Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ratlam457001

रतलाम में राष्ट्रगान के दौरान देशभक्ति का अनोखा दृश्य

CSChandrashekhar Solanki
Mar 08, 2026 16:02:04
Ratlam, Madhya Pradesh
रतलाम में क्रिकेट के उत्साह के साथ देशभक्ति की अनोखी तस्वीर भी देखने को मिली। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में मैच शुरू होने से पहले जैसे ही राष्ट्रगान हुआ, उसी समय रतलाम के Sant Ravidas Chowk पर एलईडी स्क्रीन के सामने मैच देख रहे लोग भी खड़े हो गए। छोटे बच्चे हों या बड़े, सभी ने सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया। क्रिकेट का रोमांच और देशभक्ति का यह संगम हर किसी के चेहरे पर गर्व की झलक दिखा रहा था। यह नज़ारा बता गया कि खेल चाहे कोई भी हो, लेकिन भारतीयों के दिल में देश के लिए सम्मान और प्रेम हमेशा सबसे ऊपर रहता है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RJRahul Joshi
Mar 09, 2026 05:45:56
Kota, Rajasthan:जिला - कोटा खबर लोकेशन - इटावा इटावा, कोटा 75 वर्षीय वृद्ध की कुल्हाड़ी मारकर नृशंस हत्या, इटावा थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव में हुई घटना, पुलिस जुटी जांच में, इटावा थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव में हेडपंप पर पानी भरने के दौरान 75 वर्षीय वृद्ध की कुल्हाड़ी मारकर नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन वृद्ध इटावा उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद इटवा डीएसपी ओमप्रकाश सरावग व एसएचओ अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ले रहे हैं। घटना को लेकर गांव के एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि वृद्ध की कोई पुरानी रंजिश नहीं थी वहीं किसी के खेत पर रखवाली करने का कार्य करते थे और खेत के पास ही नजदीक हेडपंप पर पानी भरने गए थे इस दौरान अज्ञात युवक ने कुल्हाड़ी पीछे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इटावा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 09, 2026 05:45:15
Ghaziabad, Uttar Pradesh:कफ सिरप मामले में गाजियाबाद पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। एक बार फिर साइबर सेल और स्वाट टीम ने कार्यवाही करते हुए दो कफ सिरप के आरोपी विभोर राणा और विशाल सिंह की परिवार सहित अनैतिक तरह से अर्जित की गई लगभग 13 करोड रुपए की संपत्ति फ्रिज की है। पुलिस ने इन दोनों के परिवार सहित लगभग 37 संपत्तियां फ्रिज की है। इन्होंने ज्यादातर संपत्तियां सहारनपुर में अर्जित की गई थी, जिसे पुलिस ने फ्रिज किया है। डीसीपी नगर धवल जायसवाल ने बताया कि एसकफ कफ सिरप और पहनसेडयल कफ सिरप की कालाबाजारी व तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरोह से संबंधित अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा गैंग यूपी के कई राज्यों में सक्रियता था और वहां पर प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई किया करता था। पुलिस ने गिरोह के some सदस्यों को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया तो इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। यह पूरा गिरोह तिरुपुरम तक प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई कर रहा था। इस पूरे गिरोह ने प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई करके करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की थी। पुलिस ने उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच करनी शुरू की। पुलिस ने गिरोह के सदस्य विभोर राणा एवं विशाल सिंह की लगभग 13 करोड रुपए की संपत्ति फ्रिज की गई है। पुलिस उनकी अन्य संपत्ति के बारे में भी जांच कर रही है。
0
comment0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
Mar 09, 2026 05:33:41
Dumka, Jharkhand:दुमका के कमार दुधानी स्थित तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में दुमका उपायुक्त ने छात्रों से बातचीत कर प्रशिक्षण केंद्र में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रशिक्षण केंद्र में चल रही तीरंदाजी की गतिविधियों को भी देखा। यहाँ कई ऐसे छात्र-छात्राएँ प्रशिक्षण ले रहे हैं जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और अपने प्रदर्शन से जिले तथा राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं। झारखंड सरकार की पहल पर संचालित इस तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्र में अनुभवी कोचों द्वारा छात्रों को आधुनिक तकनीक के साथ तीरंदाजी की बारीकियाँ सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षण केंद्र में रहने वाले खिलाड़ियों को आधुनिक धनुष और तीर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर अभ्यास कराया जाता है। इसका उद्देश्य राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा मिले ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें और भविष्य में देश के लिए तीरंदाजी में भाग लेकर गौरव हासिल करें। कमार दुधानी स्थित तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में दुमका जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है, जहाँ से आने वाले समय में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 09, 2026 05:33:27
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - दुर्घटनात्मक हाईवा ने भगत सिंह चौक में खड़े वाहन से टकराया। खूँटी नगर पंचायत क्षेत्र के भगत सिंह चौक में एक दुर्घटना ग्रस्त होकर आ रहा हाईवा ने एक माल ढोने वाला वाहन को टक्कर मार दिया। जिससे कुछ क्षण के लिए अफरातफरी मच गई। इस टक्कर से सड़क के किनारे खड़े वाहन से टकराकर फंस गया। जिसके बाद काफी मशक्कत से हाईवा उससे अलग हो पाया। हालांकि आवागमन करते किसी को चोट नहीं आयी। लेकिन अलग होने के साथ ही उक्त दुर्घटना युक्त हाईवा को ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने जाने दिया। लेकिन आवागमन करते लोग बच गये। वहीं हाईवा के चालक उपचालक ने बताया कि तोरपा के पास हाईवा द्वारा पेड़ को टक्कर मारी दिया था। जिससे हाईवा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं स्टाइरिंग नहीं कटने के कारण चौक पर भी वाहन से टकरा गया। हालांकि इसके बाद भी उसे जाने दिया गया। कहीं दुर्घटना युक्त हाईवा कहीं अन्य जगह टक्कर न मार दे इसपर भगत सिंह चौक में चर्चा का विषय बना हुआ था।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 09, 2026 05:33:12
