486001
मऊगंज पुलिस ने चार साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
Rewa, Madhya Pradesh:मऊगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी राजेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुष्कर्म के एक मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी: कबीर नगर की जर्जर इमारतों में 100 से अधिक छात्र जोखिम में
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में दिल्ली हादसे के बाद पॉश इलाके दुर्गाकुंड और कबीर नगर में ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिखी हकीकत。 • जर्जर इमारत में PG व मेस, कबीर नगर स्थित 4 मंजिला जर्जर भवन में संचालित हो रहा मेस व PG。 • दुर्गाकुंड क्षेत्र की बहुमंजिला इमारतों में नहीं मिले अग्निशमन सुरक्षा के इंतजाम。 • पड़ताल में इमारतों के पास नहीं दिखी कोई वैध फायर सेफ्टी NOC。 • जर्जर बालकनी और लकड़ी के कमजोर स्लैब के सहारे चल रही मेस。 • कबीर नगर की संकरी गलियों में बनीं बहुमंजिला जर्जर इमारतें。 • एक-एक जर्जर भवन में रह रहे 100 से ज्यादा छात्र और परिवार。 • जान जोखिम में डालकर सस्ते कमरों में रहने को मजबूर प्रतियोगी छात्र。 • जर्जर भवनों की बदहाल स्थिति पर छात्रों और रहवासियों ने जताई कड़ी आपत्ति。 • क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की。0
0
Report
सोनभद्र पुलिस की दो दिवसीय स्पेशल ऑपरेशन में 95 आरोपियों की गिरफ्तारी; 90 वारंट जारी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में वारंटी और वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 95 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 90 वारंटी और 5 वांछित आरोपी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोनभद्र पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 95 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 90 ऐसे आरोपी हैं, जिनके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे, जबकि 5 आरोपी विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे। थाना वार कार्रवाई की बात करें तो रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने सबसे अधिक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद चोपन से 10, करमा और अनपरा से 8-8, पिपरी से 7 और दुद्धी से 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं घोरावल, शाहगंज और कोन से 5-5, ओबरा, विण्ढमगंज और बीजपुर से 4-4, जुगैल, म्योरपुर और शक्तिनगर से 3-3, रायपुर से 2 तथा पन्नूगंज और महिला थाना रॉबर्ट्सगंज से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
हल्द्वानी में BJP की 2027 जीत के लिए बड़ा संदेश, महेंद्र भट्ट की बैठक
Haldwani, Uttarakhand:2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं को बड़ा संदेश देने की तैयारी में जुट गई है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2 दिन के दौरे पर हल्द्वानी आ रहे हैं, वह पार्टी के नहीं पदाधिकारी के साथ प्रदेश कार्य समिति की बैठक करेंगे साथी पूरे प्रदेश के लिए राजनीतिक मुद्दों और 2027 की जीत को लेकर मंत्र भी देंगे, उनके आगमन से ठीक पहले आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अगवाई में कार्यक्रम स्थल पर पूजा अर्चना/पाठ भी किया गया, नितिन नवीन के दो दिवसीय दौरे में शुद्धिकरण की राजनीति का पलटवार, राजनीतिक मुद्दों को धार और हल्द्वानी में शुद्धिकरण जैसी मामले में बवाल को लेकर भी मंथन होगा, नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड प्रदेश की पहली कार्य समिति की बैठक में शामिल होने हल्द्वानी आ रहे हैं...0
0
Report
Advertisement
सिरसा में स्वाइन फ्लू: चार मरीज, एक की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Sirsa, Haryana:एंकर रीड जिला सिरसा में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। सिरसा जिले में स्वाइन फ्लू के चार मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़क़म्प मच गया है। वहीं स्वाइन फ्लू के चलते एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और मरीजों की निगरानी के साथ-साथ उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है। सिरसा के नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. पवन कुमार ने स्वाइन फ्लू के मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के चार मरीज मिले हैं। इनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए सभी चार मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। अस्पतालों में मरीजों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। स्वाइन फ्लू के मरीजों के परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है, ताकि संक्रमण के संभावित मामलों का समय रहते पता लगाया जा सके। सिरसा के नागरिक अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू वार्ड बनाकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में जरूरी दवाइयों का प्रबंध किया है। साथ ही सिरसा के सरकारी अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाएं और आवश्यक होने पर उन्हें तुरंत भर्ती किया जाए। विभाग ने चिकित्सकों और कर्मचारियों को सुझाव दिए हैं कि स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के टेस्ट जल्द करवाए जाएं ताकि पहचान समय रहते हो सके। स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज, मास्क पहनकर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर निकलना आदि। लोगों को खांसी-जुकाम-बुखार या सांस संबंधी परेशानी के लक्षण नजरअंदाज न करें और समय पर जांच कराएं। फिलहाल जिले में स्वाइन फ्लू के चार मरीज अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और स्वास्थ्य विभाग इन मामलों पर निगरानी रखे हुए है। नागरिक अस्पताल में विशेष वार्ड, दवाइयों और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंध किया गया है।0
