457001
मंदसौर में बारिश के लिए मेंढक-मेंढकी की कराई गई शादी
Ratlam, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में अच्छी बारिश की कामना के लिए एक अनोखा आयोजन किया गया। शहर में मेंढक-मेंढकी का विवाह रचाया गया, जिसके लिए मुख्य सड़कों पर बारात निकाली गई। स्थानीय लोग बाराती बनकर नाचते-गाते दिखे। इस अनूठे विवाह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिसमें जनप्रतिनिधि, पार्षद और नगर पालिका अध्यक्षा रमा देवी गुर्जर भी शामिल हुईं। क्षेत्र में बारिश की कमी के कारण सोमवार से शहर में जलापूर्ति में कटौती की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
माननीय मनोज सिन्हा ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को बधाई दी
Aram Pora, Ganderbal, Lieutenant Governor Manoj Sinha on Saturday Extended greetings to all sportspersons and sports enthusiasts on National Sports Day. In a post on X, Office of LG wrote, "Greetings to all sportspersons & sports enthusiasts on National Sports Day. Tributes to Hockey wizard Major Dhyan Chand Ji on his Jayanti. An inspiration personified, he brought immense pride to nation. His exemplary sportsmanship & achievements continue to inspire generations."0
0
Report
SNMMCH कायाकल्प मंजूर, 964.74 करोड़ से अस्पताल व कॉलेज का विकास, MBBS सीटें बढ़ेंगी
Dhanbad, Jharkhand:शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के कायाकल्प की योजना को मंजूरी मिल गई है। संस्थान के विकास पर कुल 964.74 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें डीएमएफटी फंड से 770 करोड़ और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से 194.74 करोड़ रुपए मिलेंगे। परियोजना को वर्ष 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वही योजना के तहत मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीटें 100 से बढ़ाकर 250 की जाएंगी। पीजी में 200 और पोस्ट पीजी की सीटें 16 से बढ़ाकर 50 करने की तैयारी है। करीब 85 करोड़ रुपए अत्याधुनिक जांच और इलाज के उपकरणों की खरीद पर खर्च होंगे। 71 करोड़ रुपए से जी+12 आवासीय भवन बनाया जाएगा। डीएमएफटी की राशि से पुरानी ओपीडी बिल्डिंग हटाकर तीन नई बहुमंजिला इमारतें बनाई जाएंगी। इनडोर विभाग को भी नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे अस्पताल में इलाज, जांच और मेडिकल शिक्षा की सुविधाओं का बड़े स्तर पर विस्तार होगा。0
0
Report
कराइकेला में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर, छह घायल, एक की मौत
Chaibasa, Jharkhand:कराइकेला थाना क्षेत्र में दो बाइक की जोरदार टक्कर, छह घायल, ईलाज के दौरान एक की मौत, दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर कराइकेला थाना क्षेत्र के डोंमगोडा के समीप शुक्रवार रात को दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में छह लोग घायल हो गए। हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कन्हाई प्रधान, यशवंत प्रधान और शेखर सिंह बानरा को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर किया गया। लेकिन ईलाज के क्रम में कन्हैया प्रधान की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, कराइकेला थाना क्षेत्र के उडंगड़ा स्थित रांची साईं निवासी सेलाई बोदरा बाइक से चक्रधरपुर की ओर जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर शेखर सिंह बानरा अपनी पत्नी बिरेंग बानरा, बच्ची सुलोचना बानरा समेत अन्य लोगों के साथ चक्रधरपुर से गोपालपुर गांव की ओर जा रहे थे। डोंमगोडा के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में खरसावां थाना क्षेत्र के तेलाईडीह निवासी कन्हाई प्रधान और यशवंत प्रधान भी शामिलथे。 