Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sagar470001

कान्हा बाघ की मौत: कोर एरिए में क्षेत्रीय संघर्ष से वन विभाग में हड़कंप

MDMahendra Dubey
Feb 17, 2026 00:45:55
Sagar, Madhya Pradesh
कोर एरिया में एक नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। यह बाघ बीते माह कान्हा टाइगर रिजर्व से लाया गया था। प्रारम्भिक जांच में बाघ की मौत टेरिटोरियल फाइट में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्म रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दरअसल रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहली रेंज अंतर्गत मानेगांव बीट के कोर क्षेत्र में वन विभाग को बीती शाम सूचना मिली कि एक बाघ मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृत बाघ की उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष बताई जा रही है और वह नर बाघ था। बताया गया है कि यह वही बाघ है जो बचपन में अपनी मां से बिछड़ गया था। बाद में उसे रेस्क्यू कर रि-वाइल्डिंग प्रशिक्षण दिया गया। जंगल में शिकार और प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुकूल बनने के बाद 18-19 जनवरी की दरमियानी रात उसे रेडियो कॉलर लगाकर कोर एरिया में छोड़ा गया था। तब से टाइगर रिजर्व की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही थी। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले दो दिनों से बाघ की लोकेशन एक ही स्थान पर मिल रही थी, जिससे आशंका बढ़ी। गश्ती दल को मौके पर भेजा गया, जहां बाघ मृत अवस्था में पाया गया। डीएफओ रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास दूसरे बाघ के पगमार्क मिले हैं, जिससे टेरिटोरियल फाइट की संभावना जताई जा रही है। अक्सर वयस्क नर बाघ अपने क्षेत्र को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं, जिसमें कमजोर या युवा बाघ की जान भी जा सकती है। वन विभाग ने आसपास के क्षेत्र की सघन जांच की है। घटनास्थल पर कहीं भी अवैध बिजली तार नहीं मिले हैं और पास के जल स्रोतों की भी जांच की गई, जहां सब कुछ सामान्य पाया गया। फिलहाल मृत बाघ का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों की पैनल द्वारा टाइगर रिजर्व परिसर में किया जा रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
CRCHANDAN RAI
Feb 17, 2026 02:16:22
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत नया टोला संगत वार्ड नंबर 6 में एक युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रवि कुमार संपतचक प्रखंड के शिवचक गांव का रहनेवाला था। वह 13 फरवरी को अपने ससुराल बख्तियारपुर के नया टोला संगत में आया था। उसका परिवार में किसी से कोई विवाद नहीं था। ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि वे अपने घर से झगड़ा कर यहां पहुंचे थे। वे कुछ दिनों से घरेलू विवाद से परेशान चल रहे थे। वे इतने तनाव में थे कि घर से ससुराल आते समय उनका रास्ते में एक्सीडेंट भी हो गया था। इससे पहले भी मृतक ने अपने एक रिश्तेदार को वीडियो कॉलिंग कर फांसी का फंदा दिखाया था। ससुराल पक्ष के लोग फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं, लेकिन फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चला है। एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि युवक अपने ससुराल आया था। उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से लिए गए सबूत की जांच में जुटी है। डेडबॉडी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। आयुष श्रीवास्तव, एसडीपीओ-2 मृतक के परिजन
0
comment0
Report
PTPRAVIN TANDEKAR
Feb 17, 2026 02:15:45
Bhandara, Maharashtra:गोंदिया जिल्ह्याच्या सडक अर्जुनी तालुक्यातील डूग्गीपार पोलीस स्टेशनच्या पार्किंग हद्दीमध्ये तेलंगणा राज्यातील रुग्णवाहिका चालकाने गळफास लावून आत्महत्या केल्याची घटना घडली आहे. या चालकाचे नाव शिवा असे असून तो तेलंगणा राज्यातील रहिवासी आहे. पोलिसांनी दिलेल्या माहितीनुसार रुग्णवाहिका चालक हा तेलंगाना येथून खाजगी रुग्णवाहिकेत मृतदेह नेत असताना गोंदिया जिल्ह्यातील सडक अर्जुनी तालुक्यात चालकाने मद्यप्राशन केल्यामुळे मृतदेह असलेल्या कुटुंबीयांसोबत त्याचा वाद झाला. त्यानंतर त्या नातेवाईकांनी डूग्गीपार पोलिसात याची तक्रार केली. पोलिसांनी तो मृतदेह दुसऱ्या रुग्णवाहिकेत टाकून मृतदेह पाठविला. ही रुग्णवाहिका व त्याच्या चालकाला डुग्गीपार पोलिसात आणले होते. दरम्यान पार्किंग परिसरात असलेल्या एका पिकअप वाहनाच्या मागच्या बाजूला दोरीने गळफास लावून आत्महत्या केली. पोलिसांनी गाडी थांबवल्यामुळे त्यांनी आत्महत्या केली की आणखी कोणत्या कारणामुळे हे आता पुढे पोलीस तपासात समोर येणार आहे. घटनास्थळी फॉरेन्सिक टीमला पाचारण करण्यात आली असून या घटनेचा तपास पोलिस करीत आहे.
