486001
रीवा में सेल्फी लेते समय महिला जलप्रपात में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के प्रसिद्ध क्योटी जलप्रपात में एक महिला सेल्फी लेते समय गहरे जलप्रपात में गिर गई। जानकारी के अनुसार, महिला किनारे पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी जब उसका पैर फिसल गया। महिला अपने परिवार के साथ प्रयागराज से आई थी। घटना के समय उसके पति और अन्य परिवार वाले भी मौके पर मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 शुरू, 46 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
Giridih, Jharkhand:एभीबी : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 आज रविवार को जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है. जिले में बनाए गए 46 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. आज प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से शुरू हो गई है, जो दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। इस पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा ली जा रही है. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के अभ्यर्थी शामिल होंगे. सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है. केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध है. इससे पहले उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में अधिकारियों, केंद्राधीक्षकों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए थे. उन्होंने कहा था कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी केंद्रों पर स्टैटिक और पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, साथ ही पुलिस बल भी लगातार गश्त कर रहा है. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में भी उत्साह देखा जा रहा है. सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी हुई है.0
0
Report
अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, कोचिंग छात्र सावन मीणा की मौत
Kota, Rajasthan:अज्ञात वाहन की टक्कर से कोचिंग छात्र की मौत, जगपुरा चौकी के पास मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, घटना में घायल छात्र सावन मीणा की मौत, देर शाम कोचिंग से मंडाना लौटते समय हादसा, घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश जारी, रानपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। शहर में सड़क हादसे में एक कोचिंग छात्र की दर्दनाक मौत है। जानकारी के अनुसार छात्र सावन मीणा देर शाम कोचिंग से पढ़ाई कर अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से मंडाना लौट रहा था। इसी दौरान जगपुरा चौकी के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सावन गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर रानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मोर्चरी पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं, हादसे को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
रanchi-हजारीबाग फायरिंग: राहुल दुबे गैंग के पांच अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Ranchi, Jharkhand:रांची और हजारीबाग में हुई फायरिंग की घटनाओं के बाद रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धुर्वा रिंग रोड इलाके में कुछ अपराधी मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई, जिसमें चार हथियार मिले। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों ने रांची के कांके और हजारीबाग के एक होटल में हुई फायरिंग में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है。0
0
Report
Advertisement
मुंगेर में वीबी-जीरामजी योजना लिंक पीरियड के दौरान जारी, 43 पंचायतों में रोजगार
Munger, Bihar:मुंगेर वीबी-जीरामजी में नहीं रुकेगा काम, मजदूरों को मिलेगा रोजगार बाढ़ प्रभावित 43 पंचायतों में लिंक पीरियड के दौरान भी जारी रहेंगी योजनाएं। सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को मानव दिवस सृजित करने का निर्देश मुंगेर : ग्रामीण विकास विभाग की अधिसूचना के बाद मुंगेर जिले में इस वर्ष लिंक पीरियड 8 नम्बर से 20 नम्बर तक के दौरान भी वीबी-जीरामजी योजना के तहत काम जारी रहेगा। इससे अकुशल मजदूरों को रोजगार मिलता रहेगा। उपविकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र भेजकर नई योजनाओं का चयन कर मानव दिवस सृजित करने का निर्देश दिया है। उप विकास आयुक्त ने बताया कि वीबी-जीरामजी एक्ट के तहत धान की बुआई और कटनी के दौरान मजदूरों की व्यस्तता को देखते हुए लिंक पीरियड में योजनाओं का काम बंद रखने का प्रविधान है। इस वर्ष निर्धारित अवधि के दौरान जिले की 43 पंचायतें पूरी तरह बाढ़ प्रभावित रहने के कारण फसल कटनी की संभावना नगण्य है। