icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ABVP का 17 सूत्रीय ज्ञापन: शाजपुर के सरकारी कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं की मांग

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर ABVP ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय में एकत्रित हुए और दोपहर करीब 3 बजे पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नाम शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिषद ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। हालांकि, कई कॉलेजों में आवश्यक सुविधाओं के अभाव के कारण विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परिषद ने इन समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की। परिषद ने कॉलेजों में पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने,खराब वाटर कूलर और आरओ मशीनों की मरम्मत करने की मांग की। इसके अतिरिक्त,छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ एवं पर्याप्त शौचालय,छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग और डिस्पोजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। कक्षाओं और पुस्तकालयों को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।इसमें पर्याप्त बेंच-डेस्क,पंखे, प्रकाश व्यवस्था, खिड़कियां और उचित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग शामिल थी।पुस्तकालयों में पर्याप्त पाठ्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें,समाचार-पत्र,बैठने की उचित व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई। अन्य मांगों में प्रयोगशालाओं का उन्नयन,खेल मैदान एवं खेल सामग्री की उपलब्धता,स्वच्छता और हरित परिसर का निर्माण,बैठने के लिए बेंच व शेड,सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाना शामिल था।सुरक्षित वाहन पार्किंग,इंटरनेट व वाई-फाई सुविधा,दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप, प्राथमिक उपचार केंद्र और विद्यार्थी सहायता केंद्र स्थापित करने की भी मांग की गई। परिषद ने छात्राओं के लिए कॉमन रूम,सभी शासकीय महाविद्यालयों में रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कैंटीन शुरू करने तथा विवेकानंद करियर गाइडेंस सेल को पूर्ण क्षमता के साथ पुनः सक्रिय करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की। ABVP ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मूलभूत सुविधाएं मिलना भी आवश्यक है।परिषद ने अपनी मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए आवश्यक बजट और उच्चस्तरीय स्वीकृति के प्रस्ताव भेजने तथा की गई कार्रवाई से विद्यार्थी प्रतिनिधियों को अवगत कराने की मांग की। बायट-01
0
0
Report

मण्डला में अमझर- कांसखेड़ा मार्ग के लिए पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में ग्रामीण सड़कों की बदहाली से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ग्राम पंचायत कांसखेड़ा के पोषक ग्राम अमझर के ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। बारिश के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे स्कूली बच्चों से लेकर आम ग्रामीणों तक को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बच्चों को जहां स्कूल जाने में घने जंगल, नदी-नालों को पार कर करीब 4 किलोमीटर का रास्ता तय कर स्कूल पहुंचना पड़ता है वहीं ग्रामीण महिलाओं-पुरुषों के दैनिक कामों या बीमारी के समय में जोखिम उठाकर अंजनिया मुख्यालय पहुंच पाते हैं। गांव तक एम्बुलेंस या किसी आपात स्थिति में वाहन भी नहीं पहुंच पाते तब लोगों को खाट या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है। कुल मिलाकर यहां के हालात आदिम युग की तरह हैं। ग्रामीणों ने अतरिया-अमझर मार्ग का पक्का करने तथा अमझर-कांसखेड़ा मार्ग का ग्रेवल निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है ताकि बारिश के मौसम में आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। कलेक्टर राहुल धोटे का कहना है कि मामला संज्ञान में है और जल्द ग्रामीणों की समस्या का समाधान होगा।
0
0
Report

राखी पर महंगाई का असर: नारियल-खोपरा गोला की कीमतें बढ़ीं, खर्च बढ़े

Agar, Madhya Pradesh:ऐंकर - आगर मालवा राखी का त्योहार... भाई-बहन के प्यार, स्नेह और शगुन का त्योहार। लेकिन इस बार महंगाई ने त्योहार की चमक पर कुछ असर जरूर डाला है। शक्कर के बढ़े दामों के बाद अब राखी के शगुन में दिए जाने वाले नारियल और खोपरा गोला भी महंगे हो गए हैं। नारियल करीब 25 रुपए और खोपरा गोला करीब 400 रुपए किलो तक पहुंच गया है। बढ़ती कीमतों ने परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। बहनें भाई के लिए शगुन में कोई कमी नहीं करना चाहतीं, लेकिन बजट का भी ख्याल रखना पड़ रहा है। यही वजह है कि कई बहनें बड़े आकार के नारियल की जगह छोटे नारियल से शगुन निभा रही हैं। व्यापारीयों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से ग्राहक पहले के मुकाबले कम हुई है। बाजार में त्योहार की रौनक तो है, लेकिन खरीदारी का उत्साह कुछ फीका नजर आ रहा है। इसके बावजूद भाई-बहन के प्रेम के आगे महंगाई छोटी पड़ती दिखाई दे रही है और बहनें अपनी सामर्थ्य के मुताबिक शगुन की खरीदारी कर रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल-सिरसागंज मार्ग किनारे नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप

Amit KumarAmit KumarFollow3m ago
Barnahal, Uttar Pradesh:करहल-सिरसागंज मार्ग किनारे नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप थाना करहल-सिरसागंज मार्ग के किनारे गुरुवार को करीब चार से पांच दिन के नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई सड़क किनारे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही करहल और बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को सड़क किनारे कौन छोड़कर गया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है फिलहाल नवजात की पहचान और उसे सड़क किनारे छोड़े जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति साफ हो पाए गी पूरा मामला करहल थाना क्षेत्र के दिहुली निकट शाहजहांपुर का मामला
0
0
Report

जालौन में तहसीलदार आवास की दीवार बारिश से गिरी, मलबे में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन\n\nजालौन में तहसीलदार आवास की दीवार भरभराकर गिरी,\nलगातार बारिश के चलते अचानक गिरी दीवार, मलबे की चपेट में आए बगल में खड़े ठेले व ई-रिक्शा,\n\nदीवार के मलबे की चपेट में आकर ई-रिक्शा हुआ क्षतिग्रस्त,\n\nदीवार गिरने का लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद,\n\nअचानक हुए हादसे से मौके पर मचा हड़कंप, गनीमत रही हादसे के वक्त दीवार के पास कोई व्यक्ति नही था मौजूद,\n\nमलबे में दबे ठेलों व ई-रिक्शा को हुआ नुकसान,\n\nजालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के तहसीलदार आवास का मामला।\n\nबाइट:- राम--स्थानीय निवासी
0
0
Report

चित्रकूट में मंदाकनी नदी ने फिर किया उफान, रामघाट के दुकानों में पानी घुसा

Banda, Uttar Pradesh:चित्रकूट मे और एमपी के पहाड़ो मे रात्री से हो रही लगातार तेज बारिश के चलते मंदाकनी नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है, मंदाकनी नदी के रामघाट की दुकाने बाढ़ के पानी से डूब गई है। बारिश होने से मंदाकनी नदी मे सावन के महीने मे यह 7वी बार बाढ़ आई है, सभी दुकानदार दुकाने बंद कर सुरक्षित स्थानों मे पहुंच गये है , जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है, रामघाट जाने से सभी श्रद्धांलाओ और आम लोगो को रोक दिया गया है, पिछली बार को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है, पिछली बारिश मे मंदाकनी नदी का पानी राम घाट के आस पास के मठ मंदिरो और रिहायसी इलाको देखते देखते पहुंच गया था, पानी बढ़ने से आनन फानन मे नावो द्वारा मठ मंदिरो के साधु संतो और श्रद्धांलाओ को बाहर सुरक्षित स्थानों मे पहुंचाया गया था, अभी भी मंदाकनी नदी का जल स्तर बढ़ता जा रही है, फिलहाल अभी बारिश रुकी हुई है, सुरक्षा व्यवस्था की दृस्टि से पुलिस बल को तैनात किया गया है, रामघाट आरती स्थल डूब चुका है। आरोग्यधाम पुल के ऊपर से पानी चल रहा है साथ ही जानकी चरण चिन्ह स्थान की दो चुका है। धार्मिक स्थल इस फतक्षशिला और सती अनुसूइया मंदिर जाने वाला रास्ता ब्लॉक हो गया है。
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में एसएसपी ने तेज इन्वेस्टिगेशन और साक्ष्य संकलन पर जोर दिया

