470117
Sagar - खुरई में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 697 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
Khurai, Madhya Pradesh:खुरई के मॉडल स्कूल परिसर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 697 जोड़े परिणय बंधन में बंधे, पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने बेटी जानकी अहिरवार का कन्यादान किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा के हसनपुर में सपा की आवश्यक बैठक का किया गया आयोजन।
Hasanpur, Meerut, Uttar Pradesh:*Anchor: अमरोहा के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक पूर्व मंत्री और कांठ विधायक कमाल अख्तर के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई।* *VO: हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की बैठक पूर्व मंत्री एवं कांठ विधायक कमाल अख्तर के कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। जानकारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य खानचंद खड़गवंशी ने दी।0
0
Report
फरीदाबाद में कूड़े के ढेर में भीषण आग, धुआं कई किलोमीटर तक फैल गया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग एक्सक्लूसिव एत्मादपुर पुल के पास कूड़े में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार फरीदाबाद के एत्मादपुर पुल के पास कूड़े में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भयंकर थी कि कई किलोमीटर दूर से ही आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। अब जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ सकेगी。0
0
Report
शास्त्री नगर की पॉश कॉलोनी में बड़े जुए के फड़ पर पुलिस ने कार्रवाई, 30 गिरफ्तार
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-पॉश कॉलोनी में जुए का खेल, लाखों के दांव पर पुलिस का वार! 30 जुआरी गिरफ्तार, साढ़े चार लाख कैश जब्त… फड़ का कथित सरगना फरार! एंकर-भिंड शहर की पॉश कॉलोनी शास्त्री नगर में एक मकान के अंदर चल रहे जुए के बड़े फड़ का देहात थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शनिवार शाम पुलिस ने अचानक दबिश देकर मौके से 30 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान फड़ से 4 लाख 52 हजार 400 रुपए नकद और ताश की चार गड्डियां बरामद हुई हैं। पुलिस के पहुंचते ही जुए के अड्डे पर भगदड़ मच गई। दरअसल, 3 अक्टूबर की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर बी-ब्लॉक के एक मकान में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर मोटी रकम का जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद देहात थाना बरोही थाना और सैवरी शैल पुलिस ने मकान की घेराबंदी की और अचानक दबिश दे दी। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर 30 जुआरियों को पकड़ लिया, जबकि तलाशी में साढ़े चार लाख रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, यहां लंबे समय से बड़े दांव पर जुआ संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान जुए के फड़ का कथित मुख्य संचालक शकील खान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि उसका सहयोगी दिलीप उर्फ टप्पे भदौरिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए 30 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार शकील खान की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
टोंक में अंडर-17 हॉकी सुपर लीग शुरू, खिताबी जंग रोमांचक
Tonk, Rajasthan:टोंक राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता (अंडर-17)\nश्रीगंगानगर, हॉकी एकेडमी- जयपुर, शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल- बीकानेर, हनुमानगढ़, अलवर, नागौर, टोंक और भीलवाड़ा अन्तिम 8 में\nकल से शुरू होंगे सुपर लीग के रोमांचक मुकाबले, खिताब जीतने के लिए होगी कड़ी टक्कर\nटोंक में इस वक्त स्थानीय खेल मैदानों पर हॉकी के प्रति जोश, जुनून और जज्बा परवान पर है। टोंक शहर के मदरलैंड सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता की खिताबी जंग रविवार से शुरू होगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची युवा हॉकी प्रतिभाओं ने मैदान पर अपने खेल कौशल, जोश, उत्साह और जज्बे का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक बना दिया है। मैदान पर खिलाड़ियों की तेज रफ्तार, शानदार पासिंग, बेहतरीन ड्रिब्लिंग और गोल करने के प्रयास दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। प्रतियोगिता संयोजक कमलेश सिंगोदिया ने बताया कि तीसरे दिन लीग मैचों की समाप्ति के बाद रविवार से सुपर लीग के मुकाबले शुरू होंगे। श्रीगंगानगर, हॉकी एकेडमी- जयपुर, शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल- बीकानेर, हनुमानगढ़, अलवर, नागौर, टोंक और भीलवाड़ा की टीमों ने अन्तिम 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रविवार को खेले जाने वाले सुपर लीग के सभी मैच सआदत पैवेलियन ग्राउंड (मैदान नं 3 एवं 4) पर खेले जाएंगे।0
