486006
रीवा के भीड़ द्वारा पिटाई के बाद युवक को थाने लाई पुलिस
Rausar, Madhya Pradesh:रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में धोबिया टंकी के पास एक युवक की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को घायल अवस्था में लथपथ हालत में थाने घसीट लाई। पिटाई का कारण अज्ञात है। युवक अपनी बेगुनाही का दावा करता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा नेशनल हाईवे पर मिनी लोडर से आग, अफरा-तफरी मची
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में नेशनल हाईवे पर मिनी लोडर बना आग का गोला। आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने ऑटो पार्ट्स से भरे वाहन में लगी आग। मिनी लोडर में आग लगते ही मौके पर मची अफरा-तफरी। देखे-देखे आग ने लिया विकराल रूप, उठने लगीं ऊंची लपटें। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वाहन में आग लगने के बाद राहगीरों की मौके पर जुटी भीड़। लोगों ने हिम्मत दिखाकर मिनी लोडर से ऑटो पार्ट्स निकालने शुरू किए। आग की लपटें देखकर हाईवे से गुजर रहे लोगों में हड़कंप। घटना के चलते नेशनल हाईवे पर कुछ देर तक जुटी रही लोगों की भीड़। थाना सिकंदरा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की घटना.0
0
Report
मोतीगंज में घर में घुसकर मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा भिठौरा अंधरी जोत गांव के रहने वाले राजकुमार वर्मा के घर पहुंचकर भाभी पिंकी वर्मा के घरवालों को मारपीट करना भारी पड़ गया। मोतीगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आज शुक्रवार शाम पांच आरोपियों रोहित वर्मा, विकास वर्मा, अमित वर्मा, प्रिंस तिवारी और खुशी लाल गोस्वामी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इन पांचो आरोपियों ने कल पिंकी वर्मा से उनके ससुराल वालों के हुए विवाद के बाद मायके से पिंकी वर्मा के ससुराल पहुंचकर ससुराल वालों से लाठी डंडों से घर में घुसकर जमकर मारपीट की थी। लाठी डंडों से मारपीट करते हुए गाली-गलौज किया जिसमें से गंभीर रूप से राजकुमार वर्मा और उनके परिजनों को चोट आई है। घायलों का मोतीगंज थाने की पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजी देवरा में मेडिकल परीक्षण करवा करके प्राथमिक उपचार भी कराया गया है। पीड़ित राजकुमार वर्मा ने बताया कि कल 8 अक्टूबर को हमारे घर वालों का हमारी भाभी पिंकी वर्मा से कुछ विवाद हो गया था। विवाद के बाद पिंकी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी दी। जानकारी के बाद राजेंद्र वर्मा, रोहित वर्मा, विकास वर्मा, प्रिंस तिवारी, अमित वर्मा और खुशी लाल गोस्वामी तीन मोटरसाइकिल से हमारे घर पहुंचे और हमारे घर में घुसकर लाठी डंडों से जमकर मारपीट किया है। सीओ सादर अभिषेक दावाच्या ने बताया कि कल पिंकी वर्मा के ससुराल और मायके पक्ष वालों के बीच मारपीट हुआ था पिंकी का पहले घर वालों से विवाद हुआ फिर उसने अपने घर वालों को सूचना दे दी थी। 24 घंटे के अंदर ही आज पांच आरोपियों रोहित, विकास, अमित,प्रिंस और खुशी लाल को गिरफ्तार किया है जबकि राजेंद्र वर्मा की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है। जांच में जो भी निकाल कर आएगा इन आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी मोतीगंज पुलिस पूरे मामले में गंभीरता पूर्वक कड़ी कार्रवाई की है। किसी के यहां कोई विवाद है तो পুলিশ को सूचना दें कानून अपने हाथ में ना लें। दोनों पक्ष की तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है मोतीगंज पुलिस दोनों मुकदमों की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है。0
0
Report
आदि कैलाश परिक्रमा रन-2026: हाई एल्टीट्यूड इलाकों में 1000 एथलीट भाग लेंगे
Dehradun, Uttarakhand:एंकर आदि कैलाश की ऊंची चोटियों और बर्फीले भूभाग के बीच देश-विदेश के एथलीट दौड़ते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। व्यास घाटी में 24 से 26 अक्टूबर तक ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन-2026’ का आयोजन हो रहा है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर तक है. समुद्र तल से 10 हजार से 14,600 फीट की ऊंचाई पर होने वाली ये हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन बेहद चुनौतीपूर्ण होगी। पर्यटन विभाग ने बेस कैंप गुंजी में बनाया है और दौड़ गुंजी, नाबी, कुटी और जोलिंगकोंग यानी आदि कैलाश बेस से होकर गुजरेगी। पहले