465661
राजगढ़ में ब्रेक फेल ट्रक ने मचाई तबाही
Rajgarh, Madhya Pradesh:राजगढ़ मेन मार्केट में एक ट्रक के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हुआ। ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिसमें एक बुजुर्ग की जान चली गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे ट्रक की चपेट में अन्य वाहन भी आए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहराइच की दरगाह में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, DM ने भेजी उच्चस्तरीय जांच रिपोर्ट
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच की दरगाह में बड़े वित्तीय घोटाले का आरोप, DM ने वक्फ बोर्ड को भेजी उच्च स्तरीय जांच के लिये रिपोर्ट. खबर बहराइच से है, जहां सैयद सालार मसूद की दरगाह में भी दरगाह कमेटी में नियुक्ति और बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे हैं, वफ्फ बोर्ड द्वारा डीएम को भेजी गयी जांच के मामले के बाद मामला गरमा गया. डीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय जाँच कमेटी द्वारा की गयी जाँच के दौरान दरगाह कमेटी पिछले 10 सालों का वित्तीय लেন-देन् के दस्तावेज नहीं दे पाई और नियुक्ति पर सवाल खड़े हुए हैं, अब इससे आशंका गहरा गई है कि अयोध्या राम मंदिर जैसे बहुïर? मगर बहराइच की सालार मसूद की दरगाह पर चढ़ावे और मेले के आवंटन में भारी गड़बड़ी का शक गहरा गया है. वहीं सैयद सलार मसूद गाजी की दरगाह के पुराने खादिम ने दरगाह कमेटी पर संगीन आरोप लगाते हुए दरगाह कमेटी पर पिछले 20 सालों से ऑडिट न कराने का आरोप लगाया है, साथ कमेटी के सभी सदस्यों पर मिलकर भारी चढ़ावा चोरी का आरोप लगाया है. आपको बता दे कि वफ्फ नंबर 19 बहराइच की सालार मसूद की दरगाह देश के बड़े दरगाहों में एक है, यहाँ एक महीने का मेला लगता है जिसमें देश के अलग-अलग कोने से जायरीन आते हैं, हालांकि पिछले 2 सालों से मेले पर योगी सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है, उसके बावजूद हजारों की संख्या में लोग आते हैं, मन्नते मांगते हैं पूरी होती है तो भारी भरकम चढ़ावा चढ़ाते हैं, लेकिन अब इस दरगाह के कार्यशैली पर यहाँ के ही लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं, पिछले 20 सालों से दरगाह की ऑडिट न होने की वजह से चढ़ावे में बड़े गबन की आशंका जाहिर हुई है, जिसकी शिकायत हुई थी, जांच हुई जिसमें वित्तीय अनियमन का मामला सामने निकल कर आया है, DM ने बताया है कि तीन सदस्यीय जाँच टीम गठित गई थी जिसने जांच की है, जांच के दौरान दरगाह में नियुक्तियों पर सवाल उठे हैं और दरगाह कमेटी वित्तीय जांच के कागज नहीं दिखा पाई है, तो बहराइच में भी देश की बड़ी दरगाहों में से एक सालार मसूद की दरगाह पर कमेटी में नियुक्तियाँ और वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है. वहीं इस मामले पर दरगाह प्रबंधन कमेटी के सदस्य दिलशाद अहमद का कहना है कि दरगाह में आने वाले चंदे की ऑडिट होती है, DM के किसी न किसी प्रतिनिधि की देखरेख में पूरी रकम की गणना की जाती है, जिसकी रिपोर्ट वक्फ बोर्ड को भेजी जाती है, हमारे यहाँ कोई गबन नहीं होता, सब फर्जी और अनर्गल आरोप हैं. बाइट— मोहम्मद मसूद अली मसूदी (पूर्व खादिम), बाइट— अक्षय त्रिपाठी (जिलाधिकारी बहराइच), बाइट— एडवोकेट दिलशाद अहमद, सदस्य दरगाह प्रबन्ध कमेटी.0
0
Report
प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए विविध पहल, टिक्कर ताल पर भी चर्चा
Panchkula, Haryana:बैठक में प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए विविध पहल की चर्चा हो रही है, टिक्कर ताल पर भी पर्यटन की दृष्टि से विकास के एजेंडे पर विचार-विमर्श किया गया.0
0
Report
मुंगेली में मानसून सक्रिय; बारिश से किसानों के चेहरों में खुशी, बुवाई पीछे
Karhi, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में मानसून के बादल अब पूरी तरह छा गए है मानसून पूरी तरह सक्रिय है जिसका असर अब मुंगेली में भी देखने को मिल रहा है कल शाम जहां जिले में रुक रुक कर बारिश हो रही है तो वही किसानों के चेहरे मानसून के बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है। लेकिन अगर किसानों को खेती के लिए शुरूआती दौर मे मिलने वाले पानी की की जाए तो बारिश उतनी नहीं हो पाई है जिले में खंड वर्षा की स्थिति बनी हुई है। मुंगेली जिले में 120000 हेक्टेयर में धान की फसल ली जाती है अब तक अगर बुवाई की बात की जाए तो 7000 हेक्टेयर में ही धान की बुआई हुई है जिले में धान की बुवाई 15 दिन पिछड़ गई है। मुंगेली जिले के सरगांव पथरिया की अगर बात की जाए तो वहां पानी बहुत कम है अभी दो दिन में ही वहां बारिश हुई है लोरमी में ही थोड़ी बहुत वर्षा हुई है अगर पानी पर्याप्त नहीं हुई तो आने वाले समय में किसानों को नुकसान भी हो सकता है। वही मुंगेली में आज राहत देने वाली बारिश हुई है कल शाम से रुक रुक कर हो रही बारिश से कुछ जगह जल भराव भी देखने को मिला.... अभी बारिश को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है प्रशासन ने बारिश के पहले अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।0
