Back
ओबीसी नेता के बिगड़े बोल वायरल, सागर कलेक्टर पर आपत्तिजनक टिप्पणी
MDMahendra Dubey
Feb 10, 2026 01:46:05
Sagar, Madhya Pradesh
ओबीसी नेता के बिगड़े बोल, वीडियो हुए सोशल मीडिया पर वायरल, सागर कलेक्टर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी..
एंकर/ राजनीति में बयान और भाषा का हमेशा से महत्व रहा है और कहीं न कहीं जुबान और भाषा ही राजनेताओं को फर्श से अर्श तक पहुंचाती है लेकिन पिछले कुछ सालों में इस मामले में आई गिरावट चिंता का कारण बनती जा रही है। आए दिन नेताओं की बदजुबानी तो कभी बिगड़े बोल लोगों को सोचने मजबूर कर देते हैं। एक बार फिर एक नेता के बिगड़े बोल चर्चाओं में है। अबकी बार ओबीसी वर्ग के हिमायती बनने वाले एक नेता ने मर्यादाओं को तार तार किया है और लोग ये सुनकर आश्चर्यचकित है कि भला किसी जिले के कलेक्टर को कोई इस कदर भी सार्वजनिक मंच से बोल सकता है? दरअसल ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य और 1842 -1857 क्रांति शोध संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव सिंह के वीडियो चर्चाओं में है। ये वीडियो पिछले दिनों सागर जिले के देवरी में हुए यूजीसी के समर्थन में ओबीसी वर्ग के प्रदर्शन के दौरान के है, इन विडियोज में वैभव सिंह मंच से भाषण देते हुए सागर कलेक्टर संदीप जी आर को भ्रष्ट अधिकारी बता रहे है, अफसरों पर ऐसे आरोप सामान्य बात है लेकिन भाषण के दौरान असभ्य भाषा और कई आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई है जो कि कलेक्टर जैसे पद की गरिमा के खिलाफ है। मंच से भाषण देते हुए सिंह साफ कहते है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी जेल भेजेगी लेकिन वो जेल से नहीं डरते। इतना ही नहीं उन्होंने दलित नेता चंद्रशेखर रावण का जिक्र करते हुए اپنے वर्ग यानि ओबीसी लोगों से कहा कि रावण दमदारी से बात रखते है और आज सांसद बन गए है। सागर के कलेक्टर के खिलाफ मंच से ही नहीं बल्कि मीडिया के सामने भी उन्होंने कई बातें कही और ये दोनों वीडियो अब तहलका मचा रहे है। वैभव सिंह पेशे से एडवोकेट है और पिछले कुछ सालों से वो ओबीसी आंदोलन को लेकर प्रदेश का एक चेहरा है, उनका ताल्लुकात दमोह जिले के हिंडोरिया राजघराने से है। 1842 की स्वतंत्रता की क्रांति के जनक राजा किशोर सिंह का उन्हें वंशज माना जाता है और मौजूदा समय में दमोह से सांसद राहुल सिंह लोधी के वो चहेरे भाई भी है लिहाजा बुंदेलखंड अंचल के साथ एमपी में उन्हें जाना जाता है। लेकिन इतने सब तमगे लटकाने के बाद भी उनकी जुबान से जो निकल रहा है वो कहीं न कहीं विचार करने विवश जरूर कर रहा है।
भाषण - वैभव सिंह
बाइट/ वैभव सिंह
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAman Singh Bhadouriya
FollowFeb 10, 2026 03:17:440
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 10, 2026 03:17:350
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 10, 2026 03:17:260
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 10, 2026 03:17:170
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 10, 2026 03:17:020
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 10, 2026 03:16:350
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 10, 2026 03:16:210
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 10, 2026 03:15:290
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 10, 2026 03:15:100
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report