0
Report
पत्रकार कॉलोनी के निजी अस्पताल में हेलमेटधारी चोर ने 4 हजार लूटे, CCTV में कैद
Jaipur, Rajasthan:पत्रकार कॉलोनी में निजी हॉस्पिटल में ठगी का मामला हेलमेट पहनकर हॉस्पिटल पहुंचा बदमाश महिला स्टाफ को बातों में उलझाकर ले गया 4 हजार रुपये बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से आया था आरोपी पूरी वारदात हॉस्पिटल के CCTV कैमरे में कैद पत्रकार कॉलोनी में लगातार चोरी की घटनाओं के बाद ठगी की वारदात से चिंता हॉस्पिटल के आसपास रातभर पुलिस और निजी गार्ड की तैनाती के बावजूद वारदात पत्रकार कॉलोनी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सर्वोदय ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और पुलिस से कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों से संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने और सतर्क रहने की अपील0
0
Report
राजस्थान में गोडावण संरक्षण के लिए री-वाइल्डिंग एवियरी का उद्घाटन
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - रामदेवरा गोडावण संरक्षण को मिली नई उड़ान, री-वाइल्डिंग एवियरी का लोकार्पण राज्य पक्षी गोडावण संरक्षण को लेकर नई पहल पोकरण , जैसलमेर गोडावण संरक्षण की दिशा में राजस्थान को बड़ी सौगात मिली है। रामदेवरा स्थित गोडावण संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र में नवनिर्मित री-वाइल्डिंग एवियरी (पुनर्स्थापन पक्षीगृह) का शनिवार को लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन किया, जबकि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा भी कार्यक्रम से जुड़े। री-वाइल্ডिंग एवियरी में गोडावण को प्राकृतिक वातावरण के अनुकूल बनाने, उनके व्यवहार को विकसित करने और भविष्य में उन्हें प्राकृतिक आवास में पुनर्स्थापित करने की प्रक्रिया को गति मिलेगी। वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि जैसलमेर जिले में अब 97 गोडावण का संरक्षण किया जा रहा है। रविवार को सम क्षेत्र में 8 से 10 गोडावण को प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा ने री-वाइल्डिंग टनल/एवियरी का अवलोकन कर गोडावण के प्रजनन, संरक्षण और गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान विधायक महंत प्रतापपुरी सहित जनप्रतिनिधि और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। गोडावण के संरक्षण और प्राकृतिक आवास में पुनर्स्थापन की दिशा में यह पहल राजस्थान की जैव विविधता संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। बाइट - संजय शर्मा,वन मंत्री राजस्थान सरकार0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर रोसड़ा में ज्वेलरी दुकान से तीन लाख के सोने की लूट, बदमाश फरार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर रोसड़ा में ज्वेलरी दुकान से तीन लाख के सोने के जेवर की लूट, बच्चे का आभूषण दिखाने के बहाने दुकान में घुसा बदमाश हथियार दिखाकर हुआ फरार। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना रोसड़ा-हथौड़ी कोठी पथ स्थित एरौत चौक पर सुमन ज्वेलर्स की है जहां पहुंचे दो बदमाशों ने करीब 20 ग्राम सोने के जेवरात लूट लिए। लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के दौरान विरोध करने पर बदमाश ने दुकानदार को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और साथी के साथ बाइक से रोसड़ा की ओर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार रामनारायण ठाकुर के अनुसार शनिवार शाम करीब छह बजे एक बाइक पर दो युवक दुकान पर पहुंचे। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर दुकान के अंदर आया। उसने दुकानदार से बच्चे के कान का सोने का झाला दिखाने को कहा। दुकानदार ने जेवर दिखाने के लिए सोने के आभूषणों से भरा स्टील का बाक्स निकाला। इसी दौरान युवक ने बाक्स उठाया और दुकान से बाहर निकलने लगा। दुकानदार को शक हुआ तो उसने उसे पकड़ने का प्रयास किया। दुकानदार के विरोध करते ही बदमाश ने हथियार निकाल लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह जेवरात से भरा बाक्स लेकर दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर सवार हो गया। पहले से बाइक पर बैठे अपने साथी के साथ दोनों बदमाश रोसड़ा की ओर फरार हो गए। पूरी वारदात कुछ ही मिनट में अंजाम दी गई। दुकानदार रामनारायण ठाकुर ने बताया कि बाक्स में सोने के झाला के दो जोड़े, हनुमानी के चार पीस, जिउतिया के चार पीस, मंगलसूत्र के तीन पीस और ढोलना के दो पीस रखे थे। बदमाश सभी जेवरात लेकर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार लूटे गए आभूषणों का कुल वजन करीब 20 ग्राम और कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों बदमाशों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उनके भागने की दिशा के साथ आसपास के संभावित सीसीटीवी फुटेज और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 घंटे में सुलझा अपहरण कांड, मिर्जापुर से 3 आरोपी हिरासत में
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से अपहृत प्रतीक राय को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सकुशल ट्रेस कर लिया है। 2 अक्टूबर की दोपहर स्कॉर्पियो सवार तीन अज्ञात युवकों ने पैसों व वाहन विवाद के चलते उनका अपहरण किया था। रात 9 बजे सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सर्विलांस से वाहन का पीछा शुरू किया। अंतर्राज्यीय समन्वय से उत्तर प्रदेश के अहरौरा (मिर्जापुर) में नाकाबंदी कर अभय सिंह, बृहस्पत देव सिंह और आदर्श सिंह को हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम आरोपियों को रायपुर ला रही है।0
0
Report
ACB Gurugram में रिश्वतखोरी का मामला: सहायक सचिव रंगे हाथ पकड़ा गया
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम ब्रेकिंग रेहड़ी लगाने की ऐवज में 10 हजार रुपए ले रहा था मार्केट कमेटी का सचिव, एंटी करप्शन गुरुग्राम टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। गुरुग्राम खांडसा अनाज मंडी में ACB गुरुग्राम का ने बिछाया बड़ा ट्रैप। मार्केट कमेटी का सहायक सचिव 10 हजार की रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार। आरोपी सुखबीर सिंह को ACB गुरुग्राम ने रंगे हाथों पकड़ा। दुकान लगाने के एवज में हर महीने 10 हजार मांगने का आरोप। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने बिछाया था जाल रिश्वत की रकम 10 हजार रुपये किए बरामद। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ACB ने किया केस दर्ज। ACB गुरुग्राम थाना पुलिस ने आरोपी सहायक सचिव सुखबीर सिंह के खिलाफ शुरू की जांच। आरोपी को रविवार को जिला अदालत में किया जाएगा पेश। ACB अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी。0
0
Report
Advertisement
करनाल में जन्मदिन मनाते युवक पर चाकुओं से हमला, हत्या
Karnal, Haryana:करनाल। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं... 20 साल के क्रिश की चाकुओं से गोदकर हत्या, दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने निकला था घर से, वापस लौटा तो शव बनकर... मां बोली- बेटे को न्याय मिलने तक शव नहीं उठाऊंगी। करनाल में जन्मदिन की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं, जब 20 वर्षीय युवक क्रिश की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। क्रिश 2 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाने के लिए शाम करीब 7 बजे घर से निकला था। मां से वादा किया था कि दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाकर जल्द वापस लौट आएगा, लेकिन परिवार को क्या पता था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा। दोस्तों के विवाद के बीच क्रिश को बनाया निशाना देर रात करनाल की शिव कॉलोनी के समीप गोल चौक के पास यह वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक क्रिश अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। इसी दौरान रास्ते में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान क्रिश पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल क्रिश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां की आंखों के सामने टूट गया परिवार... पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बेटे के शव का इंतजार करती मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने बताया कि क्रिश 2 हजार रुपये लेकर शाम करीब 7 बजे जन्मदिन मनाने निकला था। उन्होंने बेटे को घर पर ही जन्मदिन मनाने के लिए कहा था, लेकिन क्रिश दोस्तों के साथ बाहर जाने की जिद पर अड़ा रहा। रात करीब 12 बजे मां ने फोन किया तो क्रिश ने कहा