icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
457001
CSChandrashekhar Solanki15 Oct 2025, 02:26 pm

रतलाम में तरणताल लीज मामले में EOW की जांच तेज, निगम पर भ्रष्टाचार के संकेत

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम नगर निगम के कुशाभाऊ ठाकरे तरणताल को लीज पर देने के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो यानी ईओडब्ल्यू ने जांच तेज कर दी है। बुधवार को ईओडब्ल्यू की टीम रतलाम पहुंची और सिविक सेंटर स्थित तरणताल का निरीक्षण किया। टीम जब मौके पर पहुँची तो तरणताल बंद मिला। करीब आधे घंटे बाद एजेंसी के कर्मचारी पहुंचे और गेट खोला गया। अंदर का नज़ारा देखकर टीम भी हैरान रह गई — स्विमिंग पूल में टूटा-फूटा सामान पड़ा था, वहीं फ़िल्टर और पंप जंग खाकर बंद पड़े मिले। दरअसल, नगर निगम ने करोड़ों की लागत से बने इस तरणताल को दिल्ली की रामकृष्णा इंटरप्राइजेस को मात्र 1 लाख 52 हजार रुपए सालाना यानी करीब साढ़े 12 हजार रुपए मासिक किराए पर दे दिया है। इतनी कम राशि में लीज दिए जाने को लेकर मिली शिकायत पर ईओडब्ल्यू जांच कर रही है, क्योंकि इससे नगर निगम को सीधी आर्थिक हानि होने की आशंका जताई जा रही है। अब इस मामले मे सरगर्मी बढ़ती नजर आ रही है क्यों की जांच अब निगम की एमआईसी तक पहुँच सकती है और ईओडब्ल्यू जल्द ही रतलाम nigam एमआयींसी मेंबर्स से पूछताछ कर सकती है। ऐसे मे यह मामला अब राजनीतिक रंग भी लेता नज़र आ रहा है। कांग्रेस, भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर हमलावर हो सकती है। तरणताल लीज प्रकरण अब रतलाम की राजनीति का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है。
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

GST ने HTC के डायरेक्टर इंद्रजीत छोटू के ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जा छत्तीसगढ़ के स्टेट जीएसटी विभाग ने हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी HTC के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू से जुड़े ठिकानों पर कार्यवाही की जीएसटी अधिकारियों की टीम भिलाई स्थित कंपनी के ऑफिस गोदाम के पास के साथ-साथ बलोदा बाजार के यार्ड में भी दबिश देकर कारोबारी रिकॉर्ड की जांच शुरू की बताया जा रहा है कि लगभग तीन गाड़ियों में आठ अधिकारी सवार होकर भिलाई के HTC के ऑफिस पहुंचे थे जहां कंपनी के कारोबारी दस्तावेज लेनदेन जीएसटी के रिकॉर्ड से जुड़े कागजात के साथ-साथ जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल भी की गई आपको बता दे कि हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास 1500 से भी अधिक ट्रक है जिसका संचालन इंद्रजीत सिंह छोटू स्वयं करते हैं फिलहाल कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

हिन्दू सेवा एवं आध्यामिक संस्थान

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में 26 से 30 नवंबर तक लगेगा हिन्दू आध्यात्मिक मेला कानपुर। शहर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क के ग्राउंड नंबर-1 और 2 में आगामी 26 से 30 नवंबर तक हिन्दू आध्यात्मिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मेले की व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के ट्रस्टी व फाउंडर श्री एस. गुरुमूर्ति इन दिनों कानपुर प्रवास पर हैं। उनके मार्गदर्शन में मेले को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। आयोजकों के अनुसार मेले का उद्देश्य समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और हिन्दू समाज के विभिन्न संगठनों को एक मंच पर लाना है। इसके साथ ही एनजीओ, ट्रस्ट, मंदिरों और कॉरपोरेट संस्थानों द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं परोपकारी कार्यों को भी लोगों के सामने रखा जाएगा, ताकि समाजसेवा के इन प्रयासों को व्यापक स्तर पर पहचान मिल सके। बाइट — संजीव दीक्षित, अध्यक्ष, हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान बाइट — गिरीश चंद्र त्रिपाठी, पूर्व वीसी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
0
0
Report

