465697
सारंगपुर में शासकीय हाई स्कूल सुस्याहेडी में शिक्षक लक्ष्मी नारायण चौहान सेवानिवृत्त
Sarangpur, Madhya Pradesh:शासकीय हाई स्कूल सुस्याहेडी में शिक्षक लक्ष्मी नारायण चौहान ने अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी। राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, सांसद रोडमल नागर, अमरसिंह यादव, हजारीलाल दांगी, और मोहन शर्मा ने रामलला की तस्वीर भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह में सैकड़ों लोगों ने शिक्षक लक्ष्मी नारायण चौहान को सम्मानित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऑपरेशन त्रिनेत्र: 25 हजार रुपये इनामी आरोपी गिरफ्तार, 3 साल से फरार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में छोटीसादड़ी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी अपने गांव जलोदिया केलूखेड़ा में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राकेश जाट निवासी जलोदिया केलूखेड़ा, थाना छोटीसादड़ी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को जान से मारने की धमकी दी, जिस पर उसे बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी से एनडीपीएस एक्ट के महत्वपूर्ण प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।0
0
Report
फॉरच्यूनर की टक्कर से ऑटो चालक गोपाल की मौत, चिड़ावा में दर्दनाक हादसा
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं\nलाखू बस स्टैंड के पास दर्दनाक सड़क हादसा\nफॉरच्यूनर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत\nगुर्जर की ढाणी अडूका निवासी था ऑटो चालक गोपाल\nपुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा, परिजनों को सौंपा\n\nझुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के लाखू बस स्टैंड स्थित पटवार घर के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा फॉरच्यूनर कार और ऑटो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो कई बार पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को चिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक के भतीजे अजीत सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी अडूका ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार सुबह गोपाल अपनी पुत्री ज्योति को लाखू स्थित स्कूल छोड़कर ऑटो से वापस चिड़ावा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान चिड़ावा की ओर से आ रही फॉरच्यूनर कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। रिपोर्ट के अनुसार फ forg लेकर, फॉरच्यूनर कार तेज गति और लापरवाही से चल रही थी। टक्कर लगते ही ऑटो कई बार पलट गया। जिससे गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर से अत्यधिक खून निकलने लगा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों ने तत्काल घायल गोपाल को चिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीषण टक्कर में ऑटो और फॉरच्यूनर दोनों वाहन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। जहां परिजनों के बयान दर्ज किए गए। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमैटम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि फॉरच्यूनर चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो को टक्कर मारी। जिससे गोपाल की मृत्यु हो गई। परिजनों ने संबंधित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस फॉरच्यूनर चालक की भूमिका की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।0
0
Report
चूरू रेलवे प्लेटफार्म पर बैग चोरी, संदिग्ध पकड़ा गया
Churu, Rajasthan:रेलवे प्लेटफार्म पर यात्री सुरक्षा भगवान भरोसे, प्लेटफार्म से पार हुआ यात्री का बैग। चूरू रेलवे स्टेशन से दिल्ली जा रहे एक यात्री का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है, जहाँ घटना के बाद प्लेटफार्म पर हड़कम्प मच गया और पीड़ित ने एक संदिग्ध को पकड़कर जीआरपी थाना चौकी के सुपुर्द कर दिया। फतेहपुर निवासी पीड़ित किशोर शर्मा की रिपोर्ट पर जीआरपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी। फतेहपुर शेखावाटी निवासी पीड़ित किशोर शर्मा ने बताया कि फतेहपुर से वह चूरू आया था और चूरू रेलवे स्टेशन से वह दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहा था कि तभी प्लेटफार्म संख्या एक पर वह ट्रेन का इंतजार कर रहा था और बैग पास में रखा था, उसके आस-पास एक से दो युवक काफी देर से घूम रहे थे और पलक झपकते ही उसे चकमा देकर उसका बैग प्लेटफार्म संख्या 1 से चुराकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि दिल्ली वह अपने कैमरों की सर्विस करवाने जा रहा था, बैग में करीब ढाई से तीन लाख रुपए कीमत का कैमरा और जरूरी कागजात, कपड़े और कुछ नगदी रखी थी। पीड़ित ने वारदात के तुरंत बाद वहां से भाग रहे एक संदिग्ध को पकड़कर जीआरपी के हवाले किया और उसने बताया कि उक्त युवक भी बैग चोर का साथी हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार आज शाम इस्तीफा देंगे
