icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मकराना में अचानक आग: 2000 चारे के कुटरे जलकर राख, दमकल ने काबू पाया

Didwana, Rajasthan:मकराना उपखंड के बोरावड़ कस्बे के जैन कॉलोनी स्थित बंसी मेघवाल के खेत में अचानक आग लगने से करीब 2000 पुलों एवं चारे के कुटरों के ढेर आग की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल नगर परिषद मकराना में सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह से संपर्क कर अग्निशमन वाहन भेजने का आग्रह किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, जिससे आग को और फैलने से रोकने में मदद मिली। इस दौरान त्वरित तत्परता एवं जनसेवा के लिए नगर परिषद आयुक्त सुनील चौधरी, देवेंद्र सिंह, नगर पालिका बोरावड़ के अधिशासी अधिकारी श्रवण राम, एसआई रामकिशोर सहित नगर परिषद एवं नगर पालिका के समस्त स्टाफ का बेहतरीन कार्य रहा।
0
0
Report

करौली के तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में सुरक्षा चाक-चौबंद, 253 मतदान केंद्र

Karauli, Rajasthan:करौली में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को करौली के राजकीय महाविद्यालय से मतदान दलों की रवानगी शुरू हुई। तीसरे चरण में हिंडौन, श्रीमहावीरजी और शेरपुर-सूरौठ पंचायत समितियों के 51 वार्डों में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मंगलवार को मतदान होगा। इसके साथ ही जिला परिषद के 9 वार्डों में भी सदस्य पद के लिए मतदान कराया जाएगा। तीनों पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 373 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें श्रीमहावीरजी पंचायत समिति में 138, हिंडौन में 123 और शेरपुर-सूरौठ में 112 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव में करीब 2 लाख 46 हजार 966 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए जिले में 253 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा के अनुसार मतदान दलों की रवानगी के साथ ही चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस का स्थायी जाब्ता तैनात रहेगा। वहीं 25 प्रतिशत संवेदनशील और महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है। दो से तीन ग्राम पंचायतों के बीच एक जोनल मजिस्ट्रेट और मोबाइल पुलिस दल तैनात किए गए हैं। तीनों पंचायत समितियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं संबंधित उपखंड अधिकारियों को क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। पंचायती राज के लिए ईवीएम से मतदान होगा। इससे पहले 5 नवंबर को तीनों पंचायत समितियों की 76 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इस प्रकार प्रशासन की निगरानी में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण संपन्न होगा।
0
0
Report

नागौर में डंपर-बाइक भिड़ंत: CCTV फुटेज सामने, दो घायल

Nagaur, Rajasthan:नागौर में डंपर से भिड़ी बाइक, 2 युवक गंभीर घायल: हादसे का CCTV फुटेज आया सामने नागौर शहर के रिंग रोड पर नेशनल हाईवे-62 के चौराहे पर डंपर और बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना का घटनाक्रम कैद हुआ है। दोनों घायलों को निजी वाहन की मदद से नागौर के जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गया। तिराहे पर मुड़ रहा था डंपर, सामने से आ रही बाइक टकराई प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर नागौर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रिंग रोड पर बने तिराहे के पास डंपर चालक बीकानेर की तरफ जाने के लिए मुड़ने लगा। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे और डंपर के अगले हिस्से से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे का CCTV फुटेज आया सामने दुर्घटना के बाद हादसे से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें डंपर और बाइक के बीच हुई भिड़ंत का घटनाक्रम कैद हुआ है। फुटेज सामने आने के बाद हादसे को लेकर चर्चा हो रही है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। चुंटीसरा गांव के रहने वाले हैं दोनों घायल घायलों की पहचान पांचाराम मेहरा और दानाराम मेहरा निवासी चुंटीसरा (नागौर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पांचाराम मेहरा LIC का काम करते हैं, जबकि दानाराम मेहरा किसान हैं। दोनों किसी निजी काम से निकले थे और वापस नागौर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान रिंग रोड पर हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

दौसा में.third phase पंचायत चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 3 नवंबर मतदान

