465697
राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने मां आशापुरी के दर्शन कर किया पूजा-अर्चना
Sarangpur, Madhya Pradesh:राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा रविवार को परिवार के साथ पढ़ाना स्थित प्रसिद्ध मां आशापुरी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां आशापुरी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी पंडित हरिप्रसाद शर्मा ने पूजा करवाई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को मंदिर के इतिहास और निर्माण के बारे में बताया। SP ने बुनकरों से भी चर्चा की और चादर खरीदी। मां आशापुरी मित्र मंडल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं के सिंघाना में बहन के देवर समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के सिंघाना से बड़ी खबर बहन के देवर से दोस्तों के साथ मिलकर की मारपीट साइड नहीं देने की बात पर हुआ था विवाद बोलेरो आगे लगाकर रास्ता रोक किया हमला लाठी-डंडों से हमला कर दो युवकों को किया घायल सिंघाना पुलिस ने हरियाणा-राजस्थान के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना पुलिस ने बहन के देवर के साथ रास्ते में रोककर मारपीट करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। जिसमें आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर युवक को घायल कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के निजामपुर थाना क्षेत्र के मुसनोता गांव निवासी 20 वर्षीय अमित कुमार, 24 वर्षीय इंद्राज, 21 वर्षीय हेमंत और 26 वर्षीय थावरमल शामिल हैं। वहीं पांचवां एवं मुख्य आरोपी 22 वर्षीय जितेंद्र सिंह निवासी बेसरड़ा थाना सिंघाना है। सभी आरोपियों को सिंघाना थाने में दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 126(2) और 189(2) के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार 14 जून को डूमोली खुर्द निवासी पवन कुमार अपने साथी धर्मेंद्र और टिंकू के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था। भोदन बस स्टैंड के पास बोलेरो सवार युवकों ने उनकी बाइक के आगे गाड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद जितेंद्र और उसके साथियों ने एकराय होकर लाठी-डंडों से पवन और धर्मेंद्र के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान टिंकू मौके से भाग निकला और आरोपियों की फोटो अपने मोबाइल में कैद कर ली। जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि घटना वाले दिन सड़क पर साइड देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जितेंद्र अपने दोस्तों के साथ डूमोली खुर्द स्थित अपनी बहन से मिलने जा रहा था। आरोप है कि आगे चल रहे पवन ने साइड नहीं दी। जिससे विवाद बढ़ गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित पवन, मुख्य आरोपी जितेंद्र की बहन के परिवार में देवर लगता है। इसी विवाद के बाद जितेंद्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पवन और उसके साथी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है。0
0
Report
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर गोलीबारी, तीन घायल
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर अचानक चली गोली से सनसनी फैल गयी. ड्यूटी पर तैनात सिपाही के हाथ से गिरी कार्बाइन, हुई एक्सीडेंटल फायरिंग. गोली चलने की इस घटना में 3 लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती. जमीन पर गोली लगने से उड़कर लगी गिट्टी-पत्थर, छर्रों से लोग हुए जख्मी. बाबा विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4B पर हुआ हादसा, मौके पर पुलिस तैनात.0
0
Report
यूपी के महराजगंज में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस शुरू
