Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raisen464551

बरेली शराब दुकान में बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, CCTV में कैद

RKRaj Kishore Soni
Nov 13, 2025 09:01:15
Raisen, Madhya Pradesh
रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र के खरगोन में बुधवार की रात एक शराब दुकान में आग लगाने की कोशिश की गई। बोलेरो सवार बदमाशों ने दुकान पर पेट्रोल फेंक कर आग लगा दी। इस दौरान दुकान के अंदर सो रहा सेल्समैन लपटें देखकर बाहर भागे और अपनी जान बचाई। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इसमें कुछ बदमाश बोलेरो गाड़ी से दुकान पर आते दिखे। उन्होंने बोतल में पेट्रोल भरकर फेंका, जिसके बाद दुकान में आग लग गई। आग लगने के कुछ ही सेकेंड में वे गाड़ी से फरार हो गए।दो सेल्समैन ने भागकर बचाई जान जब दुकान में आग लगाई गई उस वक्त दो सेल्समैन अंदर सो रहे थे। आग की लपटे देख उन्होंने तुरंत दरवाजा खोला और बाहर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। शराब दुकान के मैनेजर राजीव रघुवंशी ने बताया कि आगजनी में लगभग 1 से 1.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। नुकसान में कुछ शराब की पेटियां,जरूरी सामान और मोबाइल शामिल हैं। मैनेजर का कहना गई की उनकी दुकान लाइसेंस की है और तय समय पर बंद हो गई थी, लेकिन बदमाशों ने दुकान बंद होने के लगभग एक घंटे बाद यह घटना अंजाम दी। अंदर सो रहे सेल्समैन मनीष कुमार और डब्लू गुप्ता के पास ही जलती हुई पेट्रोल की बोतल फेंकी गई, लेकिन उनका निशाना चूक गया।बरेली थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRAKESH SINGH
Nov 13, 2025 10:29:18
Chapra, Bihar:चपरा में विधानसभा मतगणना की तैयारी पूरी; सुरक्षा के सख्त इंतजाम, 14 नवंबर को होगी मतों की गिनती, गिनती के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं, 10 विधानसभा के 108 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला, तैयारी पूरी। आगामी विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति परिसर में मतगणना केंद्र बनाया गया है, जहाँ जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना अलग-अलग हॉल में की जाएगी। मतगणना 14 नवंबर की सुबह आठ बजे से शुरू होकर अंतिम परिणाम आने तक निरंतर जारी रहेगी। प्रत्येक हॉल में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। हर टेबल पर एक मतगणनाकर्मी, एक सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती से होगी, उसके बाद क्रमवार ईवीएम के मतों की गणना शुरू की जाएगी। प्रत्येक राउंड की गणना पूरी होते ही परिणाम संबंधित आरओ और प्रेक्षक को सौंपा जाएगा। इसके बाद विधानसभावार राउंडवार परिणामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। मतगणना केंद्र में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इनमें उम्मीदवार या उनके अधिकृत गणना एजेंट, पर्यवेक्षक, मतगणनाकर्मी और सहयोगी कर्मचारी शामिल रहेंगे। