470232
Sagar - शाहपुर में जोरदार बारिश आंधी तूफान के साथ हुई
Murga, Madhya Pradesh:सागर जिले के शाहपुर नगर में जोरदार बारिश हुई, आंधी तूफान के साथ-साथ में ओले भी गिरे और रोड़ों पर पेड़ उखड़ कर गिर गए ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खानपुर रोड पर एक महिला पर दो पति, चाकू दिखाने से भारी हंगामा गिरफ्तार
Baran, Rajasthan:एक महिला पर दो पतियों का दावा चाकू दिखाने वाला गिरफ्तार एक ने प्रेम विवाह, दूसरे ने रुपए देकर शादी का दावा किया बारां के कवाई में खानपुर रोड स्टेट हाईवे पर करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ। एक महिला को लेकर दो युवकों ने खुद को उसका पति बताया। मामला बढ़ने पर एक युवक ने चाकू निकाल लिया, जिससे हाईवे पर जाम जैसे हालात बन गए। जानकारी के अनुसार, नयागांव खोपर निवासी मुकेश अपनी पत्नी के साथ गऊघाट से नयागांव जा रहा था। खानपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास बूढ़ादीत निवासी कपिल कुमार ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि कपिल ने चाकू निकालकर महिला को अपने साथ ले जाने की कोशिश की और मुकेश को धमकाया। इसके बाद दोनों युवकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दोनों युवक महिला को अपनी-अपनी पत्नी बताते रहे। कपिल कुमार ने दावा किया कि उसने महिला से प्रेम विवाह और कोर्ट मैरिज की है। वहीं मुकेश का कहना था कि उसकी शादी परिवार की सहमति से हुई है और उसने परिवार को पैसे देकर रीति-रिवाज से शादी की है। सूचना मिलने पर कवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर थाने ले गई। कवाई थाने के एएसआई आमिर खान ने बताया कि थाने में महिला से उसकी इच्छा पूछी गई। महिला ने अपने पति मुकेश के साथ ससुराल जाने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस ने महिला को मुकेश के साथ भेज दिया। पुलिस ने कपिल कुमार को चाकू दिखाकर धमकाने और धारदार हथियार के साथ घूमने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों पक्षों के दावों और उनके पेश किए गए दस्तावेजों की जांच कर रही है।0
0
Report
कांकेर ब्रेकिंग: शराब मिलावट के बड़े खेल का पर्दाफाश, भानुप्रतापपुर में पुलिस ने छापेमारी
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर ब्रेकिंग। शराब में मिलावट के बड़े खेल का भांडाफोड़, भानुप्रतापपुर में एक घर से भारी मात्रा में शराब की खाली बोतल और ढक्कन बरामद, पुलिस ने की छापेमारी, शासकीय शराब दुकान के कई कर्मचारी जांच के दायरे में ,कुछ देर में पुलिस कर सकती है खुलासा, भानुप्रतापपुर थानाक्षेत्र का मामला0
0
Report
कैलारस में 21 वर्षीय युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के कैलारस में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल कैलारस थाना क्षेत्र के सेमई चौराहा पर 21 वर्षीय युवक से लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुबह महिला से रास्ते में हुए विवाद को लेकर उसके बेटे ने कुछ युवकों को समझाया था। इसी बात से नाराज तीन युवकों ने पोहा की दुकान पर युवक के साथ बीच सड़क पर मारपीट की。 पीड़ित परिजन के साथ कैलारस थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
सेवा संकल्प अभियान से समाज एक सूत्र में बंधेगा; दीये से मोदी को आशीर्वाद
Chandigarh, Chandigarh: सेवा संकल्प अभियान सरकार, संगठन, समाज को एक सूत्र में पिरोएगा प्रदेश में कार्यकर्ता, आमजन मिलकर 20 लाख दीए लगाकर देंगे प्रधानमंत्री को आशीर्वाद : डॉ अर्चना गुप्ता दर्जन भर कार्यक्रमों की श्रृंखला को विराट रूप देने पर हुआ मंथन पंचकूला, 9 सितंबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण, बलिदान और त्याग के 25 वर्षों को महसूस किया है। इस नान स्टॉप सेवाकाल के दौरान उन्होंने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया है। 17 सितंबर से एक माह का सेवा संकल्प अभियान नई पीढ़ियों को उनके जीवन से राष्ट्र सेवा की प्रेरणा और सीख लेने का अवसर प्रदान करेगा। यह अभियान सरकार, संगठन और समाज को एक सूत्र में पिरोते हुए जनकल्याण और सेवा की भावना को मजबूत करेगा। आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय पंचकमल में सेवा संकल्प अभियान पर सरकार-संगठन की समन्वय बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश मे राजनीतिक दलों द्वारा गठजोड़ करके लंबे समय से शासन तंत्र चलाया जा रहा था, जिसे 25 साल पहले मुख्यमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी ने तोड़ने का काम किया और इसी तरह उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जन-जन का भरोसा जीतकर नान स्टॉप सरकार चलाने का काम किया है। आज उनके 25 साल के सार्वजनिक जीवन में सेवाभाव की बदौलत अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुखयधारा में जोड़ने, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म करने पर जोर दिया गया, जिससे देश की जनता संतुष्ट महसूस कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। निर्धारित 12 कार्यक्रमों की रूपरेखा जनभागीदारी पर आधारित होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आसपास के दायरे में आमजन को भागीदारी के लिए प्रेरित करे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान में अपनी भागीदारी करने और आमजन की भागीदारी को बढाने के लिए सुनियोजित तरीके से काम कर रहे हैं। डॉ गुप्ता ने कहा कि 17 सितंबर को सेवा दिवस के मौके पर प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन की भागीदारी के साथ प्रदेशभर में 20 लाख दीये लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना आशीर्वाद प्रेषित करेंगे। प्रदेश में कुछ ऐतिहासिक स्थानों पर 50 हजार से लेकर एक लाख तक दीये लगाने को लेकर योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवा दिवस के मौके पर रक्तदान शिविरों की श्रृंखला की शुरुआत कुरुक्षेत्र से माननीय मुख्यमन्त्री करेंगे जो भाजपा के सभी 27 संगठनात्मक जिलों पर अलग-अलग दिनों में आयोजित की जाएगी। सेवा चित्र कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विद्यालयों में आयोजित होने वाली पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी हो, आंगन का मिलन कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी, जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता, एएनएम को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वढ़नगर से वाराणसी तक अभियान के तहत प्रदेश के नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में यात्रा पहुंचेगी, जिसमें एक दिन का रात्रि प्रवास भी होगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रदेश में सेवा ज्योति कलश यात्राएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें मण्डल स्तर की यात्रा विधानसभा स्तर होते हुए जिला पर पहुंचेंगी और सभी जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन सुनेंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवक महाकुंभ का सूरजकुंड में आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें 7 प्रदेशों के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, चेयरमैन, शहरी निकायों के जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां जल्द से जल्द पूरी की जाएं। बड़े आयोजनों को लेकर सरकार और संगठन आपसी समन्वय से प्रभावी एवं बेहतर योजना बनाकर कार्य करें, ताकि अभियान का संदेश व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचे। भाजपा राष्ट्रीय टोली सदस्य एवं सेवा संकल्प अभियान संयोजक कुलजीत चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन ने सिद्ध किया है कि सत्ता शक्ति नहीं, जनसेवा का माध्यम है। सेवा संकल्प अभियान को उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी के भाव से चलाया जाए। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी मंत्री रणबीर गंगवा, प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा, गोपाल शर्मा, वेद फुल्लां, सत्य प्रकाश जरावता, मंत्रीगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष, जिलाप्रभारी उपस्थित रहे।0
0
Report
जालौन में पीडीए सम्मेलन: मंच पर सांसद की नींद वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में पीडीए सम्मेलन में मंच पर सो गए सपा सांसद, सपा सांसद नारायणदास अहिरवार पीडीए सम्मेलन में मंच पर सोते आए नजर, एक तरफ सपा प्रदेश अध्यक्ष मंच पर खड़े होकर देते रहे भाषण, तो दूसरी तरफ सपा सांसद सोते आए नजर, पीडीए सम्मेलन में मंच पर सपा सांसद का सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सपा के पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मंच पर सो रहे थे, जालौन के उरई स्थित मधुवन विला में आयोजित हुआ था कार्यक्रम।0
0
Report
मध्य प्रदेश में हनुमान अंश को टैक्स फ्री कराने की मांग तेज
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर देशभर में चर्चा में चल रही फिल्म हनुमान अंश को पूरे मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग की है. विधायक का कहना है कि फिल्म हनुमान अंश बाबा नीम करोली जी महाराज के जीवन पर बनी है, जो हमें भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और पौराणिक इतिहास से जुड़े आदर्शों को दर्शाती है. ऐसे में फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने से अधिक से अधिक लोग इसे देख सकेंगे और खासतौर पर युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी.0
0
Report
