Back
2 मार्च से निजी बसों की हड़ताल: रतलाम में 300 बसों के परिचालन पर असर
CSChandrashekhar Solanki
Feb 24, 2026 15:01:55
Ratlam, Madhya Pradesh
प्रदेशभर में 2 मार्च से निजी बसों के पहिये थम सकते हैं। नए सुगम परिवहन नियम के विरोध में निजी बस संचालकों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
अलग-अलग जिलों में कलेक्टर कार्यालयों पर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं और मांगें नहीं मानी गईं तो बसें बंद करने की चेतावनी दी जा रही है।
रतलाम में बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और 2 मार्च से हड़ताल की घोषणा कर दी। जिले में करीब 300 निजी बसें संचालित होती हैं, जिनसे लगभग 1000 लोगों का रोजगार जुड़ा है बस चालक, कंडक्टर और अन्य स्टाफ।
ऐसी में हड़ताल से न सिर्फ इनका रोजगार प्रभावित होगा बल्कि आम यात्रियों की परेशानी भी बढ़ेगी। ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने-जाने वाले मजदूरों और यात्रियों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, जबकि अन्य जिलों की यात्रा भी मुश्किल हो जाएगी। बसें बंद रहीं तो रेल परिवहन पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ सकता है।
बस संचालकों का कहना है कि नए परिवहन नियम से वे मालिक होकर भी कर्मचारी बन जाएंगे और मौजूदा टैक्स के अलावा निजी एजेंसी का अतिरिक्त भार भी उन पर आएगा। अब नजर 2 मार्च से पहले सरकार और बस ऑपरेटरों के बीच संभावित समझौते पर है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 16:19:370
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 24, 2026 16:19:210
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 24, 2026 16:19:010
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 16:18:500
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 24, 2026 16:18:010
Report
SNShashi Nair
FollowFeb 24, 2026 16:17:290
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowFeb 24, 2026 16:17:050
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 24, 2026 16:15:18Noida, Uttar Pradesh:DELHI: AMITABH KANT (NITI AAYOG FORMER CEO) ON BOOK LAUNCH OF 'SMARTER THAN STORM: CHAMPIONING THE AI-CLIMATE NEXUS FOR TRULY SUSTAINABLE FUTURE'
0
Report
0
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 24, 2026 16:03:120
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 24, 2026 16:02:550
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 16:02:270
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 24, 2026 16:01:48Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सरकार के सालगिरह पर Rekha Gupta व Virendra Sachdeva ने जनता को संबोधित किया
0
Report