icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दतिया में भारी बारिश से जनजीवन बाधित, आठवीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित

Datia, Madhya Pradesh:दतिया में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश दतिया जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है और खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिली है। लगातार वर्षा को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने 7 अगस्त को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 8वीं तक अवकाश घोषित किया है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यालय स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार संचालित होंगे। 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक दर्ज वर्षा: दतिया – 61.4 मिमी सेवढ़ा – 5.0 मिमी भांडेर – 6.0 मिमी इंदरगढ़ – 3.0 मिमी जिले में आज कुल वर्षा – 75.4 मिमी जिले की औसत वर्षा – 18.85 मिमी इस वर्षा सत्र में अब तक जिले में औसतन 669.3 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। दतिया तहसील में सर्वाधिक 1064.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि सेवढ़ा में 474.0 मिमी, भांडेर में 616.0 मिमी और इंदरगढ़ में 523.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों, उफनते नालों और नदी-नालों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
0
0
Report

कवाडियो केसमय परिवर्तनदल शामली की घोरलापरवाही,बीचोंबीच सरकारीगाड़ी की पार्क,हादसों को देरहे है,न्योता

Shrvan PanditShrvan PanditFollow9m ago
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... यातायात के नियम तोड़ती पुलिस और हादसों को न्योता ......शामली जनपद में कवाडियो के मार्ग को लेकर जहां शामली पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी दिन-रात यातायात सुचारू रखने और कावड़ियों की सुरक्षा के मध्य नजर सड़कों पर गस्त करते और चौकसी बरत रहे हैं।वही शामली जनपद की बिजली विभाग में सुरक्षा को लेकर तैनात पुलिस टीम खुद हिटलर शाही दिखाते हुए यातायात नियमों को तोड़ती हुई हादसों को न्योता दे रही है।जहां मेरठ करनाल पर कवाडियो की सुरक्षा हेतु आने जाने के लिए सुरक्षित रखा है। लेकिन खुद सरकारी गाड़ियों को हाइवे पर बीच मे खड़ा करके हादसे को न्योता दे रहे है। ...... आपको बता दे कि मामला शामली जनपद के मेरठ करनाल हाईवे मार्ग के गाव सिभालका का है।जहां मेरठ करनाल हाइवे मार्ग पर बीचों बीच UP19V 8003 गाड़ी खड़ी थी। जिस पर पुलिस की बत्ती ( सायरन लालनीली बत्ती वाला) लगी होने के साथ साथ पुलिस परिवर्तन दल शामली लिखा हुआ था। गाड़ी जहां बीचो-बीच खड़ी थी वहीं यातायात को प्रभावित भी कर रही थी सामने से मेरठ जाने वाली गाड़ी जहां तेज रफ्तार से गुजर रही थी वहीं किसी भी समय कोई भी हाथ था अगर होता तो स्थानीय गांव के लोगों को भी इसका खम्याजा भुगतना पड़ सकता था एक और जहां जनपद के जिला अधिकारी आलोक यादव और पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह दिन-रात कावड़ियों की सुरक्षा और यातायात सुचारू रूप से चलने के लिए ग्रस्त करते हुए मेहनत कर रहे हैं वहीं शामली जनपद के लापरवाही बरतने वाले इस तरह के सरकारी कर्मचारी पुलिस परिवर्तन दल की गाड़ियां लेकर हिटलर साइन या फिर नियम कानून को तात्पर रखते हुए स्थानीय वैरागिरो की जान को खतरे में डाल रहे हैं।मौके पर जहा ज़ी मीडिया की टीम ने गाड़ी के पास आए दरोगा से बात की तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकारी और आगे सचेत रहने की बात कही।हालाकि इस दौरान उनके पास कोई ऐसी इमरजेंसी भी नहीं थी कि वह गाड़ी बीच में ही छोड़कर चले जाते। लेकिन अगर यही लापरवाही या हिटलर शाही आम जनमानस करता तो स्थानीय ट्रैफिक पुलिस या आरटीओ विभाग उसके खिलाफ गाड़ी चीज करने, यातायात के नियमों का उल्लंघन करने ,और आम जनमानस को खतरे में डालने की कोसिस करने की बातों को मद्दे नजर रखते हुए कार्रवाई करते।
0
0
Report
Advertisement

