icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
488001
PSPIYUSH SHUKLA15 Oct 2025, 06:02 pm

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ दर्शन के नियम टूटना खतरे की घंटी

Panna, Madhya Pradesh:बाघों का यूं दीदार करना ख़तरे को बुलाना है , मनमाने तरीकों से बाघ विचलित हो सकता है टाइगर रिजर्व प्रबंधन को देना होगा ध्यान , ये बड़ी चूक है , एंकर -- पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों का दर्शन करने के लिए सैकड़ो सैलानी आते हैं। लगभग एक सैकड़ा बाघों की संख्या हो जाने के चलते पन्ना टाइगर रिजर्व के अंदर बाघों का दर्शन आसानी से हो जाता है । लेकिन जो गलतियां पिछले साल देखने के लिए मिली वे इस साल भी जारी है। बीते साल एक वीडियो वायरल हुआ था (वीडियो में 45 सेकेंड पर है सर ) जिसमें दर्जनों जिप्स्यों के बीच एक बाघ को घेर कर उसे देखा जा रहा था ।जो बाघों और मनुष्यों के बीच संघर्ष को निमंत्रण देता नजर आ रहा था । अब यही गलती कल भी देखने के लिए मिली जहां पन्ना टाइगर रिजर्व के अंदर एक बाघिन ने जिप्सी के पीछे दौड़ लगा दी । वॉइस ओवर -- प्रकृति और वन्यजीवों का दर्शन दूर से और सुरक्षित ढंग से करना ही सभी मनुष्यों के लिए लाभप्रद होता है। लेकिन जबरदस्ती की फोटोबाजी के चक्कर में एक तरफ लोग जहां अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं , वहीं बाघों की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों को भी खुलेआम तोड़ते नजर आ रहे हैं। मनुष्यों और बाघों में संघर्ष ना हो इस तरह से बाघों का दर्शन पर्यटकों को करना चाहिए। लेकिन पन्ना टाइगर रिजर्व के अंदर जिप्सी संचालक मनमाने ढंग से बाघों के आगे पीछे अपनी गाड़ियों को दौड़ा रहे हैं ।और अपनी जिप्सी में सवार पर्यटकों को खुश करने के लिए नियम कायदों को तात्पर रखे हुए हैं ।यह काफी गंभीर विषय है जिसे पन्ना टाइगर रिजर्व को बहुत बारीकी से ध्यान देने की आवश्यकता है साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि NTCA के जो नियम है उनका उल्लंघन ना हो। वाइस ओवर -- पन्ना टाइगर रिजर्व के उप संचालक ने बताया कि यह बाघिन P 141 थी जो पीपर टोला घास मैदान क्षेत्र में विचरण करती है । 12 अक्टूबर को शाम की सफारी के दौरान जिप्सियों के अत्यधिक नजदीक पहुंच जानें के कारण यह बाघिन मानसिक रूप से प्रभावित हो गई थी । और पर्यटकों की ओर दौड़ लगाई थी । यह घटना सफारी के नियमों के विरुद्ध है इस पूरे मामले के वायरल होने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन हरकत में आया है और पिछले साल की तरह पूरा ठीकरा कुछ जिप्सी संचालक और गाइड के सर फोड़ा जा रहा है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी और निगरानी से पल्ला झाड़ रहा है । जिम्मेदार अधिकारी रटा रटाया जवाब दे रहे है कि जांच की जाएगी । आपको बता दें कि पार्क के अंदर प्रत्येक पर्यटक वाहन की निगरानी के लिए बघीरा ऐप जारी किया गया है। और 1 अक्टूबर 2025 को सफारी शुरू होने के पहले गाइड और ड्राइवरों की मीटिंग की फर्जअदायगी भी की गई थी । लेकिन पन्ना टाइगर रिजर्व में लापरवाही और नियमों को ताक में रखकर सफारी करवाई जा रही है। और किसी जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई है। बाइट -- मोहित सूद उपसंचालक पन्ना टाइगर रिजर्व
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शेखपुरा के केंद्रीय विद्यालय में लॉटरी से नामांकन; पारदर्शी चयन जारी

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय कटनीकोल जमुआरा 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए बाल वाटिका और पहली से पांचवीं कक्षा तक नामांकन की लॉटरी प्रक्रिया विद्यालय परिसर में पारदर्शी तरीके से शुरू कराई गई।इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि निर्धारित सीटों की तुलना में आवेदन अधिक प्राप्त होने के कारण केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की नियमावली के अनुसार लॉटरी के माध्यम से छात्रों का चयन किया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया अभिभावकों की मौजूदगी में कराई गई, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।इस संबंध में एडीएम (विभागीय जांच) संजय कुमार ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिशा-निर्देशों के तहत अधिक आवेदन आने की स्थिति में लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जाती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में फिलहाल पहली से पांचवीं कक्षा तक अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है और चयनित छात्रों का नामांकन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा कराया जाएगा।विद्यालय परिसर में लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अभिभावकों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
0
0
Report