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में नैनीताल के एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। बैठक में पिछले महीने जिले में हुए अपराधों, कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई। एसएसपी ने अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने और अपराधों से जुड़े साक्ष्यों को समय पर संकलित करने के निर्देश दिए। क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी ने साफ किया कि अब पुलिसिंग में सबसे ज्यादा फोकस तेज और गुणवत्तापूर्ण इन्वेस्टिगेशन पर रहेगा। अपराध की सूचना मिलने के बाद मौके से साक्ष्य जुटाने, उनका सही तरीके से संकलन करने और विवेचना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि किसी भी अपराध के सफल खुलासे में साक्ष्य की अहम भूमिका होती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को आधुनिक जांच तकनीक, साक्ष्य संकलन और विवेचना की बेहतर प्रक्रिया को लेकर विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए पुलिसकर्मियों के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। बैठक में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए 'बेस्ट थाना ऑफ द मंथ' अवार्ड की व्यवस्था शुरू करने पर भी जोर दिया गया। इसमें थानों के प्रदर्शन का मूल्यांकन अलग-अलग श्रेणियों में किया जाएगा। पहली कैटेगरी में CCTNS से जुड़े कार्यों और उसके बेहतर इस्तेमाल को शामिल किया जाएगा, जबकि दूसरी कैटेगरी में साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई और उपलब्धियों को देखा जाएगा। खास तौर पर साइबर अपराध के मामलों में ठगी की रकम की रिकवरी को महत्वपूर्ण मानदंड बनाया जाएगा। साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में जिस थाने की टीम पीड़ितों के लुटे हुए पैसों की सबसे ज्यादा रिकवरी कराने में सफल रहेगी, उसके प्रदर्शन को प्राथमिकता देते हुए बेस्ट थाना ऑफ द मंथ का अवार्ड दिया जाएगा।
0
0
Report

कांग्रेस विधायक की दबंगई पर भाजपा ने किया हमला; सिख दंगों पर माफी मांगनी चाहिए

Chandigarh, Chandigarh:मानसून सत्र में कांग्रेस विधायक की गुंडागर्दी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का हमला दलित सिख विधायक ने मांग रखी थी कि सिख दंगों पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने भरे सदन में दिखाई दबंगई जनप्रतिनिधि के हाथों से कागज छीन कर कांग्रेस विधायक ने किया अपमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने पूछा सवाल आपके हाथ 1984 में कितने मासूम सिखों के लहू से रंगे हुए हैं कितनी बेटियों के दामन पर आपके गंदे हाथ पड़े हैं आज भी कांग्रेस उन दंगों के लिए माफी मांगना तो दूर, माफी मांगने की मांग पर जनप्रतिनिधि के साथ दबंगई करने पर उतारू हुई दलित सिख को अपमानित किए जाने से सिख बन्धुओं को दुख, हम इसका हिसाब आपसे मांगेंगे
0
0
Report

SC कमीशन चेयरपर्सन बंतो कटारिया ने राखी बांधकर जेल में भाई-बहन का संदेश दिया

Ambala, Haryana:एंकर :-- अंबाला सेंट्रल जेल में SC कमीशन की चेयरपर्सन बंतो कटारिया राखी मनाने पहुंची। इस दौरान बंतो कटारिया ने जेल में बंद बंदियों को राखी बांधी और उनके पर्व को खास बनाया। बंतो कटारिया ने इस दौरान भाजपा हाईकमान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया और कहा वे SC समाज के शोषित वर्ग की आवाज उठाने का काम करेंगी। वीओ :-- अंबाला सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन के मौके पर भावुक और खास तस्वीरें देखने को मिलीं। SC कमीशन की चेयरपर्सन बंतो कटारिया जेल पहुंचीं और बंदियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को राखी बांधकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान बंतो कटारिया ने भाजपा हाईकमान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। बंतो कटारिया ने कहा कि SC समाज और शोषित वर्ग के लोगों की आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों के अधिकारों के लिए लगातार काम किया जाएगा। बाइट :-- बंतो कटारिया - चेयरपर्सन - SC कमीशन।
0
0
Report
Advertisement

चंबल नदी में स्टीमर न चलने पर कांग्रेस नेता शेरा तोमर ने छलांग दी

Morena, Madhya Pradesh:मुरेना - स्टीमर नहीं चला तो चंबल नदी में कूदे कांग्रेस नेता शेरा तोमर, पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला, चंबल नदी में स्टीमर संचालन शुरू नहीं होने को लेकर महुआ-अंबाह क्षेत्र में आक्रोश देखने को मिला। विरोध जताते हुए कांग्रेस नेता शेरा तोमर ने मध्य प्रदेश सीमा में चंबल river में छलांग लगा दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर हलचल बढ़ गई। स्टीमर संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी बताई जा रही है। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की।
0
0
Report

