488220
MP के पन्ना में शॉर्ट सर्किट से यात्री बस जलकर हुई राख
Ajaigarh, Madhya Pradesh:पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में पड़रिया गांव के पेट्रोल पंप के पास एक यात्री बस जलकर राख हो गई। बस क्रमांक MP 19 ZG 1342 में शॉर्ट सर्किट हुआ। एसडीओपी सौरभ रत्नाकर ने बताया कि बस में कोई यात्री नहीं था। शॉर्ट सर्किट होने पर चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा किया था, जिसके बाद वह पूरी तरह जल गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामनगर कलश यात्रा चोरी का खुलासा नहीं: व्यापारियों ने पुलिस पर उठाए सवाल
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में बीती 25 मई को आयोजित कलश यात्रा के दौरान हुई लाखों रुपये की सोने की चेन चोरी की घटना 15 दिन बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे व्यापारियों और पीड़ित परिवारों में भारी नाराजगी है। रविवार को कोसी रोड स्थित रामलीला परिसर में व्यापारियों और पीड़ित परिवारों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए और घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की गई। कलश यात्रा के दौरान अज्ञात चोरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए चार महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली थीं, इसके अलावा कई महिलाओं और पुरुषों की जेबें भी काटी गई थीं। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने कहा कि घटना के बाद से बाजार क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, उनका कहना था कि नगर में लगातार चोरी और आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। बैठक की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार स्वयं रामलीला परिसर पहुंचे और व्यापारियों तथा पीड़ित परिवारों से वार्ता की, उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस इस मामले के खुलासे के लिए पूरी गंभीरता और मुस्तैदी से कार्य कर रही है, पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने सभी लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील भी की। वहीं व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर चेन चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो नगर के व्यापारी और नागरिक फिर से एक वृहद बैठक आयोजित करेंगे तथा आंदोलन की आगे की रणनीति तय करेंगे।0
0
Report
दिल्ली के राजोकी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो को टक्कर—एक महिला की मौत, छह घायल
Delhi, Delhi:दिल्ली वसंत कुंज-राजोकरी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार के कारण इनोवा गाड़ी ने ऑटो छोटा हाथी को जोरदार टक्कर मारी, जिससे एक महिला की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायल परिवार दिल्ली सिलमपुर से गुरुग्राम शीतला माता के दर्शन करने जा रहा था। ऑटो छोटा हाथी चालक ने बताया कि ऑटो में 8 लोग सवार थे। मृतका की पहचान कृपा देवी (47 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में सावित्री देवी (60 वर्ष), नैना (34 वर्ष), राहुल (37 वर्ष) और एक 14 वर्ष का बच्चा शामिल है; एम्स ट्रॉमा में एक 2 वर्षीय बच्चा का इलाज चल रहा है। कार ड्राइवर को शराब पीने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है और उसका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। राजोकी फ्लाईओवर पर घटना की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है; शराब पीने के कारणों की पुष्टि अभी होनी है。0
0
Report
रामपुर में दहेज़ के लिए विवाहिता की मौत, चार ससुरालियों पर मुकदमा
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज़ हत्या का आरोप, मायके पक्ष ने पति समेत चार ससुरालियों पर दर्ज कराया मुकदमा, शहजादनगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर शुरू की जांच, मामला रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र के जादोमपुर गांव का है, यहां रहने वाली किरन की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी, आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर किरन को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित करता था, मायके वालों का कहना है कि कई बार समझौते के प्रयास भी किए गए, लेकिन ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला, परिजनों का आरोप है कि उन्हें सूचना मिली कि किरन की मौत हो गई है, जब वे मौके पर पहुंचे तो बेटी को मृत अवस्था में पाया, मायके पक्ष का आरोप है कि किरन की गला दबाकर हत्या की गई और बाद में इसे सामान्य मौत का रूप देने की कोशिश की गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
पटना में खान ग्लोबल स्टडीज को 7–10 दिन में सील की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:पटना में फैजल खान की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। कोचिंग वर्चस्व को लेकर गोलीबारी के आरोप में फरार फैजल खान के ऊपर पटना फायर सेफ्टी नॉर्म्स के उल्लंघन के नोटिस जारी किया गया है और चेतावनी दी गई है कि 7 से 10 दिन के भीतर फायर नॉर्म्स पूरे नहीं किए गए तो संस्थान को सील कर दिया जाएगा। पटना फायर सेफ्टी के कमांडेंट रितेश कुमार पांडे ने कहा कि मई और जून में फायर ऑडिट में कमियां पाई गईं, जिसके बाद यह नोटिस दी गई है। खान ग्लोबल स्टडीज की तस्वीरें भी दिखायी गईं। स्पष्ट रूप से एक व्यावसायिक संस्थान के तौर पर फायर नॉर्म्स के खिलाफ पाया गया अव्यवस्था को देखते हुए सील करने का निर्णय लिया गया है।0