Dausa, Rajasthan:SLUG-0211ZRJ_DAU_ELECTION_R जिला दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 तीसरे चरण के चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण जिले की आठ पंचायत समिति क्षेत्र में है चुनाव सिकंदरा,सिकराय, दौसा, लवाण, रामगढ़ पचवारा, नांगल राजावतान,लालसोट,शिवसिंहपुरा क्षेत्र में चुनाव सभी जगह तीन नवंबर को होगा मतदान जिसके लिए अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना हुई पोलिंग पार्टियां पंचायत समिति के 142 सदस्य ओर जिला परिषद के 24 सदस्यों के लिए वोटिंग 655698 मतदाताओं के लिए बनाए गए 763 बूथ जहां सुरक्षा के भी रहेंगे व्यापक बंदोबस्त करीব तीन हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात 59 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर हथियार बंद जवान होंगे तैनात 100 पुलिस मोबाइल पार्टियां रहेंगी गस्त पर 59 सीआई ओर नो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी रहेंगे तैनात दौसा जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे फेज में आठ पंचायत समिति क्षेत्र में 3 नवंबर को मतदान होगा जिसके लिए अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को रवानगी दी गई दौसा, सिकंदरा, सिकराय , नांगल राजावतान , लवाण,रामगढ़ पचवारा , लालसोट और शिवसिंहपुरा क्षेत्र में मतदान होगा पंचायत समिति के 142 सदस्य और जिला परिषद के 24 सदस्यों के लिए मतदान होगा सुरक्षा के लिए आज से व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं 3000 से अधिक पुलिस जवान चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए तैनात किए गए हैं तो वहीं 100 से अधिक पुलिस मोबाइल पार्टियां बनाई गई है जो लगातार इलाके में गस्त पर रहेंगी साथी ही साठ निरीक्षक और 9 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी तैनात किए गए हैं वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सौम्या झा और एसपी कुंदन कांवरिया भी पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो इसको लेकर प्रभावी मॉनिटरिंग कर रहे हैं ।
0
0
Report

पुलिस मुठभेड़ में₹50000 का इनामिया शातिर चोर अन्य एक साथी के साथ गिरफ्तार

AKAshok KumarFollow1m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में घायल एक 50,000/- रुपये का इनामिया शातिर चोर अभियुक्त सरताज अली उर्फ तरु पुत्र फिदा हुसैन उम्र करीब 41 वर्ष निवासी ग्राम पण्डा थाना सकरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ हाल पता अमन कालोनी ईरानी डेरा सिया मस्जिद के पीछे थाना निशातपुरा भोपाल म0प्र0 को उसके अन्य साथी सिकन्दर अली पुत्र समीर खान उम्र करीब 34 वर्ष निवासी चिदरी रोड हुसैनी कालोनी थाना गांधीगंज जिला बिदर स्टेट कर्नाटक को मय 02 देशी तमंचा, 03 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 01 मिस्ड कारतूस तथा 2310 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध थाना मडावरा पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त सरताज द्वारा पूर्व में नोएडा, रामपुर, बांदा, सीतापुर में भी घटनाएं कारित की गई हैं तथा साथ ही मध्य प्रदेश के छतरपुर व भोपाल में भी घटना कारित की गई हैं। अभियुक्त सरताज मडावरा के मु0अ0सं0 104/2023 में पूर्व से वांछित चल रहा था।
0
0
Report
Advertisement

शादी की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़े प्रेमी प्रेमिका

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow2m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शादी की जिद में एक युवक और युवती हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले दो से तीन साल से एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों की रजामंदी नहीं मिलने से नाराज होकर दोनों ने यह कदम उठा लिया। हाईटेंशन टावर पर युवक-युवती के चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डायल 112 की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी देर तक दोनों को समझाया-बुझाया, जिसके बाद दोनों को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया।फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report