था कि वह थोड़ी देर में घर पहुंच रहा है। इसके बाद परिवार को उसकी मौत की खबर मिली। ‘मेरे बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी’ मां सुनीता ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि जिस बेटे को जन्मदिन की खुशियों के साथ घर लौटना था, आज उसका शव पोस्टमार्टम हाउस में पड़ा है। मां ने साफ कहा कि जब तक बेटे को न्याय नहीं मिलता, वह शव यहां से नहीं लेकर जाएंगी। भाई को अस्पताल बुलाया... पहुंचा तो मौत की खबर मिली क्रिश के बड़े भाई कर्ण ने बताया कि रात करीब 12 बजे उसकी मां की क्रिश से फोन पर बात हुई थी। क्रिश ने कहा था कि वह थोड़ी देर में घर वापस आ रहा है। करीब डेढ़ बजे भाई ने जब फोन किया तो उसे बताया गया कि क्रिश को चोट लगी है और अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस से पता चला कि क्रिश की मौत हो चुकी है। दोस्तों से पूछताछ में सामने आया कि रास्ते में शिव कॉलोनी के कुछ लड़कों ने क्रिश और उसके साथियों को घेर लिया था। पढ़ाई के साथ रिपेयरिंग का काम सीख रहा था क्रिश क्रिश के पिता भोला ने बताया कि उनका बेटा 20 साल का था और ओपन से 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ वह रिपेयरिंग का काम भी सीख रहा था। पिता का कहना है कि उनके बेटे का किसी से कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं थी। 2 अक्टूबर को उसका जन्मदिन था और वह छुट्टी होने के कारण दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने बाहर गया था। ‘सोचा नहीं था कि बेटा वापस नहीं आएगा’ पिता ने बताया कि परिवार ने क्रिश को घर पर ही जन्मदिन मनाने के लिए कहा था, लेकिन वह दोस्तों के साथ बाहर चला गया। परिवार को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह अब कभी वापस नहीं आएगा। परिजनों के मुताबिक दोस्तों के विवाद में क्रिश बीच-बचाव कर रहा था, इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने उसे निशाना बना लिया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया रामनगर थाना प्रभारी दीपचंद ने बताया कि पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि एक युवक को चाकू मारा गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में जांच की जहां डॉक्टरों ने क्रिश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक क्रिश अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था, जबकि दूसरे ग्रुप के युवक भी अलग जगह पार्टी कर रहे थे। रास्ते में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद क्रिश पर चाकू से हमला किया गया। हत्या का मामला दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी थाना प्रभारी के अनुसार इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जल्द उन्हें काबू किया जाएगा। हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। परिवार की मांग—दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई क्रिश की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि जिन लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जिस घर में जन्मदिन की खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां अब बेटे की मौत का मातम है। बाइट: मृतक क्रिश की मां सुनीता, बड़ा भाई कर्ण और पिता भोला। बाइट: दीपचंद, थाना प्रभारी, रामनगर थाना करनाल।0
0
Report
गांधी जी की ऑटोबायोग्राफी के हवाले पर कांग्रेस नेता का विवादास्पद दावा वायरल
Yamuna Nagar, Haryana:क्या महात्मा गांधी लोगों की जेब से पैसे निकालकर बीड़ी-सिगरेट पीते थे? यमुनानगर में महात्मा गांधी जयंती के कार्यक्रम में दिए गए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण विनायक के संबोधन के बाद यह सवाल चर्चा में है। उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मीडिया से बातचीत में लक्ष्मण विनायक ने कहा कि उन्होंने वही बात कही है, जिसका उल्लेख महात्मा गांधी की आत्मकथा में मिलता है। यमुनानगर के जगाधरी कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण विनायक ने महात्मा गांधी के बचपन का जिक्र किया। अपने संबोधन में उन्होंने गांधी जी के शुरुआती जीवन से जुड़ी कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए सिगरेट पीने और पैसे लेने की बात कही। वीडियो वायरल होने के बाद जब मीडिया ने लक्ष्मण विनायक से सवाल किया तो उन्होंने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि उन्होंने बिल्कुल यही बात कही है। उनका कहना था कि वह महात्मा गांधी की ऑटोबायोग्राफी में वर्णित प्रसंगों का हवाला दे रहे थे। लक्ष्मण विनायक के मुताबिक, गांधी जी ने अपने चाचा की फेंकी हुई सिगरेट पीने और जेब से पैसे निकालने का जिक्र किया है। उन्होंने यह भी कहा कि गांधी जी मांस नहीं खाते थे, लेकिन उस समय उनके दोस्तों ने उन्हें मांस खाना शुरू करवाया था。0