टटम गांव में पीएम ग्राम सड़क योजना के लिए विरोध, 15 अगस्त को आंदोलन तय

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -सरकारें विकसित भारत का सपना तो सरकार दिखा रही है, लेकिन गांव अब भी सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। छतरपुर के टटम गांव के लोगों और स्कूली छात्राओ ने इसी को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। ,टटम से मझपुरवा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम, सीओ और तहसीलदार को कई बार आवेदन दिए। लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।,ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कहा कि हमने पहले डीएम साहब को, सीओ साहब को और तहसीलदार को आवेदन दे चुके हैं कई बार। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर टटम से लेकर मझपुरवा तक, तीन महीने पहले हमने आवेदन दिया था, परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हमारी मांग है पुलिया नहीं है, जिसकी वजह से बच्चे और स्कूल टीचर आना-जाना नहीं कर पाते। कई किसानों के पास बिजली नहीं है, उनके बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। 15 अगस्त के दिन हम आंदोलन करेंगे। देश को आजाद हुए 80 वर्ष हो चुके हैं, परंतु हमारा गांव आजाद नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सांसद केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और स्थानीय विधायक से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने आंदोलन की अनुमति दे दी है। अब 15 अगस्त को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की तैयारी है। ग्रामीणों ने SP से सुरक्षा की भी मांग की है।वही कलेक्टर ने कहा कि उन्होने दो दिन पहले ही इसका पुलिया का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है ,बिजली का मामला है उसके लिये उन्होने एमपीवी के लोगो से बोला है वह आज ही वहां जाकर व्यवस्था देखेगे ।
0
0
Report

ग्वालियर पुलिस ने CEIR से 3 महीनों में 451 गुम मोबाइल लौटाकर राहत दी

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर ग्वालियर पुलिस ने 'तेरा तुझको अर्पण' अभियान के तहत आमजन को बड़ी राहत दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश में साइबर सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से महज 3 महीनों में देश के विभिन्न शहरों से ₹1.03 करोड़ मूल्य के 451 गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए हैं। शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ग्वालियर ने ये सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। फोन वापस मिलने पर शिक्षिका रेखा, MPPSC छात्रा पूनम कस्तवार, प्रोफेसर डॉ. आरती, किस्तों पर फोन खरीदने वाले ड्राइवर प्रदीप सिंह और गृहणियों के चेहरों पर खुशी लौट आई। इस अवसर पर लावारिस मिले मोबाइलों को ईमानदारी से साइबर सेल में जमा कराने वाले सजग नागरिकों पवन कुशवाह, भोजराज सिंह चौहान, भोगीराम मंडेलिया और मनोज चौरसिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने इस सराहनीय कार्य के लिए साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक रजनी सिंह रघुवंशी एवं पूरी पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। दूरसंचार विभाग का CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक और ट्रेस करने का एक सुरक्षित माध्यम है। यदि आपका मोबाइल भी गुम हो जाता है, तो सबसे पहले नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और डुप्लीकेट सिम निकलवाएं। इसके बाद वेबसाइट www.ceir.gov.in पर जाकर पुलिस शिकायत, मोबाइल बिल और पहचान पत्र अपलोड कर IMEI ब्लॉक कर दें, जिससे फोन का दुरुपयोग रुकेगा और पुलिस उसे आसानी से खोज सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

भीषण बारिश में हाईवे पर भारी पेड़ गिरा; यातायात सुचारू हुआ

Dehradun, Uttarakhand:हाईवे पर गिरा भारी भरकम पेड़... भारी बारिश की वजह से पेड़ों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है... आज दिल्ली-यमनोत्री नेशनल हाईवे पर जुड़ Jo क्षेत्र में भी एक भारी भरकम पेड़ अचानक हाईवे पर आ गिरा... गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था वरना ये हादसा जानलेवा भी हो सकता था... पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए... स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने पेड़ को काटकर सड़क किनारे किया तब जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी... अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से भारी भरकम पेड़ों की जड़े कमजोर हो जाती है... जिस वजह से बारिश के मौसम में ज्यादा संख्या में पेड़ गिरने की घटनाएं नजर आती है...
0
0
Report

डूंगरपुर: एसपी ने कुआ थाना निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

