Back
खेत में चोर बदमाशों ने किसान की हत्या, बेटा घायल—सागर जिले की बड़ी खबर
MDMahendra Dubey
Mar 07, 2026 10:34:59
Sagar, Madhya Pradesh
खेत में चोरी की नीयत से आए बदमाशों ने की किसान की हत्या, मृतक का बेटा भी घायल.. सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत कुमेरिया गांव में किसान श्याम लाल कुर्मी बीती रात अपने खेत में सिंचाई के लिए गए थे। खेतों में सिंचाई के बाद वहीं बनी झोपड़ी में किसान आराम करने लेटे थे। तभी उनके खेत से आसपास के खेत वाले किसानों को अजीब आवाजें सुनाई दीं तो उन लोगों ने श्यामलाल के बेटे को फोन लगाया और बताया कि उनके खेत से कुछ अजीब आवाज आ रही है। किसान का बेटा महेश कुर्मी दौड़ता भागता खेत में पहुंचा तो देखा कि कुछ लोग उसके पिता के साथ मारपीट कर रहे थे, और बेटे को देख कर ये बदमाश किसान को उठा कर ले गए और बेटा पीछे पीछे गया लेकिन कुछ दूरी पर बदमाशों ने किसान की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। इस संघर्ष में उनका बेटा भी घायल हुआ है। महेश के मुताबिक उनके खेत में लगी सिंचाई की मोटर को खोलने की कोशिश बदमाशों ने की है, ये बदमाश कौन थे ये उसे नहीं पता लेकिन पहली नजर में ये लग रहा है कि बदमाश चोरी की नीयत से दो बाइक पर सवार होकर आए थे और चोरी में असफल होने के बाद उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को सूचना मिली तो गढ़ाकोटा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल के तमाम साक्ष्य जमा किए है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल मृतक किसान के बेटे ने जो घटनाक्रम बताया है उसके हिसाब से अज्ञात बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 11:54:540
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 11:54:020
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 07, 2026 11:52:430
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 07, 2026 11:52:30Noida, Uttar Pradesh:Squirrel cuddling her fave plushie
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 07, 2026 11:51:420
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 07, 2026 11:51:25Noida, Uttar Pradesh:This face painting skill is on another level
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 07, 2026 11:50:560
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 07, 2026 11:50:41Noida, Uttar Pradesh:At the zoo, a lion that gently warns young people who break the rules.
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 07, 2026 11:50:33Noida, Uttar Pradesh:Traffic Jam The Cutest Traffic Jam You've Ever Seen
0
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 07, 2026 11:50:090
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 07, 2026 11:50:000
Report
SBShowket Beigh
FollowMar 07, 2026 11:49:490
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 07, 2026 11:49:390
Report