दमोह में तेज रफ्तार स्कार्पियो पलटी, चार घायल; हालत नाजुक

Damoh, Madhya Pradesh:सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 4 घायल.. एंकर/ दमोह के हटा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले प्रेमपुरा में एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें चार लोग घायल हुए है। दरअसल दमोह पन्ना मार्ग पर हटा से सिमरिया जाने के लिए स्कार्पिण्ग गाड़ी निकली थी जिसमें चार लोग सवार थे, ये सड़क निर्माणाधीन है और रफ्तार की वजह से ड्राइवर समझ नहीं पाया और कार पलट गई। राहगीरों ने जैसे तैसे कार को सही किया और उसमें फंसे लोगों को निकाला मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल भेजा जहां दो की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें दमोह रेफर किया गया है। सभी घायल पन्ना जिले के सिमरिया के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

मौलाना साजिद रशीद के विवादित बयानों पर बहस, राम मंदिर मामला और कठोर सजा की मांग

Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Raju Das (Mahant, Hanumangarhi Temple) On Remarks On Kanwariyas Involved In Substance Abuse And Violence मौलाना साजिद रशीद के विवादित बयानों पर चर्चा की गई है। उन्होंने चरमपंथी विचार व्यक्त किए हैं, जिनमें बाबरी मस्जिद को फिर से बनाने के लिए राम मंदिर को गिराने की वकालत करना और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को सही ठहराना शामिल है। लेखक रशीद की बातों की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें आतंकवादी सोच वाला बताते हैं और सनातन धर्म का अपमान करने वालों के लिए सार्वजनिक रूप से फांसी और खाल खिंचवाने जैसी कठोर सजा की मांग करते हैं। लेखक चाहते हैं कि भारत सरकार ऐसी नफ़रत भरी बातों को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन भी उखड़ी, ट्रैफिक बाधित

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे से बड़ी खबर,दूसरी लेन भी उखड़ी। अब लखनऊ से कानपुर को जाने वाली लेन भी उखड़ी। लख़नऊ से कानपुर जाने वाली लेन से ही गुजारें जा रहे हैं, दोनों तरफ क़े वाहन। लखनऊ कानपुर लेन उखड़ने से बढ़ी और भी मुसीबत। अभी तक कई जगह उखड़ने से कानपुर से लखनऊ की लेन में चल रहा है मरम्मत का कार्य। लखनऊ से कानपुर जाने वाली तीन लेन से ही दोनों तरफ क़े निकाले जा रहे हैं वहान। किलोमीटर संख्या 65 से ही कानपुर जाने वाली लेने पर डाइवर्ट किए गए हैं वहान। अब कानपुर जाने वाली लेन भी उखड़ गई है सड़क। किमी संख्या 64 का मामला, दो लेन से गुजर रहे वाहन。
0
0
Report

चौमूं में बारिश से मौसम सुहावना, आसमान में काली घटाएं

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं इलाके में इंद्रदेव मेहरवान देर रात से रुक रुककर हो रही बारिश सुबह से सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन आसमान में छाई काली घटाएं कही झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश चौमूं ,सामोद ,धवली में हो रही बारिश एंकर-चौमूं क्षेत्र में इंद्रदेव मेहरबान नजर आ रहे हैं। देर रात से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है। शुक्रवार सुबह से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और पूरे आसमान में काले बादल छाए रहे। कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। चौमूं,तिगरिया, सामोद और धवली सहित आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते कई जगह सड़कों पर पानी गया।
0
0
Report

श्रीमाधोपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले टूटे, LED चोरी

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर दो आंगनबाड़ी केन्द्रों के टूटे ताले, अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए लगाईं गई थीं LED lights। hांसपुर की मलजीवाली तथा स्वरूप सिंह वाली ढाणी का मामला है। राह चलते राहगीर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टूटे ताले की सूचना दी, सूचना पर पहुंचीं कार्यकर्ता संगीता सैनी तथा सुनीता सैनी ने चोरी की जानकारी दी। मलजीवाली में दो कमरे, स्वरूप सिंह वाली में एक कमरे का ताला टूटा। जांच के दौरान दोनों जगहों से बच्चों की पढ़ाई के लिए लगाई LED गायब मिलीं। इन केंद्रों पर बच्चों को पढ़ाई के साथ गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। LED चोरी होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

जौनपुर में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, वीडियो वायरल

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में नाली निर्माण बना विवाद की वजह, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का वीडियो वायरल जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में नाली निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाली निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना की सूचना मिलते ही खुटहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