य Yamuna जल परियोजना: राजस्थान में DPR मंजूरी से जल संसाधन विकास की नई पहल

Noida, Uttar Pradesh:यमुना जल परियोजना क्रियान्वयन में भजनलाल सरकार की बड़ी उपलब्धि* हाइड्रोलॉजी एवं अंतरराज्यीय स्वीकृतियां हुईं जारी डीपीआर अनुमोदन की राह आसान, एसपीवी का जल्द होगा गठन राजस्थान के लिए महत्वाकांक्षी यमुना जल परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। परियोजना की डीपीआर के लिए आवश्यक हाइड्रोलॉजी एवं अंतरराज्यीय स्वीकृतियां जारी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को यमुना जल परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि और प्रदेश के जल संसाधन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे परियोजना के विभिन्न निर्माण कार्यों को गति मिलने के साथ ही राजस्थान में यमुना जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। बैठक में बताया गया कि 21 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय जल आयोग में यमुना जल परियोजना की डीपीआर की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने परियोजना के कंसल्टेंट नेबकॉन के विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों को निरंतर समन्वय कर डीपीआर के अनुमोदन की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार ने बताया कि परियोजना के लिए हॉसियावास (चूरू) में प्रस्तावित तीन जलाशयों में से धनोटी जलाशय की निविदा जारी की जा चुकी है तथा इसकी तकनीकी निविदा 27 अगस्त को खोली जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करने एवं 29 जून, 2026 को हुए एमओए के अनुसार एसपीवी के गठन के लिए प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) अखिल अरोड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
0
0
Report

शाहजहांपुर में सावन के आखिरी सोमवार पर विशाल शिव बारात निकली

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में सावन के आखिरी सोमवार में विशाल शिव बारात निकाली गई। विशाल शिव बारात में एक लाख से ज्यादा शिवभक्त शामिल हुए। आसपास के जिलों से भी सैंकड़ों लोग बारात में शामिल हुए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई। दरअसल सावन के आखिरी सोमवार को हर साल विशाल शिव बारात निकाली जाती है। शिव बारात बड़े चौक से शुरू होती है, इसके बाद कच्चा कटरा, घंटाघर बहादुरगंज सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक और पूजा अर्चना के बाद समाप्ति होती है। इस विशाल शिव बारात में एक लाख से ज्यादा शिवभक्त शामिल हुए। शिव भक्ति के गानों में श्रद्धालु झूमते और नाचते हुए नजर आए। जगह जगह पर शिव बारात का भक्तों द्वारा भव्य स्वागत भी किया गया। शिव की बारात में झांकियां के साथ भूत पिशाच का रूप धारण किए हुए झांकियां भी नजर आई रास्ते में कई जगहों पर झांकी में शामिल शिव जी की पूजा अर्चना की गई।
0
0
Report
Advertisement

