486001
रीवा जिले के त्योंथर में सरपंच पर गंभीर आरोप, किसान ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमिलिया के निवासी ललित मिश्रा ने अपने ग्राम पंचायत के सरपंच वेद प्रकाश मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ललित मिश्रा का कहना है कि वे ग्राम पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार की लगातार शिकायत करते रहे हैं, जिससे कई बार कार्यवाही भी हुई है। इसी कारण सरपंच वेद प्रकाश मिश्रा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं, जिससे वे अपनी ही जमीन पर खेती नहीं कर पा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
90 साल के दम्पति ने साथ बिदाई दी: एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
Jaipur, Rajasthan:अनोखी अंतिम यात्रा : गठजोड़ा बनकर बैकुंठधाम गए पति-पत्नी। 90 वर्षीय पति-पत्नी की एक घण्टे के अंतराल में सामान्य मृत्यु होने पर एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार जालोर. साथ जीने मरने की कसमें और जीवन भर साथ निभाने की बातों के कई किस्से सुने जाते है, इसका सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता, लेकिन जालोर जिले के बुजुर्ग दम्पति इस कहावत को चरितार्थ कर गए। विवाह के बाद लंबा गृहस्थ जीवन और 90 वर्ष तक की उम्र का साथ निभाते हुए पति-पत्नी अंतिम सांस भी साथ लेकर बैकुंठन धाम गए। शुक्रवार को भवरानी निवासी दरगाराम प्रजापत उम्र 89 वर्ष और उनकी पत्नी पुनीदेवी 90 वर्ष की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली और एक ही चिता पर अग्नि संस्कार भी किया गया। पति -पत्नी दोनों स्वस्थ स्थिति में घर रहते थे, शुक्रवार सुबह हल्का चक्कर आने के बाद अचानक पुनीदेवी का देहांत हो गया। इसकी खबर पोती पिंकी से पाकर पति दरगाराम भी चिंतित हुए और उनका स्वास्थ्य भी खराब होने लग गया। सभी को शांत रहकर परिवार जनों के आने तक रोने का मना किया और करीब एक घण्टे बाद घर पर खुद ही शांत हो गए। शनिवार प्रातः दोनों का सैकड़ों ग्रामीणों और परिवार जनों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। जिस प्रकार दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर शादी के बाद घर पर गठजोड़ा बांधकर घर प्रवेश करता है, उसी प्रकार दोनों की अर्थी भी गठजोड़ा बांधकर निकालते हुए अंतिम विदाई दी गई। प्रत्येक ग्रामीण का कहना यही था कि पूर्व जन्म के सत्कर्म और तपस्या के कारण ही इन्हें ऐसा सौभाग्य प्राप्त हुआ है। गृहस्थ जीवन जीते हुए 90 वर्ष की उम्र पूरी कर भरा पूरा परिवार छोड़कर चलते फिरते देह का त्याग करना इच्छा मृत्यु जैसा उदाहरण है, जो बड़ी मुश्किल से किसी को प्राप्त होता है।0
0
Report
कोटा के बूंदी जिले में कीटनाशक दवा से 65 वर्षीय किसान मांगीलाल सैनी की मौत
Kota, Rajasthan:कोटा.. बूंदी जिले के जाखमुंड निवासी 65 वर्षीय किसान मांगीलाल सैनी की कीटनाशक दवा की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मांगीलाल अपने खेत पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान दवा के प्रभाव में आने से वह अचानक अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में उनकी हालत और गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद मांगीलाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रक्तदान शिविर से मानवता और भाईचारे की मिसाल
Kishanganj, Bihar:जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर भारतीय मुस्लिम युवा संस्था की ओर से यज्ञनारायण जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया और मानवता एवं सेवा की मिसाल पेश की। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मुस्लिम समाज के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं उत्साह के साथ रक्तदान के लिए पहुंचे। रक्तदाताओं ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए अन्य लोगों को भी ऐसे पुनीत कार्यों के लिए आगे आने का संदेश दिया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके बताए मानव सेवा के मार्ग पर चलते हुए ईद मिलादुन्नबी के अवसर को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए चुना गया है। उनका उद्देश्य समाज में सेवा, भाईचारे और इंसानियत का संदेश मजबूत करना है। रक्तदान करने पहुंचे लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का वास्तविक संदेश इंसानियत की सेवा और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करना इससे बड़ी सेवा नहीं हो सकती। शिविर में एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोग किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में भी सकारात्मक पहल की गई।0
0
Report
Advertisement
कोटा मेडिकल कॉलेज के सामने लावारिस व्यक्ति को आश्रय मिलने की उम्मीद