Advertisement
रोडवेज बस की चपेट में बाइक सवार, 4 की मौत; चालक फरार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर रोडवेज बस ने बाइक सवारों को कुचला, हादसे में बाइको पर सवार 4 की मौत, चालक की लापरवाही ओवरस्पीड से हादसा, हादसे में 3 व्यक्ति व 1 बच्ची की दर्दनाक मौत, बस चालक बस छोड़कर मौके से हुआ फरार, यूपी 17 बड़ौत डिपो की थी रोडवेज बस, पुलिस घटनास्थल पर मौजूद जांच में जुटी, कांधला और बागपत क्षेत्र के निवासी मृतक, घायल एक व्यक्ति को मेरठ किया गया रेफर, बुढ़ाना थाने के भैसाना गांव का मामला।0
0
Report
ललितपुर में 10 फीट अजगर पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया; वीडियो वायरल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक 10 फिट लम्बा विशालकाय अजगर गांव में पहुंच गया ,जिसको देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई जिसके द्वारा विशालकाय अजगर को रस्सियों से बांधकर गांव को सड़कों पर खींचा गया ,जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसको चोटें भी आई होंगी । लेकिन अजगर की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई । जिस सूचना को पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 10 फिट लंबे अजगर को पकड़ने के लिए काफी देर तक कड़ी मशक्कत की , लेकिन अजगर को काबू कर पाने में वन विभाग की टीम को भी पसीना झूठ गया । कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा गया । इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , पूरा मामला मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंती ग्राम का है ।0
0
Report
विनोद तावड़े की फाईल पंकज के लिए सामने आई
Noida, Uttar Pradesh:विनोद तावड़े की फाईल बाईट पंकज के लिए0
0
Report
Advertisement
नवादा में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत
Nawada, Bihar:वर्षों का सपना हुआ साकार, केंद्रीय विद्यालय नवादा का हुआ शुभारंभ: विवेक ठाकुर नवादा में भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने आज राजकीयकृत कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा में केंद्रीय विद्यालय नवादा के संचालन हेतु अस्थायी परिसर का शुभारंभ किया। इसके साथ ही आज से केंद्रीय विद्यालय नवादा में बच्चों की पढ़ाई का विधिवत प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि नवqda में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना क्षेत्रवासियों का वर्षों पुराना सपना था, जो आज साकार हुआ है। केंद्रीय विद्यालय के शुभारंभ से नवादा के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सांसद ने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। नवादा में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत जिले के शैक्षणिक विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा यहां के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि नवादा संसदीय क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। आने वाले समय में नवादा में शिक्षा के क्षेत्र में और भी बेहतर सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। सांसद विवेक ठाकुर ने केंद्रीय विद्यालय नवादा के शुभारंभ पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त नवादा वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह केवल एक विद्यालय का शुभारंभ नहीं, बल्कि नवादा के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। बाइट _ विवेक ठाकुर, सांसद0
0
Report
टोंक के वार्ड 14 में मनीष बैरवा का विकास विजन: सड़क-जल-स्वच्छता और रोजगार
Jaipur, Rajasthan:टोंक | वार्ड 14 में चुनावी सरगर्मियां तेज, मनीष बैरवा ने बताया अपना विजनटोंक। नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी मनीष बैरवा लगातार जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं। इसके दौरान उन्होंने वार्ड के विकास को लेकर अपना विजन साझा किया। मनीष बैरवा ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड की मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान करवाने और युवाओं को शिक्षा व रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने वार्ड में सड़क, सफाई, पेयजल, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही। बैरवा ने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड को नगर परिषद का मॉडल वार्ड बनाने की दिशा में काम करना है।0
0
Report
नैनीताल के ज्योलीकोट में दूषित पानी से दो मौत, 100 से अधिक बीमार
