Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

योगी ने गोरखपुर मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान शिकायत सुनीं

KKKRISNDEV KUMAR
Mar 26, 2026 03:45:33
Noida, Uttar Pradesh
गोरखपुर (यूपी): यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर परिसर में 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
Mar 26, 2026 04:34:46
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी-नीमच हाईवे पर भीषण भिड़ंत में नाराणी गाँव निवासी 65 वर्षीय शंकरलाल कुमावत उर्फ टेलर की मौत हो गई और उनकी पत्नी गौरी बाई सहित तीन अन्य घायल हो गए। हादसे में रेवड़ा निवासी सुरेश उर्फ फोरू मीणा और छायण कला निवासी ताराचंद मीणा भी घायल हैं। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उप जिला चिकित्सालय छोटीसादड़ी लाया गया। चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। घायलों को आगे के उपचार के लिए उदयपुर और चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई थी; सामाजिक कार्यकर्ता मनीष उपाध्याय सहित अन्य ने घायलों की मदद की।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 26, 2026 04:34:35
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के सप्तमी जागरण में दुर्गा माता मंदिर लेक हाउस के पास हर साल सप्तमी के अवसर पर विशाल जागरण का आयोजन हुआ। गायक कलाकारों द्वारा माता की प्रस्तुति दी गई। कल्पना शर्मा जयपुर ने ऐसी प्रस्तुति सुनाई। जागरण के दौरान झांकियों का प्रदर्शन किया गया। राधा कृष्ण झांकी में रामभक्त हनुमान, कृष्ण, सुदामा व शंकर-पार्वती-काली माता की झांकियाँ दिखाई गईं। इसके बाद मंदिर परिसर में भजन और झांकियाँ देखने के बाद मंत्रमुग्ध हो गए। अंत में कन्या स्वरूप में माता वैष्णो की झांकी निकाली गई, आरती के बाद प्रसादी वितरित किया गया। जागरण में कोटपूतली-बहरोड़ के SP सतवीर सिंह, ASP नाजिम अली, DYSP राजेंद्र बुरड़क व प्रमोद अग्रवाल, घनश्याम आथोनिया, अमित यादव, ओमप्रकाश बंसल, सुभाष शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, नवनीत शर्मा, गिरिराज नायक, आशीष शर्मा आदि सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 26, 2026 04:34:07
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर फैली अफवाहों के बीच पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। आमजन में बढ़ते भय को देखते हुए एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। ASप गजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि इसी क्रम में प्रतापगढ़ थाने पर बैठक आयोजित हुई। इसमें सीओ गजेंद्र सिंह राव, शहर कोतवाल शम्भूसिंह झाला व पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। बैठक में सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, शांति समिति के सदस्य, पेट्रोल पंप संचालक और गैस एजेंसी संचालकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान स्पष्ट किया गया कि जिले में गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। सभी जगह सप्लाई सामान्य रूप से जारी है।पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल या गैस का भंडारण न करें। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 26, 2026 04:33:53
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में गैस सिलेंडर और पेट्रोल को लेकर हाल ही में फैली अफवाहों और बढ़ती मांग के बीच पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग और सख्त निर्देश जारी किए जा रहे हैं। शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गैस गोदामों और ग्राहक सेवा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी अश्विन मालु, जिला रसद अधिकारी रामचंद्र, एलपीजी जिला नोडल अधिकारी विवेक कुमार एवं पुलिस उप अधीक्षक गजेंद्र सिंह राव सहित अन्य अधिकारियों نے व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस वितरण प्रणाली, स्टॉक स्थिति और उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की गहन जांच की तथा जहां कमियां नजर आईं, वहां सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में अरनोद क्षेत्र में भी व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। प्रशासनिक टीम ने विभिन्न गैस गोदामों पर पहुंचकर स्टॉक और वितरण व्यवस्था की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक पाया गया तथा आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती मिली। जांच में यह भी सामने आया कि उपभोक्ताओं को ओटीपी प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना कम हो जाती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें। साथ ही बताया गया कि गैस बुकिंग के लिए निर्धारित समय-सीमा का पालन किया जा रहा है और वर्तमान में आपूर्ति पूरी तरह संतुलित है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी इसी प्रकार निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े。
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 26, 2026 04:33:23