हादसे की सूचना मिलते ही कराइकेला थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर पहुंचाया। अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय युवाओं का अहम योगदान रहा, मददगार युवकों ने बिना देर किये घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। डॉक्टरों ने कन्हाई प्रधान, यशवंत प्रधान और शेखर सिंह बानरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चाईबासा रेफर कर दिया। लेकिन ईलाज के दौरान कन्हैया प्रधान की मौत हो गयी. इस घटना से कन्हैया प्रधान के घर में मातम पसर गया है. अन्य घायलों का इलाज चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में जारी है। घटना के बाद कराइकेला पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है。0
0
Report
Advertisement
लगातार वीडियो बनाने से परेशान हुआ बाघ, गुस्से में कार की ओर दौड़ा; बाल-बाल बचे राहगीर, वीडियो वायरल
Manpur, Madhya Pradesh:खूंखार वन्यजीव से छेड़छाड़ पड़ी भारी, कार सवारों ने किया बाघ का ‘दर्शन’ लगातार वीडियो बनाने से परेशान हुआ बाघ, गुस्से में कार की ओर दौड़ा; बाल-बाल बचे राहगीर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घुनघुटी के जंगल के खूंखार वन्यजीव को करीब से देखने और मोबाइल में कैद करने का जुनून राहगीरों के लिए कभी भी भारी पड़ सकता है। शुक्रवार शाम शहडोल-घुनघुटी मार्ग पर जंगल ढाबा के पास ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब सड़क पार कर रहे बाघ को देखकर कार सवार राहगीरों ने वाहन रोक दिया और लगातार उसका वीडियो बनाने लगे। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक कार और मोबाइल कैमरों से घिरे रहने के कारण बाघ परेशान और आक्रामक हो गया। बाघ ने मुंह खोलकर चेतावनी भरा व्यवहार किया और अचानक कार की ओर दौड़ लगा दी। कुछ समय के लिए मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। यदि बाघ वाहन के बेहद करीब पहुंच जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। बाघ देखने की होड़ बनी खतरा बाघ के जंगल से निकलकर हाईवे पर आने की खबर मिलते ही उसे देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जुटने लगी। कई लोग अपनी जान की परवाह किए बिना बाघ का वीडियो बनाने में जुट गए। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार जंगली जानवर के बेहद करीब जाकर उसे घेरना, पीछा करना या लगातार कैमरा और वाहन से परेशान करना खतरनाक साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना का वीडियो राहगीरों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाघ का आक्रामक व्यवहार और कार की ओर दौड़ना साफ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घुनघुटी और आसपास के जंगलों में लगातार बाघ की आवाजाही के बीच वन विभाग को हाईवे पर निगरानी बढ़ाने और लोगों को वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। बाघ को देखने की उत्सुकता कहीं किसी बड़ी दुर्घटना का कारण न बन जाए, इसके लिए राहगीरों को भी संयम बरतना होगा।0
0
Report
सदर अस्पताल में 8 साल बाद लापता युवती का शव मिला; सिंपी कुमारी की पहचान
Nawada, Bihar:सदर अस्पताल में एक युवती का शव बरामद होने से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। शव की पहचान 8 साल से लापता सिंपी कुमारी के रूप में हुई है। मृतका कौआकोल प्रखंड के कोलवाबर गांव निवासी दयानंद प्रसाद की पुत्री थी। पुलिस द्वारा तस्वीर दिखाए जाने पर परिजनों ने उसकी पहचान की। देर रात पिता सदर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ ले गए। परिजनों के अनुसार, सिंपी की शादी 2018 में अकबरपुर प्रखंड के फतेहपुर में हुई थी। शादी के करीब तीन माह बाद वह पति को छोड़कर चली गई थी। छह माह तक परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उसने परिवार से नाता तोड़ लिया था। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव के पास मिली डॉक्टर की पर्ची से शेखपुरा में इलाज कराने की जानकारी मिली। इसी आधार पर पुलिस ने परिवार का पता लगाकर पहचान की। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