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 02:15:32
Etah, Uttar Pradesh:जैथरा थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। मृतक हेमंत (45) आवास विकास कॉलोनी निवासी था स्टांप विक्रेता पत्नी और उसके प्रेमी सुमित चौहान उर्फ़ सोनू के बीच अवैध संबंध बने हत्या की वजह, 13 फरवरी को शादी में ले जाने के बहाने वैगनआर कार किराये पर ली गई, रास्ते में शराब पिलाकर जहरीले स्प्रे (Repidem SL) की ओवरडोज देकर की गई सनसनीखेज हत्या, गाँव अंगरैया के पास गेहूं के खेत में मिला था शव, मोबाइल सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने साजिश का किया पर्दाफाश पुलिस ने सुमित चौहान, अजय और एक महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर घटना में प्रयुक्त कार, शराब की बोतलें व जहरीला स्प्रे किए बरामद, रिपोर्ट -दीपक कुमार सोनू मोबाइल -6398320375
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Feb 17, 2026 02:15:23
Noida, Uttar Pradesh:1. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के तौर पर नॉर्थवेस्ट अफगानिस्तान और आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 और 7.6 km ऊपर है, जो ऊंचाई के साथ नॉर्थवेस्ट की ओर झुका हुआ है। 2. सबट्रॉपिकल वेस्टर्न जेट स्ट्रीम, समुद्र तल से 12.6 km ऊपर 130 नॉट्स की कोर हवाओं के साथ नॉर्थईस्ट इंडिया में बनी हुई है। Weather Forecast 1. अगले 2 दिनों में मिनिमम टेम्परेचर में 3-4°C की बढ़ोतरी होगी और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 3-4 दिनों में यह नॉर्मल (-1.5°C से 1.5°C) से नॉर्मल से ऊपर (1.6°C से 3.0°C) और उसके बाद नॉर्मल (-1.5°C से 1.5°C) रहने की संभावना है। 2. अगले 7 दिनों में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान नॉर्मल से काफ़ी ज़्यादा (3.1°C से 5.0°C) से लेकर नॉर्मल से काफ़ी ज़yada (5.1°C या उससे ज़्यादा) रहने की संभावना है। 3. 16,19,20,21 और 22 फरवरी को आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा, 17 फरवरी को दोपहर/शाम को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और 18 फरवरी, 2026 को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अगले 7 दिनों में सुबह के समय धुंध रहेगी। 4. कुछ जगहों पर गरज/बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी, साथ ही दोपहर के समय तेज़ हवाएँ (स्पीड 30-40 kmph) चलेंगी। दोपहर के समय कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश का एक और दौर होगा।
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 02:01:10
Sawaizpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर सी एच सी अंतर्गत टीबी मुक्त घोषित हुए दो गांवों के प्रधानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने आभार जताते हुए उन्हें सम्मानित किया और गांव में निशुल्क वितरण के लिए जरूरी दवाइयां भी दीं। अधीक्षक डॉ पराग कुमार ने कहा चौड़ाराय की प्रधान मूर्ति देवी व सिंघापुर के प्रधान सुरेंद्र पाल ने अपने-अपने गांव में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाकर गांव को टीबी मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अधीक्षक ने अन्य गांव के प्रधानों से भी इस अभियान में जुड़ने की अपील की उन्होंने बताया इस वर्ष सी एच सी अंतर्गत 155 टीबी के रोगियों को सरकार द्वारा निशुल्क दवाई व पोषण धनराशि दी जा रही है । अधीक्षक ने बताया जल्द ही जिलाधिकारी दोनों प्रधानों को जिला स्तर पर सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। इस दौरान अमरेंद्र कुमार, नन्हेंलाल रमाकांत स्टाफ नर्स पुष्पा रहीं।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 17, 2026 02:00:18
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 01:58:25
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 17, 2026 01:47:10