Pratapgarh, Rajasthan:राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सैन समाज बड़ा परगना अरनोद द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिभाशाली बालिकाओं हिमांशी मकवाना, हिनल मकवाना और माही परिहार को सम्मानित किया गया। अरनोद की जुड़वा बहनों में हिमांशी मकवाना ने 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हिनल मकवाना ने 98 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों बहनों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं माही परिहार ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर परिवार और समाज का नाम रोशन किया। सम्मान समारोह के दौरान समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने तीनों छात्राओं को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इन बालिकाओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समाज के सदस्य, अभिभावक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Mar 26, 2026 04:32:42
Bharatpur, Rajasthan:नदबई, भरतपुर: नदबई में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या का मामला। व्यापारी वर्ग व परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार। पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग। पुलिस अधिकारी व्यापारी व परिजनों से कर रहे समझाइस का प्रयास। देर शाम सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा की गोली मारकर हत्या। व्यापारी की हत्या कर करीब 60 लाख के जेवरात ले उ barn?— बदमाश हुए फरार। उधर, घटना के विरोध में नदबई व्यापार महासंघ का आह्वान। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मुख्य बाजार बंद करने का आह्वान। नदबई में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या का मामला। आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगेंद्र अवाना का बयान। नदबई में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी की हत्या निंदनीय घटना। सर्राफा व्यापारी की हत्या से कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान। नदबई के पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने मुख्यमंत्री से मांग की। आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को मिले आर्थिक सहायता। पीड़ित परिवार को 50 लाख व सरकारी नौकरी की मांग। देर शाम सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा की गोली मारकर हत्या। व्यापारी की हत्या कर करीब 60 लाख के जेवरात लेकर बदमाश हुए फरार।
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Mar 26, 2026 04:32:10
Patna, Bihar:पटना में घरेलू गैस के लिए लोंगो की परेशानी खत्म होने का नाम नही ले रही है। तेल कंपनियों और सरकार के दावों के बीच की यह तस्वीर देखिये कि पटना में सुबह से ही लोग गैस के लिए बाइक और स्कूटी पर सिलिंडर लेकर सड़कों पर सिलिंडर के लिए आ जाते हैं और फिर भी उन्हें सिलिंडर नही मिल पाता है। पटना के राजबंशी नगर का हाल देखिये। यह खड़े बाइक और स्कूटी पर लोग सिलिंडर के लिए आये हैं। लोंगो का कहना है कि 25 दिनों पर सिलिंडर लेने आये हैं लेकिन मिलेगा कहना मुश्किल है। यह ट्रक में एलपीजी सिलिंडर लाकर लोंगो को बांटा जा रहा है। लोग परेशान हाल है। कई उपभोक्ताओं ने कहा कि सिलिंडर खत्म होने के बाद लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर है और DAC नम्बर के बाद भी गैस नही मिल रहा है। वही गैस एजेंसी के प्रबंधक अपोलो वर्मा का कहना है कि गैस की डिलीवरी होम टू होम होना है और लोग यहाँ आ जा रहे हैं जबकि यहां से गैस देना मना है।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 26, 2026 04:31:59
Pakur, Jharkhand:हिरणपुर थाना परिसर में गैस सिलेंडर वितरण अब पुलिस निगरानी में शुरू किया गया है। ई-केवाईसी विवाद के कारण शुरू हुई अस्थायी रोक के बाद जिला प्रशासन ने कदम उठाते हुए उपभोक्ताओं के बीच सुरक्षा के साथ वितरण सुनिश्चित किया। स्वर्णलता गैस एजेंसी के कर्मियों द्वारा थाना परिसर से सैकड़ों उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलेंडर वितरित किए गए, जिसके दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि प्रक्रिया में शांति और व्यवस्था बनी रहे। एजेंसी पहले सुरक्षा के बिना गैस आपूर्ति करने से इनकार कर रही थी जिसके कारण क्षेत्र में गैस संकट बना था। उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर गैस आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया था। निर्णय लिया गया कि थाना परिसर से पुलिस बल की मौजूदगी में गैस का वितरण कराया जाएगा।
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 26, 2026 04:31:48