तारानगर भाजपा के टिकट वितरण पर बगावत की आशंका बढ़ी
Churu, Rajasthan:वार्ड टिकट को लेकर तारानगर भाजपा में बगावत के संकेत, वार्ड 21 में बैठक कर कार्यकर्ताओं ने बाहरी उम्मीदवारों का जताया विरोध चूरू जिले के तारानगर में नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं. कांग्रेस और भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन चल रहा है, वहीं संभावित प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की ओर से टिकट को लेकर विरोध के स्वर सामने आने लगे हैं. वार्डों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है और कुछ दावेदारों ने टिकट नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने के संकेत दिए हैं. ताजा मामला तारानगर नगर पालिका के वार्ड संख्या 21 से सामने आया है. यहाँ वार्डवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संभावित टिकट को लेकर चर्चा की गई. बैठक में लोगों ने किसी बाहरी व्यक्ति को टिकट दिए जाने की चर्चा का विरोध किया और स्थानीय को टिकट देने की मांग की. बैठक वर्तमान पार्षद त्रिलोक रगर की अगुवाई में आयोजित हुई. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भाजपा की ओर से तोलाराम सैनी के समर्थन में बैठक आयोजित कर उनका नाम सर्वसम्मति से आगे कर दिया गया था. पर अब अचानक किसी बाहरी उम्मीदवार के नाम की चर्चा से बदले समीकरणों की चर्चा के बीच वार्ड के लोगों में नाराजगी देखने को मिली. बैठक के दौरान वार्डवासियों ने साफ कहा कि यदि पार्टी किसी बाहरी व्यक्ति को टिकट देती है तो उसका विरोध किया जाएगा. लोगों का कहना है कि वार्ड में ओबीसी महिला उम्मीदवार के रूप में तोलाराम सैनी की पुत्रवधू के नाम पर उनकी सहमति है और किसी अन्य वार्ड के व्यक्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा. मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ से भी संपर्क किया गया. चर्चा के दौरान त्रिलोक रेगर ने वीडियो कॉल के माध्यम से राजेंद्र राठौड़ को वार्ड के लोगों की भावनाओं और टिकट को लेकर चल रहे विवाद से अवगत करवाया. इस दौरान राठौड़ ने वार्डवासियों की बात सुनी और आश्वासन दिया कि उनके साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा. वार्डवासियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पार्टी की ओर से उनकी पसंद के उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया तो वे तोलाराम सैनी की पुत्रवधू को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारेंगे. ऐसे में भाजपा के सामने टिकट वितरण के साथ-साथ संभावित बगावत को रोकने की चुनौती भी खड़ी होती नजर आ रही है. इसी दौरान वार्ड संख्या 23 को लेकर भी चर्चा और बैठक होने की जानकारी सामने आई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भाजपा को नगर पालिका में बोर्ड बनाना है तो टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखना होगा. कार्यकर्ताओं की अनदेखी होने पर इसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ सकता है. हालांकि अभी तक कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों की ओर से नगर पालिका चुनाव के लिए आधिकारिक वार्डवार प्रत्याशी सूची जारी नहीं की गई है. ऐसे में टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं और बैठकों के बीच तारानगर का राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है. अब देखना होगा कि अंतिम समय में भाजपा किसे टिकट देती है और टिकट वितरण के बाद संभावित बगावत को पार्टी किस तरह संभालती है. टिकटों की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा कि वार्ड 21 सहित अन्य वार्डों में पार्टी के फैसले का स्थानीय स्तर पर क्या असर पड़ता है.0