Dungarpur, Rajasthan:एसपी मनीष कुमार ने कुआ थाना क्षेत्र के दौरे के दौरान कुआ थाना का निरीक्षण किया। वही थाने में युवा सीएलजी सदस्यों की बैठक में युवाओं को नशामुक्ति व सडक सुरक्षा का संदेश दिया गया। थाने पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाने परिसर एवं पुलिस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया; प्रकरणों की जांच की अद्यतन स्थिति और लंबित मामलों की जानकारी लेकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही रिकॉर्ड, मालखाना, हवालात, शस्त्र एवं अन्य संसाधनों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। तेज जागरूकता और निगरानी बढ़ाने तथा असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखने के निर्देश दिए गए। आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु संवेदनशीलता और तत्परता से काम करने को कहा गया। थाना निरीक्षण के बाद कुआं सर्कल के युवा सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। बैठक में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन और हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं से परिवारजनों और परिचितों को भी जागरूक रखने की अपील की गई, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत रहने और पुलिस के सहयोग से नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए कहा गया।
0
0
Report
Advertisement

नगर निगम में सफाईकर्मी भर्ती विवाद: पांच अभ्यर्थी नियुक्त, मगर जॉइनिंग नहीं

Alwar, Rajasthan:अलवर. नगर निगम में सफाईकर्मी भर्ती को लेकर विवाद लगातार जारी है। बुधवार को हुए हंगामे और वन मंत्री संजय शर्मा के धरने के बाद पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र तो जारी कर दिए गए, लेकिन गुरुवार को उन्हें जॉइनिंग नहीं मिल सकी। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बंटी, संजय, राजेंद्र, देवेंद्र और सुनील गुरुवार सुबह 10 बजे ही नगर निगम पहुंच गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नौकरी की औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, लेकिन पूरा दिन इंतजार के बाद भी उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया। वहीं, शेष अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर नगर निगम में धरना अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने से पहले पुलिस सत्यापन और मेडिकल जांच जैसी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी नहीं हुई थीं। ऐसे में निगम प्रशासन का कहना है कि सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही जॉइनिंग दी जा सकेगी। नगर निगम के अनुसार, 329 अभ्यर्थियों में से 69 को पात्र माना गया है और उनकी कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हालांकि, मंत्री के धरने के बाद पांच अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। अब सवाल यह है कि बाकी अभ्यर्थियों को नियुक्ति कब मिलेगी। इससे पहले 16 अगस्त तक शेष अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का आश्वासन दिया गया था। गुरुवार को एडीएम प्रथम योगेश डागुर और नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका अपनी टीम के साथ कार्यालय में कागजी कार्रवाई में जुटे रहे। इस दौरान कार्यालय का मुख्य द्वार अंदर से बंद रहा। नियुक्ति पत्र पाने वाले लालखान निवासी संजय ने बताया कि भर्ती के समय उनकी उम्र 39 वर्ष थी, लेकिन अब 53 वर्ष की उम्र में उन्हें नियुक्ति पत्र मिला है। उन्होंने बताया कि वह पिछले डेढ़ महीने से बेरोजगार हैं। इससे पहले वह एक निजी अस्पताल में काम करते थे। वहीं, दूसरे अभ्यर्थी बंटी ने कहा कि वह सुबह से नौकरी शुरू होने की उम्मीद लेकर नगर निगम पहुंचे थे, लेकिन पूरा दिन इंतजार के बाद भी उन्हें जॉइनिंग नहीं मिल सकी। इस मामले में नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी कुछ औपचारिकताएं अभी बाकी हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

अजमेर के Kekri subdivision में पुलिस हादसे पर गुर्जर समाज ने हाईवे जाम कर दिया

Ajmer, Rajasthan:Ajmer के Kekri subdivision में पुलिस वाहन से दुर्घटना के बाद मौत के मामले में गुस्साए गुर्जर समाज के लोगों ने जिला चिकित्सालय के बाहर Ajmer-Kota State Highway जाम कर दिया... जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं... जानकारी के मुताबिक घटियाली निवासी प्रधान गुर्जर घर जा रहा था तभी सामने से आ रहे पुलिस जवान सुंदरलाल मीणा के वाहन से स्कूटी को टक्कर लग गई.. घायल प्रधान को राजकीय जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.. परिजनों ने मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की.. देर रात से चल रही समझाइश के दौर विफल रहने के बाद सुबह समाज के लोगों ने हाईवे जाम कर दिया.. एडिशनल एसपी राजेश कुमार मील ने नसीराबाद डिप्टी लक्ष्मण चंद्र चौधरी समेत केकड़ी, सावर, सरवाड़, भिनाय, नसीराबाद सहित 9 थानों का जाब्ता तैनात किया गया.. लगभग 6 घंटे से ज्यादा कायम अवरोध को आखिर समझाइश के बाद शांत कर सड़कमार्ग खोला जा सका...
0
0
Report