दतिया में बर्तन व्यापारी पर हमला: सफाई कर्मियों की मारपीट से बाजार में भय

Datia, Madhya Pradesh:दतिया में बर्तन व्यापारी पर जानलेवा हमला! आधा दर्जन सफाई कर्मियों ने डंडे और फावड़े से की मारपीट पुराने बर्तन खरीदने से मना करने पर हुआ विवाद, कुछ देर बाद गुट बनाकर पहुंचे हमलावर; मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाई व्यापारी की जान दतिया। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र के बड़े बाजार में बर्तन व्यापारी के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर के बीचोंबीच स्थित तकिया के प्रसिद्ध कैलाश बर्तन वाले की दुकान पर करीब आधा दर्जन सफाई कर्मी डंडे और फावड़े लेकर पहुंचे और व्यापारी के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मी पुराने बर्तन बेचने के लिए दुकान पर आए थे। व्यापारी द्वारा पुराने बर्तन खरीदने से मना करने पर वे वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद सफाई कर्मी कथित तौर पर समूह बनाकर वापस पहुंचे और व्यापारी पर हमला कर दिया। हमले के दौरान डंडों और फावड़े का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। घटना के समय बाजार में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से व्यापारी को बचाया जा सका। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों की सुरक्षा पर उठे सवाल शहर के व्यस्त बाजार में इस तरह मारपीट की घटना ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि पुलिस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आरोपियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल, घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और दोनों पक्षों का पक्ष सामने आना बाकी है।
0
0
Report

पीलीभीत: मतदाता सूची में नाम बदले के मामले में SDM मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी निलंबित

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत की 127 सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम बदलने के मामले में तत्कालीन एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लेते हुए अगली कार्रवाई के लिए मामला प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा और मुख्य सचिव को भेज दिया है। आयोग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक दोनों अधिकारियों और मतदाता पंजीकरण केंद्र (वीआरसी) कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार के खिलाफ कोतवाली में दर्ज एफआईआर में बीएनएस की धारा 198 (कर्तव्य में लापरवाही) भी जोड़ी जाएगी। दोनों एसडीएम को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिले से कार्यमुक्त कर दिया है। वहीं जिन 10470 मतदाताओं के नाम परिवर्तित किए गए थे उन्हें सुधारने के लिए अब जिलाधिकारी ने ऐसे पीड़ित मतदाताओं से फार्म 8 भरकर देने को कहा है और 12 नवंबर से अभियान चलाकर सभी के नाम ठीक किए जाएंगे। इसके साथ ही जब मतदाताओं के नामो को परिवर्तित किया गया था इनमें दोनों ईआरओ, कंप्यूटर ऑपरेटर के अलावा पांच एईआरओ भी इस प्रक्रिया में शामिल थे इनमें अमरिया तहसील के तहसीलदार समेत अमरिया के बीडीओ, ललौरीखेडा के बीडीओ समेत अमरिया के बीईओ व ललौरीखेड़ा के बीईओ के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिपोर्ट बना कर राज्य निर्वाचन अधिकारी को भेज दी है। जांच को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। इन लोगों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी है। साथ ही आयोग ने वर्तमान व पूर्व में तैनात रहे जिलाधिकारियो से भी स्पष्टीकरण तलब किया。
0
0
Report
Advertisement

कोरबा में अवैध शराब बेलगाम, मंत्री के जिले में प्रशासन पर सवाल

Korba, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री लखन देवांगन के गृह जिले कोरबा में अवैध शराब का कारोबार बेलगाम हो चुका है. कटघोरा के कटसीरा और बालको के नेवार टिकरा से पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में आबकारी विभाग और तस्करों की साठगांठ का पर्दाफाश किया है. ग्रामीणों की माने तो कोरबा के गांवों में कच्ची महुआ शराब की भट्टियां धधक रही हैं और आबकारी विभाग आंखें मूंदे बैठा है. हालात इतने बदतर हैं कि स्कूली बच्चे नशे की गर्त में धकेले जा रहे हैं, जबकि महिलाओं और बच्चियों का घर से निकलना मुहाल हो गया है. ग्रामीणों ने नेवरा टिकरा के ग्रामीणों ने Zee MPCG से बातचीत में आरोप लगाया कि विरोध करने पर शराब माफिया झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां देते हैं. खुलेआम चल रहे इस अवैध कारोबार को लेकर आबकारी अमले पर सीधी मिलीभगत के आरोप लगे हैं. कलेक्टर ने जांच कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब मंत्री के अपने जिले में ये हाल है, तो प्रदेश में नशा मुक्ति का दावा कितना सच्चा है?
0
0
Report