Patna, Bihar:बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार देंगे इस्तीफा विधान परिषद से देंगे इस्तीफा देवेश कुमार 17 मार्च 2027 तक है देवेश कुमार की सदस्यता मंत्री दीपक प्रकाश को एमएलसी बनने के लिए लिया गया निर्णय किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश आज शाम देवेश कुमार देंगे अपना इस्तीफा0
0
Report
चरखी दादरी की सीमा सांगवान ने कॉमनवेल्थ 2026 में कांस्य पदक जीता
Charkhi, Haryana:चरखी दादरी की बेटी सीमा सांगवान ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम 2026 में जीता कांस्य पदक हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव चरखी की होनहार बेटी सीमा सांगवान ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर भारत, हरियाणा और चरखी दादरी का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया। सीमा ने अपने तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पूरे गांव में जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सीमा के पिता सत्य सांगवान ने भावुक होकर कहा कि वर्ष 2009 में सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने बेटी में खेल के प्रति प्रतिभा देखी और उसे डिस्कस थ्रो के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सीमा जूनियर स्तर पर कतर और चीन में स्वर्ण पदक जीत चुकी है और अब कॉमनवेल्थ गेम में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र,प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा, "मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। माता कैलाश देवी ने कहा कि सीमा पढ़ाई में भी अव्वल रही और खेल में भी परिवार व गांव का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग लगातार घर पहुंचकर शुभकामनाएं दे रहे हैं सीमा के भाई जतिन सांगवान ने कहा, "आज स्कूल हो या गांव की गलियां, मेरी पहचान मेरी बहन सीमा सांगवान की उपलब्धि से है"0
0
Report
नोएडा सेक्टर 150 में 12 अधिकारियों पर कार्रवाई, गड्ढे-रोड लाइट मामला
Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर 150 में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में कार्यवाही प्राधिकरण के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों पर गिरी गाज बेसमेंट के गड्ढे में पानी भरने, रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड ना लगाने, रोड की स्ट्रीट लाइटें बंद होने के आरोप में कार्यवाही प्राधिकरण के विधुत यांत्रिक विभाग, नोएडा प्राधिकरण के ट्रेफिक सेल और सिविल वर्क के लिए वर्ग सर्कल के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही तीनो विभाग के सुपरवाइजर और JE लेवल के कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई मैनेजर लेवल के अधिकारियों पर कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखा गया सेक्टर 150 के लोगो द्वारा हादसे से पहले उचित कदम उठाने के लिए इन सभी से लिखित शिकायत की थी प्राधिकरण की जांच में लिखित शिकायत पर कार्यवाही नहीं करने के दोषी पाए गए अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई0
0
Report
Advertisement
झारखंड में जेपीएससी विरोधी आंदोलन जारी, राजनीतिक दलों ने सरकार पर चुनावी दबाव डाला
Ranchi, Jharkhand:झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन,jssc सीजीएल सहित तमाम प्रतियोगी परीक्षा में हुई अनियमितता के विरोध में झारखंड के छात्र जयपाल सिंह स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर हैं।