संसदीय समिति ने महाबोधि मंदिर दर्शन के साथ बिहार गौरव गान प्रस्तुत किया

Gaya, Bihar:संसदीय स्थायी समिति ने महाबोधि मंदिर का किया दर्शन, बोधि वृक्ष का किया अवलोकन, आईटीसी होटल, बोधगया में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार गौरव गान सहित लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन\n\nगया संसदीय स्थायी समिति, परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति के प्रस्तावित गया अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में समिति के माननीय सांसदगण एवं सम्मानित सदस्यों ने बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर का दर्शन किया। समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन के साथ पवित्र बोधि वृक्ष का अवलोकन किया तथा बौद्ध धर्म एवं बोधगया की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संबंध में जानकारी प्राप्त की।\nअध्ययन भ्रमण में संसदीय स्थायी समिति के माननीय सभापति श्री संजय कुमार झा सहित श्रीमती सुधा मूर्ति, श्री गोला बाबूराव, श्री मोहम्मद नादिमुल हक, श्री जग्गेश, श्री के. श्रीदेवसिंह झाला, श्री एस. कल्याणसुंदरम, श्रीमती एस. फांगनोन कोन्याक, श्री सुरेंद्र सिंह नागर, श्री इमरान प्रतापगढ़ी, श्री मियां अल्ताफ अहमद, श्री प्रदान बरुआह, श्री आर.के. चौधरी, श्री अनिल फिरोजिया, श्री तापिर गाओ, श्री विश्वेश्वर हेगडे कागेरी, श्री राहुल कस्वां, श्रीमती जून मालियाह, श्री अजय कुमार मंडल, श्री के.ई. प्रकाश, श्री राजीव प्रताप रूडी, डॉ. एम.पी. अब्दुस्समद समदानी, कुमारी सेलजा, श्री अविमन्यू सेठी, श्री अनुराग शर्मा, श्री सुरेश कुमार शेटकर, श्री तेंगेला उदय श्रीनिवास, श्री देवेश चंद्र ठाकुर, श्री अमरसिंग तिस्सो, श्री मनोज तिवारी एवं श्री के.सी. वेणुगोपाल उपस्थित रहे।\nइस अवसर पर जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा संसदीय स्थायी समिति के माननीय सभापति, सांसदगण एवं सम्मानित सदस्यों को भगवान बुद्ध की प्रतिमा एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।\nसमिति के सदस्यों ने महाबोधि मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति स्थल, पवित्र बोधि वृक्ष तथा मंदिर की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। सदस्यों ने बोधगया की वैश्विक बौद्ध विरासत एवं यहां आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के संदर्भ में भी जानकारी ली।\n*आईटीसी होटल में आयोजित हुआ विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम*\nमहाबोधि मंदिर दर्शन के पश्चात आईटीसी होटल, बोधगया में संसदीय स्थायी समिति के माननीय सदस्य एवं अतिथियों के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।\nइस दौरान बिहार गौरव गान सहित बिहार की लोक परंपरा, कला, संस्कृति एवं विरासत पर आधारित गायन तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी कार्यक्रमों में बिहार की विविध लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक समृद्धि की झलक देखने को मिली।\nसांस्कृतिक प्रस्तुतियों को संसदीय स्थायी समिति के माननीय सदस्यों एवं उपस्थित अतिथियों ने काफी सराहा। सदस्यों एवं अतिथियों ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।\nअध्ययन भ्रमण के माध्यम से माननीय सदस्यों को गया एवं बोधगया की ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के साथ-साथ जिले की महत्वपूर्ण पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों की विशेषताओं से अवगत कराया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर में जबरन धर्मांतरण और पारिवारिक प्रताड़ना: पीड़ित ने पुलिस के पास ज्ञापन दिया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। जबरन धर्मांतरण और पारिवारिक प्रताड़ना का एक गंभीर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज पीड़ित पति शंकर दयाल सूर्यवंशी और सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित और समाज के लोगों ने पत्नी तथा धर्मान्तरण में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोनी थाना क्षेत्र के नवगवा निवासी 30 वर्षीय पीड़ित शंकर दयाल सूर्यवंशी ने बताया कि उनका विवाह वर्ष 2017 में सनातन रीति-रिवाज से गोदावरी सूर्यवंशी के साथ हुआ था और उनके तीन बच्चे भी हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले दो-तीन वर्षों से ईसाई धर्म के लोगों के संपर्क में आकर सनातन परंपराओं का त्याग कर चुकी है और कई बार स्वेच्छा से घर छोड़कर जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को बरगलाकर घर से भगाने और इस कृत्य में सहयोग करने वालों द्वारा गंभीर कृत्य किए गए हैं, जिससे उनका बसा-बसाया परिवार उजड़ने की कगार पर पहुँच गया है। सौंपे गए ज्ञापन में आगे यह भी आरोप लगाया गया है कि गोदावरी और ईसाई समुदाय के कुछ अन्य लोगों ने संगठित होकर पीड़ित पर सनातन धर्म छोड़कर ईसाई बनने का भारी दबाव बनाया। पीड़ित का कहना है कि जब उसने उनके आर्थिक प्रलोभनों को ठुकरा दिया और बच्चों के अपहरण जैसी धमकियों से नहीं डरा, तो उस पर दबाव बनाने के लिए झूठी शिकायतें दर्ज कराने और आपराधिक मामलों में फंसाने की साजिश रची जाने लगी।
0
0
Report

जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में अटेंडर के शराब पीने का वीडियो वायरल

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में एक मरीज के साथ अटेंडर के रूप में आई महिला के शराब पीने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यह महिला अस्थि रोग विभाग में किसी मरीज के साथ आई थी; उसका बेटा वहीं भर्ती था। इसके बाद वह महिला वार्ड के बाहर बैठकर शराब पीने लगीं। बताया जाता है कि महिला का बेटा हड्डी रोग विभाग में भर्ती था; इसके बाद महिला बाहर निकलकर बोतल में शराब लेकर पीने लगीं, जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसके बाद वहां मौजूद स्टाफ ने महिला को ऐसा करने से मना किया। यह वीडियो जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।
0
0
Report

जालौन के 1200 रुपये के विवाद में दो गुटों की मारपीट का वीडियो वायरल, सड़क पर चलें लात-घूंसे

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पैसों को लेनदेन को लेकर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, महज़ 1200 रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों गुटों में हुई मारपीट, देखते ही देखते दोनों गुटों ने विवाद के बाद लिया मारपीट का रूप, बीच सड़क पर दोनों गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट के दौरान मौके पर मचा हड़कंप, दोनों गुटों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सागर चौकी क्षेत्र के बस स्टैंड के पास का मामला।
0
0
Report
Advertisement

मंत्री ने जमीन का निरीक्षण किया: इंडोर स्टेडियम और मेडिकल कॉलेज की संभावनाएं

Chinsurah, West Bengal:জমি দেখলেন মন্ত্রী,হবে ইন্ডোর স্টেডিয়াম,হতে পারে মেডিকেল কলেজও! রিষড়ার স্টেশন সংলগ্ন মৈত্রী পথের পাশে রয়েছে পনেরো একর জমি।দীর্ঘদিন ধরে সেখানে শহরের বর্জ্য ফেলা হত। শ্রীরামপুরের বিধায়ক তথা শ্রম দপ্তরের প্রতিমন্ত্রী ভাস্কর ভট্টাচার্য আজ সেই জমি সরেজমিন করেন।পুলিশ আধিকারীক ভূমি দপ্তরের আধিকারীকদের নিয়ে。 এলাকা ঘুরে দেখার পর মন্ত্রী বলেন,এখানে পনেরো একর জমি রয়েছে যেটা সরকারের।সেই জমিতে একটা ইন্ডোর স্টেডিয়াম হবে।তার কথাবার্তা হয়েগেছে।একটা মেডিকেল কলেজ করতে সাত একর জমি লাগে এখানে তার থেকে বেশি জমি আছে।তাই একটা মেডিকেল কলেজও হতে পারে।শ্রীরামপুর বিধানসভার মানুষের কাজে লাগবে এলাকার উন্নয়ন হবে এমন প্রজেক্ট করা হবে。 মৈত্রী পথের পাশের এই জমিতে একটি কারখানা ছিলো। মন্ত্রী বলেন,সেটাও সরকারি জমিতে।যা কিছু করা হবে নিয়ম মেনে আইন মোতাবেক করা হবে。 রিষড়ার এই জমি লাগোয়া রয়েছে কঠিন বর্জ্য নিষ্কাসনের একটি প্রকল্প পুরসভার তরফে যেটি করা হয়েছে。
0
0
Report

सीपीएम नेता मिनाक्षी मुखोपाध्याय ने सरकार पर तीखा हमला, यादबपुर अशांति को लेकर राजनीति पर निशाना