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इसी के तहत महराजगंज जनपद में भी सड़क और सार्वजनिक जगहों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन नगर पालिका और पुलिस बल के संयुक्त टीमों द्वारा एक अभियान चलाकर सड़क और सार्वजनिक जगहों पर अवैध झुग्गी झोपड़ी,स्टाल बोर्ड बैनर दुकानें लगाने वालो के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ की कार्यवाही की गई । नौतनवा नगर में एसडीएम नवीन कुमार के नेतृत्व में नौतनवा अधिशासी अधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की गई तो वहीं कई लोगों को अतिक्रमण हटाने को लेकर चेतावनी भी दी गई । एसडीएम नवीन कुमार ने बताया नौतनवा में सड़क और सार्वजनिक जगहों पर अवैध अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी जिससे कहीं ना कहीं जन सामान्य को असुविधा का सामना करना पड़ता था जाम जैसी समस्या देखने को मिलती थी । बड़ी गाड़ियों का आवागमन नहीं हो पा रहा था इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा थानाध्यक्ष और नौतनवा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के साथ लोगों से अपील की जा रही है कि जिन लोगों के द्वारा भी अवैध रूप से सार्वजनिक जगह पर अतिक्रमण किए गए हैं वह लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा ले अन्यथा उनके खिलाफ विधि कानूनी कार्यवाही की जाएगी । अतिक्रमण हटाने में अगर लोगों का सहयोग नहीं मिलता है तो उनके खिलाफ आने वाले दिनों में बुलडोजर की कार्यवाही भी की जाएगी ।0
0
Report
Advertisement
PM मोदी के राजस्थान दौरे में 1.06 लाख करोड़ के विकास उद्घाटन
Jodhpur, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वे जोधपुर और बालोतरा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का संबंध पेट्रोकेमिकल्स, रेलवे, सड़क, शहरी परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा, विद्युत पारेषण और नागरिक उड्डयन जैसे अहम क्षेत्रों से है। प्रधानमंत्री सुबह जोधपुर में नए हवाई अड्डा टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे तथा संशोधित उड़ान (UDAN) योजना का शुभारंभ करेंगे। 480 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नया टर्मिनल प्रतिवर्ष 20 लाख यात्रियों की क्षमता वाला है और आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसके बाद प्रधानमंत्री बालोतरा जिले के पचपदरा पहुंचकर 79,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित भारत के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 9 एमएमटीपीए क्षमता वाली यह परियोजना देश की ऊर्जा सुरक्षा, पेट्रोकेमिकल उत्पादन और औद्योगिक विकास को नई गति देगी। प्रधानमंत्री इस दौरान 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही चूरू क्षेत्र की रेल दोहरीकरण परियोजनाओं, जोधपुर रिंग रोड के खंड-2, बीकानेर की सौर ऊर्जा परियोजनाओं तथा बिजली पारेषण से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित करीब 54 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बालोतरा में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे。0
0
Report
अयोध्या चंदा चोरी: अविनाश शुक्ला ने पैसा छुपाने की जगह बताई
Noida, Uttar Pradesh:सूत्रों के अनुसार अयोध्या में अविनाश शुक्ला ने चंदा चोरी मामले को लेकर पुलिस को बताया कि पहले पैसा टिन्नू यादव के अयोध्या में बनाये हुए हॉस्टल के फर्स्ट फ्लोर पर छुपाया जाता था क्योंकि फर्स्ट फ्लोर पर किसी को भी जाने की मनाही थी ऐसे में वहां पर पैसा सुरक्षित रहता था लेकिन जब बाद में फर्स्ट फ्लोर पर गर्ल्स हॉस्टल बन गया उसके बाद पैसा ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी उसको दी गई वाक थ्रू टिन्नू यादव के hostel से0
0
Report
टिहरी: पूर्व विधायक ने आयुष अस्पताल को लेकर शिफ्टिंग की साजिश का आरोप
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी के पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने लामरीधार में स्वीकृत 50 बेड के आयुष अस्पताल निर्माण कार्य को अधर में लटकाने का आरोप लगाया है,नेगी ने कहा स्वीकृति और पर्याप्त जगह होने के बावजूद भी अस्पताल को साजिश के तहत शिफ्ट किए जाने का रचा जा रहा षड्यंत्र,नेगी ने कहा विभागीय अधिकारियों द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है जिसकी शिकायत स्थानीय जनता ने प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के दौरान भी की थी और वो जल्द इस मामले में सीएम से मुलाकात करेंगे और पूरी स्थिति स्पष्ट करेंगे।0
0
Report
Advertisement
सनातन बोर्ड के गठन से मंदिरों में चंदा चोरी रुकेगी, महाराज बोले
