी हुए फरार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नीबी दोहनी के रहने वाले हैं दोनों गैंगस्टर के आरोपी。 पुलिस इन्हेें कल गिरफ्तार कर लाई थी थाने और आज इन्हें मजिस्ट्रेट के सामने करना था पेश。 घंटो की मशक्कत और दौड़ धूप के बाद पुलिस ने दोबारा इन दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार。 पुलिस ने पूरे कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का इस्तेमाल कर इन भागे अभियुक्तों को पकड़ने में पाई सफलता。 दोनों अभियुक्तों के इस तरह पुलिस कस्टडी से भागने पर पुलिस की मुस्तैदी पर उठरहे है सवाल。
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 08, 2026 06:17:18
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र के सबसे बड़े पारंपरिक आयोजनों में शामिल दंगल चौथ का आयोजन खासा स्टेडियम में धूमधाम से किया गया। दंगल की शुरुआत भगवान हनुमानजी की पूजा अर्चना से हुई। इस बार की कुश्ती लड्डूओं से शुरू होकर 51-51 हजार के लिए 21- 21 हजार के लिए भी रोमांचक कुश्तियां लड़ी गईं। धीरे-धीरे 1 लाख 51 हजार रुपये तक पहुंची। अखाड़े में देश के विभिन्न राज्यों से आए नामी पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दंगल की सबसे चर्चित और बड़ी कुश्ती ईरानी मूल के पहलवान मिर्जा ईरानी और उत्तर प्रदेश के दिग्गज शेरा गुर्जर के बीच लड़ी गई। दोनों ही पहलवानों ने अखाड़े में जबरदस्त ताकत और तकनीक दिखाई, लेकिन काफी देर तक चली इस मुकाबले में कोई भी पहलवान दूसरे को पटखनी नहीं दे सका। आखिरकार डेढ़ लाख रुपये की यह इनामी कुश्ती निर्णायकों ने अनिर्णीत घोषित कर दी। दंगल में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से पहुंचे पहलवानों ने भी आकर्षक मुकाबले पेश किए। अश्वनी, यतेंद्र, कन्हैया, धर्मवीर, रंजीत, सुनील, रिंकू, भूपेंद्र, विक्रम, गौरव और जगत जैसे पहलवानों की कुश्तियों ने दर्शकों को खूब उत्साहित किया और स्टेडियम तालियों की गूंज से भर गया। इससे पहले उद्घाटन समारोह में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल विरासत और राष्ट्रीय पहचान का हिस्सा है। ऐसे सरकारी दंगलों के आयोजन से इस खेल को बढ़ावा देने और युवा पीढ़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि दंगल चौथ राजाखेड़ा की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है और ऐसे आयोजनों का नियमित होना जरूरी है। विशाल चौथ दंगल में हजारों की संख्या में जनसमूह भी उमड़ा जिसने दंगल चौथ का आनंद लिया। वहीं चौथ दंगल में मनियां सीओ खलील अहमद नेतृत्व में व्यवस्था चाक चौबंद रही। दंगल कमेटी के लोग शामिल रहे।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 08, 2026 06:16:50
Ajmer, Rajasthan:विधानसभा- नसीराबाद जिला- अजमेर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नसीराबाद में जागरूकता कार्यक्रम नसीराबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में एम.एम.एम. शिक्षण एवं जन सेवा संस्थान, टोंक द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की द्वारा सिटी पुलिस थाना नसीराबाद परिसर में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए उद्यमिता प्रोत्साहन, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 60 महिलाओं ने भाग लिया। थानाधिकारी पंकज कुमार ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस सहायता के लिए हमेशा तैयार है। वहीं महिला अधिकारिता विभाग, ब्लॉक श्रीनगर के ब्लॉक पर्यवेक्षक अभिषेक मांडिया ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री जॉब वर्क फ्रॉम होम योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती सूरज, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की सुश्री भावना नेहलानी एवं श्रीमती लीला रावत ने महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर समाज में सशक्त भूमिका निभाने का संदेश दिया गया。 बाइट भावना नेहलानी बाइट लीला रावत
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 08, 2026 06:16:35
Ajmer, Rajasthan:विधानसभा- नसीराबाद जिला- अजमेर सरकारी स्कूल की छात्रा डॉ प्रांजल ने यूपीएससी क्लियर किया. नसीराबाद के एक मध्यम परिवार में जीवन यापन करते हुए सरकारी स्कूलों में अध्ययन करके डॉक्टर प्रांजल बायला ने यूपीएससी क्लियर करके नसीराबाद को गौरवान्वित किया. नसीराबाद के चुन्नीलाल बायला की पौत्री एवं विजय कुमार व श्रीमती कुसुम की पुत्री प्रांजल ने 2017 में केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद मेडिकल की पढ़ाई पूर्ण कर डॉक्टर की डिग्री हासिल की. विश्व में भारत की नीतियों को प्रसारित करने के लिए फॉरेन सर्विस में जाने की इच्छा रखते हुए यूपीएससी की तैयारी की, जिसके चलते परिजनों के सहयोग और प्रांजल के जुनून व मेहनत के कारण यूपीएससी क्लियर कर ली गई. मेधावी विद्यार्थियों की तरह प्रांजल टीवी सीरियल के बजाय ज्योग्राफी चैनल, डिस्कवरी, न्यूज़ आदि देखना एवं पढ़ना पसंद करती है. बतौर रुचि प्रेरणादायक किताबें उनकी मित्र है. इतना ही नहीं बल्कि प्रांजल ने एंड्राइड मोबाइल फोन 2018 में मेडिकल की पढ़ाई में चयन होने के बाद उपयोग में लिया. लेकिन इस एंड्राइड फोन का उपयोग भी परिजनों से बातचीत करने अथवा अपनी पढ़ाई तक सीमित रखा और इसी का परिणाम रहा कि प्रांजल बायला ने डॉक्टर की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद यूपीएससी भी क्लियर करके परिवार को ही नहीं बल्कि नसीराबाद को गौरवान्वित किया है. प्रांजल के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 08, 2026 06:16:06
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी मटिला में दो युवकों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव कराना एक युवक को भारी पड़ गया. झगड़ा कर रहे युवकों ने बीच बचाव करने आए युवक के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक बब्बल, जो बिहार का निवासी बताया जा रहा है, भिवाड़ी की एक फैक्ट्री में काम करता है और ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में पवन नाम के युवक और उसका एक साथी आपस में झगड़ा कर रहे थे. बताया जा रहा है कि बब्बल ने इंसानियत दिखाते हुए दोनों युवकों को झगड़ा नहीं करने की समझाइश दी और मामला शांत कराने की कोशिश की. लेकिन झगड़ा कर रहे पवन नाम के युवक ने गुस्से में आकर बब्बल के पेट में चाकू घोंप दिया. घटना के बाद घायल बब्बल को तुरंत टपूकड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अलवर रेफर कर दिया. वहीं अलवर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जयपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद आरोपी पवन मौके से फरार हो गया.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top