Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
जीतन राम मांझी NDA से राज्यसभा सीट पाने की उम्मीद पर कायम, महागठबंधन सवालों में
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 25, 2026 10:06:53
Patna, Bihar
जीतन राम मांझी ने NDA गठबंधन में अपनी पार्टी को मिलने वाले वादे पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, "हमने मांग नहीं की है। हमें कहा गया था कि हमें 2 लोकसभा और एक राज्यसभा सीट दी जाएगी। मुझे नहीं लगता कि हमारा नेतृत्व अपनी बात से मुकर जाएंगे। हम आखिरी तक इंतजार करेंगे। हम मांग नहीं करेंगे, हम देखेंगे कि वे देते हैं या नहीं यह बयान मांझी ने। बिहार में आगामी राज्यसभा चुनावों 5 सीटों के लिए के संदर्भ मे है, केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने NDA गठबंधन में अपनी पार्टी को मिलने वाले वादे पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, "हमने मांग नहीं की है। हमें कहा गया था कि हमें 2 लोकसभा और एक राज्यसभा सीट दी जाएगी।" RJD MLC अजय कुमार ने कहा कि यह NDA गठबंधन एक 'मिसमैच' बेमेल है। उनके गठबंधन में कोई आपसी तालमेल नहीं है, और इसी तालमेल की कमी के कारण बिहार सरकार पटरी से उतर गई है। मांझी जी रो रहे हैं, और उनका रोना स्वाभाविक है क्योंकि उन्हें बार-बार ठगा जा रहा है। लोग उन्हें धोखा दे रहे हैं। इसलिए मांझी जी से मेरी अपील होगी: जब आपके साथ धोखा हो रहा है, तो ऐसे गठबंधन में रहने का क्या फायदा? समाजवादी गठबंधन में आइए; आपका स्वागत होगा। समाजवादी विचारधारा वाले सभी लोगों को एक साथ आना चाहिए। बिहार के विकास के लिए भी ऐसा गठबंधन बनना चाहिए। और हम उम्मीद करते हैं कि हमारे आदरणीय लालू जी की विचारधारा को मानने वाले सभी लोगों को बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए। बिहार वर्षों से पिछड़ गया है, और यह बिहार के लिए भी चिंता का विषय है। कांग्रेस के विधायक मनोज विश्वास ने कहा जीतन राम मांझी के साथ हमेशा छल हो रही है, ठीक ना? और उसको आश्वासन दिया था, उसपे तो एनडीए के लोग खरा नहीं उतर रहे। बाकी जीतन राम मांझी इसपे स्वयं निर्णय लेंगे। आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि वही एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने परिवार के किसी भी सदस्य को बेरोजगार रहने नहीं दिए। और परिवारवाद का इससे बड़ा कोई दुनिया में उदाहरण भी नहीं हो सकता है कि खुद भी हैं, उनके पुत्र हैं, पुत्रवधू हैं, उनकी पत्नी हैं, उनकी भाभी हैं, मतलब कोई भी व्यक्ति उनके यहाँ बेरोजगार बैठा हुआ नहीं है। यह कोई नई बात नहीं है, जब-जब भी इस तरह का टिकट बंटवारा हो या कुछ भी हो या फिर विधान परिषद का नामांकन की बात हो, राज्यसभा का हो, तो इस तरह का उनका नाटक और पैंतरा चलता है। इसलिए कि जान रहे हैं कि बहुत जोड़-तोड़ कर के जो पेवंद करके जो चलता है, उसी तरह से चल रहा है इन लोगों का व्यवस्था। तो स्वाभाविक है, वह अपने जो उनका नेचर है, जो उनका स्वभाव है, तो उसके अनुरूप अपना काम कर रहे हैं। कांग्रेस के विधायक मनोज विश्वास ने कहा जीतन राम मांझी के साथ हमेशा छल हो रही है, ठीक ना? और उसको आश्वासन दिया था, उसपे तो एनडीए के लोग खरा नहीं उतर रहे। बाकी जीतन राम मांझी इसपे स्वयं निर्णय लेंगे। RLM के विधायक रामेश्वर महतो ने कहा NDDe के वरिष्ठ नेता हैं आदरणीय श्री जीतन राम मांझी साहब और NDDe के सभी वरिष्ठ नेता जो हमारे NDA के हैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आदरणीय गृह मंत्री जी, आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, हमारे नेता आदरणीय उपेंद्र कुशवाहा जी सभी लोग आपस में बैठकर के इसको फैसला करेंगे और जो भी होगा NDA के हित में होगा। बिहार सरकार का मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा जब-जब किसी प्रकार का चुनाव का सुगबुगाहट होती है, तो लोग अपनी-अपनी मांग हर दल के लोग रखते हैं। तो सामने अगर राज्यसभा का चुनाव है, तो उनका लगा होगा कि फिर मांग रखने में क्या दिक्कत है? तो सुगबुगाहट हुई होगी उनमें। लेकिन यह NDA (NDA) के अंदर बैठकर तय करने की आवश्यकता है। और जीतराम मांझी जी NDA के नेता हैं, उनको तो बैठकर तय करनी चाहिए। JDU MLC भीष्म सहनी ने कहा हम लोग के सर्वमान्य नेता भी जो है, वरिष्ठ नेता हैं आदरणीय जीतन राम मांझी जी, और गठबंधन धर्म में हैं, तो गठबंधन धर्म में गठबंधन की कुछ परिस्थितियां होती हैं। और इस तरह का बयान देके मीडिया में जो है, विपक्ष को मौका जो है नहीं देना चाहिए। वह हमारे अभिभावक समान हैं, लेकिन उनको जो है इस तरह का बयान देके विपक्ष को मौका नहीं देना चाहिए।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKAMARJEET SINGH