Mathura, Uttar Pradesh:सनातन बोर्ड के गठन से ही रुकेगी मंदिरों में 'चंदा चोरी', सरकार मुक्त हों सभी देवस्थान: देवकीनंदन महाराज मथुरा। प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने राम मंदिर ट्रस्ट और देश के अन्य बड़े मंदिरों की व्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर परिसर में जो भी 'घृणित कार्य' या वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं, उससे देश के 100 करोड़ हिंदुओं और सनातनियों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। इस मामले में अपराधियों को कानूनी सजा तो मिलेगी ही, लेकिन वे 'दैवीय न्याय' के प्रकोप से भी नहीं बच पाएंगे।0
0
Report
बिदुपुर में Toto चोरी के आरोप पर युवक पिटाई के बाद मौत, जांच जारी
Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां टोटो चोरी के आरोप में एक युवक की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गई। आरोप है कि पिटाई के बाद युवक को उसके घर छोड़ दिया गया, जहां करीब आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस और एफएसएल की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के खपुरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, गांव के युवक सन्नी पर टोटो चोरी का आरोप लगाया गया। आरोप है कि इसी आरोप में कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल सन्नी को आरोपी उसके घर छोड़कर चले गए। परिजनों का कहना है कि घर पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद सन्नी की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत पिटाई से हुई या इसके पीछे कोई और वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा。0
0
Report
पटना मेट्रो: आयकर गोलंबर से जू गेट-1 तक बेली रोड चौड़ाई बढ़ेगी, दो वर्ष
Patna, Bihar:पटना मेट्रो परियोजना के तहत आयकर गोलंबर, विकास भवन और पटना जू गेट नंबर-1 के सामने बनने वाले भूमिगत मेट्रो स्टेशन को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग में उच्चस्तरीय बैठक हुई, बैठक में ट्रैफिक पुलिस, जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग, डीटीओ और पटना मेट्रो के अधिकारी मौजूद रहे, इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जू गेट नंबर-1 से आयकर गोलंबर तक बेली रोड की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, ताकि निर्माण कार्य के दौरान भी वाहनों का संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए सड़क किनारे स्थित कई सरकारी भवनों की बाउंड्री वॉल हटाई जाएगी, इनमें विकास भवन, ऑफिसर्स फ्लैट, डायल-112, बिहार रेडियो भवन, विशेश्वरैया भवन, नियोजन भवन और विद्युत भवन शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो स्टेशन और भूमिगत कॉरिडोर के निर्माण में करीब दो वर्ष का समय लग सकता है, इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जाएंगे, वहीं, शनिवार को संबंधित विभागों की संयुक्त टीम पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर अंतिम कार्ययोजना तैयार करेगी, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बड़ी बाधा के समय पर पूरा किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में लवकुश मिश्रा पर बुलडोजर संभव, जुलाई में कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार लवकुश मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. राम मंदिर में 17 हजार की नौकरी करने वाले आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान पर 7 जुलाई को कार्रवाई हो सकती है. अयोध्या विकास प्राधिकरण ने लवकुश मिश्रा के सोहावल तहसील में बन रहे मकान को लेकर नोटिस दिया है ऐसे में 7 जुलाई को बुलडोजर की कार्यवाही हो सकती है0
0
Report
UP NEWS : अज्ञात युवक का शव खाई में मिलने से मचा हड़कंप
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव खाई में पड़ा देखे जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है और क्षेत्र के लोगों से शव की पहचान करा रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं। दरअसल घटना पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के गंगुआपुर गांव के पास बीसलपुर बिलसंडा हाईवे किनारे की है। जहां रवि प्रकाश पुत्र खेमकरन लाल किसान बटाई पर लिए गए खेत को देखने गया था। तभी दुर्गंध आने पर रवि प्रकाश ने रोड किनारे खाई के पास जाकर देखा तो एक युवक का शव पेट के बल पानी में पड़ा था। जिस पर रवि प्रकाश में गौहनिया गांव के प्रधान पति विनोद