0
Report
Advertisement
कोटा एमबीएस अस्पताल पर्ची काउंटर पर जेबकटरे: एक पकड़ा गया, दूसरा फरार
Kota, Rajasthan:कोटा. एमबीएस अस्पताल के न्यू विंग स्थित पर्ची काउंटर पर जेबकतरों का आतंक सामने आया है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को निशाना बनाकर उनकी जेब से रुपए और सामान पार करने की कोशिश की जा रही थी। बताया जा रहा है कि अस्पताल कर्मचारी राहुल की नजर दो संदिग्ध जेबकतरों पर पड़ी। उन्होंने एक जेबकतरे को पकड़ लिया और एमबीएस अस्पताल चौकी पर सौंप दिया, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। फरार जेबकरे की तलाश में नयापुरा थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। अस्पताल परिसर में जेबकतरों के सक्रिय होने से मरीजों और परिजनों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने इससे पहले भी अस्पताल में जेबतराशी की कोई वारदात की है या नहीं。0
0
Report
वाशीम: महामार्ग उपविभागीय अधिकारी कार्यालय जीर्ण अवस्था में
Washim, Maharashtra:वाशीम : अँकर:वाशिम येथील राष्ट्रीय महामार्ग उपविभागीय अधिकाऱ्यांचे कार्यालय सध्या अत्यंत दयनीय अवस्थाेत आहे.हे कार्यालय पूर्णपणे जीर्ण झाले असून, इमारतीच्या भिंटीला मोठे भगदाड पडले आहे. तसेच कार्यालयाच्या इमारतीला ठिकठिकाणी तडे गेल्याचे दिसून येत आहे.राष्ट्रीय महामार्गाच्या देखभाल आणि कामकाजाची जबाबदारी असलेल्या कार्यालयाची च अशी बिकट अवस्था असल्याने सुरक्षेचा प्रश्न निर्माण झाला आहे. या जीर्ण इमारतीबाबत जिल्हा प्रशासन आणि संबंधित विभागाकडून आता काय भूमिका घेतली जाते,याकडे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
बिलासपुर के मसानगंज में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, पथराव में TI समेत 50 से ज्यादा घायल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के मसानगंज, कोतवाली थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की रात सोशल मीडिया पर कथित कमेंट को लेकर विवाद भड़क गया। आरोप है कि सोहेल खान और साथियों ने चार हिंदू युवकों को रोककर धर्म पूछा और अक्षत सिंह व साथियों से मारपीट की। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, नारेबाजी, पथराव और तोड़फोड़ हुई। पथराव में टाउन इंस्पेक्टर समेत 50 से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग किया। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी रजनेश सिंह मौके पर मौजूद हैं, अतिरिक्त बल तैनात है।0
0
Report
Advertisement
फूड पैकेटों पर लाल चेतावनी लेबल सिफारिश: हाई फैट, हाई शुगर और हाई नमक
Noida, Uttar Pradesh:पैकेटबंद खाने पर लगेगा लाल चेतावनी निशान FSSAI ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में ऐसे फूड पैकेट के सामने फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल लगाने का प्रस्ताव दिया है। जिनमें ज्यादा फैट, चीनी और नमक होगी यानि ऐसे पैकेट के सामने ही आसानी से दिखने वाली चेतावनी दी जाएगी ताकि ऐसे फूड प्रोडक्ट की पहचान आसानी से हो सकेगी。 FSSAI के मुताबिक इसके लिए पैकेट पर लाल रंग का हेक्सागन लगाने का प्रस्ताव है। लेबल पर HIGH FAT, HIGH SUGAR और HIGH SALT जैसी चेतावनियां लिखी जाएंगी。 पहले चरण में दो या अधिक पोषक तत्व तय सीमा से ज्यादा होने पर चेतावनी लगेगी।मसलन किसी प्रोडक्ट में अगर चीनी और नमक ज्यादा है तो उस पर High sugar, high salt लिखा जाएगा। दूसरे चरण में सिर्फ एक पोषक तत्व ज्यादा होने पर भी चेतावनी देने का प्रस्ताव है。 कुछ खास मीठे पेय पदार्थों के लिए अलग warning होगी: HIGHLY SWEETENED BEVERAGE यानि बहुत ज्यादा मीठा किया गया पेय यह खास तौर पर कुछ ऐसे beverages के लिए होगा जिनमें added sugar काफी अधिक है。 ऐसे फूड जिनमे नैचुरली फैट, शुगर और नमक ज़्यादा होता है जैसे घी, तेल, नमक, चीनी, गुड़ और शहद। उन फ़ूड प्रोडक्ट को प्रस्तावित लेबल से छूट मिलेगी。 FSSAI का कहना है कि इससे बच्चों और आम उपभोक्ताओं को बेहतर खाद्य विकल्प चुनने में मदद मिलेगी।यह प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद FSSAI की ओर से सामने आया है।0