0
Report
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने एक वर्ष में 850 गांवों तक पहुंच बना ली
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा बस्तर-सरगुजा के दुर्गम अंचलों में आवागमन की नई राह, 13 जिलों के 106 मार्गों पर दौड़ रहीं 107 बसें एक वर्ष में योजना की बसों ने तय किया 24 लाख किलोमीटर का सफर हाट-बाजार, अस्पताल, स्कूल और जिला मुख्यालय तक पहुंच हुई आसान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मिला नया संबल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा - अंतिम छोर के गांव तक सुरक्षित और सुलभ परिवहन पहुंचाना हमारी प्राथमिकता दूसरे चरण में आठ नए जिलों के अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार की तैयारी, 4,368 बस सुविधा विहीन गांवों को जोड़ने का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचलों और दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों को सुरक्षित, सुलभ और नियमित यात्री परिवहन से जोड़ने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने अपने संचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है। 04 अक्टूबर 2025 को जगदलपुर से शुरू हुई इस योजना के माध्यम से आज बस्तर और सरगुजा संभाग के 13 जिलों में 106 चयनित मार्गों पर 107 बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों ने ऐसे 850 गांवों तक नियमित यात्री बस सेवा पहुंचाई है, जहां पहले यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी। एक वर्ष में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की बसों ने लगभग 24 लाख किलोमीटर का सफर तय किया है। वर्तमान में ये बसें प्रतिदिन लगभग 17,500 किलोमीटर चल रही हैं। योजना के अधिसूचित मार्गों की कुल लंबाई करीब 5,300 किलोमीटर है। इन मार्गों की लंबाई 14 किलोमीटर से 105 किलोमीटर तक है और अधिकांश मार्गों पर प्रतिदिन दो ट्रिप संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि सुदूर गांव में रहने वाले नागरिक को भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बाजार और प्रशासनिक सेवाओं तक सहज पहुंच का समान अवसर मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना इसी सोच को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में कभी नियमित यात्री बस नहीं पहुंचती थी, वहां आज ग्रामीण तय समय पर सुरक्षित बस से स्कूल, अस्पताल, हाट-बाजार, ब्लॉक और जिला मुख्यालय तक पहुंच रहे हैं। यह केवल परिवहन सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि दूरस्थ अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम है। 34 बसों से हुई थी शुरुआत, एक वर्ष में संख्या बढ़कर 107 मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ 04 अक्टूबर 2025 को जगदलपुर में किया था। प्रारंभ में 34 मार्गों पर बस सेवा शुरू की गई थी और करीब 250 गांवों को इससे जोड़ा गया था। एक वर्ष के भीतर इसका दायरा तेजी से बढ़ा है। अब 106 मार्गों पर 107 बसें संचालित हो रही हैं और पहली बार नियमित बस सुविधा से जुड़े गांवों की संख्या बढ़कर 850 हो गई है। योजना के प्रथम चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग को शामिल किया गया है। बस्तर संभाग में 51 मार्गों पर 50 बसें तथा सरगुजा संभाग में 55 मार्गों पर 57 बसें संचालित हैं। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में 8 मार्गों पर 9 बसें, दंतेवाड़ा में 7 मार्गों पर 7 बसें, बीजापुर में 11 मार्गों पर 11 बसें, नारायणपुर में 4 मार्गों पर 4 बसें, बस्तर में 5 मार्गों पर 5 बसें, कांकेर में 12 मार्गों पर 12 बसें और कोंडागांव में 8 मार्गों पर 9 बसें चल रही हैं। इसी तरह सरगुजा संभाग के सरगुजा जिले में 8 मार्गों पर 8 बसें, सूरजपुर में 10 मार्गों पर 9 बसें, बलरामपुर में 7 मार्गों पर 7 बसें, जशपुर में 16 मार्गों पर 16 बसें, कोरिया में 6 मार्गों पर 6 बसें तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 4 मार्गों पर 4 बसें संचालित की जा रही हैं। जहां कभी पिकअप था सहारा, वहां अब तय समय पर पहुंच रही बस योजना शुरू करने के पीछे सुदूर ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों की वास्तविक परिवहन जरूरत महत्वपूर्ण आधार रही। बस्तर और सरगुजा के अनेक गांवों में नियमित बस सेवा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पिकअप एवं अन्य मालवाहक वाहनों में सफर करना पड़ता था। कई बार यात्रियों को खुले हिस्से में बैठकर या खड़े होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। महिलाओं, बच्चों, बुजर्गों और मरीजों के लिए यह यात्रा विशेष रूप से कठिन थी। दुर्गम मार्गों पर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण निजी बस संचालकों के लिए नियमित बस चलाना व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य नहीं था। