icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
470117
MKManoj Kumar WadhwaniFollow29 Apr 2025, 10:03 am

Sagar - यात्रा के दौरान किन्नर ने मांगे पैसे, यात्री ने ट्रेन से कूदकर बचाई जान

Khurai, Madhya Pradesh:

खुरई से गनेशगंज जा रहे एक यात्री से किन्नर ने जबरन रुपए मांगे, जब रुपए नहीं दिए तो उसने अभद्रता कर दी. दहशत में आकर एक यात्री ट्रेन से कूद गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं. जानकारी के अनुसार ट्रेनों में किन्नरों की मनमानी से हर कोई परेशान हैं. पिछले दिनों गंजबासौदा में रुपए न देने की बात पर किन्नरों ने एक यात्री की मारपीट कर हत्या कर दी थी, उसके बाद से यात्रा के दौरान लोग किन्नरों के कारण दहशत में रहते हैं. ऐसे ही बीना-कटनी मेमू ट्रेन से खुरई निवासी रामसिंह गौड निवासी ग्राम बूदो अपने बड़े भाई नीरज के साथ खुरई से गनेशगंज स्टेशन की यात्रा कर रहा था. ट्रेन खुरई स्टेशन से आगे चलने के बाद उसमें एक किन्नर ने यात्रियों से रुपए वसूलने शुरू कर दिए. जब यात्री ने रुपए देने से मना किया तो किन्नर ने अभद्रता की जिससे वो दहशत में आकर ट्रैन से नीचे कूद गया और घायल हो गया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सूरजपुर माँ-बेटी हत्याकांड: मुख्य आरोपी कुलदीप समेत 3 को फांसी, एक को अंतिम सांस तक उम्रकैद

Surajpur, Chhattisgarh:Surajpur Double Murder: Special Court Sentences Prime Accused Kuldeep and 2 Others to Death, 1 Gets Life Term छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या के मामले में स्पेशल कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है। अदालत ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा दी है, जबकि चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 14 अक्टूबर 2024 को आरोपियों ने बर्बरता की हदें पार करते हुए रेप के बाद दोनों की धारदार हथियारों से हत्या कर नग्न शव दूर फेंक दिए थे। 29 सितंबर को कोर्ट ने चारों को हत्या, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार दिया था।
0
0
Report

चरखी दादरी: ऑडियो वायरल पर किसान परिवार को धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी। कांग्रेस पार्टी के चरखी दादरी जिला उपाध्यक्ष रणबीर फौजी का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। घिकाड़ा गांव निवासी किशन सुनील कुमार ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि फोन पर उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता किसान के अनुसार, रात के समय पहले उसके पास फोन आया, लेकिन वह उस समय कॉल नहीं उठा सका। बाद में जब उसने फोन कर बातचीत की तो कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। किसान का आरोप है कि जब उसने गाली देने का कारण पूछा तो उसे गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी गई। असुरक्षित महसूस कर रहे हैं मामले में महिलाओं ने भी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि कथित जान से मारने की धमकी वाला ऑडियो सामने आने के बाद परिवार में भय का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है। मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी ने कैमरे के सामने बयान देने से इनकार किया। उन्होंने इतना कहा कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- मामला संज्ञान में नहीं, जांच के बाद होगी कार्रवाई वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि वायरल ऑडियो से जुड़े मामले की उन्हें फिलहाल जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने और तथ्यों की जांच के बाद पार्टी स्तर पर कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि वायरल ऑडियो में आवाज किसकी है, बातचीत किन परिस्थितियों में हुई और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामले की अगली तस्वीर साफ होगी。
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर: पुतला दहन केस में सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा, 15 नामजद 15-20 अज्ञात

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, 15 नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालकर प्रदर्शन और पुतला दहन करने पर की गई कार्रवाई, काजीपुरा से जुलूस निकालकर चोपड़ा गेट के पास किया गया था पुतला दहन, पेट्रोल डालकर पुतला फूंकने का आरोप, पुतला बुझाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक समेत दरोगा का हाथ झुलसने का भी आरोप, मानसिंह यादव,मेहराज राईन, दीपक यादव,मीरा यादव समेत अन्य आरोपी नामजद, उपनिरीक्षक सत्यम प्रताप सिंह की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, Rath ko tthlaya kshetra ka mamla.
0
0
Report

अमरौहा में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पुतला फूंका

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप अमरोहा में गांधी मूर्ति पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें मोदी सरकार का समर्थक बताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी को कई राज्यों में सरकार बनाने में अनुचित तरीके से फायदा पहुंचाया गया है। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
0
0
Report