0
Report
Advertisement
सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के बसंतपुर ग्राम में बिजली करंट से पति-पत्नी की मौत
Sakti, सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत बसंतपुर ग्राम में हृदयविदारक घटना हुआ है, अपने खेती कार्य के लिए गए हुए आनंदराम माली उम्र 54 वर्ष उनकी पत्नी धोबनिन बाई माली उम्र 50 वर्ष की अक्षीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है, खेत में बनाए गए झोपड़ी में दोनों बरसात से बचने के लिए इंतजार कर रहे थे, घटना के बहुत समय बाद दोनों अपने घर नहीं लौटे तो परिजन उनके खोजबीन के लिए गये तब पता चला कि खेत में उनकी मौत हो गई है। घटना से ग्राम शोक की लहर है,0
0
Report
ताला में वारंट के बाद गोकरण कुशवाहा हिरासत में; पत्नी व बच्चों पर हमला
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री में दो वर्षों से लापता चल रहे गोकरण प्रसाद कुशवाहा का मामला एक बार फिर चर्चा में है। पीड़िता सुनीता कुशवाहा द्वारा एसडीएम अमरपाटन आरती सिंह के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसका पति उसे और बच्चों को छोड़कर दूसरी महिला के साथ गुजरात में रह रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम न्यायालय ने सर्च वारंट जारी किया, जिसके बाद ताला पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही। बीती रात आरोपी गोकरण प्रसाद कुशवाहा अपने गांव पहुंचा, लेकिन घर आते ही उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी सुनीता कुशवाहा और उसके दोनों बेटों के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने ताला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही ताला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया, महिला हिंसा का मामला दर्ज किया और पूर्व में जारी सर्च वारंट के आधार पर उसे एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। इस पूरे मामले में एसडीएम आरती सिंह की सक्रियता और समय पर की गई कानूनी कार्रवाई से दो वर्षों से लंबित प्रकरण को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।0
0
Report
राजनांदगांव के मंत्री गजेन्द्र यादव ने बारिश में शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए
Rajnandgaon, Chhattisgarh:प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव आज एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे। छुरिया में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होने के बाद उन्होंने जिला कार्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में बारिश के मौसम को देखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। वहीं मदरसों को लेकर उठे सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री स्तर पर लिया जाएगा। राजनांदगांव दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने सबसे पहले छुरिया क्षेत्र में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने जिला कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने बारिश के दौरान जलभराव, सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा। प्रभारी मंत्री ने शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जिले के सभी स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने और शाला प्रवेश उत्सव के उद्देश्यों को सफल बनाने पर जोर दिया।इस दौरान राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री को मदरसों को बंद कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाए जाने संबंधी दिए गए सुझाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।0
0
Report
Advertisement
खंडवा में री-ईकेवाईसी देरी से राशन वितरण अटका, 2.55 लाख उपभोक्ता प्रभावित
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में री-ईकेवाईसी पर हजारों उपभोक्ताओं का राशन अटका... ..खाद्य विभाग ने सभी राशन दुकान संचालकों की बैठक लेकर टारगेट दिए... खंडवा जिले में हजारों राशन उपभोक्ताओं का खाद्यान्न वितरण री-ईकेवाईसी (Re-eKYC) की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण अटक गया है। खाद्य विभाग ने सभी उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक लेकर लंबित री-ई केवाईसी जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को राशन लेने में कोई परेशानी न हो। खाद्य विभाग के मुताबिक, राशन वितरण मशीन में जिन सदस्यों का नाम पीले (Yellow) रंग में दिखाई दे रहा है, उनकी री-ईकेवाईसी कराना आवश्यक है। इस प्रक्रिया के जरिए परिवार में हुए बदलाव, जैसे किसी सदस्य की मृत्यु, शादी के बाद सदस्य का जुड़ना या अलग होना जैसी जानकारी भी अपडेट की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक पात्र सदस्य को 5 किलो खाद्यान्न दिया जाता है। इसलिए सभी हितग्राहियों से जल्द से जल्द री-ईकेवाईसी कराने की अपील की गई है, ताकि राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो।0
