Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rewa486001

रीवा रेलवे स्टेशन पर पार्किंग शुल्क अवैध वसूली के खिलाफ विधायक बन्ना का धरना

AMAjay Mishra
Feb 25, 2026 08:36:48
Rewa, Madhya Pradesh
रीवा से इस वक्त की बड़ी खबर। रीवा रेलवे स्टेशन के वाहन पार्किंग परिसर में कथित अवैध वसूली की शिकायतों के बाद मऊगंज से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना आज अचानक पार्किंग स्थल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि वाहन चालकों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली जा रही थी, जिसके विरोध में उन्होंने मौके पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन के अधिकारी और पार्किंग ठेकेदार भी स्थल पर पहुंच गए। पूर्व विधायक का आरोप है कि ठेकेदार के कर्मचारी बिना आईडी कार्ड और बिना वर्दी के पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब तक अवैध वसूली पर रोक नहीं लगाई जाती और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। फिलहाल रीवा रेलवे स्टेशन परिसर में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित बताई जा रही है, और रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 25, 2026 10:06:53
Patna, Bihar:जीतन राम मांझी ने NDA गठबंधन में अपनी पार्टी को मिलने वाले वादे पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, "हमने मांग नहीं की है। हमें कहा गया था कि हमें 2 लोकसभा और एक राज्यसभा सीट दी जाएगी। मुझे नहीं लगता कि हमारा नेतृत्व अपनी बात से मुकर जाएंगे। हम आखिरी तक इंतजार करेंगे। हम मांग नहीं करेंगे, हम देखेंगे कि वे देते हैं या नहीं यह बयान मांझी ने। बिहार में आगामी राज्यसभा चुनावों 5 सीटों के लिए के संदर्भ मे है, केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने NDA गठबंधन में अपनी पार्टी को मिलने वाले वादे पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, "हमने मांग नहीं की है। हमें कहा गया था कि हमें 2 लोकसभा और एक राज्यसभा सीट दी जाएगी।" RJD MLC अजय कुमार ने कहा कि यह NDA गठबंधन एक 'मिसमैच' बेमेल है। उनके गठबंधन में कोई आपसी तालमेल नहीं है, और इसी तालमेल की कमी के कारण बिहार सरकार पटरी से उतर गई है। मांझी जी रो रहे हैं, और उनका रोना स्वाभाविक है क्योंकि उन्हें बार-बार ठगा जा रहा है। लोग उन्हें धोखा दे रहे हैं। इसलिए मांझी जी से मेरी अपील होगी: जब आपके साथ धोखा हो रहा है, तो ऐसे गठबंधन में रहने का क्या फायदा? समाजवादी गठबंधन में आइए; आपका स्वागत होगा। समाजवादी विचारधारा वाले सभी लोगों को एक साथ आना चाहिए। बिहार के विकास के लिए भी ऐसा गठबंधन बनना चाहिए। और हम उम्मीद करते हैं कि हमारे आदरणीय लालू जी की विचारधारा को मानने वाले सभी लोगों को बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए। बिहार वर्षों से पिछड़ गया है, और यह बिहार के लिए भी चिंता का विषय है। कांग्रेस के विधायक मनोज विश्वास ने कहा जीतन राम मांझी के साथ हमेशा छल हो रही है, ठीक ना? और उसको आश्वासन दिया था, उसपे तो एनडीए के लोग खरा नहीं उतर रहे। बाकी जीतन राम मांझी इसपे स्वयं निर्णय लेंगे। आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि वही एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने परिवार के किसी भी सदस्य को बेरोजगार रहने नहीं दिए। और परिवारवाद का इससे बड़ा कोई दुनिया में उदाहरण भी नहीं हो सकता है कि खुद भी हैं, उनके पुत्र हैं, पुत्रवधू हैं, उनकी पत्नी हैं, उनकी भाभी हैं, मतलब कोई भी व्यक्ति उनके यहाँ बेरोजगार बैठा हुआ नहीं है। यह कोई नई बात नहीं है, जब-जब भी इस तरह का टिकट बंटवारा हो या कुछ भी हो या फिर विधान परिषद का नामांकन की बात हो, राज्यसभा का हो, तो इस तरह का उनका नाटक और पैंतरा चलता है। इसलिए कि जान रहे हैं कि बहुत जोड़-तोड़ कर के जो पेवंद करके जो चलता है, उसी तरह से चल रहा है इन लोगों का व्यवस्था। तो स्वाभाविक है, वह अपने जो उनका नेचर है, जो उनका स्वभाव है, तो उसके अनुरूप अपना काम कर रहे हैं। कांग्रेस के विधायक मनोज विश्वास ने कहा जीतन राम मांझी के साथ हमेशा छल हो रही है, ठीक ना? और उसको आश्वासन दिया था, उसपे तो एनडीए के लोग खरा नहीं उतर रहे। बाकी जीतन राम मांझी इसपे स्वयं निर्णय लेंगे। RLM के विधायक रामेश्वर महतो ने कहा NDDe के वरिष्ठ नेता हैं आदरणीय श्री जीतन राम मांझी साहब और NDDe के सभी वरिष्ठ नेता जो हमारे NDA के हैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आदरणीय गृह मंत्री जी, आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, हमारे नेता आदरणीय उपेंद्र कुशवाहा जी सभी लोग आपस में बैठकर के इसको फैसला करेंगे और जो भी होगा NDA के हित में होगा। बिहार सरकार का मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा जब-जब किसी प्रकार का चुनाव का सुगबुगाहट होती है, तो लोग अपनी-अपनी मांग हर दल के लोग रखते हैं। तो सामने अगर राज्यसभा का चुनाव है, तो उनका लगा होगा कि फिर मांग रखने में क्या दिक्कत है? तो सुगबुगाहट हुई होगी उनमें। लेकिन यह NDA (NDA) के अंदर बैठकर तय करने की आवश्यकता है। और जीतराम मांझी जी NDA के नेता हैं, उनको तो बैठकर तय करनी चाहिए। JDU MLC भीष्म सहनी ने कहा हम लोग के सर्वमान्य नेता भी जो है, वरिष्ठ नेता हैं आदरणीय जीतन राम मांझी जी, और गठबंधन धर्म में हैं, तो गठबंधन धर्म में गठबंधन की कुछ परिस्थितियां होती हैं। और इस तरह का बयान देके मीडिया में जो है, विपक्ष को मौका जो है नहीं देना चाहिए। वह हमारे अभिभावक समान हैं, लेकिन उनको जो है इस तरह का बयान देके विपक्ष को मौका नहीं देना चाहिए।
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Feb 25, 2026 10:06:20
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के रसड़ा विधानसभा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के पैतृक गांव खनवर स्थित उनके आवास और छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन के प्लांट सहित रसड़ा मैं मौजूद होटल स्काई और बलिया शहर के आवास पर आयकर अधिकारियों ने एक साथ छापा मारा है। वही उमाशंकर सिंह के सहयोगी भूपेंद्र सिंह के आवास पर भी आयकर अधिकारियों की टीम मौजूद है। उमाशंकर सिंह लगातार तीसरी बार विधायक हैं। हालांकि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह कैंसर रोग से पीड़ित है। लिहाजा पिछले काफी दिनों से उनकी सक्रियता कम हो गई है। चुनाव के पहले उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर छापेमारी चर्चा राजनीतिक गलियारों सहित बलिया में जोरशोर से चल रही है। हालांकि जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई है उसे पूरी तरीके से आइसोलेट कर दिया गया है। वहां अंदर और बाहर किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Feb 25, 2026 10:03:36
Jehanabad, Bihar:जन-जन की ओर बढ़ते कदम के संकल्प के साथ बिहार पुलिस सप्ताह के चौथे दिन जहानाबाद की सड़कों पर उत्साह और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिला। जिला पुलिस द्वारा 5 किलोमीटर मैराथन का सफल आयोजन किया गया ताकि दूरियों को मिटाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। मैराथन की शुरुआत पुलिस लाइन से हुई, जहां जिले के वरीय अधिकारियों ने धावकों को रवाना किया। प्रतिभागियों का कारवां शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ कड़ौना तक पहुँचा, जहां दौड़ का समापन हुआ। पूरे रास्ते स्थानीय नागरिकों ने तालियों और उत्साह के साथ धावकों का स्वागत किया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक ने दौड़ में शिरकत कर नेतृत्व किया, उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक, अन्य अधिकारी, जवान और नागरिकों ने भी भाग लिया। पुलिस और जनता की संयुक्त उपस्थिति ने इस आयोजन को जन-उत्सव में बदल दिया। इस संबंध में स्पी ने बताया कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता कायम करना, अपराध मुक्त और स्वस्थ समाज बनाना तथा युवाओं को खेलों और शारीरिक दक्षता के प्रति प्रेरित करना है। दौड़ के समापन के बाद पुलिस लाइन में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मेडल और पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों के जज्बे की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह मैराथन न सिर्फ एक खेल आयोजन था, बल्कि सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में बढ़ाया गया एक सकारात्मक कदम साबित हुआ।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Feb 25, 2026 10:03:14
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सालबहियार में रजिस्ट्रेशन व विद्यालय विकास के नाम पर छात्र छात्राओं से राशि वसूली किए जाने खिलाफ विद्यालय में अध्ययनरत छात्र - छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया है। छात्र - छात्राओं के राशि वसूली करने का आरोप विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध लगाया है। बताया कि प्रधानाध्यापक के द्वारा रजिस्ट्रेशन व विकास शुल्क के नाम से आठवीं में अध्ययनरत बच्चों से पांच सौ रुपये रुपये से एक हजार व नवम कक्षा के छात्र - छात्राओं से एक हजार रुपये से लेकर दो हजार रुपये वसूली की गयी। परीक्षा सेंटर बदलवाने के नाम पर भी राशि की वसूली की गई है। इधर छात्र - छात्राओं से राशि वसूली किए जाने को लेकर विद्यालय के अभिभावकों ने भी नाराजगी जताते हुए जांच पड़ताल कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबन्ध में नवमी कक्षा के छात्रा एंजेला मरांडी, एक्विना मरांडी, अमीषा हेंब्रम, शीलवंती किस्कु, शनि हेंब्रम, सविता हेंब्रम, अस्विन्ता हेंब्रम, सोनवा मरांडी, छात्र पंकज हंसदा, दसरथ सोरेन, राजेश मुर्मु, दिलीप मरांडी, अशोक मुर्मु, विजय हेंब्रम, मुकेश मरांडी, शीतल मरांडी ने बताया कि उनसे रजिस्ट्रेशन व विद्यालय विकास के नाम पर एक एक हजार रुपये की।