दिन 24 अक्टूबर को 70 किमी अल्ट्रा रन और 42 किमी फुल मैराथन होगी, 25 अक्टूबर को 21, 10 और 5 किमी रन और 26 अक्टूबर को माउंटेन टेरेन बाइकिंग होगी। करीब 1000 एथलीट के शामिल होने की उम्मीद है। विभाग का मकसद आदि कैलाश की प्राकृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के साथ सीमांत गांवों की आर्थिकी को मजबूत करना है. प्रदेशभर में पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने के कारण आदि कैलाश के सफेद चादर से ढ़क गए हैं। पर्यटन सचिव का कहना है प्रतिभागियों एक सुंदर प्राकृतिक वातावरण मिलेगा। इसके साथ प्रतिभागियों की रहने और मूलभूत सुविधा के साथ एमरजैंसी सर्विस का पूरा इंतजाम रखा गया है। प्रदेश में विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश के दुर्गम और सीमांत क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से उजागर कर रही है। सरकार का फोकस है कि ऐसे आयोजन कर क्षेत्र में बेहतर विकास के साथ युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में गौ सेवा समर्थकों की हुंकार: अकाल राहत और चारे-पानी की मांग
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी जयपुर फीड- टीवीयू 131, ओएफसी हैडर- - गौ अधिकार हुंकार रैली - पिंजरापोल गौशाला में हुई हुंकार सभा - संत-महंतों और गौशाला संचालकों ने उठाई मांग - राज्य सरकार ने दिया अकाल राहत पैकेज - 3 माह के लिए चारे-पानी की व्यवस्था की जाएगी - 9 माह के लिए पहले से मिल रहा है अनुदान एंकर गौशालाओं से जुड़े संत-महंतों ने शुक्रवार को जयपुर में हुंकार भरी। जयपुर के सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में प्रदेशभर से गौशाला संचालकों और गौ भक्तों ने गौशालाओं में आ रही समस्याओं को उठाया। हुंकार सभा में प्रदेशभर से गौ सेवक, गौ भक्त और संत-महंत पहुंचे। गौशालाओं में आ रही समस्याओं को लेकर राजस्थान गौ सेवा समिति की ओर से यह हुंकार सभा की गई। सभा में संतों और गौशाला संचालकों ने कहा कि ऑडिट के नाम पर विभिन्न गौशालाओं पर 100 करोड़ रुपए की रिकवरी निकाली गई है। इससे गौशाला संचालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हुंकार सभा के दौरान गौशालाओं को अनुदान का कैलेंडर निर्धारित करने, गौशालाओं की आवश्यकता के अनुसार भूमि आवंटित करने, गौशालाओं में पानी और चारे की आवश्यकता पूर्ति करने सहित आधा दर्जन मांगों को उठाया गया। हुंकार सभा में सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार के 2 मंत्री पहुंचे और संत-महंतों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके साथ है। गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा ने पश्चिमी राजस्थान में अकाल जैसी स्थिति को देखते हुए विशेष राहत पैकेज देने की बात कही है। उद्योग राज्यमंत्री केके बिश्नोई ने भी हुंकार सभा में सम्बोधित किया। वन टू वन- जोराराम कुमावत, कैबिनेट मंत्री, गोपालन विभाग बाइट- केके बिश्नोई, उद्योग राज्यमंत्री बाइट- गोविन्द वल्लभ दास, उपाध्यक्ष, राजस्थान गोसेवा समिति0
0
Report
ओपी राजभर के बयान से हिंदू वोटों को साधने की सियासी चुनौती
Lucknow, Uttar Pradesh:मुद्दा- ओपी राजभर ने कहा है कि अखिलेश 12 बजे तक नमाज पढ़ते हैं अली-अली बोलते हैं, और 12 बजे के बाद बजरंगबली कहते हैं...ओपी राजभर क्या इस तरह की बयानबाजी कर हिंदू वोटों को साधने और गैर यादव ओबीसी पर फोकस कर रहे हैं0
0
Report
नवादा में भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन मिलने की उम्मीद पर महिलाएं आवेदन जमा
Nawada, Uttar Pradesh:अलग-अलग प्रखंडों से पहुंचीं महिलाएं, भूमिहीन परिवारों को जमीन मिलने की उम्मीद नवादा समाहरणालय में शुक्रवार को तीन डिसमिल जमीन के लिए आवेदन जमा करने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। जिले के अलग-अलग प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग, खासकर महिलाएं, अपना आवेदन जमा करने पहुंचीं। समाहरणालय परिसर में सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी रही। बताया जा रहा है कि जिन परिवारों के पास अपनी जमीन और मकान नहीं हैं, उन्हें तीन-तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद लोग आवेदन जमा करने पहुंच रहे हैं। इसी उम्मीद में बड़ी संख्या में महिलाएं भी समाहरणालय पहुंचीं और जमीन से संबंधित फॉर्म जमा किया। लोगों को उम्मीद है कि आवेदन जमा होने के बाद उन्हें सरकार की योजना का लाभ मिल सकेगा और अपने परिवार के लिए जमीन उपलब्ध हो पाएगी। अलग-अलग प्रखंडों से लोगों के पहुंचने के कारण समाहरणालय में काफी भीड़ देखने को मिली। हालांकि, आवेदन जमा करने वाले लोगों को जमीन कब तक उपलब्ध कराई जाएगी और इसके लिए आगे की प्रक्रिया क्या होगी, इस संबंध में संबंधित विभाग की आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