0
Report
बिजनौर बैराज पर नशे में बस चालक, ब्रेथ टेस्ट में शराबी पाए गए
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में भैंसाली डिपो (मेरठ) की रोडवेज बस शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे बिजनौर बैराज पहुंची। बस चालक को नशे में झूमता और लड़खड़ाता देख यातायात पुलिसकर्मी चौकन्ने हो गए। पुलिस ने चालक को बस की पिछली सीट पर बैठा दिया। सिपाही ने बस का स्टेरिंग थामकर बिजनौर रोडवेज स्टैंड तक बस पहुंचाई। यात्रियों को उतारने के बाद बस को सीज कर थाने में खड़ा कर दिया गया। यातायात प्रभारी रवि नैन ने चालक से जानकारी ली, चालक ने बताया कि उसने पान मसाला चबाया है। उसकी दुर्गंध भी आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने उसे पानी पिलवाया और ब्रेथ एनालाइजर से जाँच की गई। जाँच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। उसके रक्त में 81 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर अल्कोहल पाया गया। इसके बाद चालक को बस चलाने नहीं दी गई और उसे पीछे वाली सीट पर बैठा दिया गया। यातायात पुलिस का सिपाही बस को चालाकर बिजनौर बस स्टैंड तक लेकर गया। यहाँ यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद बस को सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से सरकारी बस चालकों में हड़कम मच गया।0
0
Report
झांसी में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, टोडी फतेहपुर में घर-दुकान डूबे
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में लगातार हुई बारिश ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए आफत बन गई थी। बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके थे। एक तस्वीर टोडी फतेहपुर कस्बे से सामने आई हैं, जहां पथराई नदी का पानी अचानक बढ़ने के बाद बस स्टैंड तक पहुंच गया और घर मकान और दुकानें डूब गई। करीब 7 से 8 फीट पानी के बीच लोग अपने घरों और दुकानों को छोड़कर छतों पर पहुंच गए थे और जान बचाने की गुहार लगाते नजर आए। 27 अगस्त का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो टोडी फतेहपुर में बारिश और बाढ़ के हालात की भयावह तस्वीर दिखा रहा है। बाढ़ का ये पानी घरों और दुकानों में घुसने से लोगों का सामान भी पानी में डूब गया और भारी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल अब हालात सामान्य हो गए हैं।0
0
Report
Advertisement
सीएम नायब सिंह सैनी 175 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे
Nuh, Haryana:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज करेंगे लगभग 175 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वास्थ्य विभाग की लगभग 163 करोड़ रुपये से अधिक की 11 परियोजनाओं तथा मेवात विकास अभिकरण की 10 परियोजनाओं का लगभग 11.18 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे - नूंह में 100 बेड के जिला सामान्य अस्पताल (डीसीएच) के निर्माण से स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बड़ा विस्तार। - मुख्यमंत्री खंड पिनगवां के गांव लाहबास में लगभग 86.17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अल्वी भवन का विधिवत शिलान्यास करेंगे। - नव नियुक्त प्राथमिक अध्यापकों के राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री। - मेवात विकास बोर्ड के कार्यों की समीक्षा बैठक की भी करेंगे अध्यक्षता。0
0
Report
8 वर्षीय जीवा समेत पिता घायल, डायल-112 ने सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया
Panchkula, Haryana:डायल-112 टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया मोरनी। मोरनी-पंचकूला मार्ग पर खेड़ा बागड़ा गांव के पास शुक्रवार को दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक कार में सवार 8 वर्षीय बच्ची जीवा और उसके पिता नरेंद्र कुमार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार नरेंद्र कुमार अपनी 8 वर्षीय बेटी जीवा के साथ पंचकूला से टिक्कर ताल की ओर लौट रहे थे। जब उनकी कार खेड़ा बागड़ा गांव के पास पहुंची, तभी मोरनी की तरफ से आ रही एक स्कोडा कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। स्कोडा कार में पीरमुच्छला, जीरकपुर निवासी पांच युवक सवार बताए जा रहे हैं, जो मोरनी घूमने के बाद वापस जीरकपुर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में नरेंद्र कुमार और उनकी बेटी जीवा को चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम में धर्मवीर, संजय और अजित शामिल थे। पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार करवाया गया।0
0
Report
ND A की यूपी सीट शेयरिंग की नई चाल: भाजपा 300+ सीट जीतने की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर अब एनडीए में चर्चा तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सत्ताधारी गठबंधन के घटक दलों ने हिस्सेदारी बढ़ाने की भी कसरत तेज कर दी है। 2022 के चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव न लड़ने वाले सुभासपा और राष्ट्रीय लोकदल भी इस बार साथ हैं तो सीटों को लेकर प्लान तैयार हो रहा है। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की बिसात बिछाई जाने लगी है. बीजेपी यूपी की सभी 403 सीटों पर सीट बंटवारा प्लान तैयार करने में जुट गई है। एनडीए की अगुआई कर रही भाजपा पश्चिम में रालोद, जबकि पूर्वांचल में निषाद पार्टी एवं सुभासपा को सीटें देने की तैयारी कर रही है जबकि काशी एवं मिर्जापुर के आसपास अपना दल-एस को वरीयता दी जा सकती है। फिलहाल अभी भाजपा सभी को साथ मे लेकर चलने की बात कह रही है सूत्रों के हवाले से 403 विधानसभा सीटो के लिए भाजपा का सीट प्लान तैयार हो रहा है जिसमें यूपी में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों पर खुद चुनाव लड़ने का मन बना रही है करीब 20 से 30 सीट पर प्रत्याशी भाजपा का होगा लेकिन सिंबल सहयोगी दलों का हो सकता है सहयोगियों को 70 से 80 सीटیں दे सकती है यूपी में रालोद, निषाद, सुभासपा, अपना दल एस को देगी अलग अलग विधानसभा में सीट अंतिम मुहर से पहले कई अलग अलग राउंड में होगी सहयोगी दलों के साथ भाजपा शीर्ष नेतृत्व की बैठक नवंबर या दिसंबर तक तय होगी सहयोगियों की सीटें एनडीए के साथ सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल ,अपना दल एस, सुहेलदेव समाजवादी पार्टी और निषाद पार्टी ने भी भाजपा के सामने ज्यादा से ज्यादा सीटों की मांग रखने की योजना बनाई है । विशेष रूप से इन दलों ने क्षेत्रवार ऐसी सीटों पर दावा किया है जहां भाजपा कभी नहीं जीती या लंबे समय से हार रही है। रोहित अग्रवाल प्रवक्ता रालोद पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो 2022 में भाजपा ने 376 सीटों पर चुनाव लड़ा और सहयोगी दलों को 27 सीटें दीं। भाजपा 255 जीती, अपना दल 17 में 12, निषाद पार्टी 10 में 6 सीटें जीतीं। विपक्षी गठबंधन के घटक दल सपा और कांग्रेस अलग-अलग लड़े। सपा का गठबंधन रालोद और अन्य से था। सपा 111 सीटें जीतीं और तब रालोद सपा के गठबंधन में 33 में 8 सीट जीता। सुभासपा ने इसी गठबंधन में 19 में 6 पर जीत दर्ज की। अपना दल कमेरावादी 6 में 1 सीट जीता। अब सुभासपा और रालोद भाजपा के साथ हैं उत्तर प्रदेश में चुनाव होने में 6 महीने से कम समय बचा है, ऐसे में घटक दलों ने राजनीतिक जमीन मजबूत कर अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने पर फोकस किया है ऐसे में भाजपा ने भी सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर चर्चा शुरू कर दी है0
0
Report
Advertisement