Feb 25, 2026 11:37:33
Karnal, Haryana:करनाल के डॉ हरकृष्ण सिंह का वायरल वीडियो: आश्रम में परिवार के साथ इलाज. जिसमें वह काफी निंदनीय हालत में अपने घर में मिलते हैं. जैसे ही अपना आशियाना टीम को सूचना मिली, तुरंत डॉ. हरकृष्ण सिंह को रेस्क्यू किया गया. अब उनकी हालत पहले से काफी ठीक है; उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है. अपना आशियाना टीम पिछले 26 सालों से डॉ कृष्ण सिंह परिवार से अलग रहते हैं. अपना आशियाना टीम पिछले 35 सालों से काम कर रही है. पिछले 10 सालों से उन्होंने अपना आशियाना के नाम से एक आश्रम बनाया है, जहां हर जरूरतमंद लोग पूछते हैं जो परिवार से अलग किसी कारण से हो जाते हैं, उनकी वहां पर पूरी देखभाल करते हैं. अपना आशियाना टीम के सदस्य और डॉक्टर हरिकृष्ण सिंह ने बातचीत में सारी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि वह होम्योपैथिक डॉक्टर थे जो करनाल में मरीजों को फ्री में इलाज किया करते थे. उनकी दो बेटियां और पत्नी पिछले लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अब उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती लेकिन यहां अपना आशियाना में आकर वह अच्छा महसूस कर रहे हैं. अपना आशियाना टीम की पूरी देखभाल करते हुए नजर आ रही है. परिवार से भी पिछले लंबे समय से उनका कोई संपर्क नहीं है.
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Feb 25, 2026 11:37:10
Katni, Madhya Pradesh:पिकअप वाहन और बोलेरो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर रीठी रोड पर देव डोगरा वेयरहाउस के पास देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. पिकअप वाहन और बोलेरो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला. सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो चालक की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि बोलेरो कटनी की ओर आ रही थी, जिसमें सवार कुछ अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है और घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है।
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Feb 25, 2026 11:36:17
Noida, Uttar Pradesh:रांची झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 2.00 बजे से शुरु का हिस्सा झारखंड विधासनभा में द्वितीय पाली में बजट पर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष की तरफ से झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा, विपक्ष का काम है विरोध करना , हमारा काम है काम करना। केंद्र सरकार से झारखंड के हिस्से की राशि नहीं मिल رہی । 2029 में भी हमारी ही सरकार आएगी。 बाइट ... अनंत प्रताप देव, विधायक, झामुमो बीजेपी विधायक राज सिंहा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, वित्त मंत्री आकंड़ों की बाजीगरी दिखायी है। जिस प्रकार का ढिंढोरा पीटा जा रहा उस तरह का दिखाई नहीं देता है। इस बजट में वित्तीय प्रबंधन की काफी कमी दिखाई दी है। मोदी सरकार से ब्याज मुक्त ऋण मुहैया कराया जाता है。 बाइट ...राज सिंहा, विधायक, बीजेपी कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव ने बजट पर बोलते हुए कहा, इस बजट से गाँव संवृद्ध होगें, महिलाएं सशक्त होगी और आधार भूत संरचना मजबूत होगी। बजट ने पूंजीगत व्यय बढ़ाया गया है। सभी सेक्टर का ख्याल रखा गया है। इस सरकार को इस राज्य के विकास की चिंता है。 बाइट ..रामेश्वर उरांव, विधायक, कांग्रेस राजद विधायक सुरेश पासवान ने कहा इस बजट से विपक्ष के सारे लोगों में खलबली मची है। अब फिर बीजेपी को राज्य में कभी सरकार बनाने का मौका नहीं मिलने वाला。 बाइट ...सुरेश पासवान, विधायक, राजद विधायक सरयू राय ने कहा, बजट के आंकड़ों के अनुसार राज्य प्रगति कर रहा, प्रति व्यक्ति आय बढ़ा रहा पर , जिस मद में राशि करनांकित किया गया उस मद में उपयोग हो रहा या नहीं। राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था की कमी है और उसी हाथ में आगामी वित्तीय वर्ष का बजट सौंप रहे हैं。 बाइट ...सरयू राय , विधायक, जदयू वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में कहा, राज्य के जनता के प्रति जो सरकार की भावनाएं हैं उसको सदन में प्रकट किया गया है। कहा जाता उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देने के कारण पैसा बकाया है, अगर भारत सरकार के पास ट्रांसपेरेंसी है तो भारत सरकार के अधिकारी आएं उनके साथ हमारे अधिकारी भी बैठेंगे और फिर हम उन्हें बताएगें। केंद्र सरकार हमारा कोयले का बकाया नहीं नहीं दे रही है।भेद भाव किया जाता है। बाइट ...राधा कृष्ण किशोर , वित्त मंत्री
