Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rewa486003

रीवा में महिलाओं को जिंदा दफनाने के मामले में तीन हुए गिरफ्तार

Jul 23, 2024 06:29:25
Rewa, Madhya Pradesh

रीवा जिले के मनगवा में दो महिलाओं को जिंदा दफनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में गाड़ी का चालक, गाड़ी मालिक और पीड़ित परिवार का एक रिश्तेदार शामिल हैं। कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के अनुसार, पुलिस लगातार इस मामले की जांच और पूछताछ कर रही है। यह घटना पिछले दिनों सामने आई थी और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DCDhruv Chaudhary
Feb 25, 2026 13:48:53
Noida, Uttar Pradesh:1.86 करोड़ के “डिजिटल अरेस्ट” फ्रॉड में CBI की बड़ी कार्रवाई, छह राज्यों में छापेमारी, तीन गिरफ्तार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 1.86 करोड़ रुपये के चर्चित “डिजिटल अरेस्ट” ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों में एक साथ छापेमारी की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला केरल के कोट्टायम जिले के एक वरिष्ठ नागरिक से लगभग ₹1.86 करोड़ की ठगी से जुड़ा है। डिजिटल फॉरेंसिक और बैंकिंग लेन-देन की गहन जांच के बाद एजेंसी ने देश के कई राज्यों में फैले एक संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा किया है। जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन के संकेत भी मिले हैं। किन-किन राज्यों में हुई कार्रवाई? CBI ने 25 फरवरी 2026 को समन्वित छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई इन राज्यों/शहरों में की गई: गोवा बेंगलुरु (कर्नाटक) पलक्कड़ (केरल) नागपुर (महाराष्ट्र) हैदराबाद (तेलंगाना) दिल्ली एजेंसी ने साइबर फ्रॉड के दो अहम हिस्सों को निशाना बनाया: म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क (फर्जी खातों का इस्तेमाल) फर्जी तरीके से लिए गए सिम कार्ड नेटवर्क। छापेमारी में क्या बरामद हुआ? CBI ने अलग-अलग ठिकानों से: डिजिटल डिवाइस (लैपटॉप, मोबाइल आदि) डेबिट कार्ड बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है। जब्त किए गए सबूतों की फिलहाल विस्तृत जांच की जा रही है। कौन-कौन हुआ गिरफ्तार? 1. म्यूल अकाउंट ऑपरेटर (गोवा से गिरफ्तार) गोवा के एक होटल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह फर्जी बैंक खातों को ऑपरेट करता था और इस फ्रॉड से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन को अंजाम देता था। उसके पास से कई डिजिटल डिवाइस बरामद हुए हैं। 2. शेल कंपनी ऑपरेटर (नागपुर से गिरफ्तार) नागपुर से एक आरोपी को पकड़ा गया, जो एक शेल कंपनी के जरिए म्यूल अकाउंट संचालित कर रहा था। उसके ठिकाने से बड़ी संख्या में डेबिट कार्ड और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए। 3. सिम कार्ड फ्रॉड फसिलिटेटर (बेंगलुरु से गिरफ्तार) बेंगलुरु से गिरफ्तार आरोपी लोगों को “5G सिम अपग्रेड” का झांसा देकर उनके KYC दस्तावेज हासिल करता था। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट किए जाते थे, जिनका इस्तेमाल विदेश से संचालित साइबर फ्रॉड में किया जाता था। आगे की जांच CBI अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य देशी और विदेशी सहयोगियों की पहचान करने में जुटी है। एजेंसी का कहना है कि यह कार्रवाई “डिजिटल अरेस्ट” जैसे साइबर ठगी के गिरोहों की जड़ तक पहुंचने और उनके पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है。
0
comment0
Report
Feb 25, 2026 13:48:23
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। उन्नाव की सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिरोसी के ख्वाजगीपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के आदेश जारी होने के बावजूद संबंधित राजस्व अधिकारियों द्वारा अब तक मौके पर नाप-जोख और जांच नहीं की गई है। ग्रामीणों के अनुसार भूमि संख्या 528, 529, 564 और 565 पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर घरों का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव के प्रधान द्वारा भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का प्रयास किया गया, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी। आरोप यह भी है कि कीमती सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे निजी संपत्ति में बदला जा रहा है। आदेश के बावजूद जांच न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आदेश के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। यदि जल्द जांच नहीं हुई तो मामला और तूल पकड़ सकता है।
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Feb 25, 2026 13:48:12