0
Report
ऑपरेशन हेलो: 101 गुम मोबाइल लौटे, साइबर पुलिस की बड़ी सफलता
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर: साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन हेलो' के तहत बरामद किए 101 गुम मोबाइल आलीराजपुर. ज़िले की साइबर पुलिस ने 'ऑपरेशन हेलो' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुम हुए 101 मोबाइल फोन खोज निकालकर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक रघुवंशसिंह भदोरिया ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइलों को उनके धारकों को सुपुर्द किया, अपने मोबाइल वापस प्राप्त होने पर मोबाइल धारकों ने पुलिस विभाग की बड़ी प्रशंसा की0
0
Report
जोधपुर भवन निर्माण खामियों पर SIT ने 5 गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई संभव
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर स्थित मुख्य पीठ भवन की जर्जर स्थिति और सामने आई तकनीकी खामियों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी प्रमुख एसीपी हिमांशु शर्मा ने बताया कि मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है और जांच के दौरान जिन लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों में जेके इलेक्ट्रीक कांट्रेक्टर, जयपुर के प्रोपराइटर रामेश्वरदयाल खण्डेलवाल (59) पुत्र स्व. मोहनलाल खण्डेलवाल, निवासी शंकर विहार, जयपुर तथा इसी फर्म के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गोपाललाल खण्डेलवाल (54) पुत्र स्व. मोहनलाल खण्डेलवाल शामिल हैं। इनके अलावा जितेंद्र शर्मा (55) पुत्र राजा बाबू शर्मा, निवासी शोभावतो की ढाणी, जोधपुर और नवीनचंद्र के राय (67) पुत्र किशोरीलाल, निवासी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी भवन निर्माण से जुड़ी तकनीकी खामियों, कार्य की गुणवत्ता और संबंधित जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। एसीपी हिमांशु शर्मा ने स्पष्ट किया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ और दस्तावेजों की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
पुनपुन में बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग पर माले नेतृत्व में ग्रामीण विरोध
Masaurhi, Bihar:पुनपुन को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग पर माले के नेतृत्व में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन ।।मसौढ़ी।। पुनपुन प्रखंड कार्यालय पर भाकपा माले के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सभी प्रखंड को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग कर रहे थे। उनके साथ फुलवारी के पूर्व विधायक भी शामिल थे। प्रदर्शन में शामिल लोग मनोरा गुमटी के समीप जमा हुए और मुख्य सड़क होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उनके द्वारा बाढ़ राहत में सहायता पर आरोप लगाते हुए नारेवाजी की गई। बाद में उनके द्वारा अपनी मांगों का पत्र बीडीओ और सीО को सौंपा गया। दोनों ही पदाधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों हर संभव सहायता पहुंचाने का भरोसा दिलाया।0
0
Report
अब देशभर में LPG रीफिल बुकिंग का मान 25 दिन, ग्रामीणों को राहत
Jaipur, Rajasthan:घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं, खासकर ग्रामीण परिवारों के लिए राहत की खबर है। अब गांवों में रहने वाले उपभोक्ताओं को दूसरा LPG सिलेंडर बुक कराने के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में दो रीफिल बुकिंग के बीच का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। शहरी क्षेत्रों में पहले से 25 दिन का अंतर लागू था। यानी अब शहर हो या गांव, देशभर में घरेलू LPG उपभोक्ता पिछली रीफिल बुकिंग के 25 दिन बाद अगली रीफिल बुक करा सकेंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को नया 25 दिन का बुकिंग अंतर तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। दरअसल, फरवरी 2026 में मध्य पूर्व में संघर्ष शुरू होने के बाद LPG की उपलब्धता और मांग को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने अस्थायी व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत शहरी उपभोक्ताओं के लिए दो LPG रीफिल बुकिंग के बीच 25 दिन, जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन का अंतर तय किया गया था। अब LPG की सप्लाई की स्थिति में सुधार और लंबित रीफिल ऑर्डर यानी बैकलॉग में काफी कमी आने के बाद मंत्रालय ने इस व्यवस्था की समीक्षा की है। इसके बाद ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के बीच बुकिंग अंतर का फर्क खत्म कर दिया गया। नए फैसले का सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण उपभोक्ताओं को होगा। अब तक उन्हें अगली रीफिल बुक कराने के लिए 45 दिन पूरे होने का इंतजार करना पड़ता था। नई व्यवस्था में यह अवधि 20 दिन घटकर 25 दिन रह गई है। खासकर उन परिवारों के लिए यह राहत महत्वपूर्ण होगी, जिनकी घरेलू LPG खपत अधिक है और जिन्हें 45 दिन का अंतर लंबा पड़ रहा था। गौरतलब है कि पहले शहर में अगली रीफिल 25 दिन बाद और गांव में 45 दिन बाद बुक हो सकती थी। अब शहर 25 दिन, गांव 25 दिन, दोनों जगह एक ही नियम लागू होगा。 