Back
रेवा में शराबी बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
AMAjay Mishra
Feb 11, 2026 09:20:00
Rewa, Madhya Pradesh
रीवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में एक बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना जवा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, जवा थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान यह दर्दनाक वारदात हुई। बताया जा रहा है कि पड़ोस में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, इसी बीच आरोपी युवक शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
हमला इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने शराब के नशे में अपनी मां की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। एक बेटे द्वारा मां की हत्या की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
बाइट एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAnkit Mittal
FollowFeb 11, 2026 12:50:240
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 11, 2026 12:50:14Noida, Uttar Pradesh:उचाना रिकाउंटिंग मामला: हाईकोर्ट द्वारा चुनाव अधिकारी तलब, 7 मार्च को होगी अगली सुनवाई
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 11, 2026 12:50:070
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 11, 2026 12:49:300
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 11, 2026 12:48:560
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 11, 2026 12:48:390
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 12:48:250
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 11, 2026 12:47:520
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 11, 2026 12:47:230
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 11, 2026 12:47:080
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 11, 2026 12:46:550
Report
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 11, 2026 12:45:560
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 11, 2026 12:45:290
Report