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत भाभर रेंज के परसरामपुर गांव में बुधवार दोपहर तेंदुए के हमले से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, विकासखंड पचपेड़वा की परसरामपुर ग्राम पंचायत निवासी मंजू (25) पत्नी रामेश्वर दोपहर में घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में गई थीं। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें जंगल की ओर खींच ले गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिससे तेंदुआ शव छोड़कर भाग गया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो महीनों में यह चौथी घटना है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान शेखर पांडे ने चेतावनी दी कि यदि तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे आमरण अनशन करेंगे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा, जंगल किनारे गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला लकड़ी बीनने गई थी, तभी जंगली जानवर ने हमला किया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 25, 2026 13:48:01
Jaspur, Uttarakhand:कठियापुल खनन गेट क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है, सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया, जानकरी देते हुए सीओ रामनगर सुमित पांडे ने बताया कि एसएचओ रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नदी क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे खनन पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सीओ ने बताया कि कार्रवाई के दौरान चार डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया, जिन्हें तत्काल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया, सभी वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालानी कार्रवाई की गई है, साथ ही अवैध खनन से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट खनन विभाग को प्रेषित की जा रही है, ताकि विभागीय स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा सके, पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि प्रारम्भिक पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि कठियापुल खनन गेट से पिछले पांच दिनों से निकासी बंद थी, खनन विभाग के अनुसार यह बंदी डीएफओ प्रकाश आर्या के आदेश के बाद लागू की गई थी। खनन डीएलएम ललित आर्या ने बताया कि आधिकारिक रूप से क्षेत्र में खनन कार्य बंद था, बावजूद इसके अवैध रूप से गतिविधियां जारी थीं। ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी सख्ती से अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Feb 25, 2026 13:47:09
Sri Ganganagar, Rajasthan:रणजीतपुरा में हुई नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या की घटना को लेकर श्री गंगानगर के श्रीविजयनगर में सर्व समाज में आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोरतम सजा देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि इस जघन्य अपराध से पूरे क्षेत्र में भय और रोष का माहौल है। सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने, मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने और शीघ्र निर्णय सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 25, 2026 13:46:49
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा बोर्ड परीक्षाओं के चलते पुलिस सख्त डीजे-बैंड संचालकों की बुलाई बैठक रात 10 बजे बाद ध्वनि पर रोक नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई विद्यार्थियों की पढ़ाई को देखते हुए लिया गया फैसला, रामगंजमंडी में बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। थानाधिकारी संदीप शर्मा ने क्षेत्र के डीजे और बैंड संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में साफ कहा गया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए, इसलिए रात 10 बजे के बाद डीजे और बैंड बजाने पर रोक रहेगी। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 25, 2026 13:46:33
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Feb 25, 2026 13:46:14
Jalalpura, Uttar Pradesh:एंकर- जापान और सिंगापुर से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इंवेस्टमेंट लेकर आ रहे है, इस पर झांसी के लोगों ने अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दी है। स्थानीय निवासी डॉ जितेंद्र तिवारी कहते है कि हमारे मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच है, जापान और सिंगापुर से जो इन्वेस्टमेंट लेकर यहां आये है, निश्चित यहां के उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, हम लोगों को रोजगार मिलेगा, हमारा उत्तरप्रदेश उद्योग के मामले में सम्पूर्ण भारत में पहले नंबर पर आएगा। समाजसेवी पंडित सियाराम शरण चतुर्वेदी कहते हैं कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री जो विशेष रूप से जापान और सिंगापुर से प्रदेश के विकास के लिए योजना लेकर आ रहे है, उससे उत्तरप्रदेश के विकास होगा और जनजन तक इसका लाभ पहुंचेगा। विनोद अवस्थी कहते हैं कि जिस प्रकार प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सराहनीय कार्य किया, जापान और सिंगापुर से जो इन्वेस्टमेंट योजना ला रहे हैं, यह एक भविष्य के लिए और बुंदेलखंड के लिए वरदान साबित होगी, जिससे बुंदेलखंड का पलायन बचेगा। बाइट-डॉ जितेंद्र तिवारी....स्थानीय नागरिक बाइट- पंडित सियाराम शरण चतुर्वेदी.....समाजसेवी बाइट-विनोद अवस्थी.....