0
Report
Greater Noida West plaster fall kills man
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शनिवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ लापरवाही ने एक व्यक्ति की जान ले ली, बहुमंजिला सोसाइटी का प्लास्टर छुटकर एक व्यक्ति के ऊपर जा गिरा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना बिसरख थाना क्षेत्र के अरिहंत अंबर सोसाइटी की है, जहां शनिवार देर शाम सोसाइटी में रहने वाले विकास चावला (46) निवासी डी 1507 Arihant Amber सोसाइटी, सोसाइटी से बाइक पर सवार होकर बाहर जा रहे थे, उसी दौरान अचानक उनके ऊपर बिल्डिंग से प्लास्टर गिर गया, जिससे उनकी बाइक डिसबैलेंस हो कर गिर गई और उनका सिर दीवार के किनारे पर लग गया, वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा, मौके पर मौजूद लोग उन्हें घायल अवस्था में यथार्थ हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। Central Noida के एडिशनल DCP स्वतंत्र सिंह ने बताया देर शाम की यह घटना है, पंचायत नामा भर के पोस्टमार्टम मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिल्डर से मरम्मत करने के लिए कहा गया है; बिल्डिंग की मरम्मत को लेकर जिलाधिकारी को भी पत्र लिखा गया है, उन्होंने कहा कि इससे पहले ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ हालांकि इस बिल्डिंग का प्लास्टर आए दिन छूट कर गिरता रहता है।0
0
Report
जालौन SDM ने ओवरलोड ट्रक के खिलाफ चेकिंग कर सीज, भाजपा नेता समेत कई गाड़ियां बंद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में एसडीएम रिंकू सिंह राही ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, अभियान में एक दर्जन ओवरलोड बालू भरे ट्रक पकड़कर किए सीज, पकड़े गए सभी ट्रकों जालौन, सिरसा और कुठौंद थाने में कराए गए दाखिल, भाजपा नेता समेत कई लोगों की गाड़िया बंद होने से मचा हड़कंप, जालौन तहसील क्षेत्र में एसडीएम ने की कार्रवाई。0
0
Report
Advertisement
जालौन में BSP नेता अकील अहमद गिरफ्तार, धोखाधड़ी के मामले में वारंट के साथ कुर्की
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बसपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य अकील अहमद गिरफ्तार, लोगो की नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी पैसे लेनदेन के मुकदमे में वांछित चल रहे थे पूर्व जिला पंचायत सदस्य, झांसी न्यायालय ने वारंट जारी कर संपत्ति कुर्क तक के दिए थे निर्देश, मुखबिर की सूचना पर कुठौंद थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के नगर से की गई गिरफ्तारी。0
0
Report
कोलकाता के एयरपोर्ट पर तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी पहुंचीं
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): TMC CHIEF MAMATA BANERJEE ARRIVES AT AIRPORT/ VISUALS0
0
Report
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बड़े आंदोलन की चेतावनी; आचार्यों का कड़ा संदेश
Noida, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद में मथुरा में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी जा रही है. श्रीपंच दशनामी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अर्जुन गिरी ने कहा कि मुसलमान या तो हमारे रीतियों को अपनाएं नहीं तो पाकिस्तान जाएं. उनको पाकिस्तान पहले ही दे दिया गया है उनके साथ आए साधु संतों का कहना है कि मुसलमान हिन्दू गुळ से और वो बाद में कन्वर्ट हो गए अब वो हमारी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर से अपना दावा वापस लाए. विश्व हिंदू परिषद श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की राष्ट्रीय संगठन मंत्री गुंजन शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए बलि देने को तैयार. श्रीकृष्ण जन्मभूमि जल्द ही मथुरा में जल्दी बड़ा आंदोलन करने जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
मनीषा मौत केस: ढाणी लक्ष्मण में महापंचायत से न्याय की मांग तेज
Bhiwani, Haryana:भिवानी मनीषा डेथ केस, ढाणी लक्ष्मण में महापंचायत:खाप प्रधान, किसान और साामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल, महिलाएं भी पहुंची भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी टीचर मनीषा की मौत मामले में रविवार को गांव में बुलाई गई महापंचायत शुरू हो गई है। इस महापंचायत में खापों के प्रधान, किसान, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे हैं। महापंचायत के माध्यम से आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए लोगो ने कहा कि, मनीषा की हत्या को हुए एक लंबा अरसा बीत गया है, लेकिन आज तक भी सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यदि मनीषा मौत मामले का खुलासा नही किया गया तो रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा。 