Sagar - बारात में शामिल होने आया बाराती ट्रेन से टकराया
Khurai, Madhya Pradesh:खुरई के सुमरेरी रेलवे स्टेशन पर शादी समारोह में शामिल होने आया एक व्यक्ति अचानक से ट्रेन से टकरा गया। ट्रेन से टकराने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय खेतसिंह कुशवाहा निवासी सोरई, जिला ललितपुर उत्तरप्रदेश अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए सुमरेरी आया हुआ था। शौच के लिए वह रेलवे स्टेशन के पास गया हुआ था।। शौच के बाद वह लौटकर शादी वाले घर जा रहा था कि स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी। वह मालगाड़ी के इंजन के आगे से पटरी पार करके जा रहा था कि तभी अचानक से उसी समय कामायनी एक्सप्रेस निकल रही थी कि वह ट्रेन से टकरा गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर: बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लिफ्ट में फंसे
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर/भोपाल:
- जब लिफ्ट में फंस गए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा...
- जयेन्द्रगंज स्तिथ कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में फंसे...
- कोचिंग सेंटर उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे नरोत्तम मिश्रा...
- फ्लोर के बीच लिफ्ट हुई अचानक बन्द...
- लिफ्ट बन्द होने पर बढ़ गयी हलचल...
- आनन-फानन में टेक्निकल एक्सपर्ट को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बीच लिफ्ट का दरवाजा खोला गया...
- दरवाजा ओपन कर सकुशल नरोत्तम मिश्रा को बाहर निकाला
- बाहर आने पर कार्यक्रम में शामिल हुए नरोत्तम मिश्रा