बहरहाल, कुल मिलाकर, LPG सप्लाई सामान्य होने का सीधा फायदा अब ग्रामीण उपभोक्ताओं तक पहुंचा है। 45 दिन की लंबी बंदिश अब खत्म हो गई है और गांव-शहर का फर्क भी मिट गया है। अब देशभर में घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए अगली रीफिल बुकिंग का एक ही नियम होगा..25 दिन का इंतजार और फिर अगला सिलेंडर बुक। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
हनुमानगढ़: फर्जी दस्तावेज से भूखंड हड़पने के हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी; नोहर पुलिस
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़: जमीन हड़पने के फर्जी दस्तावेज मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, नोहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हनुमानगढ़ जिले की नोहर पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में खुलासा करते हुए फेफाना का हिस्ट्रीशीटर नवीनदान उर्फ लीलू चारण को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसी के भूखंड को हड़पने की साजिश रची थी। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया की एसआई पृथ्वी सिंह की टीम ने मानवीय और तकनीकी आसूचना के आधार पर आरोपी को फेफाना से दस्तयाब किया। जांच में जुर्म प्रमाणित होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी फेफाना थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ पहले से मारपीट, एनडीपीएस एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में कई प्रकरण दर्ज हैं। दरअसल मामला 4 नवंबर 2025 का है। फेफाना निवासी शायर सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि नवीनदान और अन्य लोगों ने उसके भूखंड को हड़पने के लिए षड्यंत्र रचा। फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए गए और उन्हें असली दस्तावेजों की तरह इस्तेमाल कर उसे नुकसान पहुंचाया गया। इसी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पृथ्वी सिंह नरुका को सौंपी गई थी। जांच के बाद हिस्ट्री शीटर को गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर नगर निगम चुनाव: बागी नेताओं पर छह साल का निष्कासन ऐलान
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस शहर जिला संगठन महामंत्री कुश गहलोत ने बताया कि पिछले दो दिनों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले करीब 40 लोगों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। कुश गहलोत ने कहा कि पार्टी की ओर से पहले ऐसे कार्यकर्ताओं और नेताओं को समझाने का प्रयास किया गया। उन्हें पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में काम करने के लिए कहा गया, लेकिन समझाइश के बावजूद कई लोग पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहे और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर गए। उन्होंने कहा कि संगठन के सामने ऐसी स्थिति में सख्त कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं था। पार्टी ने स्पष्ट संदेश देने के लिए यह कदम उठाया है कि कांग्रेस के खिलाफ बगावत करने और अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनाव लड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गहलोत ने कहा कि पिछले दो दिनों में 40 लोगों को छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल जोधपुर तक सीमित संदेश नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में यह संदेश जाएगा कि पार्टी अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ संगठन सख्त कदम उठाएगा। वहीं, निष्कासित बागी प्रत्याशी यदि चुनाव जीतकर आते हैं तो क्या उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल किया जाएगा, इस सवाल पर गहलोत ने कहा कि इसका फैसला आने वाला समय और पार्टी की कमान करेगी। फिलहाल पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
ललितपुर से अवैध शराब सप्लाई के आरोपों पर प्रशासन का स्पष्ट खंडन