सिंगरौली की सड़कों पर गड्ढे, पाइपलाइन खोदकर छोड़ दी गईं सड़कें

Singrauli, Madhya Pradesh:स singero... गैस पाइपलाइन कंपनी ने शहर की सड़कों को खोदकर छोड़ा, राहगीरों की बढ़ी मुसीबत... दो दर्जन से अधिक जगहों पर सड़कें बनीं नाली जैसी, गड्ढों से गुजरना मुश्किल... बाइक सवार गिरकर हो रहे घायल, कारों के बंपर और चेंबर तक हो रहे क्षतिग्रस्त... कचनी, महाजन मोड़, नवानगर रोड, बैढ़न और विंध्यनगर में बदहाल सड़कें... नगर निगम कमिश्नर का दावा—गड्ढे भरने के लिए executive Engineer को दिए निर्देश... ग्राउंड जीरो पर कुछ और ही तस्वीर, कई जगह आज भी गड्ढे जस के तस... सवाल—सड़क खोदने वाली कंपनी पर कार्रवाई कब? आखिर जनता कब तक भुगतेगी परेशानी? इन खबर में ... सिंगरौली शहर में इन दिनों सड़कों पर चलना किसी मुसीबत से कम नहीं है। गैस पाइपलाइन बिछाने के नाम पर कंपनी ने शहर के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सड़कें खोद दीं, लेकिन खुदाई के बाद उन्हें ठीक करना भूल गई। अब सड़कें नाली जैसी दिखाई दे रही हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन बाइक चालक गिरकर घायल हो रहे हैं, वहीं कार और दूसरी चार पहिया गाड़ियां भी फंसकर क्षतिग्रस्त हो रही हैं। कहीं गाड़ियों के बम्पर टूट रहे हैं तो कहीं नीचे का हिस्सा और चेंबर खराब हो रहा है। कचनी के गजमोचन पेट्रोल पंप के पास, महाजन मोड़, नवानगर रोड, बैढ़न और विंध्यनगर सहित कई जगहों पर यही हाल है। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि सड़क पर चलें या गड्ढों से बचने की कोशिश करें। राहगीरो का कहना है की सड़क पर चलना दुर्घटना को निमंत्रण देने है. बाइक चालक कई बार यहां पर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं... रात के वक्त में भी कई बार बाइक चला के गिर के चोटिल हो चुके हैं... साथी ही छोटी कार वहां जब यहां से गुजरती है तो कई गाड़ियों का बम्पर सहित कई जगह चोट लगने से गाड़ियों के पार्ट्स टूट जाता है लेकिन सुनने वाला देखने वाला कोई नहीं है.... इस मामले में नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान का कहना है कि पाइपलाइन कंपनी ने सड़क खोदकर खराब की है, इसकी जानकारी उन्हें है। लोगों की परेशानी को देखते हुए ईई executive Engineer को गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं और काम भी शुरू हो गया है। लेकिन जब ग्राउंड जीरो पर जाकर हालात देखे गए तो तस्वीर कुछ और ही नजर आई। कई जगहों पर गड्ढे आज भी वैसे ही पड़े हैं और वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। यानी अधिकारियों के दावों के बावजूद सड़कों की हालत में सुधार नजर नहीं आ रहा है। अब सवाल यह है कि जब पाइपलाइन कंपनी सड़क खोद रही थी तो उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी किसकी थी? सड़क खोदकर गड्ढे छोड़ देने वाली कंपनी पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? नगर निगम और जिला प्रशासन आखिर कब जागेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? शहरवासियों की मांग है कि इन गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए और लापरवाही करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए。
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर अतिक्रमण मुक्त कराया

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सोमवार को सुथ्याना में अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई और करीब 9500 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। कालोनाइजर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिग्रहित और कब्जा प्राप्त जमीन पर अवैध निर्माण कर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। उन्होंने अपील की है कि अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि सुथ्याना के खसरा संख्या 798, 810, 815, 816 और 817 की लगभग 9500 वर्ग मीटर अधिग्रहित जमीन पर कालोनाइजर अवैध निर्माण कर कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग केे वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम के नेतृत्व में प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा और वर्क सर्किल 4 की पूरी टीम ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और लगभग 9500 वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त करा लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 19 करोड़ रुपये है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top