पंचायत में कमरेड रामकुमार मलिक, तोशाम, राजेंद्र शेखावत सोहलडा, सुबे सिंह चरखी दादरी, नरेंद्र बैरागी, स्वामी वैष्णव समाज, लक्ष्मी नारायण, महासचिव तोशाम स्वामी समाज, प्रदीप गुलिया, सुमन कुमार, भाकियू नेता राकेश आर्य, जोगेंद्र नैन, बैरागी समाज हिसार के प्रधान बीरबल स्वामी व मंदरुप मेहरा मौजूद हैं, जो मामले को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं। सीबीआई ने दिया था 15 दिन का टाइम इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मनीषा के पिता संजय ने बताया कि उन्होंने सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात की थी। सीबीआई ने ने पंद्रह दिन का समय दिया था। लेकिन पंद्रह दिन से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी हादसे का खुलासा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस महापंचायत के माध्यम से न्याय की मांग की जाएगी। 180 गुना 45 फीट टेंट लगाया मनीषा के पिता संजय ने कहा कि गांव के पंचायतघर में यह महापंचायत रखी गई है। इसके लिए पंचायतघर में टैंट लगाया जाएगा। ताकि लोग गर्मी में ठीक से बैठ सके। वहीं प्रदेश की सभी खापों, सामाजिक संगठनों व किसान संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा सभी आमजन से भी महापंचायत में पहुंचने का न्योता दिया गया है। इसके लिए 180 गुना 45 फुट का टेंट लगाया है। सीबीआई से खुलासे की मांग पीड़ित परिवार की मांग है कि जल्दी से जल्दी CBI खुलासा करे और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। जिसमें प्रदेशभर की खापों को बुलाया गया है। पहले भी बार-बार अल्टीमेटम देने के बाद भी खुलासा नहीं हुआ। जिसके कारण महापंचायत में आगे की रणनीति बनाई जाएगी और फैसला लिया जाएगा。 11 August को लापता हुई पिता संजय ने बताया था कि उसकी बेटी मनीषा 11 अगस्त को प्ले स्कूल में ड्यूटी पर गई थी। इसके बार वह नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जाने की बात कहकर गई थी। जिसके बाद मनीषा घर नहीं लौटी। इसके बाद 13 अगस्त को मनीषा का शव गांव सिंघानी के खेतों में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। लोगों ने मनीषा को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। 18 अगस्त को पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया। इसके बाद लोगों का विरोध बढ़ गया। बढ़ते आंदोलन को देखते हुए मनीषा का तीसरी बार दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम करवाया और जांच CBI को सौंप दी।0
0
Report
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 29 रुपए बढ़ी, महंगाई की मार रसोई पर
Delhi, Delhi:देशवासियों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है जब लोग सो कर उठे तो पता चला की एक बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर से बढ़ गए हैं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 29 रुपए बढ़ा दिए गए हैं ऐसे में इसका सीधा सीधा असर महिलाओं की रसोई पर पड़ेगा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से महिलाएं काफी नाराज नजर आई उन्होंने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि सिलेंडरों के दाम कम किया जाए क्योंकि सिलेंडर के दाम बढ़ने से कहीं ना कहीं इसका असर सीधा रसोई पर पड़ता है और इसका सबसे ज्यादा असर निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार को पढ़ रहा है0
0
Report
पंचकूला में 200 करोड़ से अधिक जमीन संदिग्ध आवंटन पर IAS अधिकारी पर आरोप
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला में 200 करोड़ से अधिक कीमत जमीन मामला इस मामले में पंचकूला के डीसी रहते हुए IAS सुशील सारवान पर शमलात भूमि ट्रांसफर करने के आरोप लगे है पंचकूला नगर निगम के नाम दर्ज जमीन होटल कारोबारी एके दहिया के नाम करने का आरोप है इस मामले में वित्त आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव को शिकायत की गयी थी इसके बाद शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने DC और नगर निगम आयुक्त से मामले की रिपोर्ट मांगी है निकाय विभाग के आदेश के मुताबिक 3 जून तक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए थे हालांकि अब तक रिपोर्ट नही भेजी गई है0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सरकार ने खानपुर-सैनिक फार्म्स में अवैध भवनों पर विध्वंस शुरू कर दिए
Noida, Uttar Pradesh:DELHI GOVERNMENT CONDUCTS DEMOLITION DRIVE ON ILLEGAL MULTI-STOREY BUILDING AT KHANPUR & SAINIK FARMS/ VISUALS (SOURCE: CMO) दिल्ली में रेखा सरकार का पीला पंजा, अवैध निर्माण पर एक्शन जारी खानपुर में अनधिकृत बिल्डिंग पर चलाया जा रहा है बुलडोजर अवैध निर्माण पर सरकार के सख्त कार्यवाही जारी0
0
Report
बिजनौर के कुए में युवक की मौत; परिजनों ने सूचना दी, शव भेजा गया
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर --कुए मे गिरकर हुई युवक की मौत। परिजनों ने युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कुए से निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिजवाया पोस्टमार्टम हाउस। थाना शिवालाकलां के ग्राम जौनपुर का मामला। मृतक का नाम रीनू बताया जा रहा है।0
0
Report
जालौन में छप्पर डालते समय सांप डसने से 60 वर्षीय मजदूर की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के ग्राम मसगाया में छप्पर और खपरैल डालते समय जहरीले नाग ने 60 वर्षीय चुन्ना मजदूर को डस लिया. सांप के डसने से उनकी हालत बिगड़ने लगी और वे बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें तत्काल उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मजदूर की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया और गाँव में शोक की लहर फैल गई.0
0
Report
Advertisement
