Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Aligarh202001

अलीगढ़ के गांधी पार्क क्षेत्र में गौदाम में आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

MSManish Sharma
Mar 08, 2026 04:32:41
Aligarh, Uttar Pradesh
अलीगढ़ ब्रेकिंग मीरा प्रिंटिंग प्रेस और अग्रवाल पेपर एजेंसी के गौदाम में लगी आग, शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग, आग लगने से लाखों रुपए की कीमत का सामान जलकर राख, आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप, आग लगने की सूचना पर बड़ी तादात में पहुंचे क्षेत्रीय लोग, क्षेत्रीय लोगों ने पेंटिंग प्रेस में आग लगने की फायर ब्रिगेड को भी सूचना, आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी पहुंची मौके पर, कड़ी मस्कत के बाद आग पर पाया काबू, अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के इलाके की घटना।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJai Pal
Mar 08, 2026 06:01:47
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Mar 08, 2026 06:01:34
Bageshwar, Uttarakhand:केंद्र सरकार के 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में बागेश्वर जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के जनवरी तक जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले ने कुल 123 में से 114 अंक प्राप्त कर 97.44 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस उपलब्धि के साथ बागेश्वर ने कई बड़े जिलों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले को अधिकांश योजनाओं में ‘A ग्रेड’ मिला है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक क्रेडिट लिंकिंग और आय सृजन गतिविधियों में जिले ने लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया। पोषण योजनाओं, संस्थागत प्रसव, आंगनबाड़ी संचालन, स्वच्छता अभियान और सिंचाई क्षमता सृजन जैसी योजनाओं में भी बागेश्वर का प्रदर्शन मजबूत रहा। मंडल स्तर पर भी कुमाऊँ का प्रदर्शन बेहतर रहा है। प्रगति रिपोर्ट के अनुसार कुमाऊँ मंडल ने 123 में से 110 अंक प्राप्त कर 89.43 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि गढ़वाल मंडल 97 अंक और 78.86 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
0
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Mar 08, 2026 06:01:16
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में जिला अस्पताल से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार ने नर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं आपको बता दें कि तीमारदार ने नर्स से सिर्फ इतना पूछा की कौन डॉक्टर इलाज कर रहा है इस बात की जानकारी मांगी इस पर नर्स भड़क गई और गुस्से में आकर उसने तीमारदार के मुंह पर फाइल फेंक दिया उसके बाद नर्स स्वयं वीडियो बनाने लगी और तीमारदार से तू तड़ाक कर बातचीत करने लगी इसके बाद नर्स ने तीमारदार का मोबाइल फेंक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है सोचने वाली बात है कि जिला अस्पताल में इलाज की जगह अगर स्वास्थ्य कर्मी इस तरीके से तीमारदारों के साथ बर्ताव करेंगे तो क्या ही हाल होगा।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 08, 2026 06:00:58
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 08, 2026 06:00:28
Sawai Madhopur, Rajasthan:स्लग-ओम बिड़ला के परिवार ने किया चौथ माता के दर्शन-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 08 मार्च 2026 एंकर-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की धर्म पत्नी अमिता बिरला तथा उनके परिवार के सदस्यों ने शनिवार शाम सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित चौथ माता के दर्शन किए। अमिता बिरला अपने अन्य परिवार जनों के साथ चौथ का बरवाड़ा कस्बे में पहुंची थी जहाँ उन्होंने चौथ माता के दर्शन के लिए सीढ़ियां चढ़ते हुए मंदिर पहुंचकर चौथ माता के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और देश तथा प्रदेश की खुशहाली के लिए मनोकामना की। इस अवसर पर उन्होंने चौथ माता मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं की खूब सराहना की साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर पर रोपवे बनना चाहिए। इस दौरान चौथ माता धर्मशाला में पंचायत समिति सदस्य शीतल पहाड़िया एंव भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओम बिष्ला की पत्नी अमिता बिड़ला सहित परिवार के अन्य सदस्यों को चौथ माता की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान चौथ माता ट्रस्ट के सदस्यों ने उन्हें लोकसभा अध्यक्ष के नाम जयपुर-सवाई माधोपुर के बीच मेमो ट्रेन चलाने सहित रेल सेवाओं में विस्तार करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Mar 08, 2026 05:50:17
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 08, 2026 05:50:03
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के बहुचर्चित गोटेगांव हत्याकांड में चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश राम मनोहर सिंह दांगी की अदालत ने शनिवार को मुख्य आरोपी देवेंद्र पटेल को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला युवती काजल साहू की गोली मारकर हत्या के मामले में सुनाया गया। न्यायालय ने आरोपी देवेंद्र पटेल, पिता हरगोविंद पटेल निवासी शिक्षक कॉलोनी गोटेगांव को अपराध क्रमांक 980/2023 में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया। वहीं, प्रकरण के सह आरोपी आशीष साहू को संदेह का लाभ देते हुए आर्म्स एक्ट की धाराओं से दोषमुक्त कर दिया गया। यह घटना 14 दिसंबर 2023 की रात लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच हुई थी। मृतिका काजल साहू अपने कार्यस्थल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी देवेंद्र पटेल ने उस पर बंदूक से गोली चला दी। गंभीर चोट लगने के कारण काजल साहू की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद गोटेगांव पुलिस ने देवेंद्र पटेल और आशीष साहू के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। यह फैसला सत्र प्रकरण क्रमांक 53/2024 में सुनाया गया। प्रकरण में शासन की ओर से अतिरिक्त शासकीय लोक अभियोजक सरिता नामदेव ने पैरवी की। उन्होंने न्यायालय में अभियोजन साक्ष्यों के बयान, भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए प्रभावी तर्क रखे, जिसके आधार पर न्यायालय ने मुख्य आरोपी को दोषी करार दिया।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 08, 2026 05:49:47