रतलाम: कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग तेज

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में कांग्रेस ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता फव्वारा चौक से ज्ञानेश कुमार के पुतले की अर्थी लेकर कोर्ट चौराहे की ओर रवाना हुए। इस दौरान भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले कोर्ट चौराहे पर पुतला जलाने की तैयारी की, लेकिन वहां फायर लारी को देखते हुए प्रदर्शन की जगह बदल दी गई। इसके बाद कार्यकर्ता पुतले की अर्थी लेकर अंबेडकर चौराहे पहुंच गए। पुलिस और फायर लारी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पीछे पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फायर लारी को रोक दिया और उसके सामने खड़े हो गए। इसके बाद दूर से पानी की बौछार कर पुतले को बुझाया गया और कोंग्रेसियो कि भीड़ को तितर-बितर किया गया। इस दौरान अंबेडकर चौराहे पर कुछ देर के लिए हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे भी बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे। रतलाम
0
0
Report
Advertisement

झज्जर में वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा रोष प्रदर्शन

Jhajjar, Haryana:कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के चलते कांग्रेस ने गुरुवार को झज्जर में प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए शहर में रोष मार्च निकाला. प्रदर्शन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह कादियान और बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. देशभर में कांग्रेस द्वारा 8 अक्टूबर को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. प्रदर्शन की शुरुआत भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ अंबेडकर चौक पहुंचकर समाप्त हुआ. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए. करण सिंह दलाल ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप. पूर्व मंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए चुनाव आयोग को भाजपा की कठपुतली और दासी बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव अधिकारी वास्तव में भाजपा की गुलामी कर रहे हैं. दलाल ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक उन्हें पद से हटाया नहीं जाता, तब तक इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा लगातार चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं और इन सवालों का जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए. कादियान ने दिल्ली में विपक्षी सांसदों को रोके जाने का मुद्दा उठाया. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह कादियान ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर निशाना साधा. उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे इंडिया गठबंधन के सांसदों को रास्ते में रोककर हिरासत में लिया गया. दिल्ली में 6 और 7 अक्टूबर को विपक्षी नेताओं तथा सांसदों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने की रिपोर्ट सामने आई है. भाजपा द्वारा कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा न होने के सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर कादयान ने कहा कि इससे पहले कभी भी चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठे थे, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनाव आयोग पर सवाल उठ रहे हैं इसलिए कांग्रेस की मांग है कि ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने भाजपा पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर देश की जनता के विश्वास को बेचने का काम किया है. भाजपा नेता ओम प्रकाश धनखड द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन दिए गए बयान के सवाल पर भी कुलदीप वत्स ने कहा कि वह लोग हैं जो हरियाणा के पूर्व मंत्री संदीप सिंह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र न दिए जाने की बात कह रहे थे, लेकिन उन दोनों का भी इस्तीफा हुआ था. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन जारी रखने की बात कही है. बाइट: पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व स्पीकर डॉक्टर रघुवीर सिंह कादियान, कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स।
0
0
Report

अलीगढ़ कांग्रेस का पैदल marcha, ज्ञानेंद्र कुमार हटाने की मांग तेज

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग। सीईसी ज्ञानेंद्र कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च। पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तस्वीर महल चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर किया विरोध प्रदर्शन। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल भी रहा मौजूद। पुलिस ने पूर्व विधायक व कांग्रेसियों को कलेक्ट्रेट के अंदर जाने से रोका; कांग्रेसियों ने गेट पर ही बैठकर की जमकर नारेबाजी। पूर्व विधायक विवेक बंसल का कहना है कि जब तक ज्ञानेंद्र कुमार को हटाया नहीं जाता यह प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा। चाहे सरकार राहुल गांधी पर कितने भी केस लगा ले वह डरने वाले नहीं है। विवेक बंसल। 2027 के चुनाव में इसी संघर्ष के चलते योगी जी को पद मुक्त किया जाएगा। विवेक बंसल
0
0
Report
Advertisement

ईरानी गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल परेड कराकर जुलूस निकाला

Baran, Rajasthan:ईरानी गैंग के गिरफ्तार 4 बदमाशो की पुलिस ने सर्राफा बाजार में पैदल परेड कराई , इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाये बारां. चश्मे-नगीने बेचने की आड़ में रैकी और फिर ध्यान भटकाकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के 4 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने सभी को 2 दिन के रिमांड पर भेजा है। इसी दौरान आज कोतवाली पुलिस ने शहर में इन चोर गिरोह के बदमाशों की सड़क पर पैदल परेड कराकर जुलूस निकाला गया इस दौरान प्रताप चौक से मुख्य बाजार होते हुए सर्राफा बाजार तक ले गये जहां चोरी की उस दुकान की तस्दीक कराई गई चूड़ी बाजार ओर सर्राफा बाजार में व्यापारीयों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाये एसपी अभिषेक अंदाशु ने बताया की 10 सितंबर को घंटाघर के पीछे शीतला चौक स्थित जय भवानी ज्वैलर्स पर दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे। टॉप्स और बालियां दिखाने को कहा। जैसे ही दुकानदार दूसरा डिब्बा निकालने लगा, काउंटर से 50.660 ग्राम टॉप्स और 33.610 ग्राम बालियां कुल 84.270 ग्राम सोना पार कर बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने हरियाणा, दिल्ली, एमपी और राजस्थान में तलाश के बाद जयपुर के बगरू से कोटा निवासी अकबर अली, अनंतपुर निवासी यासर अली , मेहंदी हसन और पुणे निवासी मोहम्मद को पकड़ा। आरोपियों पर 30 मामले दर्ज हैं और 2-2 हजार का इनाम था। निशानदेही पर अंता से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गईं। पूछताछ में बाड़मेर, भींडर, इकलेरा, खानपुर समेत कई राज्यों में वारदात कबूली। दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है
0
0
Report
Advertisement