कुमार राजपूत को बताया। जिस पर विनोद कुमार ने थाना अध्यक्ष जगदीप मलिक बिलसंडा को शव बड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की सूचना फॉरेंसिक टीम को दी। जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रधान पति विनोद कुमार राजपूत का कहना है वह रोड से निकल रहे थे तभी गांव के रवि प्रकाश ने उन्हें बुलाकर खाई में भरे पानी में अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की जानकारी दी। जिस पर प्रधान पति ने बिलसंडा के थानाध्यक्ष जगदीप मलिक के सीयूजी फोन नंबर पर घटना की सूचना दी। थाना ध्यक्ष जगदीश मलिक का कहना है फॉरेंसिक टीम मौके पर आई थी फोटोग्राफी करके गई है। कीड़ों के खाने से शव का चेहरा भी बेकार हो गया है। जिसकी वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। फिलहाल पीएम के लिए शव को भेज दिया गया है।0
0
Report
बागेश्वर पुनर्वास के मकानों में दरार, विस्थापित परिवारों की चिंता बढ़ी
Bageshwar, Uttarakhand:एंकर:बागेश्वर में पिछले साल की आपदा से विस्थापित परिवारों के लिए राहत बनने जा रहे पुनर्वास के मकानों में बारिश के बाद दरारें आने से नया विवाद खड़ा हो गया है। भारी बारिश के बाद निर्माणाधीन चार मकानों की दीवारों और लिंटल में दरारें दिखाई दीं, जिससे लाभार्थियों में दहशत फैल गई है।बीते एक वर्ष से स्कूल भवन में रह रहे प्रभावित परिवार जल्द अपने नए घरों में शिफ्ट होने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बारिश के बाद मकानों में आई दरारों ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। सरकार की पुनर्वाश योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 4.25 लाख रुपये की सहायता से मकान बनाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए विशेषज्ञों की टीम से जांच के आदेश दिए हैं। भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रारंभिक सर्वे में भूमि सुरक्षित पाई गई थी, जबकि जिलाधिकारी ने कहा कि तकनीकी परीक्षण के बाद ही भूमि का चयन किया गया था। अब विशेषज्ञ टीम दरारों के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई तय करेगी।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड: मदरसा बोर्ड खत्म, नई शिक्षा मॉडल से बदलेगा शिक्षा ढांचा
Noida, Uttar Pradesh:Udhamsinghnagar (Uttarakhand): Uttarakhand Government’s decision to abolish the Madarsa Board and introduce a new education model. ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड | उत्तराखंड मदرसा शिक्षा बोर्ड को खत्म किए जाने पर, स्थानीय निवासी शकूर रहमान कहते हैं, "उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का यह ऐतिहासिक फ़ैसला अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं के लिए बहुत फ़ायदेमंद साबित होगा। जब ये युवा अपनी पढ़ाई पूरी करके दुनिया में कदम रखेंगे, तो उन्हें न सिर्फ दीनी तालीम (इस्लामिक धार्मिक शिक्षा) बल्कि दुनियावी तालीम (व्यावहारिक या आधुनिक शिक्षा) भी मिलेगी। इससे वे अलग-अलग तरह से देश की सेवा कर सकेंगे... मेरा मानना है कि इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।"0
0
Report
बागेश्वर में मानसून के बीच DM ने जलभराव से निपटने की तैयारी का निरीक्षण किया
Bageshwar, Uttarakhand:एंकर:बागेश्वर में मानसून के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संभावित जलभराव और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए डीएम अपूर्वा पाण्डे ने नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने निर्माणाधीन कुंती नाला, ढुंगाड़ नाला और कंट्रीवाइड स्कूल के समीप स्थित कलमठ का निरीक्षण किया।0
0
Report
राया कोतवाली इलाके के मदैम गांव में दबंगों का उत्पात
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा ब्रेकिंग राया कोतवाली इलाके के मदैम गांव में दबंगों का उत्पात बीच सड़क 4 दबंगों ने की जमकर मारपीट घर पर किया पथराव, मची चीख-पुकार , सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार, मामूली कहासुनी को लेकर पड़ोसियों में हुआ था झगड़ा, दबंग पक्ष का कहर देख दंग रह गए राहगीर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस ने 4 लोगों को लिया हिरासत में , घटना की जांच कर रही है पुलिस,0
0
Report
Advertisement