Raebareli, Uttar Pradesh:वाराणसी से लखनऊ तक गो प्रतिष्ठार्थ धर्मयुद्ध शखनाद यात्रा लेकर निकले शंकराचार्य स्वामी अविमुकतेश्वरानन्द ने रायबरेली में दोनों डिप्टी सीएम को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि उनको यदि इस घटना से दर्द था तो क्यों नहीं बटुकों की चोटी खींचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। इसके अलावा उन्होंने उस सवाल को फिर दोहराया कि सीएम योगी से चालीस दिन मे खुद को हिन्दू साबित करने वाले मामले का भी ग्यारह मार्च विश्लेषण होगा। उन्होने साफ तौर पर कहा कि गाय को संरक्षण देने के लिए लिया गया यह प्रण जब तक गाय को पशु सूची से हटाकर गो माता की श्रेणी मे नहीं लाया जाता। इस दौरान उन्होंने कहा कि चालीस दिन के भीतर गौ माता को लेकर किये जाने वाली घोषणाएं ग्यारह मार्च को लखनऊ मे की जाएंगी और वहीं यात्रा का समापन होगा।
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Mar 08, 2026 05:49:32
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक किसान ने अनोखा प्रयोग किया है इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बढ़ते तापमान के चलते अफीम की औसत पैदावार कम होने डर किसानों को सता रहा है और इसी से बचने के लिए एक किसान ने अपने अफीम के खेत में कूलर लगाए हैं, जंबो कुलर्स के जरिए वह तापमान को कम रखता है, जिससे अफीम की औसत कम ना हो, वहीं कूलर की ठंडी हवा के चलते खेत में काम करने वाले किसानों को भी गर्मी से राहत मिलती है और वे ज्यादा बेहतर कार्य कर पाते है इसके Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, कुछ लोग किसान की इस पहल की तारीफ करते नजर आ रहे है, कुछ पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं कैसे मिलता है अफीम दरअसल किसान अफीम की फसल के फल पर शाम को चीरा लगाते हैं और सुबह फल पर लगे कट से निकला लिक्विड एकत्रित करते हैं जो की अफीम होता है, तापमान से नुकसान तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होने से अफीम की फसल पर दुष्प्रभाव पड़ता है डोडे सूखने लग जाते हैं और कट से निकलने वाला तरल अफीम भी तापमान ज्यादा होने से कम निकलने या सूखने का डर बना रहता है, फसल की सुरक्षा और रकबे के अनुसार तय मात्रा में अफीम का उत्पादन पूरा करने के लिए किसान यह तकनीक अपना रहे हैं गौरतलब है कि अगर शासन द्वारा तय मात्रा से कम अफीम निकलती है तो किसानो का अफीम पैदावार का लाइसेंस रद्द होने का डर बना रहता है, कुशल मजदूरों की कमी अफीम के उत्पादन के लिए कुशल मजदूरों की जरूरत होती है, तापमान ज्यादा होने के चलते मजदूर खेतों में ज्यादा देर काम करने में आनाकानी करते हैं, इन कुलर्स का फायदा यह भी होता है कि ठंडी हवा के बीच दिन के समय भी किसान और मजदूर फसल में कट लगाने को तैयार हो जाते हैं और समय पर काम पूरा होता है उत्पादन प्रभावित नहीं होता
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 08, 2026 05:48:51
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में 1.74 लाख लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन रोकी गई है.75 हजार से ज्यादा लोग दूसरे राज्यों में शिफ्ट हुए.पेंशन रोकने के पीछे अलग अलग कारण सामने आए है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन रुकी- राजस्थान में सरकार ने 1.74 लाख से ज्यादा लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन रोक ली है. पेंशन रोकने के सरकार की ओर से कई कारण बताए गए हैं. सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 1250 रुपए मिलते हैं. इस बार के बजट में इसमें 50 रुपए बढ़ाए गए हैं. सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के मुताबिक राजस्थान में करीब 91 लाख लोगों को यह पेंशन मिलती है. पिछले दो साल में सबसे ज्यादा बांसवाड़ा और झालावाड़ जिलों में पेंशन रोकी गई. इन जिलों में सबसे ज्यादा लोगों की पेंशन रोकी- बांसवाड़ा में 34163, झालावाड़ में 25970, अलवर में 14073, भीलवाड़ा में 12401, अजमेर में 9647, बारां में 9623 और उदयपुर में 9282 लोगों की पेंशन रोकी गई है. जिन पेंशनर्स की पेंशन बैंक खाते की गलत डिटेल, डेटा मिसमैच और ई-मित्र से गलत डेटा फीड होने के कारण रोकी गई थी, उनका फिर से वेरिफिकेशन किया गया. वेरिफिकेशन के बाद 40,167 की पेंशन फिर से बहाल की गई है. अलवर में 6077, बांसवाड़ा में 6923, भीलवाड़ा में 5006, झालावाड़ में 3531, प्रतापगढ़ में 2234 पेंशनर्स की पेंशन वेरिफिकेशन के बाद फिर से शुरू की है. क्यों रोकी जाती है पेंशन? सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के जवाब के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में पेंशनर्स की मौत होने, राज्य से बाहर शिफ्ट होने, परिवार से सरकारी नौकरी लग जाने और विधवा के फिर से शादी करने के कारण पेंशन से अपात्र मानकर स्टॉप पेंशन की कार्रवाई की जाती है. जिले में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अफसर रोकी गई पेंशन के मामलों की फिर से जांच करते हैं. अगर वे पात्र पाए जाते हैं. तो पेंशन फिर से शुरू कर दी जाती है. रोकी गई पेंशन का एरियर सहित भुगतान किया जाता है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top