0
Report
पलवल के नेताजी बोस इंडोर स्टेडियम में मेगा रोजगार मेले से युवाओं को मिलेगा अवसर
Palwal, Haryana:हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के नेताजी Subhash Chandra Bose Indoor Stadium में आयोजित मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने जन्मदिन पर एचबीएम ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा संचालित एम्बुलेंस को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस पलवल विधानसभा क्षेत्र में 24 घंटे महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगी। इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला भी मौजूद थे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जिला प्रशासन और जिला रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पलवल में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में 100 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया है। रोजगार मेले को लेकर युवाओं में जोश और उत्साह भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप योग्य मानव संसाधन भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह मेला जिले के महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कोई विपक्षी पार्टी नहीं है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पलवल जिला में विकास करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम को 20 करोड़ रुपए की लागत से नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। इंडोर स्टेडियम वातानुकुलित बनाया गया है। पलवल में युवाओं को रोजगार प्रदान करना और खिलाड़ियों को खेलों में आगे ले जाना प्राथमिकताओं में शामिल है。 पलवल हरीश शर्मा की रिपोर्ट0
0
Report
जोधपुर के नए टर्मिनल का निरीक्षण, मोदी कल उद्घाटन, मारवाड़ में विमान सेवाएं तेज़
Noida, Uttar Pradesh:सीएम भजनलाल शर्मा ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया निरीक्षण पीएम नरेंद्र मोदी कल करेंगे नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन उद्घाटन से पहले तैयारियों का लिया गया जायजा आधुनिक सुविधाओं से लैस है नया टर्मिनल भवन मारवाड़ में पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधाएं मिलेंगी नए टर्मिनल से जोधपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी निरीक्षण के दौरान रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
पीएम मोदी बालोतरा दौरे में 1.06 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Noida, Uttar Pradesh:पीएम नरेंद्र मोदी बालोतरा दौरा ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास पचपदरा रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को करेंगे समर्पित परियोजना से ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र को मिलेगा बड़ा बल हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे राजस्थान के विकास को मिलेगी नई गति: पीएम मोदी0
0
Report
नैनपुर में ट्रक डीजल चोरी: फरार आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले के नैनपुर में ट्रक से डीजल चोरी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 21 जून की रात का है, जब गेहूं लेकर आए ट्रक से करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया था। शिकायत के बाद नैनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका था, जबकि फरार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का डीजल, वारदात को अंजाम देने उपयोग किया जाने वाला सामान ओर कार बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना नैनपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।0
0
Report
महाराजपुर नगर पालिका में वकील से मारपीट, RI पर कार्रवाई की मांग
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर-छतरपुर के महाराजपुर नगर पालिका में आवेदन लेकर गये वकील के साथ कर्मचारी ने मारपीट कर दी ,से एडवोकेट इकबाल मोहम्मद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है,पीडित वकील का आरोप है कि वह वार्ड 13 का निवासी हूं। जाति प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगवाने नगर पालिका गया था। वहां कमलेश उर्फ टीटू ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और कॉलर पकड़ी। मैंने वहीं साहब को बताया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए थाने में लिखित शिकायत दी है। इकबाल का आरोप है कि जब उन्होंने आरआई साहब से शिकायत की तो उन्हें शांत बैठने को कहा गया। काम भी नहीं हुआ। अब उन्होंने महाराजपुर थाने में आवेदन देकर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।,वही आर आई जिसके चेंबर मे घटना हुई वह घटना के बाद चुप्पी साधकर भाग खडे हुये ,घटना के बाद पुलिस जांच कर रही है ।0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी ब्लाइंड मर्डर केस: पत्नी और प्रेमी की साजिश से पति की हत्या की
