Back
नवमी के छात्र के साथ बर्बरता: रहली क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल में जांच के आदेश
MDMahendra Dubey
Feb 07, 2026 02:16:27
Sagar, Madhya Pradesh
ईसाई मिशनरी के स्कूल में नवमी के छात्र के साथ बर्बरता, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश..
एंकर/ एमपी के सागर से बड़ी खबर है यहां के रहली में एक ईसाई मिशनरी के कॉन्वेंट स्कूल में नवमी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के साथ टीचर ने बर्बरता पूर्ण पिटाई की है और बच्चे को चोटें आई है। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पूरा मामला सागर जिले के रहली में संचालित क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल का है, इस स्कूल में नवमी में पढ़ने वाले छात्र अभिजीत ठाकुर को रहली के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया , बच्चे की जांघों और हाथों में चोट के निशान थे और जब इन चोटों को लेकर बच्चे ने खुलासा किया तो सबके होश उड़ गए क्योंकि ये बेरहमी किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही एक स्कूल टीचर ने की थी। पीड़ित छात्र के मुताबिक स्कूल में इकनॉमिक्स के टीचर क्लास रूम में आए और सभी बच्चों से उन्होंने होमवर्क चेक कराने के लिए कहा लेकिन उसके पास कापी नहीं थी , उसने टीचर शैलेंद्र चढ़ार को बताया कि उसकी कॉपी दोस्त के घर छूट गई है तो ये सुनकर टीचर गुस्से में आ गए और उन्होंने लड़की की स्केल से उसके साथ जमकर मारपीट की। शरीर में जख्म लिए बच्चा जब स्कूल से घर पहुंचा तो उसने सारी दास्तां अपनी मां को बताई और उसकी मां बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची जहां से सारी घटना सामने आई। पीड़ित को चेक करने वाले डाक्टर के मुताबिक बच्चे की शरीर पर कई जगह चोट के निशान है और उसे इलाज दिया गया है। पीड़ित परिवार ने रहली पुलिस थाने में लिखित आवेदन दिया है लेकिन अभी पुलिस ने मामले को जांच में रखा है और किसी भी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं इस घटनाक्रम पर जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है और तुरंत ही जांच के आदेश दिए गए है और जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्यवाही होगी। देर शाम ये मामला बाल संरक्षण अधिकार समिति के संज्ञान में भी आया है और समिति ने मामले को गंभीरता से लिया है, समिति के सदस्य ओमकार सिंह के मुताबिक मिशनरी के इस स्कूल में छात्र के साथ हुई बर्बरता कानून के खिलाफ है और इसे लेकर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने को कहा गया है, उन्होंने कहा कि इस मामले में स्कूल टीचर ही नहीं बल्कि स्कूल प्रबंधन भी संदेहों के घेरे में है और प्रबंधन के खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 06, 2026 18:00:270
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 06, 2026 18:00:130
Report
106
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 06, 2026 17:46:3097
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 06, 2026 17:46:180
Report