Bihar:चेन स्नैचिंग करने वाले नेपाल- मोतिहारी के 7 स्नेचर गिरफ्तार। अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े तीन नेपाली युवक भी धराये। गैंग का मुख्य सरगना आभूषण के साथ फरार। समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को मोतिहारी के पिपराकोठी से गिरफ्तार किया है। इसमें कुछ अंतरराष्ट्रीय गैंग से भी जुड़े हैं। गिरफ्तार बदमाशों में से नेपाल के पारसा जिले के पोखरिया थाना के सबेत्रुआ गांव के बैधनाथ राय के पुत्र ढ़ेरी राय, भुलसी राय के पुत्र सुनील राय, मोटर राय के पुत्र हरिशंकर राय और मोतिहारी जिले के भेलाही थाना के आनंद सागर गांव का रामदेव राय के पुत्र मुकेश कुमार के अलावा आनंदगठ बेलम गांव के माधव पटेल के पुत्र मिट्ठू पटेल, पिपरिया का विश्वनाथ राय के पुत्र ब्रह्मदेव राय के अलावा पलनतर थाना के बबुईया गांव के हसमूद्दीन गद्दी शामिल हैं। पुलिस ने गैंग के सदस्यों को मोतिहारी के पिपराकोठी में एक ढाबे से उस समय गिरफ्तार किया जब वे समस्तीपुर में घटना को अंजाम देने के बाद रास्ते में रूककर खाना खा रहे थे। मुख्य सरगना जिसके पास सभी आभूषण थे, मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाशों में से एक के जेब से करीब 10 ग्राम का सोने का चेन बरामद हुआ। ढाबे के बाहर से एक स्कार्पियो भी पुलिस ने बरामद की है। रविवार को थानेश्वर स्थान मंदिर में महाशिवरात्रि के दौरान जलाभिषेक करते समय आधे दर्जन से अधिक महिलाओं के गले से चेन, मंगलसूत्र समेत अन्य आभूषणों की स्नेचिंग की गयी थी। एक महिला के गले से सोने का चेन स्नैचिंग के दौरान गैंग का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। उसने बताया कि उसके सभी साथी वापस जाने के लिए निकल गए होंगे। टीम ने जाल बिछाया और बदमाशों के पीछे पुलिस टीम भी लग गयी। सभी यहां से निकलकर मोतिहारी के पिपराकोटी में एक लाइन होटल पर रुके। पुलिस टीम भी सभी का पीछा करती हुई मौके पर पहुँच गयी। टीम ने स्कार्पियो समेत सभी को कब्जे में लेकर थाना ले आयी। जहां सभी से गहन पूछताछ की गयी। इस दौरान महाशिवरात्रि के दौरान काशीपुर निवासी चंद्रबली राय की पत्नी अश्वमेध देवी से छिनतई की गयी सोने के चेन की बरामदगी हुई। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक चेन बरामद की गयी है। फरार मुख्य सरगना व आभूषणों की बरामदी को लेकर छापेमारी चल रही है। थानेश्वर मंदिर परिसर में चेन स्नैचिंग करते एक स्नैचर को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसने सभी साथियों के नाम बता दिये। गैंग के एक सदस्य का उसकी बताई मोबाइल नंबर ट्रैक कर 6 अन्य स्नैचर भी मोतिहारी के पिपराकोठी से गिरफ्तार कर लिये गये।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 17, 2026 01:46:54
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए पोस्टमैन के अपहरण और हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। थाना शेरगढ़ और एसओजी (SOG) टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो सगे भाइयों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। मथुरा। जनपद के थाना शेरगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पोस्टमैन के अपहरण और हत्या के मामले में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर को पैगाँव-कोसी रोड पर हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कार और अवैध हथियार बरामद किए हैं। शिवा ढाबे के पास से हुई गिरफ्तारी जानकारी के अनुसार, थाना शेरगढ़ पुलिस और एसओजी टीम मुखबिर की सूचना पर अपराधियों की तलाश में थी। इसी दौरान 17 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने शिवा ढाबा के पास से दो अभियुक्तों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान हरियाणा के पलवल जिले के रहने वाले दो सगे भाइयों के रूप में हुई है: * भारत उर्फ भरतू (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम अलावलपुर, पलवल (हरियाणा)। * रंजीत (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम अलावलपुर, पलवल (हरियाणा)। बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम अभियुक्तों को उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 'आलाकात्ल' (हथियार) बरामद करने के लिए पैगाँव-कोसी रोड पर ले गई, तो वहां छिपाकर रखे गए तमंचे से अभियुक्त भारत उर्फ भरतू ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त भारत के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बरामद सामान और कानूनी कार्रवाई पुलिस ने अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है: * 01 टाटा पंच कार (घटना में प्रयुक्त) * 02 अवैध तमंचे (.315 बोर) * 02 जिन्दा कारतूस इन अभियुक्तों के विरुद्ध थाना शेरगढ़ में मु.अ.सं. 33/2026 के तहत बी.एन.एस. (BNS) की धारा 140(1)/103/238 (अपहरण, हत्या और साक्ष्य मिटाना) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक इतिहास और हत्या के पीछे के सटीक कारणों की गहनता से जांच कर रही है। प्रमुख बिंदु: * अपराध: पोस्टमैन का अपहरण कर हत्या करना। * पुलिस टीम: थाना शेरगढ़ व एसओजी टीम (मथुरा)。 * बरामदगी: टाटा पंच कार और 2 तमंचे。 बाइट सीओ अनिल कुमार