दरभंगा के गुदरी बाजार में चाचा-भतीजे विवाद में हत्या; आरोपी फरार
Darbhanga, Bihar:दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भगवान बाबू सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अंकित सिंह के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उनके भतीजे अनुराग सिंह पर लगा है। बताया गया कि चाचा और भतीजे के बीच विवाद हुआ था। शुक्रवार की सुबह फिर विवाद हुआ, इस दौरान अनुराग सिंह ने अंकित सिंह पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। जांच जारी है।0
0
Report
बरनाला चैंपियनशिप कप 2026: 5 करोड़ में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला cricket चैंपियनशिप कप 2026 का आगाज, 5 करोड़ की लागत से बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की एक बड़ी पहल... शेरे पंजाब क्रिकेट लीग चैंपियनशिप के बाद... सांसद मीत हेयर की पहल, बरनाला में क्रिकेट चैंपियंशिप का शानदार आगाज। 90 से अधिक टीमें लिया हिस्सा, विजेता टीम को मिलेंगे 3 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को डेढ़ लाख रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपये और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता टीम के संबंधित वार्ड या पंचायत को विकास कार्यों के लिए सरकारी 11 लाख रुपये की ग्रांट। बरनाला के हंडियाया में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम। राज्य सरकार की ओर से खेलों के बजट में बढ़ोतरी कर इसे 147 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,800 करोड़ रुपये किया गया है। मीट हेयर ने कहा बरनाला चैंपियनशिप कप 2026 — खेलदा बरनाला के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। खेल और फिल्म जगत की हस्तियों ने बढ़ाया उत्साह: हरमनदीप सिंह, पंजाबी गायक निंजा, कुलविंदर बिल्ला और बब्बल राय ने खेलकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह, इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल के पिता लखविंदर सिंह गिल, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनदीप सिंह, अंतरराष्ट्रीय शूटर अवनीत कौर सिद्धू और पंजाबी गायक कमलजीत सिंह अनमोल, कुलविंदर सिंह बिल्ला, निंजा और अभिनेता बब्बल राय सहित हस्तियाँ मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान मीत हेयर ने बरनाला में 5 करोड़ रुपये लागत से इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की। विजेता टीम को 3 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि और संबंधित वार्ड या पंचायत को 11 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा भी की गई है। खेल बजट और युवाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर।0
0
Report
डल्ला में भाई लाला जी की याद में बड़ा नगरकीर्तन और अखंड पाठ का आयोजन
Kapurthala, Punjab:ਬ੍ਰਹਮਗਿਆਨੀ ਭਾਈ ਲਾਲੂ ਜੀ ਦੀ ਯਾਦ’ਚ ਡੱਲਾ ਵਿਖੇ ਖਾਲਸਾਈ ਜਾਹੋ ਜਲਾਲ ਨਾਲ ਸਜਾਇਆ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਸੰਗਤਾਂ ਨਾਮ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜਪਦਿਆਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਕੀਤੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਐਂਕਰ:ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਤੀਸਰੇ ਗੁਰੂ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਮਰਦਾਸ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਵਰੋਸਾਏ ਮੰਜੀਦਾਰ ਸਿੱਖ ਤੇ ਨਾਮਵਰ ਵੈਦ ਬ੍ਰਹਮ ਗਿਆਨੀ ਭਾਈ ਲਾਲੂ ਜੀ ਦੀ ਯਾਦ ‘ਚ ਸਲਾਨਾ ਜੋੜ ਮੇਲੇ ਮੌਕੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਅਸਥਾਨ ਨਗਰ ਡੱਲਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਪਰਸੋ ਰੋਜ ਤੋਂ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ। ਇਸਦੇ ਇਲਾਵਾ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਬਾਉਲੀ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਪੰਜਵੀਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਮਾਤਾ ਦਮੋਦਰੀ ਜੀ ਛੇਵੀਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਵਿਖੇ ਵੀ ਸਵੇਰੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ’ਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਪਾਵਨ ਬਾਉਲੀ ਸਾਹਿਬ ’ਚ ਇਸ਼ਨਾਨ ਕਰਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹਾਜਰੀ ਭਰੀ। ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਦੁਪਹਿਰ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਧਾਰਮਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਛਤਰ ਛਾਇਆ ‘ਚ ਸਜਾਏ ਗਏ ਮਹਾਨ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਪੰਜ ਪਿਆਰੇ ਸਾਹਿਬਾਨ ਨੇ ਕੀਤੀ । ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਅਸਥਾਨ ਭਾਈ ਲਾਲੂ ਜੀ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਪਾਵਨ ਸਰੂਪ ਫੁੱਲਾਂ ਨਾਲ ਸਜਾਈ ਬਹੁਤ ਸੁੰਦਰ ਪਾਲਕੀ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਸ਼ਸ਼ਬਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ‘ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ ਤੇ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਜਾਪ ਕਰਦੇ ਤੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵੀ ਸ਼ਰਧਾ ਨਾਲ ਪਾਲਕੀ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਪਿੱਛੇ ਪੈਦਲ ਯਾਤਰਾ ਕੀਤੀ। ਗੱਤਕਾ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੇ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਅੱਗੇ ਅੱਗੇ ਗੱਤਕੇ ਦੇ ਜੌਹਰ ਦਿਖਾਏ ਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਮਾਰਸ਼ਲ ਖੇਡ ਵੱਲ ਆਕਰਸ਼ਤ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਸਮੇ ਡੱਲਾ ਨਿਵਾਸੀ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕਰਕੇ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਤੇ ਫਲ ਫਰੂਟ ਆਦਿ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਗਏ ।0
0
Report
Advertisement
त्योहारों के मद्देनज़र मोहाली पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੇ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਮੱਦੇ ਨਜ਼ਰ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਮੋਹਾਲੀ ਦੀ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮਾਰਕੀਟਾਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗੱਲਬਾਤ மற்றும் ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਨੂੰ ਦਰੁਸਤ ਕਰਨ ਲਈ ਮੰਗੇ ਸੁਝਾਅ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਤਿਹਾਰਾਂ ਦੇ ਸੀਜਨ ਦੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਆਪਣੀ ਕਮਰ ਕੱਸ ਲਈ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਉਣ ਲਈ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰ ਨੂੰ ਸਿਰ ਚੁੱਕਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਨੱਪ ਲਿਆ ਜਾਵੇ。0
0
Report
चित्तबीर चिड़ियाघर में वनजीव सप्ताह की जागरूकता मुहिम, पर्यावरण संरक्षण पर बल
Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਛੱਤਬੀੜ ਚਿੜੀਆਘਰ ਵਿੱਚ ਵਣਜੀਵ ਹਫ਼ਤਾ-2026 ਦੇ ਛੇਵੇਂ ਦਿਨ ਜਨ-ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਅਤੇ ਜਨ-ਭਾਗੀਦਾਰੀ ਮੁਹਿੰਮ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਐੱਮ.ਸੀ. ਜ਼ੂਲੋਜੀਕਲ ਪਾਰਕ, ਛੱਤਬੀੜ ਚਿੜੀਆਘਰ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੌਰਾਨ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੈਲਾਨੀਆਂ ਅਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ ਅਤੇ “ਅਸੀਂ ਜੰਗਲੀ ਜੀਵਾਂ ਅਤੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਕਰਾਂਗੇ” ਦਾ ਸੰਕਲਪ ਲਿਆ। ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਛੱਤਬੀੜ ਚਿੜੀਆਘਰ ਵਿਖੇ ਪੀ.ਐੱਫ.ਏ. (PFA) ਸੰਗਠਨ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਮਾਹਿਰਾਂ ਨੇ ਵੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਣਜੀਵਾਂ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਸਿਰਫ਼ ਕੁਦਰਤ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਲਈ ਹੀ नहीं, ਸਗੋਂ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦਾ ਸੰਤੁਲਨ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਪੀੜ੍ਹੀਆਂ ਦੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਵੀ ਬੇਹੱਦ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸੱਪਾਂ, ਬਾਂਦਰਾਂ, ਬਿੱਲੀਆਂ ਅਤੇ ਖ਼ਰਗੋਸ਼ਾਂ ਵਰਗੇ ਜੀਵਾਂ ਨੂੰ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਲਣ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਹਿਲੂਆਂ ਬਾਰੇ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਝਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿ ਜੰਗਲੀ ਜੀਵਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਕਿਸੇ ਵੀ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਮਾਹਿਰਾਂ ਦੀ ਸਲਾਹ ਲੈਣੀ ਅਤੇ ਜੀਵਾਂ ਦੀ ਕੁਦਰਤੀ ਜੀਵਨ-ਸ਼ੈਲੀ ਦਾ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰਨਾ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ。 