30 अगस्त को परिसीमन के विरोध में आदिवासी महाजुटान रैली रांची में

Ranchi, Jharkhand:30 अगस्त को रांची के मोराबादी मैदान में प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित की जाएगी। इसे लेकर आज केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की और आदिवासी युवा नेता शशि पन्ना ने प्रेस वार्ता की। अजय तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रैली में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने से 24 जिलों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और 30 अगस्त को बड़ी संख्या में लोग मोराबादी मैदान पहुंचेंगे。 शशि पन्ना ने कहा कि आदिवासी समाज परिसीमन के खिलाफ नहीं है, लेकिन परिसीमन के नाम पर आदिवासी आरक्षित सीटों को कम करने का विरोध करेगा। उन्होंने मांग की कि अगर विधानसभा की सीटें बढ़ती हैं तो उसी अनुपात में एसटी-एससी की आरक्षित सीटें भी बढ़ाई जाएं。 उन्होंने कहा कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने से आदिवासी क्षेत्रों में सीटों के घटने की आशंका है। इसे लेकर केंद्र सरकार को स्पष्ट संदेश देने के लिए 30 अगस्त को महाजुटान किया जा रहा है。 आयोजकों के मुताबिक, रैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई आदिवासी नेता शामिल हो सकते हैं। आयोजकों ने दावा किया है कि रैली में 24 जिलों से बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे。 बाइट:शशि पन्ना (युवा आदिवासी नेता)
0
0
Report

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन; बिजली-शक्कर-प्याज पर राहत मांग

Chhindwara, Madhya Pradesh:बढ़ती महंगाई और लगातार शक्कर, प्याज, पेट्रोल - डीजल , गैस और बिजली के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार को घेरा .कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, रसोई गैस, बिजली के बढ़ते बिल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और E20 ईंधन को लेकर विरोध जताया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर अलग-अलग जिलों में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार से आम जनता को तत्काल राहत देने की मांग की. छिंदवाड़ा कांग्रेस की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल निर्णय लेने और जनता को राहत देने की मांग की गई. ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बिजली की बढ़ी हुई दरों से घरेलू उपभोक्ताओं, छोटे-बड़े उद्योगों और व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है .कांग्रेस ने बिजली की बढ़ी दरों को कम करने के साथ ही रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की ताकि आम परिवारों के बिगड़े बजट को राहत मिल सके. लगातार शक्कर , प्याज, पेट्रोल -डीज़ल, बिजली की दरों को लेकर कांग्रेस ने जमकर नारेबाज़ी की और अपना विरोध जताया और अगर दाम नहीं घटते है तो आगे भी उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी . बाइट - सोनू मागो कांग्रेस शहर अध्यक्ष बाइट - महिला कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए दो दिन की निशुल्क बस यात्रा लागू

Jaipur, Rajasthan:जयपुर देशभर में रक्षाबंधन का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक इस त्योहार को लेकर बाजारों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। वहीं भाई भी अपनी बहनों की सुरक्षा और हर परिस्थिति में साथ देने का वचन देंगे। रक्षाबंधन को लेकर आज से ही बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दूर-दराज के शहरों और गांवों में रहने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से अतिरिक्त भीड़ नजर आ रही है। भाई-बहन के इस खास पर्व पर हर किसी को समय पर अपने परिवार के बीच पहुंचने की जल्दी है। राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को विशेष तोहफा दिया है। राजस्थान रोडवेज की बसों में बहनों के लिए दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इससे प्रदेशभर में अपने मायके या परिवार के पास जाने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। वहीं जयपुर के शहरी क्षेत्र में जेसीटीएसएल बसों में एक दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी। सरकार की इस पहल से रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाओं को यात्रा का लाभ मिलने की उम्मीद है। निशुल्क यात्रा के चलते बसों में भीड बनी हुई है।
0
0
Report

चूरू में सोशल मीडिया क्रिएटर्स से धमकाने के आरोप, इनफ्लुएंसर कम्युनिटी ने जांच की मांग