गया के कुएं में जहरीली गैस से चार ग्रामीणों की मौत, SDRF पहुंची

Gaya, Bihar:गया जिले के करमौनी गढ़ के दलित बस्ती में खेत की सिंचाई के लिए लगे समरसेबल पंप को ठीक करने हेतु 30 फीट गहरे पुराने कुएं में गया। पानी कम होने से जिसे ठीक करने के लिए सबसे पहले विजय चौधरी कुएं में उतरे, जो नीचे पहुंचने के बाद दलदल में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। विजय के बाद उनके बेटे विकास कुमार ने बचाने के लिए नीचे उतरना चाहा पर वो भी जहरीली गैस चपेट में आकर बेहोश हो गए। इसके बाद दिलचंद मांझी और चमारी मांझी भी दोनों को बचाने के लिए कुएं में उतरे, लेकिन वे भी बेहोश होकर गिर पड़े। चारों की मौत हो गई। जिले के डोभी थाना क्षेत्र के क्रमशः पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और शवों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया। चौथे शव को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान देर तक चला और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीण समीर ने बताया कि पिता को संकट में देखकर बेटा विकास कुमार ने तुरंत कुएं में उतरकर मदद का प्रयास किया, पर वह भी दम घुटने से मर गया। इसके बाद दिलचंद मांझी और चमारी मांझी ने भी बचाने की कोशिश की, पर चारों ने अपनी जान गंवा दी। डोभी थाना के दरोगा नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और एसडीआरएफ की सहायता से सभी निकाले गए, पर मौत पहले ही हो चुकी थी। पोस्टमार्म के लिए शव अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं; मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी। एक ही हादसे में पिता-पुत्र समेत चार ग्रामीणों की मौत से गढ़ करमौनी गांव में शोक है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुराने कुओं की समय-समय पर जांच और सुरक्षा व्यवस्था होती, तो यह दुर्भाग्य टाला जा सकता था।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में अदालत ने 13.23 लाख की डिक्री वसूली के लिए कुर्की वारंट जारी किया

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ टाउन स्थित श्री नेहरू मेमोरियल चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से जुड़ी 13.23 लाख रुपए की डिक्री राशि की वसूली के लिए शुक्रवार को न्यायालय का अमला कुर्की की कार्रवाई करने पहुंचा। हालांकि स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। स्कूल में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं होने पर न्यायालय के सहायक नाजिर ने कुर्की वारंट स्कूल गेट के पास दीवार पर चस्पा कर दिया। मामला किरण सेतिया बनाम प्रबंध समिति से संबंधित है। अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश, हनुमानगढ़ की अदालत की ओर से जारी वारंट में राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिकरण, जयपुर के 24 सितंबर 2012 के आदेश का हवाला दिया गया है। आदेश के अनुसार स्कूल प्रबंध समिति को किरण सेतिया को 13 लाख 23 हजार 38 रुपए की मूल राशि तथा 24 सितंबर 2018 से भुगतान की तारीख तक 6 प्रतिशत सालाना ब्याज अदा करना था। निर्धारित राशि का भुगतान नहीं होने पर डिक्री की वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई के निर्देश दिए गए。
0
0
Report

बिना फिटनेस के दो सौ ग्यारह स्कूल वाहनों की परमिट निलंबित

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow7m ago
Gonda, Uttar Pradesh:बिना फिटनेस के दो सौ ग्यारह स्कूल वाहनों की परमिट निलंबित फिटनेस के लिय दस दिनों का दिया गया समय,इसके बाद थानों में खड़ा करा दिया जाएगा वाहन गोंडा। शुक्रवार को जिलाअधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई सड़क सुरक्षा समित की बैठक में ए आर टी ओ ने दी जानकारी 211 के वाहनों को कई नोटिस देने के बाद भी फिटनेस न कराए जाने पर परमिट निलंबित कर दिया गया है,10 दिनों के अंदर फिटनेस न कराने पर वाहनों को थानों में फिटनेस बनवाने तक खड़ा करा दिया जाएगा,जिलाअधिकारी ने बताया स्कूल वाहनों के चालक परिचालक ड्रेस और नेम प्लेट के साथ रहेंगे। दुर्घटना में पीड़ितों को दुर्घटना स्थल से अस्पताल पहुंचने, उनकी पहचान तैयार करने, प्रारंभिक उपचार एवं स्थिरीकरण से लेकर योजना के अंतर्गत उपचार की पूरी प्रक्रिया को सुचारु और समयबद्ध बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 11 नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।दुर्घटना पीड़ितों की आईडी तैयार किए जाने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। बैठक का उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े और उन्हें निर्धारित प्रावधानों के अनुसार तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके, यह सुनिश्चित करना रहा। बैठक में योजना में शामिल सभी अस्पतालों के अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और समयबद्धता के साथ करें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top