एक तरफ जहां मामले को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मामले को लेकर राजनीति भी जारी है भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी रांची में हो रहे स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने आरोप लगाया है कि एक तरफ राज्य भर के छात्र सड़कों पर है वहीं दूसरी तरफ सरकार उन्हें नजरअंदाज कर रही है। बीजेपी ने झारखंड सरकार से यह मांग की है कि मामले पर हस्तक्षेप कर आंदोलन कर रहे छात्रों से वार्ता करें नहीं तो ऐसा ना हो कि हेमंत सरकार के अंत की शुरुआत हो जाए। आंदोलन कर रहे छात्रों से झारखंड मुक्ति मोर्चा की अपील पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने की अपील जांच में करें सहयोग सरकार जेपीएससी मामले में पूरे तह तक जाएगी.. हमारी सरकार और पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है हम इनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे.. CID जांच पर रखे भरोसा किसी के बहकावे में ना आए छात्र राजनीति का शिकार ना बने । खुद झामुमो यह चाहता है कि इस मामले से जुड़े जो भी लोग दोषी हैं उन पर सरकार कार्रवाई सुनिश्चित करें ।। इधर कांग्रेस ने इस पूरे मसले पर भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथी लिया है।जेपीएससी के सवाल पर भाजपा राजनीति कर रही है.. भाजपा को छात्रों के सेंटीमेंट से कोई लेना-देना नहीं यह लोग नीट पेपर लीक मामले पर खामोश थे और अब जेपीएससी के सवाल पर आंदोलन कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी झारखंड के छात्रों के साथ खड़ी है.. हम लोग चाहते हैं कि छात्रों का यह आंदोलन जल्द से जल्द खत्म हो सरकार से गुजारिश है कि सरकार इस मामले में पहल करें छात्रों से संवाद करने के लिए सरकार अपना एक डेलिगेशन भेजें राजेश कच्छप सरकार और छात्रों के बीच सेतू का काम करेंगे ।0
0
Report
राम मंदिर दान मुद्दे पर केशव प्रसाद मौर्या का बयान; पेपर लीक बिल पास
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (UP): Keshav Prasad Maurya (Deputy Chief Minister, BJP) On RAM Temple Donation Issue/ Anti-paper Leak Bill Passed In Parliament/ Legal Protection To 'vande Mataram कांग्रेस और सपा रामविरोधी सनातन विरोधी है सत्ता मे रहते पहले भी इन्होने इस बात को किया था आज जो उन्होंने किया है वो बेहद घृणित है वो सभी राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा घटिया काम किया है अयोध्या में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी थी उसके आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है लेकिन इस पर राजनीतिक करने वाले राजनीतिक दल अब जो कर रहे हैं वो बेहद घृणित है0
0
Report
बावली में डूबकर 7 साल के साहिल की मौत, दो बच्चे गंभीर
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:बावली में नहाने गए 3 में से 2 बच्चे पानी में डूबे, 7 वर्षीय साहिल की मौत, 1 की हालत गंभीर, पानी में डूबता देखकर 1 बच्चा ने ग्रामीणों को आवाज देकर बुलाया, आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बावली में लगाई छलांग, पानी में डूब रहे दोनों बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचे, अस्पताल में डॉक्टरों ने 7 वर्षीय साहिल को मृत घोषित, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा, पत्थलगांव थाने के दर्रापारा की घटना।0
0
Report
Advertisement
रायसेन में शराब दुकान के पास नशे में पुलिसकर्मी पर गंभीर जांच की मांग
Raisen, Madhya Pradesh:एक तरफ मध्य प्रदेश पुलिस प्रदेशभर में "नशे से दूरी" का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर रायसेन से सामने आया एक वायरल वीडियो उसी अभियान पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है.... सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर शराब के नशे में शराब दुकान के पास सड़क किनारे दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि नशे की हालत में उसने सार्वजनिक स्थान पर अनुचित हरकतें कीं और करीब आधे घंटे तक वहां हंगामा होता रहा। यह भी दावा किया जा रहा है कि घटना रायसेन कोतवाली से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित शराब दुकान के पास की है.... स्थानीय लोगों के अनुसार, वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान ओ.पी. बरखड़े के रूप में की जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि और पूरे मामले की जांच अभी बाकी है... यदि वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि पुलिस की छवि और अनुशासन से जुड़ा गंभीर प्रश्न बन जाता है। अब देखना होगा कि रायसेन पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या यह घटना विभागीय जांच के दायरे में लाई जाती है।0
0
Report
नालंदा के नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में कूड़े का अंबार