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई गई है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि मतगणना स्थल पर अफवाह या अवांछित गतिविधि फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कोई ढिलाई नहीं बरती है। मतगणना केंद्र पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। बाहरी सुरक्षा घेरा अर्द्धसैनिक बलों के जिम्मे होगा, जबकि मध्यम घेरा स्थानीय पुलिस की निगरानी में होगा। कुल 700 सुरक्षा जवानों को मतगणना केंद्र और उसके आसपास की सुरक्षा में तैनात किया गया है। मतगणना के दिन सुबह प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच वज्रगृह खोला जाएगा। इसी दौरान संबंधित विधानसभा के आरओ, एआरओ और प्रेक्षक मौजूद रहेंगे। सुरक्षा बलों की निगरानी में तय रूट चार्ट के अनुसार ईवीएम को वज्रगृह से मतगणना हॉल तक पहुंचाया जाएगा। मतगणना पूर्ण होने के बाद सभी ईवीएम को पुनः स्ट्रांग रूम में सील कर सुरक्षित रखा जाएगा। तैयारी का जायजा लेने के लिए डीएम ने बाजार समिति परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतगणना प्रक्रिया कड़ी निगरानी और पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की संभावना न रहे।
0
comment0
Report
Nov 13, 2025 10:28:32
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के देव सदन में जिला कुल्लू भाजपा किसान मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव देष्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। तो वही किसान मोर्चा के द्वारा प्रदेश स्तर पर किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की गई। वही यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश भर में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा हर बूथ में किसान प्रहरी नियुक्त किए जाएंगे और हर बूथ में किसानों की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। पत्रकारों को जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव देष्टा ने बताया कि हर बूथ में 10 किसान प्रहरी की नियुक्ति की जाएगी। यह कार्यक्रम देश से लेकर प्रदेश तक चलाया जा रहा है ताकि बूथ स्तर पर किसानों की समस्याओं का निदान मोर्चा के द्वारा किया जा सके।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Nov 13, 2025 10:27:56