बोकारो के जारंगडीह में शव मिलने से सनसनी, पहचान मो शमशेर आलम के रूप में

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के जारंगडीह में सावित्री कॉलोनी के सामने मुख्य सड़क पर मिला शव。 शव की पहचान गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडे बाजार निवासी मो शमशेर आलम के रूप में किया गया。 बताते चले कि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह सावित्री कॉलोनी के सामने मुख्य सड़क के किनारे लावारिस हालत में पडा हुआ शव मिला। शव सड़क में पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने बोकारो थर्मल थाना पुलिस प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही बोकारो थर्मल पुलिस प्रशासन पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। जांच पड़ताल के दौरान मृतक की पहचान 50वर्षीय व्यक्ति गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडे बाजार निवासी मो शमशेर के रूप में किया गया।जिसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। जानकारी प्राप्त होते ही मृतक के परिजनReached।और प्रशासन को लिखित आवेदन देकर कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। जहां परिजनों ने बताया कि मृतक का दिमागी हालत ठीक ठाक नहीं था।मृतक का इलाज रांची में चल रहा था।
0
0
Report

सीकर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोप और इस्तीफे की मांग

Sikar, Rajasthan:सीकर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी का आरोप, कलेक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई जोर-आजमाइश कांग्रेस नेताओं ने काली पट्टी व कपड़े पहनकर हाथों में संविधान की किताब लेकर निकाली आक्रोश रैली कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठाई मांग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सीकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए वोट चोरी का आरोप लगाया। इसे साथ ही कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पर दिल्ली में हुए कथित लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार के विरोध में भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के डाक बंगले से काले कपड़े पहनकर जिला कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला हाथ में संविधान की किताब लेकर आगे चल रही थीं। उन्होंने केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार पर SIR के नाम पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुनीता गठाला ने कहा कि देश में बड़े स्तर पर वोट चोरी हुई है और करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। गठाला ने इंडिया गठबंधन के सांसदों, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के कथित व्यवहार का भी विरोध किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राजस्थान के हालिया निकाय चुनावों में भी भाजपा सरकार पर पुलिस और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि देश संविधान से चलेगा, तानाशाही और वोट चोरी से नहीं। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सभापति जीवण खां, शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी, प्रदेश प्रवक्ता गोविंद पटेल, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी, लॉ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश गढ़वाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report

रामगढ़ मैटहवा में बाढ़ से हालात बेहाल, स्कूल की दीवार गिर गई

Balrampur, Uttar Pradesh:बाढ़ की मार से रामगढ़ मैटहवा बेहाल, विद्यालय की चहारदीवारी गिरी खरझार नाले में उफान से गांव में घुसा पानी, खेतों में धान-गन्ने की फसल प्रभावित; कीचड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त बलरामपुर जनपद के महराजगंज तराई में पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद बुधवार शाम खरझार पहाड़ी नाले में अचानक उफान आ गया। रात करीब आठ बजे नाले का पानी रामगढ़ मैटहवा गांव में घुस गया। देखते ही देखते गांव के रास्ते जलमग्न हो गए और खेतों में पानी भर गया। बाढ़ के पानी के दबाव में कंपोजिट विद्यालय की चहारदीवारी भरभराकर गिर गई। वहीं विद्यालय के एक कमरे में भी पानी भर गया। बाढ़ और परिसर में फैले कीचड़ के कारण गुरुवार को विद्यालय बंद रहा। ग्रामीणों के मुताबिक, पहाड़ी नाले में उफान आने के कारण क्षेत्र के गांवों में अक्सर बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। बुधवार रात अचानक पानी आने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। कई रास्तों पर पानी भरने से आवागमन बाधित रहा। रात का समय होने के कारण कुछ ग्रामीणों के घरों में खाना तक नहीं बन पाया। हालांकि गुरुवार सुबह बाढ़ का पानी गांव से निकल गया, लेकिन रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में कीचड़ जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान और गन्ने की खड़ी फसल तेज हवा और बारिश के कारण गिर गई है। लगातार जलभराव से फसल खराब होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रशासक तुलाराम यादव, अवधेश, दीपक कुमार और मोहित तिवारी आदि ने बताया कि रात में अचानक पानी आने से काफी परेशानी हुई। सुबह पानी निकल गया, लेकिन कीचड़ के कारण अभी भी जनजीवन प्रभावित है। क्षेत्रीय लेखपाल अभिनव यादव ने बताया कि बाढ़ से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। तेज हवा और बारिश के कारण धान और गन्ने की फसल गिरने की जानकारी मिली है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top