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Feb 25, 2026 11:36:05
Raebareli, Uttar Pradesh:शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ऊपर एफआईआर का मामला राजनीतिक रंग ले रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस अविमुक्तेश्वरनंद के समर्थन में उतर आई और एफआईआर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज एफआईआर का विरोध किया। पार्टी नेताओं का आरोप है कि सरकार शंकराचार्य पर फर्जी मुकदमे दर्ज करवा रही है। विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Feb 25, 2026 11:35:00
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में आयोजित 5 दिवसीय सांग महोत्सव में पहुचे सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग में अतिरिक्त निदेशक गजेंद्र फोगाट,फोगाट ने कहा-प्रदेश की सांग जैसी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए सरकार ने दिया सांग महोत्सव का अनोखा मंच\n\nकुरुक्षेत्र:- हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से आयोजित 5 दिवसीय सांग महोत्सव 2026 के तीसरे दिन आज के कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग में अतिरिक्त निदेशक गजेंद्र फोगाट ने मुख्य रूप से शिरकत की। सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग में अतिरिक्त निदेशक गजेंद्र फोगाट ने कहा कि प्रदेश की सांग जैसी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए सरकार की तरफ से सांग महोत्सव का अनोखा मंच दिया है। इस मंच पर प्रदेश भर से करीब 25 सांग के ग्रुप के कलाकारों ने युवा पीढ़ी के समक्ष सांग जैसी विधा को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया है। यह कलाकार ही सांग जैसी विधा को संरक्षित करने का काम कर रहे है और इन कलाकारों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रोत्साहित करने का काम कर रहे है।\n\nबाईट;- सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग में अतिरिक्त निदेशक गजेंद्र फोगाट
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Feb 25, 2026 11:34:16
Jaipur, Rajasthan:4.02 करोड़ मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार। पंचायतराज चुनाव-फाइनल वोटर लिस्ट जारी। राज्य निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता सूची का किया अंतिम प्रकाशन। 41 जिलो में 4 करोड़ 2 लाख 20 हजार 734 वोटर। ड्राफ्ट पब्लिकेशन के बाद 5 लाख 73 हजार 568 वोटर्स नेट जुड़े। ड्राफ्ट पब्लिकेशन के समय वोटर्स की संख्या थी 3.96 करोड़। फाइनल पब्लिकेशन में 4.02 करोड़ हुई मतदाताओ की संख्या। 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समिति और 14403 ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्ट। जयपुर जिले की 22 पंचायतो में वोटर्स की संख्या हुई 18.91 लाख। 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नए मतदाता भी सूची में शामिल। 29 जनवरी को जारी हुआ था मतदाता सूची का ड्राफ्ट। दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद हुआ अंतिम प्रकाशन। कोर्ट के निर्देशानुसार 15 अप्रैल तक चुनाव कराना अनिवार्य।
0
comment0
Report
Feb 25, 2026 11:34:13
Bettiah, Bihar:मझौलिया में कांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार सृजन एवं चुनाव में पार्टी की हार को लेकर समीक्षात्मक बैठक पार्टी के पर्यवेक्षक मद्देनजर कांग्रेस प्रवेक्षक सह उतर प्रदेश के चित्रकुट विधानसभा से पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी द्वारा किया गया पर्यवेक्षक ने बताया कि गांधीवादी कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारों पर चलने वाली है,जो राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सबसे निचले स्तर के नागरिकों से संवाद कर एक गांधीवादी विचार समाज में स्थापित किया,यह गांधी की कर्मभूमि है,भारत में गोडसे की समर्थित वाली सरकार है।