रीवा में अज्ञात कारणों के चलते पुलिस कर्मी ने ली अपनी जान लेने की कोशिश
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले में पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपने सरकारी आवास पर अपनी जान लेने का प्रयास किया। उनकी पत्नी ने तुरंत उन्हें संजय गांधी अस्पताल ले जाकर इलाज शुरू कराया। एसपी विवेक सिंह और अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। पुलिसकर्मी बम डिस्पोजल स्क्वॉड में ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी के अनुसार, उन्होंने सुबह बच्चों को दुलार किया और फिर कमरे में जाकर जान लेने की कोशिश की। कारणों का पता अभी तक नहीं मिल सका है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