ਵਣਜੀਵ ਹਫ਼ਤੇ ਦੇ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਭਾਗੀਦਾਰੀ, ਮਾਹਿਰਾਂ ਦੇ ਗਿਆਨ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਮਾਰਗਦਰਸ਼ਨ ਦਾ ਸੁਮੇਲ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀਆ। ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਰਾਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੁਨੇਹਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਵਣਜੀਵਾਂ ਅਤੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਸਿਰਫ਼ ਸਰਕਾਰ ਜਾਂ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਸਮਾਜ ਦੇ ਹਰੇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਸਾਂਝੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ।0
0
Report
गैर मान्यता संचालित मदरसे व स्कूल बंद कराए गए
Bhinga, Uttar Pradesh:#Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में जिला प्रशासन ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों और मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर जमुनहा विकास खण्ड में चलाए गए अभियान के दौरान बिना मान्यता संचालित तीन मदरसे और दो प्राइवेट स्कूल बंद करा दिए गए। कार्रवाई के बाद सभी बंद कराए गए संस्थानों के बाहर नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकास खण्ड में प्रशासन की संयुक्त टीम ने गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की एसडीएम, नायब तहसीलदार और खण्ड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना मान्यता संचालित तीन मदरसों और दो निजी विद्यालयों को बंद कराया। कार्रवाई के दौरान संबंधित संस्थानों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया। यह पूरी कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग:-ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस डिविनो सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत।
Ghaziabad, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग:-ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस डिविनो सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने अनिल के डिप्रेशन में होने की जानकारी दी। अनिल मूल रूप से मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर गांव के निवासी थे। बताया गया कि वह अपने रिश्तेदारों के पास सोसाइटी में आए हुए थे। सूचना मिलने पर बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।0
0
Report
उन्नाव पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले 2027 में पूरी बहुमत से आ रही सरकार
Unnao, Uttar Pradesh:Unnao: उन्नाव पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उन्नाव से समाजवादी पार्टी कांग्रेस पार्टी पर गरजे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम। चेयरमैन प्रतिनिधि भानू मिश्रा के पिता के निधन पर जताया शोक। दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं। सिविल लाइन स्थित नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम।0
0
Report
जुए के अड्डे पर छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार1.15 लाख रुपये से अधिक की नकदी, 17 मोबाइल और ताश की गड्डी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1,15,115 रुपये मालफड़, 14,260 रुपये जमा तलाशी की नकदी, 17 मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से जुआ खेले जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने गंगाघाट क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ले में अमित जायसवाल के मकान पर छापेमारी की। यहां हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र के अलावा कानपुर नगर के गोविंद नगर, मूलगंज, फीलखाना, बर्रा और रेलबाजार क्षेत्र के निवासी भी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर गंगाघाट थाने में मुकदमा संख्या 551/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में 16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही0
0
Report
Advertisement