Rewari, Haryana:रेवाड़ी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कसौला थाना पुलिस ने सुलझाई युवक के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पति की हत्या की खौफनाक साजिश में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और शव को नहर में फेंक दिया गया। गुमशुदगी से शुरू हुई तफ्तीश, नहर में शव मिलने के बाद हत्या के सनसनीखेज खुलासे तक पहुँची पुलिस। आरोपियों में पति की हत्या में शामिल पत्नी और एक अन्य आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि पत्नी के प्रेमी और अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और तलाश जारी है।0
0
Report
राबड़ी आवास खाली: राजद समर्थक भावुक, तेजस्वी का मुख्यमंत्री सपना चर्चा में
Patna, Bihar:स्टोरी राबड़ी आवास हुआ वीरान, भावुक हुए राजद कार्यकर्ता पटना करीब दो दशक तक बिहार की राजनीति का बड़ा केंद्र रहा 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास अब पूरी तरह खाली हो चुका है। कभी सुबह से शाम तक जहां नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ लगी रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है। आवास खाली होने के बाद राजद समर्थक भावुक नजर आए। फतुहा से पहुंचे एक कार्यकर्ता ने आवास की मिट्टी अपने साथ ले गए और फूट फूट कर रोते नजर आए। प्रदीप आंबेडकर, राजद कार्यकर्ता प्रदीप आंबेडकर ने आवास की चौखट को प्रणाम किया और परिसर की मिट्टी अपने साथ ले गए। उनका कहना है कि वे इस मिट्टी की पूजा करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव को सरकार ने घर से बाहर कर दिया। साथ ही दावा किया कि चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, तेजस्वी यादव एक दिन बिहार के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे。 प्रदीप आंबेडकर, राजद कार्यकर्ता 10 सर्कुलर रोड का यह आवास सिर्फ एक सरकारी बंगला नहीं, बल्कि वर्षों तक बिहार की राजनीति का अहम केंद्र रहा। अब इस आवास के खाली होने के साथ एक राजनीतिक दौर का भी अंत माना जा रहा है। हालांकि इस बदलाव ने राजद समर्थकों को भावुक जरूर कर दिया है।0
0
Report
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने त्रिवेणीगंज जमीन विवाद में SIT जांच की मांग की
Bihar:दरअसल त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया वार्ड-12 में 20 जून को जमीनी विवाद में दो पक्षो के बीच मारपीट हुई थी. इस घटना में एक शख्स रोशन कुमार पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज लक्ष्मीनिया गांव पहुंचे. जहां उन्होंने मृतक रौशन कुमार के घर पहुंच कर उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला केवल जमीन विवाद का नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या का प्रतीत होता है। कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उन्होंने डीआईजी से बात की है। वहीं सांसद पप्पू यादव ने कहा कि घटनास्थल से महज सौ मीटर की दूरी पर एनडीए के सांसद दिलेश्वर कामायत का आवास है। इसके बाबजूद अपराधी बेलगाम होकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. जो सूबे में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतक रौशन कुमार प्रजापति समाज के होनहार और समाजिक युवा थे. कहा कि पूरा प्रजापति समाज एनडीए का समर्थक माना जाता है। इसके बावजूद महज सौ मीटर दुरी पर सांसद दिलेश्वर कामत का घर होने के बाबजूद भी सांसद दिलेश्वर कामत पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचे। कहा कि यह बेहद गन्दी राजनीति है. इस दौरान पप्पू यादव ने CM सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे स्वयं को कुशवाहा समाज का नेता बताते हैं। लेकिन उनके शासनकाल में कुशवाहा समाज के कई लोगों की हत्या हो चुकी है। उन्होंने कहा दिल्ली में भी कुशवाहा समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भी एनडीए की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में जातीय उन्माद का माहौल बनाया जा रहा है और कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव ने रोशन कुमार पंडित हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए सुपौल पुलिस से एसआईटी गठित करने और स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