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने इसी अंतर को दूर करने के लिए राज्य शासन की वित्तीय सहायता के साथ नियमित यात्री परिवहन का मॉडल विकसित किया। कोंटा-जगरगुंडा मार्ग पर सफर अब आसान हुआ यात्रा अब आसान हुआ मार्ग पर फील्ड आकलन में सामने आया कि महिलाएं छोटे बच्चों और सामान के साथ बस में सुरक्षित सफर कर रही हैं। स्कूली विद्यार्थी नियमित रूप से स्कूल पहुंच रहे हैं और मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक आने-जाने में सुविधा मिली है। इसी मार्ग से ग्रामीण आम, महुआ, मुर्गी और अन्य वनोपज लेकर हाट-बाजार तक पहुंचते हैं और उसी दिन अपने गांव वापस लौट पाते हैं। काम के लिए बाहर जाने वाले मजदूरों और युवाओं के लिए भी बस सेवा उपयोगी साबित हुई है। यात्री बस के साथ गांवों तक पहुंच रहा बाजार योजना का प्रभाव केवल यात्रियों के आवागमन तक सीमित नहीं है। बसें दूरस्थ गांवों और स्थानीय बाजारों के बीच एक छोटे वितरण नेटवर्क की भूमिका भी निभा रही हैं। ग्रामीण अपने उत्पाद और वनोपज हाट-बाजार तक पहुंचा रहे हैं, वहीं बाजार से आवश्यक सामग्री गांवों तक पहुंच रही है। नियमित संपर्क बढ़ने से गांव, हाट-बाजार, विकासखंड और जिला मुख्यालय के बीच आर्थिक गतिविधियों को भी सहारा मिला है। कई मार्गों पर सुरक्षा बलों के कैंप भी स्थित हैं और वहां पदस्थ जवानों को भी आवागमन की सुविधा मिल रही हैं। इस तरह योजना का लाभ परिवहन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था तक विस्तारित हो रहा है। कम यात्री वाले मार्गों पर बस संचालन के लिए सरकार दे रही वित्तीय सहायता दुर्गम और कम यात्री संख्या वाले मार्गों पर नियमित बस संचालन को व्यावहारिक बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा बस संचालकों को प्रति किलोमीटर वित्तीय सहायता दी जा रही है। प्रथम वर्ष में 26 रुपये प्रति किलोमीटर, द्वितीय वर्ष में 24 रुपये और तृतीय वर्ष में 22 रुपये प्रति किलोमीटर की सहायता का प्रावधान है। यह वित्तीय सहायता अधिकतम तीन वर्ष तक दी जाती है। योजना के अंतर्गत संचालित वाहनों को मासिक मोटरयान कर में भी अधिकतम तीन वर्ष तक छूट का प्रावधान है। अब तक 107 बस संचालकों को कुल 5.77 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। इस मॉडल की विशेषता यह है कि राज्य सरकार को स्वयं बसें खरीदने या नए बस डिपो बनाने की आवश्यकता नहीं है। बस का स्वामित्व और संचालन निजी संचालक के पास रहता है तथा यात्री किराया भी संचालक को प्राप्त होता है। राज्य सरकार उन मार्गों पर संचालन को व्यावहारिक बनाने के लिए निर्धारित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है, जहां सामान्य परिस्थितियों में नियमित बस सेवा संचालित करना कठिन होता। GPS से हर बस की निगरानी, चले हुए किलोमीटर के आधार पर भुगतान योजना में पारदर्शिता और नियमितता सुनिश्चित करने के लिए तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। प्रत्येक बस में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) लगाया गया है। इसके माध्यम से परिवहन विभाग के कंट्रोल एवं कमांड सेंटर में बसों की निगरानी की जाती है। MMGBY पोर्टल पर बसों की लाइव ट्रैकिंग के साथ ट्रिप, रूट और स्टॉपेज की जानकारी उपलब्ध रहती है। संचालकों को वित्तीय सहायता का भुगतान भी अधिसूचित मार्ग पर वास्तव में चले किलोमीटर के आधार पर ऑनलाइन VLTD रिपोर्ट के अनुसार किया जाता है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रतिदिन की रिपोर्ट की जांच के बाद उसे स्वीकृत या अस्वीकृत करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की समय-सारिणी बस संगवारी ऐप पर भी उपलब्ध कराई जा रही है। दूसरे चरण में eight और जिलों तक पहुंचेगी योजना मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के सफल संचालन के बाद अब इसके दूसरे चरण में विस्तार की तैयारी है। दूसरे चरण में आठ नए जिलों के अनुसूचित क्षेत्रों के 85 आदिवासी विकासखंडों में बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसमें मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बालोद, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कोरबा और धमतरी जिले शामिल हैं। इनमें वर्तमान में बस सुविधा से वंचित 4,368 गांवों को योजना के दायरे में लाने की तैयारी है। इससे लगभग 14.57 लाख लोगों को परिवहन सुविधा का लाभ मिलने की संभावना है। दूसरे चरण में 60 से 80 बसों का संचालन प्रस्तावित है। यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए बस किराये का भुगतान UPI और QR कोड के माध्यम से करने की सुविधा भी प्रस्तावित है। विशेष वर्गों को किराए में छूट योजना में सामाजिक संवेदनशीलता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। दृष्टिबाधित, बौद्धिक दिव्यांग, दोनों पैरों से चलने में असमर्थ व्यक्तियों, 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं एचआईवी या एड्स पीड़ित व्यक्तियों को सहायक सहित किराए में शत-प्रतिशत छूट का प्रावधान है। कलेक्टर द्वारा प्रमाणित नक्सल प्रभावित व्यक्तियों को किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य परिवहन सुविधा को केवल शहरों और प्रमुख मार्गों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि अंतिम छोर पर बसे गांव तक पहुंचाना है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक बस सुविधा विहीन गांवों को नियमित यात्री परिवहन से जोड़ा जाएगा, ताकि दूरी किसी भी नागरिक के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के अवसरों तक पहुंचने में बाधा न बने;0
0
Report
Advertisement
उन्नाव के ढाबे में खाद्य विभाग की छापेमारी, पनीर में गंदगी पर मचा हड़कंप
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: खाद्य विभाग की टीम ने ढाबे में की छापेमारी. अचानक हुई छापेमारी से ढाबे पर मचा हड़कंप. साफ सफाई, खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता की हुई जाँच. गंदगी के बीच खाना बनते मिलने पर नाराजगी. पैकिंग वाले खाद्य पदार्थो की जाँची गई एक्सपायरी. खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर जाँच के लिए भेजें गए. बड़ी मात्रा में बनाए गए पनीर में साफ सफाई नही मिली. उपायुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के नेतृत्व में टीम ने की छापेमारी. कोतवाली उन्नाव क्षेत्र के कानपुर लखनऊ हाइवे पर इण्डियन ढाबे का मामला।0
0
Report
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में तेंदुए के हमले: 10 वर्षीय बच्चे की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां तेंदुए ने एक 10 वर्षीय बच्चे को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, गंगोलीहाट के खेतीगांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे 10 वर्षीय प्रियांशु पुत्र भगवान राम घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। बच्चे के तेंदुए के हमले का पता चलते ही ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा किया। ग्रामीणों के पीछे आने का आभास होते ही तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। इसके बाद घर से करीब 200 मीटर दूर बच्चे का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भारी आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। गंगोलीहाट की इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पहाड़ों में मानव-वन्यजीव संघर्ष और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
नाली विवाद में दो पक्षों की मारपीट, वीडियो वायरल
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में नाली से पानी निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान पुरुषों के साथ महिलाएं भी मारपीट में शामिल रहीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक शख्स महिला पर डंडे से वार करता हुआ दिखाई दे रहा है। महिलाएं भी एक दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तस्वीरें श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के ककन्धु गांव की बताई जा रही हैं, जहां नाली से पानी निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान घूंसे, थप्पड़ और डंडे चलते दिखाई दिए। मारपीट में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल रहीं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स एक महिला पर डंडे से वार करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस की जांच के बाद ही मारपीट की पूरी वजह और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