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने लिंक पीरियड में भी योजनाओं का संचालन जारी रखने और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की अनुमति दी है उन्होंने बताया की वीबी-जीरामजी योजना के तहत जिले में एक जुलाई से 31 मार्च तक 36 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित है। हालांकि, मानव दिवस सृजन के मामले में मुंगेर जिला राज्य में 36वें स्थान पर है। ऐसे में अधिक से अधिक योजनाओं का चयन कर रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। फिलहाल जिले की 85 पंचायतों में 2294 योजनाओं के लिए 3048 मस्टर रोल दर्ज किए गए हैं। इनके माध्यम से 11227 अकुशल श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। सभी श्रमिकों का ई-केवाइसी भी कराया जा चुका है। डीडीसी ने बाढ़ प्रभावित पंचायतों में नई योजनाएं चयनित कर अधिकाधिक मानव दिवस सृजित करने का निर्देश दिया है, ताकि मजदूरों के परिवारों की आजीविका प्रभावित न हो।बाइट : अजीत कुमार सिंह उप विकास आयुक्त0
0
Report
जेल से रिहाई के बाद आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने लिया हिरासत में, आज गाजियाबाद कोर्ट में पेशी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रामपुर जिला जेल से रिहाई के अगले ही दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आज सुबह आजम खान को गाजियाबाद स्थित विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ईडी उनसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है। आजम खान की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अब सभी की निगाहें अदालत की सुनवाई और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।0
0
Report
जोधपुर: गेट पर पेशाब रोकने पर दुकानदार पर 5-7 बदमाशों का हमला
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर दुकानदार पर पेशाब करने से रोका तो उसके साथ हमला हुआ। रातानाडा चौराहा डिफेंस लेब रोड पर दुकानदार पर जानलेवा हमला। रातानाडा थाना क्षेत्र का मामला। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद दुकानदार के घर पर जाकर भी 5 से 7 लोगों ने हमला किया। दिनेश कुमार ने रातानाडा थाने में लिखित शिकायत दी। पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में हुआ रिकॉर्ड।0
0
Report
Advertisement
सीकर में बेनीवाल की जनसभा, डोटासरा पर तंज और टिकट बंटवारे का दावा
Sikar, Rajasthan:राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीकर जिले के कासली गांव में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर जमकर निशाना साधा और कई मुद्दों को लेकर तंज कसे। कासली गांव में आरएलपी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित इस जनसभा में बेनीवाल के निशाने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा रहे। उन्होंने डोटासरा पर राजनीतिक कटाक्ष करते हुए कहा कि डोटासरा का पता नहीं कि वे आगे रहेंगे भी या नहीं, उनका राजनीतिक भविष्य क्या होगा, यह वक्त बताएगा। लेकिन राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में टिकट वितरण का फैसला कौन करेगा, यह स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि आरएलपी में टिकट हनुमान बेनीवाल ही बांटेगा। बेनीवाल के इस बयान के बाद जनसभा में मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पार्टी की राजनीतिक ताकत और भविष्य की रणनीति को लेकर भी संदेश दिया। कासली की इस जनसभा के जरिए बेनीवाल ने एक ओर जहां आरएलपी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर सीधा राजनीतिक हमला बोलकर सियासी हलचल भी तेज कर दी। हनुमान बेनीवाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि यह प्यार और समर्थन लगातार बढ़ता ही जाएगा। डोटासरा जी को भी जब ऊपर से हरी झंडी मिलेगी, तभी उनका नंबर आएगा। हो सकता है कि उन्हें हटाया भी जा सकता है। लेकिन RLP पार्टी हमेशा हनुमान बेनीवाल की पार्टी रहेगी। यह किसान और जवानों की पार्टी है। टिकट बांटने का फैसला हनुमान बेनीवाल करेंगे या नहीं, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना मैं जरूर कह सकता हूं कि RLP पार्टी के टिकट मैं ही बांटूंगा। कुछ जगहों पर हम टिकट नहीं बांट पाए, कुछ कमियां भी रहीं। सरकार भी हमारे खिलाफ रही। कुछ जगह हमारे कार्यकर्ताओं ने भी समझदारी से काम नहीं लिया। कांग्रेस और भाजपा ने भी हमारे कार्यकर्ताओं को अपने साथ एडजस्ट करने और सेट करने की कोशिश की, ऐसी शिकायतें भी हमें मिली हैं। लेकिन जहां-जहां हम चुनाव लड़ रहे हैं, वहां देखना कि हमें किस कदर वोट मिलते हैं। राजस्थान में बहुत से जिला प्रमुख और प्रधान RLP के बनेंगे। यह अभी सिर्फ एक चिंगारी है, जो 2028 में राजस्थान में सुनामी का रूप ले लेगी。0
0
Report
जोधपुर में युवती चलाए वाहन से डिवाइडर से टकरा कर पलटी, दो लड़कियाँ घायल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर पाल रोड स्पाइसी किचन के सामने डिवाइडर पर चढ़ी अनियंत्रित कार. मध्यरात्रि तेज रफ्तार कार चढ़ी डिवाइड पर. बताया जा रहा है कार को चला रही थी युवती, कार खाई पलटी. दो लड़कियां कार में थी सवार. दोनों लड़कियां हुई घायल, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल0