Pariaunna, Bihar:बिहार शरीफ नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर निगम के अस्थायी, अनुबंध, दैनिक वेतनभोगी और आउटसोर्स सफाई कर्मी लगातार दूसरे दिन भी राजव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। हड़ताल के कारण शहर में सफाई कार्य पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे कई इलाकों में कूड़े का अंबार लगने लगा है। सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सफाई कर्मी तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सभी अस्थायी सफाई कर्मियों को स्थायी किया जाए, नगर निगम में ठेका प्रथा पूरी तरह समाप्त की जाए और "समान काम के लिए समान वेतन" का नियम तत्काल लागू किया जाए। हड़ताली सफाई कर्मियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पिछली बार हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सरकार ने मांगें पूरी करने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करवाई थी, लेकिन आज तक कोई वादा पूरा नहीं किया। सरकार नगर निगम के सफाई कर्मियों के साथ अन्याय कर रही है। पिछली बार भी सिर्फ आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस बार आर-पार की लड़ाई है। जब तक हमारी तीनों मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हम शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इधर हड़ताल लंबी खिंचने से शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट गहरा गया है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने लगे हैं。0
0
Report
जहानाबाद में मानसून बेरुखा, किसानों की धान रोपाई और सिंचाई संकट
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में मानसून की बेरुखी से किसान काफी परेशान हैं। उन्हें अपनी फसलों की सिंचाई की चिंता सता रही है। कुछ किसान बारिश के इंतजार में वे धान की फसल रोपाई नहीं कर सके हैं और जो कर चुके हैं वो सिंचाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगा रहे हैं। जैसे-तैसे मोटर पम्प से सिंचाई कर रहे हैं लेकिन इससे उनकी लागत बढ़ रही है। पर्याप्त सिंचाई न होने से बोई गई फसल भी अब सूखने लगी है और खेतों में दरार पड़ने लगे है। नदी नाले सुख गए है। किसानों ने बताया कि किसी तरह करके कुछ धान की रोपाई भी किये लेकिन बारिश के अभाव में फसल सूखने लगे है खेतों में दरार पड़ गए है। जो कुछ भी पूंजी थी वह फसल में लगा दिए है। अब भगवान भरोसे है। किसानों ने बताया कि जुलाई का माह बीत गया। लेकिन छिटपुट बारिश को छोड़कर अभी तक झमाझम बारिश का इंतजार सभी को है। खासकर किसान तो और भी ज्यादा चिंतित हैं। जो किसान धान की रोपाई कर चुके हैं वे फसल की सिंचाई करते-करते परेशान हैं। तेज धूप में खेत में पानी भरा रहने से धान की फसल सड़कर खराब न हो जाए इसको लेकर भी किसान चिंतित हैं। मौसम वैज्ञानिकों की भविष्य वाणियां भी इस बार सटीक नहीं बैठ रही हैं। किसानों ने बताया कि बारिश न होने से इस बार धान की रोपाई पूरी नही हो सकी है। कुछ लोग हिम्मत जुटाकर मोटर पम्प से सिंचाई कर रोपाई की भी की पर वह भी अब सूखने लगे है। खोते में दरार पड़ने लगी है। हालांकि किसान अभी भी भगवान इंद्र पर उम्मीद लगाए बैठे है और आसमान के ऊपर टकटकी लगाते रहते है। इधर इस मामले में जिले की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करते हुए जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में फिलहाल निर्धारित लक्ष्य का मात्र 41 प्रतिशत धान आच्छादन ही हो सका है। जहानाबाद में 15 से 20 अगस्त तक धान की रोपाई का उपयुक्त समय माना जाता है।कृषि विभाग को उम्मीद है कि अगस्त महीने में अच्छी बारिश होगी, जिससे आच्छादन के प्रतिशत में तेजी से सुधार आएगा और लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सरकार का ड्रग माफिया पर जीरो टॉलरेंस: 10 बड़े केस हर जिले में
Jaipur, Rajasthan:ड्रग माफिया पर सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ प्लान。 हर जिले में 10 बड़े ड्रग केस होंगे चिन्हित。 5 कुख्यात ड्रग माफिया होंगे टार्गेट पर。 ड्रग माफिया की संपत्ति जब्ती की होगी कार्रवाई。 सभी थानों में एक साथ जब्त ड्रग्स होंगे नष्ट。 ‘डिटेक्ट–डिसरप्ट–डेस्ट्रॉय’ फॉर्मूले पर होगा एक्शन。 मजबूत चार्जशीट, प्रभावी पैरवी से दोषियों को सजा दिलाने के निर्देश。 3 या ज्यादा मामलों वाले आरोपियों के केस जल्द निपटाने के निर्देश。0
0
Report
हिमाचल पुलिस ने गोपी जैक्स पर FIR दर्ज की; दीपिका ठाकुर के आरोप सामने
