Back
कमलेश कुर्मी ने कीलों पर आसन बैठकर मां दुर्गा के प्रति कठोर तपस्या शुरू की
MDMahendra Dubey
Mar 26, 2026 02:45:19
Sagar, Madhya Pradesh
मां दुर्गा की अनोखी भक्ति : 9 दिन की कठोर साधना, लोहे की कील पर एक ही आसन लगाएं बैठा भक्त पलक- जीभ- कंठ- हाथों में धागे छेदकर के मां के चरणों तक पहुंचा धागा... चैत्र नवरात्रि के अवसर पर देश भर में लोग व्रत-उपवास करते हैं. रहली विकासखंड के चांदपुर ग्राम में भी 32 साल के कमलेश कुर्मी ने ऐसा ही कठोर व्रत धारण किया है. कमलेश वैसे तो सुना-सिंगपुर गांव के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने चांदपुर में अपने गुरु भाई धर्मेंद्र विश्वकर्मा के घर करीब 5 साल से लगातार कठोर व्रत धारण करते हुए मां की सच्ची आराधना करना शुरू की हैं. चैत्र नवरात्रि पर कमलेश कुर्मी ने इस बार फिर कीलों की एक ही आसन लगाकर पर बैठ अपने शरीर के विभिन्न अंगों पलक-कंठ-जीभ-हाथों को रेशम के धागे से छेदकर जवारों तक पहुंचाए हुए हैं. वे हफ्ते भर एक कुर्सी पर एक ही अवस्था में बैठे हुए हैं. कमलेश कुर्मी ने इसके लिए एक महीने पहले तैयारी शुरू कर दी थी. वे अपने गांव से गुरु भाई धर्मेंद्र विश्वकर्मा के घर पर आ गए और उन्होंने मिट्टी से मां दुर्गा की प्रतिमा बनाना शुरू किया. नवरात्रि शुरू होने के करीब 20 दिन पहले उन्होंने अन्न त्याग दिया और कठिन व्रत के लिए अभ्यास शुरू कर दिया. उन्होंने नवरात्रि में अपने हाथों से बनाई प्रतिमा के समक्ष 9 दिन तक एक ही आसन पर बैठकर शरीर के विभिन्न अंगों में बाने की रेशम के धागे को छेदकर व्रत धारण किया है. इस कठोर व्रत के समय कमलेश सिर्फ दो चम्मच जल ग्रहण कर रहे हैं.ये पहला मौका नहीं बल्कि पिछले 5 साल से लगातार चैत्र नवरात्रि पर कमलेश चांदपुर में ही अपने गुरु भाई के घर पर मां की कठोर आराधना की शुरूवात करते हैं. पिछली चैत्र नवरात्रि में कमलेश ने कीलों की सैया पर लैटकर अपने शरीर पर जवारे स्थापित कराए थे. कमलेश हर साल खुद ही देवी की प्रतिमा बनाते हैं और उसकी उपासना करते हैं. कमलेश की भक्ति देखने के लिए दूर-दूर से लोग चांदपुर पहुंच रहे हैं. माता की प्रतिमा के सामने भजन गाए जा रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 03:46:07Noida, Uttar Pradesh:कटरा, जम्मू-कश्मीर: चैत्र नवरात्रि 2026 के महाअष्टमी के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
0
Report
KRKishore Roy
FollowMar 26, 2026 03:45:440
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 26, 2026 03:45:33Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर (यूपी): यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर परिसर में 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं。
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 26, 2026 03:45:100
Report
MCManish Chaudary
FollowMar 26, 2026 03:36:50163
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 26, 2026 03:36:3860
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 26, 2026 03:36:28215
Report
KSKashish Singh
FollowMar 26, 2026 03:36:18189
Report
JPJai Pal
FollowMar 26, 2026 03:35:20102
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 26, 2026 03:35:07240
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 26, 2026 03:34:58171
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 26, 2026 03:34:43106
Report
63
Report
RMRam Mehta
FollowMar 26, 2026 03:34:3176
Report
RMRam Mehta
FollowMar 26, 2026 03:34:21132
Report