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 17, 2026 01:46:34
Mathura, Uttar Pradesh:यमुना एक्सप्रेस-वे लूट कांड का खुलासा: मथुरा पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार मथुरा। जनपद की स्वाट, रिवार्डी और थाना बलदेव पुलिस की संयुक्त टीम ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर सक्रिय लुटेरों के गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार रात को कासिमपुर अंडरपास के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है। इन बदमाशों ने गत 28 जनवरी को एक्सप्रेस-वे पर लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी जानकारी के अनुसार, थाना बलदेव पुलिस और रिवार्डी टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर लूट करने वाले अपराधी माइलस्टोन 129 के पास किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने कासिमपुर अंडरपास के नीचे घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश मानवेन्द्र घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान निम्न रूप में हुई है: * मानवेन्द्र उर्फ मोनू उर्फ मुन्ना: पुत्र श्यामलाल, निवासी नगला भण्डा (एटा), हाल निवासी रसूलपुर (नोएडा)। (मुठभेड़ में घायल) * अजीत: पुत्र सतीश चन्द्र, निवासी नगला भण्डा, थाना निदोलीकला (एटा)। बरामदगी और अपराध का तरीका पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (UP 13 DT 7475) बरामद की है। इसके अलावा इनके पास से: * 01 अवैध तमंचा (.315 बोर) * 01 जिंदा कारतूस और 02 खोखा कारुण * लुटे हुए 3120 रुपये नकद * वादी (शिकायतकर्ता) और ड्राइवर के लूटे गए आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। कानूनी कार्रवाई और टीम की सराहना अभियुक्तों के खिलाफ थाना बलदेव में मु.अ.सं. 35/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4), 352, और 317(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुँचा जा सके。 इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार, प्रभारी रिवार्डी टीम शावेज चौधरी, प्रभारी सर्विलांस विकास शर्मा और उनकी टीम के सदस्य शामिल रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की इस तत्परता की सराहना की है।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 17, 2026 01:45:41
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला संवाददाता अरविन्द चौहान अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, कोतवाली थाना क्षेत्र के टोकसी मोड पर हुआ हादसा गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोकसी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हिंडौन सिटी में रहकर मजदूरी/नौकरी करता था और किसी आवश्यक सामान की खरीद के लिए मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी आ रहा था। जैसे ही वह टोकसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल निवासी हलेना, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी उपस्थिति में सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 17, 2026 01:45:18
Nawada, Bihar:नवादा नेशनल हाईवे पर दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत शादी का कार्ड देने जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, 20 KM तक जाम पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। नवादा में नेशनल हाईवे 20 पर एक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया, जिससे 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक की पहचान नेमदरगंज थाना क्षेत्र के लेधा गांव निवासी शिवन चौधरी के रूप में हुई है। वह अपनी भतीजी की 24 फरवरी को होने वाली शादी का निमंत्रण कार्ड देने के लिए साइकिल से फरहा गांव जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे 20 पर फरहा के समीप एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवन चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने तुरंत नेशनल हाईवे 20 को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया और यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top