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर स्थित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्र अष्टमी पूजन की धूम देखने को मिली। देशभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी और माँ दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा- अर्चना की गई। अष्टमी के दिन भक्त व्रत, पूजा, अर्चना, हवन, यज्ञ और कन्या पूजन कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना कर रहे थे। श्रद्धालुओं के बीच माता रानी के जयकारे गूंज रहे थे। मंदिर न्यास व जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस किए थे; जगह-जगह पुलिस बल, होमगार्ड के जवान और एक्स सर्विसमैन फौजी तैनात थे और श्रद्धालुओं को क्रम में दर्शन की सुविधा दी गई। पुजारी लक्की शर्मा ने कहा कि अष्टमी पूजन का विशेष महत्व है और हलवे का भोग माता जी को अर्पित किया जाता है। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और लंगर व्यवस्था और सफाई के इंतजाम भी थे ताकि श्रद्धालु आराम से मंदिर दर्शन कर लौट सकें।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 26, 2026 04:31:24
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 26, 2026 04:30:59
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर कलेक्टर के आदेश पर एक बार फिर से हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। हाईकोर्ट जज ने कलेक्टर रिजु बाफना के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा शाजापुर कलेक्टर को कुछ पता नहीं, नियमों को जानती नहीं और कुछ भी पास कर देती है। कुछ ही दिनों में कलेक्टर को यह तीसरी फटकार हाईकोर्ट से लगी है। इसके पहले भी हाईकोर्ट कलेक्टर के आदेशों पर तल्ख टिप्पणी कर चुका है। इस बार कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी जयंत बघेरवाल की दो वेतन वृद्धि से जुड़ा मामला है। कलेक्टर कार्यालय में वाहन स्टैंड को लेकर कलेक्टर शाजापुर ने वाहन स्टैंड ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर के आदेश दिए थे। ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उसने कर्मचारी जयंत बघेरवाल पर आर्थिक लेन-देन के आरोप लगाएं। कलेक्टर ने बिना जांच के ही 27 फरवरी एवं 28 फरवरी 2025 को दो आदेश जारी किए, पहले आदेश में बघेरवाल की दो वेतन वृद्धि रोकने और दूसरे आदेश में उन्हें एसडीएम कार्यालय गुलाना अटैच किया गया। वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर पहले बघेरवाल ने कमिश्नर उज्जैन के यहां अपील की। कमिश्नर ने भी कलेक्टर के आदेश को यथावत रखा, उसके बाद बघेरवाल ने हाईकोर्ट की शरण ली। इन्दौर हाईकोर्ट ने 25 मार्च को स्टे आदेश जारी करते हुए कलेक्टर शाजापुर से 15 दिन में व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है, हलफनामे में कलेक्टर शाजापुर को स्पष्ट करना है किन नियमों के तहत बिना जांच के दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए हैं। स्टे आदेश में हाईकोर्ट ने स्पष्ट लिखा है कलेक्टर ने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लघंन किया है। बिना किसी विभागीय जांच के दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी कर दिएं। हाईकोर्ट ने कलेक्टर को फटकार लगाते हुए कहा शाजापुर कलेक्टर कुछ भी आर्डर पास कर देती है, आबकारी अधिकारी के मामले में भी ऐसा ही किया था। कलेक्टर को कानून पता नहीं है। गतिदिनों सबसे पहले हाईकोर्ट ने हाट मैदान स्थित भूमि को लेकर याचिका कर्ता महेश गुप्ता की याचिका पर कलेक्टर शाजापुर के खिलाफ टिप्पणी की थी, दूसरा मामला फिर आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही के निलंबन का था, जिसमें भी हाईकोर्ट ने निलंबन को गलत ठहराते हुए उन्हें फिर से बहाल किया। तीसरा मामला कर्मचारी जयंत बघेरवाल का है जिसमें हाईकोर्ट ने कलेक्टर को फटकार लगाते हुए तल्ख टिप्पणी की और कहा कलेक्टर को नियम पता नहीं है, कुछ भी आदेश कर देती है। इस मामले में हाईकोर्ट एडवोकेट यश नागर ने बताया याचिका कर्ता जयंत बघेरवाल की दो वेतन वृद्धि और गुलाना अटैच किए जाने के मामले में दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए स्टे आदेश जारी किया है और 15 दिवस में कलेक्टर को व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करने को कहा गया जिसमें स्पष्ट करना है किन नियमों के तहत बिना जांच के दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 26, 2026 04:30:07
Noida, Uttar Pradesh:बसपा ने 31 मार्च को संगठन की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें प्रदेश व मंडल स्तर के पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है इस बैठक को आगामी यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है माना जा रहा है कि इसमें बूथ गठन के काम की समीक्षा की जाएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे साथ ही 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती को पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर मनाने की रणनीति भी तय हो सकती है बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की भूमिका को लेकर भी फैसला होने की अटकलें तेज माना जा रहा है कि चुनाव से पहले उन्हें यूपी में जिलावार अभियानों की जिम्मेदारी दी जा सकती है बसपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी जल्द ही सेक्टर, बूथ, विधानसभा, जिला और मंडल स्तर पर बैठकें और जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top