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की महिला कांस्टेबल और हार्मनी ऑफ पाइंस की गायिका दीपिका ठाकुर की शिकायत पर स्थानीय गायक गोपी जैक्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दीपिका ठाकुर ने आरोप लगाया था कि एक प्रेस वार्ता के दौरान गोपी जैक्स ने उनके बारे में सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। दीपिका ठाकुर का कहना है कि उनकी गोपी जैक्स से पहले कभी कोई मुलाकात या व्यक्तिगत विवाद नहीं रहा। इसके बावजूद प्रेस वार्ता में उनके संबंध में कथित तौर पर अभद्र टिप्पणियां की गईं, जिनका सोशल मीडिया पर भी व्यापक प्रसारण हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि इन टिप्पणियों से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और आत्मसम्मान को गहरी चोट पहुंची है। शिकायत में उन्होंने कहा था कि घटना के बाद वह मानसिक तनाव और सदमे से गुजर रही हैं। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच, कानूनी कार्रवाई और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सार्वजनिक माफी की मांग की थी। इस मामले में जिला शिमला SSP गौरव सिंह ने बताया कि 31 जुलाई 2026 को महिला पुलिस थाना, बीसीएस में दीपिका ठाकुर की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रेस वार्ता के दौरान गोपी जैक्स ने उनके शारीरिक बनावट और वजन को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी की, जिससे उनकी गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। पुलिस के अनुसार शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर गोपी जैक्स के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा मामले की निष्पक्ष और विधिसम्मत जांच शुरू कर दी गई है.0
0
Report
भीषण गर्मी में 10 किमी कनक दंडवत यात्रा: आस्था ने नया सबक दिया
Jaisalmer, Rajasthan:अमन-चैन और अच्छी बारिश की कामना को लेकर 10 किमी कनक दंडवत यात्रा भीषण गर्मी में भादरिया फांटे से शक्तिपीठ भादरिया धाम तक दंडवत करते पहुंचे श्रद्धालु, भादरिया महाराज की समाधि व राय माता मंदिर में की पूजा-अर्चना आस्था, श्रद्धा और संकल्प का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए फलोदी जिले के बाप गांव निवासी भवानी शंकर जोशी ने देश में अमन-चैन, सुख-समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की कामना को लेकर करीब 10 किलोमीटर लंबी कनक दंडवत यात्रा पूरी की। भीषण गर्मी के बीच उन्होंने भादरिया फांटे से शक्तिपीठ भादरिया धाम तक लगातार दंडवत करते हुए अपनी यात्रा पूरी की। उनके इस कठिन धार्मिक संकल्प को देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं राहगीर भी रुकते रहे और उनकी आस्था की सराहना करते नजर आए। भवानी शंकर जोशी ने बताया कि देश में शांति, भाईचारा, समृद्धि तथा समय पर अच्छी बारिश की कामना को लेकर उन्होंने यह धार्मिक संकल्प लिया था। यात्रा के दौरान वे लगातार ईश्वर का स्मरण करते हुए आगे बढ़ते रहे। भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपना संकल्प नहीं छोड़ा और पूरे धैर्य व श्रद्धा के साथ भादरिया धाम पहुंचे। शक्तिपीठ भादरिया धाम पहुंचने पर उन्होंने संत शिरोमणि भादरिया महाराज की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा राय माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और अच्छी वर्षा की प्रार्थना की। उन्होंने क्षेत्र में हरियाली, किसानों की खुशहाली और समाज में सद्भाव बनाए रखने की भी कामना की। यात्रा के दौरान साथ रहे विजय पालीवाल ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर शक्तिपीठ भादरिया धाम में राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पदयात्रा, दंडवत यात्रा तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। भवानी शंकर जोशी की 10 किलोमीटर लंबी कनक दंडवत यात्रा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने बताया कि भादरिया धाम वर्षों से आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भादरिया महाराज की समाधि एवं राय माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। भवानी शंकर जोशी की कठिन तपस्या, अटूट श्रद्धा और राष्ट्रहित की भावना से किए गए इस धार्मिक संकल्प की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। श्रद्धालुओं ने इसे समाज में सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक चेतना और जनकल्याण का संदेश देने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया。0
0
Report
Advertisement
