Back
बनारस में सनातन धर्म की घर वापसी: असद खान से अब अथर्व त्यागी
MDMahendra Dubey
Dec 30, 2025 11:26:53
Sagar, Madhya Pradesh
एंकर/ धर्म और आस्था से जुड़ी एक बड़ी खबर मध्यप्रदेश के सागर से सामने आई है। जहां एक युवक ने अपने जीवन का अहम फैसला लेते हुए इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म में धर्म वापसी की है। सागर निवासी असद खान ने बनारस जाकर पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ हिंदू धर्म में धर्म वापसी की है उसने अस्सी घाट पर विधि विधान से पंच गव्य स्नान फिर गंगा स्नान कर पवित्रीकरण किया गया इनका मुंडन कर हवन पूजन कराया गया बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आर्शीवाद लिया फिर शिवलिंग पर अभिषेक कर हवन पूजन किया गया शाम को गंगा आरती में समलित रहे और भंडारे के साथ इनकी वैदिक विधि विधान से घर वापसी हुई।
सागर के मकरोनिया में रहने वाले असद खान अब से अथर्व त्यागी कहलाएंगे। असद ने वाराणसी के प्रसिद्ध अस्सी घाट पर पंडित-पुजारियों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हिंदू धर्म को अपनाया। असद का कहना है कि वे लंबे समय से इस्लाम धर्म में व्याप्त कुछ कुरीतियों से असहज महसूस कर रहे थे। मूर्ति पूजा का विरोध, मांस-मछली सेवन को लेकर जबरन आचरण और धार्मिक बंधनों ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया। असद उर्फ अथर्व का कहना है कि मुझे शुरू से ही भगवान महाकाल में आस्था रही है, लेकिन परिवार और समाज के दबाव के कारण मैं कभी खुलकर अपनी आस्था व्यक्त नहीं कर पाया। मूर्ति पूजा करने से रोका जाता था। अब मुझे आत्मिक शांति मिली है। असद का कहना है कि उन्होंने यह फैसला किसी दबाव में नहीं, बल्कि पूरी तरह अपनी इच्छा और आस्था के आधार पर लिया है। बनारस पहुंचकर उन्होंने गंगा स्नान किया और इसके बाद विधिवत हवन-पूजन कर सनातन धर्म को स्वीकार किया। धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर अथर्व त्यागी रखा, जिससे वे अपनी नई पहचान और नई शुरुआत को जीवनभर आत्मसात कर सकें। सागर से बनारस तक आस्था का यह सफर अब चर्चा का विषय बना हुआ है। अथर्व त्यागी का कहना है कि यह उनके आत्मविश्वास और विश्वास का फैसला है।
बाइट / असद खान आज से अथर्व त्यागी ( धर्म परिवर्तन करने वाले युवक सागर)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRohit Kumar
FollowDec 30, 2025 12:57:110
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowDec 30, 2025 12:56:190
Report
0
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 30, 2025 12:55:410
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 30, 2025 12:54:450
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 30, 2025 12:54:260
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowDec 30, 2025 12:54:140
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 30, 2025 12:53:340
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 30, 2025 12:51:360
Report
MMManoj Mallia
FollowDec 30, 2025 12:51:000
Report
ABArup Basak
FollowDec 30, 2025 12:50:500
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 30, 2025 12:50:03Noida, Uttar Pradesh:मृतक मनोज कुमार का फाइल फोटो प्रमोद कुमार हत्या करने वाला बड़ा भाई
0
Report