वसूली गयी, नवमी के एक छात्र अनुराग हंसदा ने बताया कि उसे दो हजार रुपये लिया गया है। वहीं आठवीं कक्षा की अनामिका मुर्मु, आनंद मरांडी व सोनालाल बेसरा ने बताया की उन लोगो पांच सौ से एक हजार रुपये लिया गया है। मौके पर मौजूद अभिभावक सुरेश हांसदा ने कहा की उत्क्रमित उच्च विद्यालय सालहियार में अधिकांश बच्चे सुदूरवर्ती क्षेत्र के आदिवासी समाज के छात्र - छात्राएं अध्ययनरत है, छात्र - छात्राओं से रजिस्ट्रेशन व विद्यालय विकास के लिए राशि की वसूली किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मामले की जांच पड़ताल कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई किया जाय, अन्यथा देवरी प्रखंड मुख्यालय के समकक्ष धरना दिया जाएगा। इस संबन्ध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रशिक रोनाल्ड हेंब्रम ने बताया कि जैक के नियम के आधार पर रजिस्ट्रेशन व विद्यालय विकास शुल्क के रूप राशि ली गयी है। जिन बच्चों से राशि लिया गया सभी का पावती रशीद विद्यालय में है। सेंटर बदलवाने के नाम पर राशि लेने का आरोप गलत है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद ने कहा कि छात्र - छात्राओं से राशि वसूली की शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Feb 25, 2026 10:02:29
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य ने गौ हत्या के मुद्दे को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने मांग की है कि गौ हत्या पर संसद में विस्तृत चर्चा कराई जाए और सभी सांसदों की स्पष्ट राय सार्वजनिक की जाए। परमहंसाचार्य ने कहा है कि देश के संविधान के अनुच्छेद 48 के अंतर्गत राज्य को गौवंश और दुधारू पशुओं की हत्या पर रोक लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों में गौ हत्या की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जो चिंताजनक है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि सदन में इस विषय पर चर्चा कराकर यह स्पष्ट किया जाए कि कितने सांसद गौ हत्या के विरोध में हैं और कितने इसके पक्ष में। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों की राय सामने आने से देश की जनता को भी उनके रुख की जानकारी मिलेगी। परमहंसाचार्य ने इसे आस्था, संवैधानिक व्यवस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा विषय बताते हुए संसद से ठोस पहल की मांग की है।
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Feb 25, 2026 10:01:03
Chapra, Bihar:छपरा सदर अस्पताल में दलालों पर शिकंजा, बहला-फुसलाकर मरीज को पटना ले जाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरकारी अस्पतालों में सक्रिय दलालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मरीजों को बरगलाकर निजी क्लीनिकों में ले जाने की शिकायतों के बीच सदर अस्पताल, छपरा में दलालों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। बनियापुर प्रखंड की निवासी श्रीमती शांति देवी को बहला-फुसलाकर पटना के एक निजी क्लीनिक में ले जाने के मामले में संबंधित दलाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व वैभव श्रीवास्तव (जिला पदाधिकारी, सारण) एवं पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा संयुक्त रूप से सदर अस्पताल में छापेमारी की गई थी। इस दौरान कई निजी एम्बुलेंस संचालकों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की दलाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सारण जिले के सभी अस्पतालों की जांच वरीय पदाधिकारियों से कराई थी। साथ ही सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप पुलिस चेक पोस्ट की स्थापना की गई, ताकि बाहरी तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। इसके बावजूद 20 फरवरी 2026 को एक दलाल द्वारा बनियापुर निवासी शांति देवी को इलाज के नाम पर गुमराह कर पटना स्थित निजी क्लीनिक ले जाने की घटना सामने आई। परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए लिखित परिवाद एवं संबंधित दलाल के फोटोग्राफ के आधार पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी अस्पताल से मरीज को निजी संस्थान ले जाने के लिए दबाव डालता है या बहकाता है, तो इसकी सूचना तुरंत अस्पताल प्रशासन या पुलिस को दें। प्रशासन का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं और मरीजों को गुमराह करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top