स्थानीय नागरिक मौलाना मोहम्मद अली ने कहा कि हमारे लिए बहुत गर्व और खुशी की बात है कि जापान और सिंगापुर से जो इन्वेस्टमेंट आ रहा है, इससे हमारे प्रदेश में बहुत फायदा होगा, इतना बड़ा इन्वेस्टमेंट किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किया, मैं इनका दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। समाजसेवी मिर्जा करामत बेग ने बताया कि जापान से बुलेट ट्रेन मोदी जी ला रहे थे, वो अभी तक नहीं आ पाई, उसी तरह योगी जी भी जिस स्पीड से लाएंगे वो चुनाव के बाद पता चल जाएगा, आ नहीं पाएगा कुछ भी। रूमान वारसी ने कहा योगी जी इन्वेस्टमेंट लेकर आ रहे हैं, डेवलपमेंट होगा वह बातें सब ठीक है, लेकिन घोटाला बिल्कुल ना हो, जब घोटाला होते हैं तो फिर उसमें डेवलपमेंट नहीं होता है, इन्वेस्टमेंट लाना बहुत अच्छी बात है। बाइट-मोहम्मद अली....मौलाना बाइट-मिर्जा करामत बेग.....समाजसेवी बाइट-रूमान वारसी....स्थानीय नागरिक इतिहास के जानकार आसिफ नियाजी ने कहा कि सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद जापान ने जो रास्ता अपनाया है, उसने अपने यहां औद्योगिक शांति स्थापित करने के लिए हर समुदाय को पूरी धार्मिक स्वतंत्रता दी है, किसी तरह की वहां भेदभाव की नीति नहीं अपनाई गई है, जिस देश प्रदेश के अंदर पूरा सांप्रदायिक सद्भाव होगा, लोगों को बराबरी से सम्मान मिलेगा, वही देश आगे बढ़ेगा, यही चीज है जो जापान की यात्रा से उनको सिखाने वाली है, हमें लगता है योगी जी जापान और सिंगापुर के विकास को देखकर इन चीजों को अपने संज्ञान में अवश्य लाएंगे और उत्तर प्रदेश के लिए नए भविष्य का निर्माण करने के लिए उनकी यह यात्रा तभी उत्तर प्रदेश के लोगों को लाभांवित करेगी। बाइट- आसिफ नियाजी.....इतिहास के जानकार
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Feb 25, 2026 13:45:47
Nalhar, Haryana:पुनहाना को मिली बड़ी सौगात राजस्व पटवार भवन, सब-डिवीजनल रिकॉर्ड रूम और तहसील रिकॉर्ड रूम का उद्घाटन। पुनहाना लघु सचिवाल में बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई। जिला उपायुक्त अखिली पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की उपस्थिति में सब-डिवीजनल रिकॉर्ड रूम, तहसील रिकॉर्ड रूम और लंबे समय से प्रतीक्षित राजस्व पटवार भवन का शुभारम्भ किया गया। कुंवर आदित्य विक्रम एसडीएम पुनहाना ने बताया गया कि यह भवन पुनहाना क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी। लंबे समय से यह आवश्यकता महसूस की जा रही थी कि पुनहाना में एक ऐसा केंद्रीकृत भवन बने, जहां पटवारी से लेकर एसडीएम तक राजस्व विभाग के सभी अधिकारी एक ही छत के नीचे कार्य करें। पिछले एक वर्ष से इस परियोजना को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए गए थे, जो अब सफल हुए हैं। एसडीएम ने बताया कि पटवार भवन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सुविधा प्रदान करना है, ताकि उन्हें अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अब रजिस्ट्री, म्यूटेशन, कोर्ट केस, पैमाइश तथा अन्य राजस्व से जुड़े सभी कार्य एक ही स्थान पर किए जा सकेंगे। पुनहाना उपमंडल में नई व्यवस्था से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और राजस्व कार्यों में पारदर्शिता व तेजी आएगी।
0
comment0
Report
Feb 25, 2026 13:43:35
Bilaspur, Uttar Pradesh:बिलासपुर : नगर में श्री खाटूश्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह श्रद्घालुओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। आतिशबाजी यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं, जबकि बैंड बाजे की धुनों पर भक्तिभाव से श्रद्धालु भजन कीर्तन करते नजर आएं। श्री श्याम सेवा मित्र मंडल के तत्वाधान में छठा दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के पहले दिन नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा मोहल्ला मंडी से प्रारंभ होकर माटखेड़ा रोड, मुख्य चौराहा, रामपुर-नैनीताल हाईवे, पोस्ट आफिस रोड से होकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। निशान यात्रा में भव्य रूप से सजाया गए वाहन में श्री खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा को विराजमान किया गया। उसके पीछे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। इसके अलावा महिला-पुरुष व बच्चे भजन गाते, जयकारे लगाते और नृत्य करते चल रहे थे। साथ ही उत्साही युवकों ने जगह-जगह आतिशबाजी छोड़ी। निशान यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसी बीच समिति के सदस्य सुरेश कुमार कंसल, मनोज जैन आदि ने बताया कि समिति द्वारा इस वर्ष छठा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव मनाया जा रहा है। बताया कि गुरुवार की रात को मुहल्ला शिवबाग मंडी में विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां व व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जागरण में इंदौर से अनुष्का-अधिष्ठा, ग्वालियर से मनोज शर्मा और आगरा से राजू बावरा बाबा का गुणगान करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इससे पहले श्याम प्रेमियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मनोज जैन, अजय कंसल, सुरेश कंसल, रामफल अग्रवाल, राजेश जैन, विकास जैन, रवि गोयल, मुकेश जिंदल, मनोज कंसल, श्वेता बंसल, रेखा बंसल, ममता बंसल, संध्या गोयल, श्वेता जैन, रिंकी जैन, कमलेश अग्रवाल, कविता कंसल, सुनीता, अश्वनी अग्रवाल, ललित अग्रवाल, ओमप्रकाश गर्ग समेत आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top