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा - बिहार विधानसभा चुनाव की गिनती के अब कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। उम्मीदवारों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में झारखंड प्रदेश के कांग्रेस सचिव जगदीप भगत ने दावा किया है कि बिहार में राजद और कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। और नीतीश तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वहीं भाजपा ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के कार्यो को देखते हुए जनता ने एक बार फिर उन्हें मौका दिया है। अगर बिहार में वोट चोरी जैसे कोई मामले होते तो तेजस्वी अपनी सरकार बनने का दावा नहीं करते। इन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने केवल बिहार की जनता को भ्रमित करने का कार्य किया। लेकिन जनता समय पर समझ गई और बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनने जा रही है। वहीं झारखंड में हुए उपचुनाव पर भी जीत के अपने-अपने दावे किए गए हैं।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Nov 13, 2025 10:27:25
Baran, Rajasthan:अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद अब निगाहें 14 नवंबर को घोषित होने वाले परिणामों पर टिकी हैं। 11 नवंबर को संपन्न मतदान में 80.21 प्रतिशत बंपर वोटिंग दर्ज की गई है। शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के बाद ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है, जहां चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया गया है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। अंता उपचुनाव में कांग्रेस, ओर भाजपा मुकाबला देखने को मिला है। कुल 15 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो चुका है। मतगणना प्रक्रिया 14 नवंबर को सुबह से शुरू होगी और इसे 20 राउंड में पूरा किया जाएगा। प्रत्येक राउंड के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित रहे। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी, उसके बाद ईवीएम के वोटों की बारी आएगी। तोमर ने बताया कि मतगणना राजकीय पीजी महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित की जाएगी। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निरंतर निगरानी की जा रही है। केंद्रीय पुलिस बल (सीएपीएफ) की टुकड़ियां और स्थानीय पुलिस की भारी संख्या में तैनाती की गई है। तीन लेयर सिक्योरिटी सिस्टम अपनाया गया है, जिसमें बाहरी घेरे में स्थानीय पुलिस, मध्य घेरे में राज्य सशस्त्र बल और आंतरिक घेरे में केंद्रीय बल तैनात हैं। स्ट्रॉंग रूम के प्रवेश द्वार पर डबल लॉक सिस्टम है और चाबियां संबंधित अधिकारियों के पास सुरक्षित हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने खुद कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संतोष जताया। मतगणना हॉल में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड करेंगे। उम्मीदवारों के एजेंटों को भी निगरानी की अनुमति दी जाएगी, लेकिन सख्त नियमों के तहत। अंता उपचुनाव में कुल 2 लाख 28 हजार 264 पंजीकृत