भारत को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के हाथों बेच दिया है।किसानों के हक हकूक को भी बेच डाला है।भारत के कोई भी फैसला राष्ट्रपति ट्रंप के इशारे पर होती है,संगठन सृजन कर जिलाध्यक्ष का चुनाव करना है तथा प्रखंड अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष तथा बूथ अध्यक्ष तक संगठन को धारदार बनाना है।गोडसे के विचार को उखाड़ फेंकना है और गांधी के विचारों को स्थापित करना मेरा लक्ष्य है।बैठक का संचालन कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष म.कलीमुल्लाह उर्फ कलीम भाई ने की,इस मौके पर सहायक प्रवेक्षक मंजय लाल राय ,सहायक प्रवेक्षक कुणाल किशोर सहनी ,पूर्व विधायक कांग्रेस मदन मोहन तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष भारत भूषण दुबे, डॉ.शिखा चक्रवर्ती,ब्रह्मानंद पाण्डेय,मुना खा उर्फ ज़ुबैर खा ,अनवारूल हक उर्फ पिंटू ,म.एजाज, म.वशिम ,नरेश यादव,विंदा तिवारी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 25, 2026 11:32:04
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में श्री खाटूश्याम मंदिर के दो दिवसीय फाग महोत्सव का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन गणेश मंदिर, गोपालगंज से निशान यात्रा निकली गई। यह यात्रा गांधी चौराहा और सदर बाजार से होते हुए श्री कपूरजी छतरी स्थित भारतपति हनुमान मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा श्याम के भजनों पर जमकर झूमे। बैंड-बाजे, ढोल और भक्ति संगीत से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंग गया। श्रद्धालुओं ने हाथों में बाबा के निशान लेकर पूरे जोश के साथ यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा और इत्र छिड़क कर यात्रा का स्वागत किया गया। आयोजन समिति के अनुसार, भारतपति हनुमान मंदिर परिसर में श्याम प्रसादी और भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में मंदसौर के अजय पाटीदार और झाबुआ की सोनल शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल, श्री श्याम महिला मंडल प्रतापगढ़ एवं श्री कपूरजी छतरी हनुमान मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Feb 25, 2026 11:31:40
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-4.02 करोड़ मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार पंचायतराज चुनाव-फाइनल वोटर लिस्ट जारी राज्य निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता सूची का किया अंतिम प्रकाशन 41 जिलो में 4 करोड़ 2 लाख 20 हजार 734 वोटर ड्राफ्ट पब्लिकेशन के बाद 5 लाख 73 हजार 568 वोटर्स नेट जुड़े ड्राफ्ट पब्लिकेशन के समय वोटर्स की संख्या थी 3.96 करोड़ फाइनल पब्लिकेशन में 4.02 करोड़ हुई मतदाताओं की संख्या। 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समिति, 14403 ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्ट जयपुर जिले की 22 पंचायतों में वोटर्स की संख्या हुई 18.91 लाख। 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नए मतदाता भी सूची में शामिल। 29 जनवरी को जारी हुआ था मतदाता सूची का ड्राफ्ट। दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद हुआ अंतिम प्रकाशन। कोर्ट के निर्देशानुसार 15 अप्रैल तक चुनाव कराना अनिवार्य।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 25, 2026 11:31:25
Bikaner, Rajasthan:बस ऑपरेटरों की हड़ताल जारी, परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन, प्रदेशभर में हजारों बसें बंद रखने का दावा, बस स्टैंड पर सन्नाटा, यात्रियों को भारी परेशानी बीकानेर में बस ऑपरेटर हड़ताल जारी है और इसका व्यापक असर शहर में साफ दिखाई दे रहा है परिवहन विभाग की हालिया कार्रवाईयों के विरोध में बस संचालक धरने पर बैठ गए हैं और जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ऑपरेटर्स का कहना है कि लगेज कैरियर, परमिट और ओवरहैंग को लेकर की जा रही कार्रवाई मनमानी है, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है बीकानेर में निजी बसों के पहिए थमे हुए हैं और बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा हुआ है यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है रोज़ाना सफर करने वाले कामगार, विद्यार्थी और ग्रामीण खासे प्रभावित हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top