0
Report
हरमाड़ा में अधेड़ ने घर पर आत्महत्या की; पुलिस मामले की जांच में जुटी
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा थाना इलाके का मामला हरमाड़ा पुलिस पहुंची मौके पर आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा मृतक की पहचान चेतन के रूप में हुई है पुलिस जुटी है पूरे मामले की जांच में हरमाड़ा थाना इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति ने अपने घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या ली। घटना की सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की पहचान चेतन के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
बुढ़ार में अधिवक्ता पर पुलिस की पिटाई का आरोप: सिर फटा, डंडों के निशान
Shahdol, Madhya Pradesh:बुढ़ार में अधिवक्ता पर पुलिस और अधिवक्ता के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता पर लाठियां बरसाईं, जिससे उनका सिर फट गया और शरीर पर चोटों के निशान उभर आए। बीच-बचाव करने पहुंचे साथियों के साथ भी मारपीट का आरोप है। वहीं पुलिस का कहना है कि डायल 112 की टीम जब बस स्टैंड पहुंची, तब एक व्यक्ति लोगों से विवाद कर रहा था। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो वह पुलिसकर्मियों से ही झूमाझपटी करने लगा। इस घटनाक्रम का शुरुआती वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता अविनाश पाठक अपने साथियों के साथ दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे। इसी दौरान बुढ़ार बस स्टैंड के पास विवाद हुआ। पुलिस के पास शुरुआती घटनाक्रम का वीडियो है, लेकिन इसके बाद क्या हुआ, इसका वीडियो सामने नहीं आया है। वहीं अधिवक्ता अविनाश पाठक ने पुलिस पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में धनपुरी एसडीओपी विकास पांडेय का कहना है कि अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ग्वालियर में नाबालिग से दुष्कर्म, घर से लाखों की चोरी; पॉक्सो कोर्ट का सख्त एक्शन
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में ऑनलाइन दोस्ती के बाद एक सिरफिरे युवक ने नाबालिग छात्रा से न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि घर से 2 लाख रुपए नकद और पुश्तैनी सोने के गहने भी लूट ले गया। पुलिस द्वारा मामले पर ध्यान न देने के बाद पीड़िता की मां ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब पॉक्सो कोर्ट के सख्त रुख और निर्देश के बाद बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके परिवार के 5 लोगों पर संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना 15 जनवरी 2026 से अभी तक के बीच बहोड़ापुर की है। यहां 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा की सोशल मीडिया पर आरोपी नितेश शर्मा से पहचान हुई थी। पहचान के बाद सोशल मीडिया पर चैट पर बातचीत होती रही। आरोपी ने उसे प्यार का इजहार किया, और 15 जनवरी 2026 की दोपहर जब पीड़िता की मां काम पर गई हुई थीं, तब नितेश अपने साथी के साथ घर में घुस आया और नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया साथ ही उसके अश्लील फोटो खींच लिए। घटना से पीड़िता पूरी तरह से घबरा गई और चुप रही तो आरोपी 27 फरवरी 2026 को वापस पीड़िता को अकेली पाकर घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जाते-जाते आरोपी घर में रखे 2 लाख रुपए नकद और सोने की पुश्तैनी झुमकी भी जबरन छीनकर ले गया। बाद में जब बच्ची से उसकी मां ने सख्ती से पूछा, तब रोते हुए पीड़िता ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद नाबालिग छात्रा की मां ने बहोड़ापुर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तंग आकर पीड़िता की मां ने अधिवक्ता के माध्यम से स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में परिवाद पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 175(3) BNSS के तहत पुलिस को तुरंत एफआईआर दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए। तो न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी नितेश शर्मा के अलावा उसके पिता,मां,भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ASP जयराज कुबेर ने बताया कि माननीय पॉक्सो कोर्ट से प्राप्त आदेश के पालन में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।0
0
Report
भावी में पुनर्मतदान विरोध उग्र, थाने घेराव और पथराव; 3 पुलिसकर्मी घायल