Kota, Rajasthan:कोटा.. कोटा में मेडिकल कॉलेज के सामने खाली पड़े भूखंड पर एक व्यक्ति लावारिस हालत में पाया गया। व्यक्ति की हालत देखकर वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना समाजसेवी गिरिराज गौतम को दी। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत समाजसेवी गिरिराज गौतम मौके पर पहुंचे और पास में एच क्यू फार्मेसी के संचालक गोविंद यादव के साथ मिलकर व्यक्ति को खाली भूखंड से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों ने उसकी मदद के लिए अपना घर आश्रम को सूचना दी। समाजसेवियों के प्रयास से लावारिस हालत में मिले व्यक्ति को अब उचित देखभाल और आश्रय मिलने की उम्मीद है। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना की। बताया जा रहा है कि व्यक्ति लंबे समय से इसी हालत में यहां पड़ा हुआ था। फिलहाल अपना घर आश्रम की टीम को सूचना दे दी गई है।0
0
Report
राजस्थान में ITC उल्लंघन, कर चोरी के आरोप सामने, 2.83 करोड़ की देयता चिन्हित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर वाणिज्यिक कर विभाग ने कर चोरी और अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के खिलाफ राज्यभर में सघन प्रवर्तन कार्रवाई की,,, 14 से 19 अगस्त के बीच खैरथल, अलवर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, सांगड़िया, श्रीगंगानगर, सवाई माधोपुर, नीमराना-कोटपूतली-बहरोड़ और भिवाड़ी समेत कई स्थानों पर सर्वे एवं तलाशी की गई। कार्रवाई में खाद्य तेल, विनिर्माण, होटल, परिवहन, प्रिंटिंग और औद्योगिक सेवाओं से जुड़े कारोबारों में अनियमितताएं सामने आईं। विभाग के अनुसार विभिन्न मामलों में करीब 2.83 करोड़ रुपए की प्रारंभिक कर देयता चिन्हित हुई, जबकि संबंधित करदाताओं ने करीब 2.06 करोड़ रुपए कर, ब्याज और दंड के रूप में स्वेच्छा से जमा या रिवर्स किए। खैरथल की रामचंद्र राम निवास ऑयल मिल्स में गैर-मौजूद फर्म से करीब 20 लाख रुपए की आईटीसी लेने का मामला सामने आया। फर्म ने 19.05 लाख रुपए जमा किए। अलवर की आर.आर. ऑयल एंड फैट्स में भी करीब 15 लाख रुपए की आईटीसी अनियमितता मिली और 14.85 लाख रुपए जमा हुए। चित्तौड़गढ़ की मेवाड़ इन्फ्रा डेवलपर्स एलएलपी में करीब 32 लाख रुपए की अपात्र आईटीसी पर 31.90 लाख रुपए रिवर्स किए गए। नीमराना की कमल सीईड सॉल्यूशंस में 20.51 लाख रुपए की अपात्र आईटीसी सामने आई। भिवाड़ी की विरगो ग्राफिक्स में करीब 50 लाख रुपए की आईटीसी की जांच के दौरान 74.15 लाख रुपए जमा किए गए। श्रीगंगानगर की श्री टायल इंडस्ट्रीज में स्टॉक और उत्पादन में अंतर से करीब 22 लाख रुपए की संभावित कर देयता सामने आई। धौलपुर, सांगड़िया और सवाई माधोपुर में भी आईटीसी से जुड़ी अनियमितताएं मिलीं। विभाग ने कहा कि कर चोरी और अपात्र आईटीसी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Instagram पर एक करोड़ की फिरौती धमकी, जींद CIA-1 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार
Jhanj Kalan, Haryana:एक करोड़ की फिरौती की धमकी का खुलासा: Instagram पर मिले दो युवकों ने बनाया था प्लान, CIA-1 ने दबोचा जींद। निजी अस्पताल के संचालक के असिस्टेंट को WhatsApp पर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला धमकी भरा संदेश भेजने के मामले में जींद पुलिस की CIA-1 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसपी जींद श्री कुलदीप सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन निवासी पिपरिया, शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र करीब 18 वर्ष तथा सौरभ निवासी गांव धर्मखेड़ी, हांसी, उम्र करीब 18 वर्ष के रूप में हुई है। Instagram पर हुई दोस्ती, फिर बनाया फिरौती का प्लान प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी करीब एक सप्ताह पहले Instagram के माध्यम से संपर्क में आए थे। दोनों ने मिलकर पैसे के लालच में फिरौती मांगने की योजना बनाई। इसके बाद निजी अस्पताल के संचालक के असिस्टेंट के WhatsApp नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजकर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बीच संपर्क और पूरी प्लानिंग ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पूछताछ के बाद कई अन्य तथ्य सामने आने की संभावना है। टेक्निकल इंटेलिजेंस बनी गिरफ्तारी की कड़ी पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए टेक्निकल इंटेलिजेंस का सहारा लिया। PSI मूल द्वारा उपलब्ध कराई गई तकनीकी जानकारी के आधार पर CIA-1 टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया। पुलिस के अनुसार एक आरोपी सचिन को उत्तर प्रदेश से डिटेन किया गया, जबकि दूसरे आरोपी सौरभ को उसके परिजनों द्वारा पुलिस के समक्ष पेश किया गया। सचिन पर पहले से Arms Act का मामला पुलिस के मुताबिक सचिन के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पहले से Arms Act के तहत एक FIR दर्ज है। उस मामले में हथियार बरामद होने की बात भी पुलिस ने बताई है। वर्तमान मामले में दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, जिसके बाद आगे की पूछताछ और जांच की जाएगी। सौरभ कर रहा था B.Sc. Nursing की तैयारी पुलिस के अनुसार दूसरा आरोपी सौरभ हाल ही में प्लस-टू की परीक्षा दे चुका है और B.Sc. Nursing की तैयारी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर इस वारदात के पीछे मुख्य वजह पैसे का लालच सामने आई है। पुलिस की अभिभावकों को सलाह इस मामले के बाद पुलिस ने अभिभावकों के लिए भी महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स व ऑनलाइन संपर्कों पर भी ध्यान दें, ताकि बच्चे गलत संगत या गलत प्रभाव में आने से बच सकें। मामले में पुलिस ने BNS की धारा 186, 308(5), 6 और 351 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक करोड़ की फिरौती की धमकी को वारदात में बदले से पहले ही रोक दिया, लेकिन यह मामला सोशल मीडिया के जरिए युवाओं के गलत प्रभाव में आने को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।0