मतदाताओं में से 1 लाख 83 हजार 99 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुरुष मतदाताओं की भागीदारी 82.32 प्रतिशत, महिलाओं की 78 प्रतिशत और थर्ड जेंडर की 75 प्रतिशत रही। कुल 268 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई, जिनमें से 15 केंद्रों पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। सर्वाधिक मतदान राजकीय प्राथमिक विद्यालय (राप्रावि) देवपुरा में 95.24 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम राप्रावि सांकली में मात्र 0.14 प्रतिशत। यह उपचुनाव कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। मतदान के दौरान किसी तरह की हिंसा या अनियमितता की शिकायत नहीं आई है। 14 नवंबर को मतगणना के बाद विजेता का ऐलान होगा। निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना स्थल पर मीडिया और पर्यवेक्षकों की टीम भी मौजूद रहेगी। यह उपचुनाव न केवल स्थानीय मुद्दों पर बल्कि राज्य स्तर की राजनीति पर भी असर डालेगा। बाइट -रोहताश सिंह तोमर जिला निर्वाचन अधिकारी बारां WT- राम मेहता
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Nov 13, 2025 10:24:39
Sambalpur, Odisha:୨୦୦୭ ନଭେମ୍ବର ୧୧ ତାରିଖ ର ପାଣି ଆନ୍ଦୋଳନ ଚାଷୀର ରେଖା କୁ ମନେ ପକାଇଲେ ପଶ୍ଚିମ ଓଡିଶା କୃଷକ ସଂଗଠନ ସମିତି| ୨୦୦୭ ମସିହା ନଭେମ୍ବର ୧୧ ତାରିଖ ରେ ଶିଳ୍ପ କମ୍ପାନୀ ଓ କଳକାରଖାନା କୁ ପାଣି ଦେବାକୁ ବିରୋଧ କରି ଦୁର୍ବାର ଆନ୍ଦୋଳନ କରିବା_sହ ଜମାଦାର ପାଳି ଠାରେ ଚାଷୀ ର ରେଖା ଟାଣିଥିଲା ପଶ୍ଚିମ ଓଡିଶା କୃଷକ ସଂଗଠନ ସମିତି | ଯେଉଁଥିପାଇଁ କି ସରକାର ଙ୍କୁ ନଇଁବାକୁ ପଡିଥିଲା| ସେହି ଦିନ କୁ ମନେ ପକାଇ ଆଜି ସ୍ମୃତିଚାରଣ କରାଯାଇଥିଲା| ଦୀର୍ଘ ୧୮ ବର୍ଷ ହେବ ଚାଷୀ ଙ୍କର ସମସ୍ୟା ର ସମାଧାନ ପରିବର୍ତ୍ତେ ଅସୁବିଧା ବୃଦ୍ଧି ପାଇଛି| DLPC ବୈଠକ ଏବେ ଉପ ନିର୍ବାଚନ ପାଇଁ ଘୁଂଚି ଯାଇଛି|ଏଥିରୁ ସ୍ପଷ୍ଟ ହୋଇଛି ଯେ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ହାତରେ କିଛି ନାହ୍ଁ| উପରୁ ଯାହା ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଆସିବ ତାକୁ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ କାର୍ଯ୍ୟ ରେ କରିବ | ଏପଟେ ଚାଷୀ DLPC ବୈଠକ ହୋଇନଥିବା କାରଣରୁ ବହୁ ଅସୁବିଧା ର ସମ୍ମୁଖୀନ ହୋଇଛି| କେବେ ବୈଠକ ହେବ,କେବେ ଟୋକନ ଆସିବ ଓ କେବେ ଚାଷୀ ଧାନ ବିକିବ ବୋଲି ପ୍ରଶ୍ନ କରିଛି|ତା ସହ ପୂର୍ଵ ଭଳି ସମସ୍ତ ଦାୟିତ୍ୱ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ନେଉ ବୋଲି ଚାଷୀ| ତା ସହ ଏବେ ମହାନଦୀ ଜଳ ବିବାଦ କୁ ନିଷ୍ପତି ରାଜ୍ୟ ସରକାର କରିବେ | ତାହାଲେ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ କଣ କରିବ ବୋଲି ପ୍ରଶ୍ନ କରିଛି ଚାଷୀ| ତା ସହ ଏବେ ମହାନଦୀ ଜଳ ବିବାଦ କୁ ସମାଧାନ କରିବାର ପ୍ରକୃଷ୍ଟ ସମୟ, କେନ୍ଦ୍ର ଓ ଛତିଶଗଡ ଏବଂ ଓଡିଶା ରେ ବିଜେପି ସରକାର| ଚାହିଁଲେ ସମସ୍ୟାର ସମାଧାନ ହୋଇ ପାରିବ | ଟିବୃନାଲ ରୁ ବାହାରି ମଧ୍ୟ ଆଲୋଚନା କରିହେବ ବୋଲି ଚାଷୀ କହିଛି| Byte - ଅଶୋକ ପ୍ରଧାନ, ଆବାହକ,ପଶ୍ଚିମ ଓଡିଶା କୃଷକ ସଂଗଠନ ସମିତି| Byte - ସରୋଜ ମହାନ୍ତି, ପଶ୍ଚିମ ଓଡିଶା କୃଷକ ସଂଗଠନ ସମିତି| Byte - ବ୍ୟୋମକେଶ ଠାକୁର, ସଭାପତି,ପଶ୍ଚିମ ଓଡିଶା କୃଷକ ସଂଗଠନ ସମିତି| (END PTC)