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल के ज्योलीकोट इलाके में दूषित पानी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। दूषित पानी पीने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग बीमार हैं। हालात को लेकर हाईकोर्ट भी सख्त है और जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को कड़ी फटकार लगाई गई है। आखिर पानी में जहर कैसे घुला? क्या सीवर लाइन में लीकेज इसकी वजह बनी? नैनीताल की घनी ग्रामीण पंक्ति में बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर इलाज शुरू किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने भी कड़ा रुख अपनाया है और प्रशासन से जवाब मांगा गया है। विधायक सरिता आर्य ने दो मौतों को অত্যंत दुखद बताया है और कहा कि पूरे मामले की जांच हो रही है; प्राथमिकता बीमार ग्रामीणों का इलाज है। पेयजल विभाग ने सीवर लाइन में लीकेज की जांच की बात कही है और जरूरत पड़ी तो सीवर लाइन को शिफ्ट करने पर भी विचार किया जा सकता है ताकि दूषित पानी सप्लाई रोकी जा सके। भीमताल ब्लॉक प्रमुख ने भी मामले पर चिंता जताई है और सिस्टम की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है, जिससे ग्रामीणों की जिंदगी प्रभावित हो रही है। फिलहाल बीमार ग्रामीणों का इलाज अस्पतालों में जारी है और टीमें अलग-अलग इलाकों में कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रही हैं, लेकिन अब भी बड़ा सवाल यही है कि दूषित पानी की सप्लाई के पीछे कौन है, सीवर लीकेज ही बीमारी की असली वजह है या नहीं, और दो मौतों के बाद सिस्टम पर क्या कार्रवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत में बासमती प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ, एक्सपोर्ट-रेडी किसानों के लिए बड़ा कदम
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद एवं उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। बासमती का यह देश का दूसरा केंद्र है तो वही जैविक कृषि का यह देश का पहला प्रशिक्षण केंद्र होगा। एपीडा संस्था को कृषि विभाग ने 8 एकड़ जमीन दी है ताकि बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र खुल सके। इस केंद्र के खुलने से वैश्विक स्तर पर किसानों को उच्च गुणवत्ता के बासमती उत्पादन के लिए प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। इस केंद्र के माध्यम से न केवल किसानों को फायदा होगा बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इसको लेकर इन प्रशिक्षण केंद्रों में किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ वैश्विक स्तर के बासमती उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार आधुनिक कृषि को बढ़ावा देते हुए कृषि में निर्यात को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे।0
0
Report
विसर्जन कर बाइक से जा रहे बाइक सवार गड्ढे में गिरे, सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है उपचार
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -रुपईडीहा थाना क्षेत्र के पराग पुरवा निवासी साबित राम पुत्र भीखा उम्र 30 वर्ष व ननका पुत्र बदलू उम्र 20 वर्ष थाना मोतीपुर क्षेत्र के गायघाट सरयू घाट से मंगलवार शाम विसर्जन कर बाइक से वापस अपने गांव की तरफ जा रहे थे तभी अचानक रायबोझा के नहर के किनारे बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में लाकर भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार चल रहा है0
0
Report
रेजिडेंसी गार्डन में ट्रैक्टर पर पहुंचे डीएम, जलभराव का लिया जायजा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद रेजिडेंसी गार्डन कॉलोनी में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ट्रैक्टर पर सवार होकर कॉलोनी में पहुंचे और जलभराव प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।डीएम ने अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों से जल्द पानी निकालने और पानी उतरने के बाद जमा गंदगी की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने को कहा।जिलाधिकारी ने बताया कि कॉलोनी मुख्य सड़क से नीचे और ढलान पर स्थित है। पर्याप्त ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से जलभराव हुआ। इसके अलावा हजियापुर की ओर कॉलोनी के पीछे की दीवार टूटने से भी बड़ी मात्रा में पानी कॉलोनी में पहुंच गया।उन्होंने लोक निर्माण विभाग को टूटी दीवार का जल्द निर्माण कराने और पानी के अनियंत्रित बहाव को रोकने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलोनी की वेलफेयर समिति को कलेक्ट्रेट बुलाकर संबंधित विभागों के साथ बैठक में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान तैयार कराने की बात कही।कॉलोनीवासियों ने बताया कि घरों में पानी भरने से बच्चों की कॉपी-किताबें भीग गई हैं और परीक्षाएं नजदीक हैं। उन्होंने डीएम से बच्चों की परीक्षा कुछ समय बाद कराने के लिए स्कूलों को निर्देश देने की मांग की0
0
Report
Advertisement