0
Report
Advertisement
नरवाना में 19 दिन की हड़ताल से सफाई व्यवस्था बिगड़ी, कूड़े के ढेरों में डूबा
Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना में सफाई व्यवस्था को लेकर हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। 19 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं। सड़कों और गलियों में फैली गंदगी के बीच लोग परेशान हैं और प्रशासन से सवाल पूछ रहे हैं। नरवाना की तस्वीरें बताती हैं कि 19 दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नियमित सफाई और कूड़ा उठान प्रभावित है। कूड़े के ढेरों के आसपास आवारा पशुओं का जमावड़ा और दुर्गंध ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। लोग कहते हैं कि गांवों की सफाई व्यवस्था नरवाना से बेहतर लगती है।0
0
Report
सोलापुर के डी मार्ट में निरीक्षण: सरकार के निर्देशों के अनुसार स्टॉक उपलब्ध
Solapur, Maharashtra:सोलापुर ब्रेकिंग: सोलापुर स्थित डी मार्ट में निरीक्षण के दौरान सरकार के अनुसार स्टॉक पाया गया – प्रशासन - राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की जाँच के लिए जिलों में टीमों द्वारा निरीक्षण जारी है - आज हमने दिन भर विभिन्न जगहों पर निरीक्षण किया है - सोलापुर के डी मार्ट में निरीक्षण के दौरान सरकार के अनुसार स्टॉक मौजूद था0
0
Report
सिमडेगा पुलिस ने चोरी गए 128 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी और गुम हुए 128 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। पुलिस के अनुसार, ये मोबाइल ओडिशा, गुजरात और छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से तकनीकी संसाधनों और पुलिस टीम के प्रयास से बरामद किए गए। बरामद 128 मोबाइल में 12 मोबाइल CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर बरामद हुए हैं। सिमडेगा पुलिस के मुताबिक जनवरी 2026 से अब तक कुल 573 चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मोबाइल में लोगों की निजी जानकारी और जरूरी दस्तावेज होते हैं, इसलिए उनकी बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने पर तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कर CEIR पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक कराएं। बाइट-1- एसपी श्रीकांत एस खोटरे0
0
Report
Advertisement
पटना में विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़ंत, कई घायल
Patna, Bihar:पटना में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर मंगलवार को छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका के कारण बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय परिसर के बाहर जुटे और जमकर हंगामा किया। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी कैंपस में भी तोड़फोड़ और कर्मियों के साथ मारपीट की सूचना है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। उग्र छात्रों द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमला किए जाने की सूचना है। इसमें एक महिला पुलिसकर्मी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मी जितेंद्र कुमार के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है। उनका इलाज जारी है। हंगामे के दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों की गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। छात्रों का कहना है कि वे रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका के कारण विश्वविद्यालय पहुंचे थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल विश्वविद्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। तनाव को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।0
0
Report
जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय में Ph.D. सीटों पर विरोध, आरक्षित वर्ग की खाली सीट UR भरने की मांग
Jaipur, Rajasthan:dinesh tiwari big जयपुर- राजस्थान यूनिवर्सिटी में Ph.D. सीटों को लेकर छात्रों का विरोध तेज। RUPA कन्वीनर प्रो. एस.के. गुप्ता को कमरे में किया बंद। छात्रों का आरोप- आरक्षित वर्ग की कई Ph.D. करीब 200 सीटें खाली। SC, ST, OBC, MBC और EWS की खाली सीटें UR से भरने की मांग। सीटें खाली रहने से विश्वविद्यालय को भारी वित्तीय नुकसान का दावा। छात्रों ने कुलगुरू से सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग। डॉ. सज्जन सैनी के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन0
0
Report
अजीत डोभाल का चीन दौरा: LAC पर चर्चा से भारत-चीन रिश्तों में नया संदेश?