Churu, Rajasthan:चूरू में सोशल मीडिया क्रिएटर्स से धमकाने के आरोप, इनफ्लुएंसर कम्युनिटी ने जांच की मांग उन्होंने सदर थाना पुलिस पर दो कलाकारों को थाने बुलाकर कथित रूप से अपमानित करने, मानसिक दबाव बनाने और गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए। कम्युनिटी ने मामले की निष्पक्ष जांच senior अधिकारी से करवाकर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। पाकिस्तानी इनफ्लुएंसर पर टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद. ज्ञापन में राजस्थान इनफ्लुएंसर कम्युनिटी के ख्याली सहारण और बनवारीलाल गोस्वामी ने बताया कि 23 अगस्त 2026 को उनके साथी सोशल मीडिया क्रिएटर ओम ने पाकिस्तान के एक इनफ्लुएंसर अदनान को लेकर टिप्पणी वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की थी। पोस्ट को लेकर कुछ पाकिस्तान समर्थक असामाजिक तत्वों ने आपत्ति जताई। ईश्वरचंद्र ने भी इस आपत्ति का समर्थन किया। पोस्ट हटाई, माफी की पोस्ट और वीडियो भी जारी किया.. कम्युनिटी के अनुसार, 24 अगस्त को सदर थाना चूरू से ओम को पोस्ट हटाने के लिए कहा गया। उन्होंने पोस्ट तत्काल हटा दी। इसके बाद उनसे माफी मांगने को कहा गया, जिस पर उन्होंने पहले माफी की पोस्ट और बाद में माफी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया। अनिल खारिया को घर से थाने ले जाने का आरोप आरोप है कि 25 अगस्त को सदर थाना पुलिस के अधिकारियों ने उनके साथी कलाकार अनिल खारिया को घर से पुलिस थाने भी लाया। अनिल ने बार-बार अपनी गलती पूछी और स्वयं थाने आने की बात भी कही, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कथित तौर पर घर से ही थाने ले जाया गया। इसी दिन ओम को भी पुलिस थाने बुलाया गया.. सुबह 11 से शाम 7 बजे तक थाने में बैठाने का दावा.. ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि थाने में दोनों कलाकारों को उनके परिवार और परिचितों के सामने अपमानित किया गया। उन्हें सुबह करीब 11 बजे से शाम 7 बजे तक थाने में बैठाकर मानसिक दबाव बनाया गया और धमकियां दी गईं। कम्युनिटी का दावा है कि कलाकारों को उनका चैनल बंद करवाने के साथ-साथ NDPS ऐक्ट और आर्म्स ऐक्ट जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग.. राजस्थान इनफ्लुएंसर कम्युनिटी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
0
0
Report

गाय के गोबर से बनी राखी: 12 राशियों के रत्नों वाला पर्यावरणीय ब्रेसलेट

Jaipur, Rajasthan:गाय को स्वावलंबी बनाने की चर्चा अक्सर दूध और दुग्ध उत्पादों तक सीमित रहती है, लेकिन जयपुर के भीमराज शर्मा ने गाय के गोबर को ही आर्थिक संसाधन में बदलने का अलग मॉडल खड़ा करने की कोशिश की है। इसी प्रयोग की कड़ी में इस बार रक्षाबंधन के लिए गाय के गोबर से बनी राखी को ब्रेसलेट का रूप दिया गया है, जिसमें 12 राशियों के हिसाब से राशि-रत्न और पारंपरिक नजरबट्टू का कॉन्सेप्ट जोड़ा गया है। इसके साथ ही राखी में बीज शामिल करने का प्रयोग इसे पर्यावरण से भी जोड़ता है। जयपुर के भीमराज शर्मा लंबे समय से गोबर आधारित उत्पादों पर काम कर रहे हैं।आजकल युवाओं में ब्रेसलेट पहनने का चलन काफी बढ़ गया है। इसी बदलती पसंद को देखते हुए उन्होंने पारंपरिक राखी को ब्रेसलेट के रूप में तैयार करने का विचार किया। इसके बाद इसमें राशि-रत्न जोड़ने का प्रयोग किया गया। ब्रेसलेट में 12 राशियों के हिसाब से अलग-अलग रत्न लगाए गए हैं, ताकि व्यक्ति अपनी राशि के अनुरूप इसका चयन कर सके। इस तरह राखी केवल एक-दो दिन पहनकर उतार देने वाली वस्तु न रहकर लंबे समय तक पहने जाने वाले ब्रेसलेट का रूप ले लेती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top