Jodhpur, Rajasthan:भावी में पुनर्मतदान के फैसले पर बवाल, थाने का घेराव, पथराव में 3 पुलिसकर्मी घायल पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले, लाठीचार्ज के बाद आधी रात को शांत हुए हालात ग्राम पंचायत भावी में सरपंच चुनाव के पुनर्मतदान के फैसले को लेकर शनिवार रात जमकर बवाल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पथराव कर दिया, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। रात करीब 12:30 बजे स्थिति शांत हो सकी。 *क्या है पूरा मामला* भावी ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 12 पर शुक्रवार को हुए सरपंच चुनाव की वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए दोबारा मतदान की मांग की थी。 आरोप है कि 30 अक्टूबर को मतदान के दौरान बूथ संख्या 12 पर पीठासीन अधिकारी के बैग में रखे तीन बंडलों के करीब 150 मतपत्र गायब हो गए थे। जांच में सामने आया कि ये मतपत्र सरपंच प्रत्याशी सोवनी देवी के चुनाव चिन्ह स्लेट (पाटी) पर पहले से छपे हुए थे। इसी के चलते प्रशासन ने 2 नवंबर को पुनर्मतदान करवाने का फैसला लिया। इस फैसले से एक पक्ष नाराज हो गया। *दो महिला प्रत्याशियों में है मुकाबला* इस चुनाव में दो महिला प्रत्याशी आमने-सामने हैं। एक पक्ष से सोवनी देवी और दूसरे पक्ष से ममता प्रत्याशी हैं。 ममता पक्ष का आरोप है कि सोवनी देवी के बेटे एवं जेएनवीयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी मतपत्र लेकर चले गए थे। वहीं दूसरे पक्ष ने सभी बूथों पर दोबारा वोटिंग की मांग रखी है, जबकि एक पक्ष निष्पक्ष जांच और केवल बूथ नंबर 12 पर पुनर्मतदान की मांग कर रहा है。 *रात 11:30 बजे बिगड़े हालात* रात करीब 11:30 बजे ग्रामीणों ने थाने के बाहर हंगामा शुरू कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले समझाइश की, लेकिन हालात नहीं सुधरने पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया。 फिलहाल गांव में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है और पुलिस प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है。0
0
Report
Advertisement
चौमूं-कालाडेरा में भाजपा बोर्ड, पंचायत चुनाव में प्रधान बनाने का दावा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर जिले में पंचायत चुनाव के दो चरण पूरे निकाय चुनाव में कालाडेरा और चौमूं में भाजपा ने बनाया बोर्ड भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने भाजपा का प्रधान बनाने का किया दावा गोविंदगढ़ और चौमूं पंचायत समिति में भाजपा बनाएगी प्रधान सांसद और विधायक को लेकर बोले रामलाल शर्मा चुनाव जीतने के बाद जनता की दोनों ने नहीं ली सुध केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ चलने का जनता बन चुकी अपना मन जिला परिषद की 6 सीटों पर भाजपा खिलाएगी कमल0
0
Report
धौलपुर में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए सामान समेत कैटलॉग बरामद
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने लूट के मामले में वक्त घटना से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों मुल्जिमों से लूटा गया बैग, कैटलॉग और दस्तावेज बरामद किए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि 14 अगस्त 2026 को रात्रि करीब 7.45 बजे सांडा गांव के पास मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने कट्टे का भय दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी 20 हजार रुपये और कागजात लूटकर फरार हो गए थे। घटना को लेकर परिवादी ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि वह पूजा सामग्री विक्रय की काली माई धौलपुर पर दुकान चलाता है। 14 अगस्त को रात करीब 7.45 बजे दुकान से वापस आ रहा था। तभी सांडा गांव के पास रुकवा लिया और पीछे से पल्सर मोटरसाइकिल पर आए दो लड़कों ने मिर्ची पाउडर फेंका, लेकिन हेलमेट लगा होने से आंखें बच गईं। इसके बाद कट्टे की बट हेलमेट पर मारी और कट्टे का भय दिखाकर डरा-धमकाकर 20 हजार रुपये और कागजात लूट लिए। इस पर थाना पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई मुकेश कुमार शर्मा ने शुरू किया। एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई की गई। थानाधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में दो आरोपियों अभिलेश उर्फ अभिनेष उर्फ अभी उर्फ अभिलेष और सविनेश उर्फ शिवनेश को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से परिवादी से लूटा गया एक बैग, रंगीन कैटलॉग, फटा हुआ पर्स, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया गया।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई: अंसल हाईटेक टाउनशिप के डायरेक्टर गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर बकायेदार बिल्डर पर राजस्व विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, अंसल हाईटेक टाउनशिप/उत्तम स्टील्स एसोसिएट्स लिमिटेड के डायरेक्टर को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, टीम ने कंपनी के डायरेक्टर बंटी को दबोचा, 77 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक के बकाये के मामले में जारी हुई थी आरसी, बकाया धनराशि जमा नहीं करने पर राजस्व विभाग की टीम ने की कार्रवाई, डीएम के निर्देश पर दादरी एसडीएम की टीम और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिला कारागार भेजने की प्रक्रिया की गई शुरू।0
0
Report
Advertisement