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Nov 13, 2025 10:24:15
Tehran, Tehran Province:ଗଞ୍ଜାମ ଜିଲ୍ଲା କବିସୂର୍ଯ୍ୟନଗର ଠାରେ ଥିରେ ବ୍ଲକ ସ୍ତରୀୟ ମତ୍ସ୍ୟ ଓ ପ୍ରାଣୀ ସମ୍ପଦ ମେଳା ୨୦୨୫ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି । ବ୍ଲକ ପ୍ରାଣୀ ଚିକିତ୍ସା ଅଧିକାରୀ ଡାକ୍ତର ଶୁଭକାନ୍ତ ମହାପାତ୍ରଙ୍ଙ୍କ ସଂଯୋଜନା ରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ୈମେଳାକୁ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ଆସିକା ସାଂସଦ ଅନିତା ଶୁଭଦର୍ଶିନୀ ପଟ୍ଟନାୟକ ଯୋଗଦେଇ ଉଦ୍ଘାଟନ କରିଥିବା ବେଳେ ଓ ସମ୍ମାନିୟ ଅତିଥି ଭାବେ କବିସୂର୍ଯ୍ୟନଗର ବିଧାୟକ ପ୍ରତାପ ଚନ୍ଦ୍ର ନାୟକ, ଆସିକା ବିଧାୟକ ସରୋଜ କୁମାର ପାଢ଼ୀ, କବିସୂର୍ଯ୍ୟନଗର ବିଡ଼ିଓ, ତହସିଲଦାର, ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରାଣୀ ଚିକିତ୍ସଧିକାରୀ ଡ଼କ୍ଟର ଅଞ୍ଜନ ଦାସ, AFO ପ୍ରିୟବ୍ରତ ଦାସ, ପ୍ରମୁଖ ଯୋଗ ଦେଇ ସରକାରଙ୍କ ବିଭିନ୍ନ ଯୋଜନା ସମ୍ପର୍କ ରେ ଉପସ୍ଥିତ ଚାଷୀ ଓ ଜନସାଧାରଣଙ୍କୁ ସଚେତନ କରାଇଥିଲେ । ସେହିପରି କୃଷି, ମିଶନ ଶକ୍ତି, ମହିଳା ଓ ଶିଶୁ ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ଭିନ୍ନ ଭିନ୍ନ ଷ୍ଟଲ ରେ ପ୍ରଦର୍ଶନ କରାଯାଇଥିଲା । ଶେଷରେ କେତେକ ଚାଷୀଙ୍କୁ ଗୋ ବାଦ୍ୟାଦେୟ ଖାଦ୍ୟ ବଣ୍ଟନ କରାଯାଥିବା ଜଣାଯାଇଛି ଏବଂ ବିଭିନ୍ନ ପଞ୍ଚାୟତ ରେ ମାଛ ଚାଷ, ଗୋପାଳନ ଭଳି ଉଦ୍ୟଗ କରିଥିବା ସଫଳ ଚାଷୀଙ୍କୁ ପୁରସ୍କୃତ କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ ଅନୁଷ୍ठିତ ମେଳାରେ ମହିଳା ସ୍ଵୟଂ ସହାୟକ ଗୋଷ୍ଠୀ ଓ ଜନ ପ୍ରତିନିଧିମାନେ ଯୋଗ ଦେଇଥିଥିଲାଙ୍କୁ ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି ।
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Nov 13, 2025 10:23:56
Tehran, Tehran Province:ଭାରସାମ୍ୟ ହରାଇ ପୋଖରୀକୁ ଖସି ପଡିଲା କାର୍। ଦୁର୍ଘଟଣାରେ ୨ ଜଣଙ୍କ ମୃତ୍ୟୁ ଘଟିଛି ।ଗତ ବିଳମ୍ବିତ ରାତିରେ ଘଟିଛି ଏଭଳି ଅଘଟଣ। କାର୍ ରେ ୪ ଜଣ ଥିବା ବେଳେ ୨ ଜଣଙ୍କାର ମୃତ୍ୟୁ ଘଟିଛି ଏବଂ ଅନ୍ଯ ୨ ଜଣ ଗୁରୁତର ଅବସ୍ଥାରେ ମେଡିକାଲରେ ଭର୍ତ୍ତି ହୋଇଛନ୍ତି। ଗଂଜାମ ଜିଲ୍ଲା କବିସୂର୍ୟନଗର ଥାନା ଗଙଗାପୁର ଗ୍ରାମ ଗୁଡ଼ି ବନ୍ଧରେ ਭାରସାମ୍ୟ ହରାଇ ପୋଖରୀକୁ ଖସିଲା କାର୍। ଏଥିରେ ଦୁଇଜଣଙ୍କର ମୃତ୍ୟୁ ଘଟିଛି। ଅନ୍ୟ ୨ଜଣୁକୁ ଡାକ୍ତରଖାନାରେ ଭର୍ତ୍ତି କରାଯାଇଛି।ମୃତକ ମାନେ ହେଲେ ତାଳଚେର ଅଞ୍ଚଳର ନୀଳାଞ୍ଚଳ ମହାପାତ୍ର ଓ ଚିଙ୍ଗୁଡ଼ଘାଇ ର ସନ୍ତୋଷ ମହାପାତ୍ର। ବଡ଼ ଆଗୁଳରୁ ଚିଙ୍ଗୁଡିଘାଇ ଯାଉଥିବା ବେଳେ ଭାରସାମ୍ୟ ହରାଇ କାର୍‌ଟୀ ପୋଖରୀକୁ ପଶି ଯାଇଥିଲା।ଗୋଟିଏ କାର ରେ ଚାରି ଜଣ ବସୀ ଗଙ୍ଗାପୁର ନିକଟ ଇଟା ଭାଟି ରୁ ଭୋଜି ଖାଇ ସାରି ଚିଙ୍ଗୁଡିଘାଇ ଯିବା ସମୟ ରେ କାର ଟି ପୋଖରୀ ଭିତରକୁ ଖସି ପଡିଥିଲା l ଦୁର୍ଘଟଣା ପରେ ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ଓ ପୋଲିସ ସମସ୍ତ ଙ୍କୁ ଉଧାର କରି ଆସିକା ମେଡିକାଲ ରେ ଭର୍ତ୍ତି କରିଥିବା ବେଳେ ଏଠାରେ ନୀଳାଞ୍ଚଳ ଓ ସନ୍ତୋଷ ଙ୍କୁ ଡାକ୍ତର ମୃତ୍ୟୁ ଘୋଷଣା କରିଛନ୍ତି l ପୋଲିସ ଘଟଣା ର ତଦନ୍ତ ଚଳାଇଛି l
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top