icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
470004
Krishankant NagaichKrishankant NagaichFollow14 Apr 2025, 05:07 am

Sagar - बंडा मंडी में अचानक बारिश से हुई गेहूं बर्बाद, किसान हुए परेशान

Rajakhedi, Madhya Pradesh:

सागर जिले में अनेक स्थानों पर रविवार की शाम अचानक बारिश शुरू हो गई. बारिश का यह दौर कही तेज तो कही बूंदाबांदी के रूप में रहा. जिले के बंडा में तेज धूप के साथ अचानक झमाझम बारिश होने से बंडा मंडी परिसर के खरीदी केंद्र में रखा गेहूं भीग गया. इस गेहूं खरीदी केंद्र पर खुले गेहूं की तुलाई की जा रही थी और अचानक हुई बारिश के पानी से गेहूं भीग गया. खरीदी केंद्र संचालक ने पानी से बचने की कोई व्यवस्था केंद्र पर नहीं की थी. बंडा की कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित गेहूं खरीदी केंद्र बमुराभेड़ा में आसपास के ग्रामों के किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है. बारिश के बाद यहां का नजारा बदल गया बमूराभेडा खरीदीं केंद्र में तुलाई के बाद खुले में रखी बोरियां पानी में डूबीं नजर आ रही थी. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस खरीदी केंद्र पर कई कुंटल भीग गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top