Noida, Uttar Pradesh:चीन में अजीत डोभाल हैं, जहाँ वे LAC को लेकर चीन के विदेश मंत्री से भी बात करेंगे, उपराष्ट्रपति से बात की गई। अजीत डोभाल के इस दौरे का चीन और भारत के रिश्ते पर क्या असर होगा? अजीत डोभाल के इस दौरे से भारत ने पाकिस्तान और अमेरिका दोनों को क्या मैसेज देने की कोशिश की है? उधर, पुतिन से मिले हैं जयशंकर... अचानक से ऐसा क्या हो रहा है कि मोदी के दो सबसे बड़े रणनीतिकार विदेश पहुंचे हुए हैं0
0
Report
Advertisement
बैतूल-इंदौर हाईवे पर ट्रैक्टर लदा ट्रक पलटा, भारी नुकसान
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर टांडा मंदिर के पास ट्रैक्टरों से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में लदे कई महिंद्रा ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे भारी नुकसान हुआ है। ट्रक ट्रैक्टर लेकर हाईवे से गुजर रहा था। तभी डांडा मंदिर के समीप चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक तेज रफ्तार होने की वजह से हाईवे के किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है लेकिन ट्रक पूरी तरह पलटने से नुकसान बड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।0
0
Report
दिल्ली में प्याज-चीन की कीमतों पर CM रेखा गुप्ता की आपात बैठक
New Delhi, Delhi:दिल्ली में प्याज़ और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक दोपहर 3 बजे दिल्ली सचिवालय मे होगी बैठक खादय आपूर्ति विभाग के साथ बैठक। दिल्ली के कई मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुलाई है आपात बैठक सबसे पहले बढ़ते H1N1 के मामलों पर रिव्यू बैठक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दक्षता में हो रही है बैठक स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह भी बैठक में मौजूद और कहीं अधिकारी भी मौजूद इसके बाद राज्य में बढ़ती चीनी और प्याज की कीमत पर भी होगी बैठक स्वाइन फ्लू को लेकर सचिवालय में बैठक खत्म दिल्ली में बढ़ती प्याज और चीन की कीमतों पर अब बैठक शुरू मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा बैठक में मौजूद और साथ में तमाम अधिकारी भी मौजूद0
0
Report
गडचिरोली के आदिवासी आश्रमशाला में सर्पदंश से मौत, मंत्री के राजीनामे की मांग पर आंदोलन
Gadchiroli, Maharashtra:गडचिरोली जिले में जपतलाई आदिवासी आश्रमशाला में सर्पदंश से तीन विद्यार्थिनी की मौत हुई है, तीन अन्य घायल हैं। इस मुद्दे पर राज्यभर में आक्रोश है। आदिवासी विद्यार्थी संघ ने आज आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके के राजीनामे की मांग के लिए शाला बंद आंदोलन किया। संघ के कार्यकर्ताओं ने जिल्हे के विभिन्न आश्रम शाळाओं में जाकर परिस्थितियों की जानकारी दी। राजीनामा, वरिष्ठ आयुक्त के निलंबन, सचिव बदली, डीबीटी योजना बंद कर भोजन पूर्ववत शुरू करने, आश्रमशाला इमारत निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच करवाने समेत कई मांगें उठाई गईं।0
0
Report
Advertisement