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के सीमावर्ती मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले को लेकर ललितपुर जिले से जहरीली शराब की सप्लाई किये जाने के गंभीर आरोपों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्ण तया खंडन करते हुये एक विज्ञप्ति और अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह द्वारा बाइट भी जारी की गई है । ललितपुर पुलिस द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा ग्राम में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत के मामले को लेकर सागर पुलिस द्वारा मीडिया को भ्रामक तथ्य पेश किये जा रहे हैं कि इसका संबंध ललितपुर से है इसके बारे में स्पष्ट करना चाहते हैं कि ललितपुर पुलिस और आवकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 4 मई को सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक सरगना रवि लखेरा निवासी महेवा थाना ओरछा रोड छतरपुर मध्य प्रदेश और चन्द्रेश लोधी निवासी मालथौन जिला सागर के साथ 5 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था । इन सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है साथ गैंगस्टर की कार्यवाही भी प्रचलित है । सरगना रवि लखेरा की मध्यप्रदेश में शराब के ठेके के लाइसेंस हैं साथ ही शराब से संबंधित अपराधों से संबंधित उसके ऊपर कई मुकद्दमे भी दर्ज हैं । साथ ही बंडा में हुई घटना को लेकर सागर पुलिस द्वारा जो 20 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किये गए हैं उनमें से कोई भी आरोपी ललितपुर जिले का निवासी नहीं हैं । जिले में किसी भी तरह से कोई भी केमिकल या स्प्रीट आदि से अवैध शराब का निर्माण नहीं हो रहा है , अगर सागर पुलिस को जांच में कोई भी बिंदु ललितपुर से जुदा हुआ मिला हो तो वह ललितपुर पुलिस से शेयर करें जिस पर ललितपुर पुलिस और आवकारी विभाग कार्यवाही करेगा ।0
0
Report
सत्य निकेतन हादसे में MCD ने 5 अधिकारी निलंबित, पास की इमारतों के नोटिस
New Delhi, Delhi:साउथ निगम जोन चेयरमेन ने कहा सत्य निकेतन बिलंडिग हादसे दुःख है पास वाली बिलंडिग खतरे मे है MCD तोड़ेगी. सत्य निकेतन मे कैफे और PG बिलंडिग की जांच नोटिस देंगे. खतरे वाली बिलंडिग को खाली कराया गया कानूनी प्रक्रिया के साथ MCD जल्द तोड़ेगी. साउथ जोन निगम के 5 अधिकारियो निलंबित किये गये. लोकेशन... सत्य निकेतन.0
0
Report
Advertisement
राजनांदगांव सोमनी में मवेशी तस्करी: 18 पशु सहित दो गिरफ्तार
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव जिले में मवेशियों की तस्करी के खिलाफ सोमनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक टाटा आयशर वाहन से 18 मवेशियों को बरामद किया है, जिनकी कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे के रास्ते एक टाटा आयशर वाहन में मवेशियों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सोमनी पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 18 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने वाहन चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों को भिलाई से महाराष्ट्र के भंडारा ले जाने की बात बताई। पुलिस ने मवेशियों की तस्करी के मामले में आरोपी संगीत मधुकर और राजू पारधी के खिलाफ अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मवेशियों की कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस की आगे की जांच में मवेशी तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
जमुई के बटिया घाटी पर तेज़ हाइवा ने कार-बाइक हादसा, दो की मौत, चार घायल
Jamui, Bihar:जमुई चकाई-जमुई मुख्य मार्ग स्थित बटिया थाना क्षेत्र के बटिया घाटी स्थिति चिरन पुल पर एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित हाइवा ने कार और बाइक को बुरी तरह कुचल दिया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक युवक और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार महिला और कार सवारों सहित चार लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही बटिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सोनो भेजा। हाइवा के नीचे दबे दोनों शवों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भारी जाम की स्थिति बन गई।देवघर से जमुई के खेरमा जा रहे क्षतिग्रस्त कार के चालक मो. अरमान खान ने बताया हम ढलान पर गाड़ी धीरे-धीरे चढ़ा रहे थे और हमारे पीछे बाइक चल रही थी। तभी पीछे से बेकाबू हाइवा आया और सबको रौंदते हुए सीधे टक्कर मार दी।मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया हाइवा की गति बहुत तेज थी। उसने पहले कार में जोरदार टक्कर मारी और फिर बाइक को नीचे दबा दिया, जिससे दो लोगों की वहीं मौत हो गई।घटना में घायल और मृतक लोगो की पहचान अभी नहीं हो पाई है.0
0
Report
झीरम केस: NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया
Jagdalpur, Chhattisgarh:झीरम मामले में NIA की विशेष अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी माना है और सजा सुनाने का ऐलान किया है, लेकिन कांग्रेस ने NIA कोर्ट के इस फैसले को लेकर असंतुष्टि जताई है, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने इस मामले में सोमवार को राजीव भवन में पत्रवार्ता को संबोधित किया, उन्होंने कहा NIA की जांच आधी अधूरी थी NIA तत्कालीन माओवादियों को ना पकड़ा और ना ही पूछताछ की ऐसे में झीरम का सच सामने ही नहीं आ पाया, इसके साथ ही कांग्रेस ने SIT जांच करवाना चाहती थी लेकिन भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने कोर्ट में SIT जांच को चुनौती दी जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर SIT जांच नहीं हो सकी, वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि झीरम मामले की दरभा थाने में हुई FIR में बड़े नक्सल नेताओं का नाम था लेकिन NIA ने अपनी जांच में उसे हटाया। बाइट सुशील मौर्य शहर कांग्रेस अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
