Back
बंडा तहसीलदार के दफ्तर के बाहर धरना, नहर पानी नहीं मिलने से किसान चिंतित
MDMahendra Dubey
Dec 12, 2025 10:18:14
Sagar, Madhya Pradesh
नहर से नहीं मिल रहा पानी तो किसान बैठ गए तहसीलदार के दफ्तर के बाहर.. एंकर/ खाद और यूरिया की किल्लत से जूझ रहे किसान जहां अपनी फसल को लेकर चिंतित है तो अब उन्हें सरकारी विभाग पानी भी मुहैया नहीं करा पा रहे हैं और किसानों का गुस्सा बढ़ रहा है। सागर जिले के बंडा तहसीलदार के दफ्तर के बाहर कुछ ऐसे ही किसान गुस्से में धरने पर बैठ गए, किसानों ने अपनी मांग रखी और गुहार लगाई कि साहब फसल सिंचाई के लिए नहर का पानी दे दो। दरअसल ये किसान बंडा तहसील के तहत आने वाले बम्होरी और सिलापरी के किसान थे जो यहां से निकलने वाली सोना ताला नहर को खुलवाने के लिए आए थे। इस नहर के जरिए इन दो गांवों के अलावा दर्जनों गांवों के किसानों की जमीन की सिंचाई होती है लेकिन इस बार अभी तक ये नहर नहीं खोली गई और किसानों की फसलों पर बिना सिंचाई के संकट पैदा हो गया है। धरने पर बैठे किसानों को देखकर तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया जिसके बाद किसानों ने अपना धरना खत्म किया है और पांच दिनों का समय दिया है नहीं तो उसके बाद सागर कलेक्टर के ऑफिस के सामने धरना देने की चेतावनी दी है। बाइट/ प्रदर्शनकारी किसान
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
40
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
गुलावठी : सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लूट का प्रयास,व्यापारी के विरोध पर भागे बदमाश।
0
Report
0
Report
0
Report