Dehradun, Uttarakhand:फीड liveu 98 से भेजी गई है एंकर उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत हो सकती है। विपक्ष के तल्ख तेवर हैं जिसको देखकर लगता है कि राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही विपक्ष इस बार के सत्र की हंगामेदार शुरुआत करेगा। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने बताया की सरकार विधानसभा सत्र सिर्फ खानापूर्ति के लिए करना चाहती है। नियमों और परंपराओं से सरकार को कोई लेना देना नहीं है। पहले ही दिन बजट पेश किया जा रहा है जबकि उत्तर प्रदेश के जमाने में भी ऐसा कभी नहीं हुआ। यशपाल आर्य का कहना है कि विपक्ष के बाद बहुत मुद्दे हैं जो सदन में उठाजाएंगे। राज्य की अपराध एवं कानून व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है इन मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा टिक टेक यशपाल आर्य नेताप्रति पक्ष
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 09, 2026 05:33:04
Alwar, Rajasthan:अलवर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल अलवर के सदर थाना क्षेत्र के बलदेव का बास में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए。 हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अलवर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान संतराम (निवासी चिकानी), अरशद और रिहान (निवासी बहादुरपुर) के रूप में हुई है。 बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से चीरखाना से चिकानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अलवर से भिवाड़ी की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और उनके हालचाल की जानकारी ली। वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है。
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 09, 2026 05:32:51
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर में लेपर्ड की दस्तक आमजन के लिये दहशत का पर्याय बन चुकी है। पुराने शहर में रात के समय लगातार लेपर्ड की चहलकदमी नजर आ रही है। जिससे शहरवासियों में भय का माहौल है।‌ वन विभाग द्वारा पुराने शहर से दो लेपर्ड पकड़ने के बाद भी यहाँ लेपर्ड लगातार शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में आ रहा है। जिससे लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। बीती रात भी शहर के डुंगरपाड़ा इलाके में लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया। इससे पूर्व तेलन पंसेरी बालाजी, डूंगरपाड़ा, 72 सिटी स्कूल और रामलीला मैदान इलाके में आए दिन लेपर्ड का मूवमेंट नजर आ रहा है । शनिवार रात 72 सिटी स्कूल के आसपास भी लेपर्ड नजर आया था। इससे पूर्व रामलीला मैदान के ऊपर की पहाड़ी पर भी लेपर्ड का मुवमेंट देखा गया था । लेपर्ड के मूवमेंट को लेकर वन विभाग द्वारा लेपर्ड को पकड़ने के लिए रामलीला मैदान में एक पिंजरा भी लगाया गया था । लेकिन लेपर्ड अभी तक पिंजरे में कैद नही हुवा ,लगातार आबादी क्षेत्र में लेपर्ड के मूवमेंट को लेकर लोगो मे अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 09, 2026 05:32:39
Sikar, Rajasthan:रींगस में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ सीकर जिले के रींगस की आदर्श नगर कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और घरेलू सामान चुरा लिए. चोरी की यह घटना उस समय सामने आई जब मकान मालिक वापस लौटे और घर का ताला टूटा हुआ पाया. जानकारी के अनुसार आदर्श नगर कॉलोनी निवासी सांवरमल बुरड़क, जो CRPF में सेवारत हैं, पिछले करीब एक माह से अपने परिवार सहित अजमेर गए हुए थे. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान में सेंध लगाई. चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी व अन्य कीमती घरेलू सामान चोरी कर ले गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. इधर, कॉलोनीवासियों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से रात्री गश्त की कमी के कारण चोरी की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से कॉलोनी में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 09, 2026 05:30:53
Alwar, Rajasthan:अलवर में बाइक चोरों का आतंक: दो जगह से बाइक चोरी, एक वारदात CCTV में कैद अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से एक घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिसमें एक युवक बड़ी चालाकी से बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है। पहली घटना भगत सिंह सर्किल के पास स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर की है। पीड़ित ताहीर निवासी पुन्हाना (हरियाणा) ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह दवा लेने के लिए अस्पताल आया था। उसने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी और अंदर चला गया। करीब डेढ़ घंटे बाद जब वह बाहर लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर चोरी की वारदात सामने आई। फुटेज में दिखाई देता है कि एक युवक पहले अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक पर बैठ जाता है, जबकि उसका दूसरा साथी कुछ दूरी पर खड़ा होकर निगरानी करता रहता है। कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद युवक बाइक का लॉक तोड़ देता है और कुछ ही सेकंड में बाइक लेकर मौके से फरार हो जाता है। चोरी के समय बाइक पर एक थैला भी रखा हुआ था, जिसमें कपड़े और कुछ अन्य सामान रखा था। वहीं दूसरी घटना शहर के स्कीम नंबर-10 इलाके की है। पीड़ित रामेश्वर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह राजेंद्र अग्रवाल के घर प्लंबिंग का काम कर रहा था। शनिवार को काम के दौरान उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। दोनों मामलों की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top