Chinsurah, West Bengal:নির্বাচিত বোর্ড ভেঙে প্রশাসক বসিয়েছে,কথা শুনছে না প্রশাসক। এটা সার্কাস নয়, এটা রাজনীতি,মীনাক্ষীর তীব্র আক্রমণ বিজেপিকে, যাদবপুর ইস্যুতেও সরব সিপিএম নেত্রী। খুনোখুনির রাজনীতি পশ্চিমবঙ্গে বন্ধ হলো না। আইনের শাসন প্রতিষ্ঠা করার কথা থাকলেও আজও পুলিশকে জনগণ না বন্ধু ভাবতে পারছে, না শত্রু, ভয় পাচ্ছে। মানুষ আইন হাতে তুলে নিচ্ছে” সোমবার উত্তরপাড়া পুরসভায় একাধিক দাবিতে ডেপুটেশন কর্মসূচিতে এসে রাজ্য সরকারকে এভাবেই তীব্র আক্রমণ করলেন সিপিএমের রাজ্য কমিটির নেত্রী মীনাক্ষী মুখোপাধ্যায়। ডেপুটেশন কর্মসূচিতে উপস্থিত ছিলেন উত্তরপাড়ার সিপিএম নেতা-কর্মীরা। রাজ্যের সাম্প্রতিক রাজনৈতিক পরিস্থিতি নিয়ে মুখ খোলেন তিনি। বিজেপি মন্ত্রী দিলীপ ঘোষের এয়ারগান নিয়ে কাউন্টার করার মন্তব্যের প্রসঙ্গ তুলে মীনাক্ষী বলেন, এটা সার্কাস নয়, এটা রাজনীতি। যে বাচ্চার জন্য মহিলাটি দুধ গরম করছিলেন, যে বেকার ছেলেমেয়েরা কাজ পাচ্ছে না এগুলো নিয়ে রাজনীতি। আগামী দিনে খাদ্য সংকট হবে কিনা, জিনিসপত্রের দাম কমবে কিনা, রেশন দোকান চলবে কিনা, মানুষ প্রয়োজনীয় জিনিস সময়ে পাবে কিনা এগুলোই রাজনীতি। শুটিং প্র্যাকটিস করা রাজনীতি নয়। তিনি আরও বলেন, ওদের এই এজেন্ডাগুলোকে কাঁধে নিয়ে বইবেন না। সাধারণ মানুষ বিরক্ত হচ্ছে। যাদবপুর বিশ্ববিদ্যালয়ে সাম্প্রতিক অশান্তি প্রসঙ্গে সিপিএম নেত্রী বলেন, সেটা একটা শিক্ষা প্রতিষ্ঠান। গণতান্ত্রিক এবং অটোনমাস বডি। সেটাকে নিয়ে যে অসভ্যতামি এবং নোংরা রাজনীতি শুরু হয়েছে সেটা বন্ধ হোক। পঠন-পাঠনের জায়গাকে পঠন-পাঠনের মধ্যেই রাখতে দিন। ছাত্ররা আছে, কর্তৃপক্ষ আছে, তাঁরাই বুঝবেন। কেন্দ্রের বিজেপি সরকারকেও একহাত নেন মীনাক্ষী। তিনি বলেন, উল্টোপাল্টা কথা বলে বিজেপি ১২ বছর ধরে দেশ চালিয়েছে। মানুষ আস্তে আস্তে সরতে শুরু করেছে। ধর্মেন্দ্র প্রধানকে ইস্তফা দিতে বাধ্য করা হয়েছে। আবার এইসব কথা বলে ৮০ হাজার মানুষের ভোটকে জলাঞ্জলি দেবেন না। পার্টির যে টুকু মান-সম্মান আছে সেটা মাটির তলায় মেশাবেন না। উত্তরপাড়ার মানুষ আপনাকে যে কাজের জন্য দায়িত্ব দিয়েছে সেটা করুন। রাজ্যের শাসকদলের উদ্দেশে মীনাক্ষীর কটাক্ষ, “ভোটের আগে বলেছিলেন আইনের শাসন প্রতিষ্ঠা করবেন। কিন্তু আইনের শাসন প্রতিষ্ঠিত হলো না। সরকার শুরু থেকেই ফেল করতে শুরু করেছে। আমরা চাই না ১৫টা বছরের আবার অরাজকতা শুরু হোক। উত্তরপাড়া পুরসভার বিভিন্ন সমস্যা নিয়ে এদিন প্রশাসকের কাছে ডেপুটেশন দেয় সিপিএম।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top