अलीगढ़ का नाम हरिगढ़: सरकार से मंजूरी मिलने की उम्मीद

Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के म्युनिसिपल कमिश्नर और CEO, प्रेम प्रकाश मीणा कहते हैं, "सरकार ने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और दूसरे प्रशासनिक विभागों से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है कि अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने में कोई दिक्कत तो नहीं है। मामले की विस्तार से जांच ke बाद, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपेगा। चल रही तैयारियों के सिलसिले में हम इस मामले की समीक्षा कर रहे हैं, क्योंकि सदन में कई बार यह मुद्दा उठाया गया है। हम संबंधित कार्यवाही की जानकारी भी जुटा रहे हैं और मूल रूप से पेश किए गए प्रस्ताव और उस पर जताई गई आपत्तियों का विवरण भी तैयार कर रहे हैं। सभी जरूरी तथ्य इकट्ठा हो जाने के बाद, मामले के हर पहलू को शामिल करते हुए एक विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। पहले पास हुए प्रस्ताव की भी समीक्षा की जा रही है और सभी तथ्यों को एक साथ लाने के बाद, अंतिम रिपोर्ट सरकार के सामने पेश की जाएगी।" अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल कहते हैं, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे प्रशासन ने अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने के लिए सरकार से ज़रूरी कागज़ात मांगे हैं। हमने पहले भी हाउस के 2023 सत्र के दौरान सरकार को इसके लिए एक प्रस्ताव भेजा था। इसके अलावा, 2026 के सत्र में पार्षदों की मांग के बाद, हमने एक बार फिर सरकार को एक प्रस्ताव तैयार करके सौंपा। मुझे खुशी है कि हमारी सरकार ने इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं। अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करना बहुत महत्वपूर्ण है। हम सनातन परंपरा से जुड़े हैं, और ऐतिहासिक रूप से इस शहर को 'हरिगढ़' के नाम से जाना जाता था - जो हरिदास जी से जुड़ा है - इससे पहले कि इसे दूसरे नामों से जाना जाने लगा। अगर अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ कर दिया जाता है, तो यह देश भर में एक 'सनातन शहर' के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे प्रस्ताव को जल्द ही सरकार की मंज़ूरी मिल जाएगी, और आने वाले समय में अलीगढ़ को हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा।"
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के विजय नगर में खस्ताहाल दीवार गिरने से आठ दोपहिया वाहन दबे

New Delhi, Delhi:लोकेशन: मॉडल टाउन एंकर-- नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के विजय नगर में बारिश के दौरान हादसा। बाल बाल बची लोगों की जिंदगी। आठ दो पहिया वाहन और एक कार दीवार के नीचे दबी। पुराने जर्जर मकान की दीवार गिरी। मकान को पहले से तोड़ा जा रहा था और लंबे वक्त से इसी मकान की एक दीوار खस्ताहाल स्थिति में खड़ी थी वही अचानक गिरी। आज गुरुवार शाम के वक्त की घटना VO -1 दिल्ली में बारिश के दिनों में खस्ताहाल मकान जानलेवा भी साबित होते हैं। ऐसे मकानों को समय-समय पर नगर निगम नोटिस भी देता है और जर्जर मकानो का डिमोलिशन करने का आदेश भी देता है। बावजूद उसके बड़ी संख्या में जर्जर मकान जगह जगह पर दिखाई देते हैं और अचानक से इन मकानों की कभी दीवार तो कभी पूरी बिल्डिंग गिर जाती है जो राहगीरों तक की जान ले लेती है। ऐसा ही हादसा आज विजयनगर कॉलोनी में नाले के पास हुआ। यहां एक पुराना खस्ताहाल मकान काफी पहले तोड़ना शुरू किया गया था और उसकी एक जर्जर दीवार खड़ी थी जिसकी स्थानीय लोग शिकायत भी कर रहे थे कि किसी भी वक्त हादसा हो सकता है लेकिन अधिकारियों ने ना तो उसका डिमोलिशन किया ना मालिक को नोटिस देकर उसे गिरवाया। आज बारिश के दौरान अचानक से काफी ऊंची दीवार गिर गई जिसके नीचे आठ दो पहिया वाहन और एक कार दब गई। एक बुजुर्ग शख्स तो मात्र कुछ सेकंड पहले ही अपनी स्कूटी को खड़ा करके वहां से गया था। यदि वह बुजुर्ग कुछ सेकंड स्कूटी के पास रुक जाता तो वह बुजुर्ग भी इस दीवार के मलबे के नीचे दब जाता लेकिन गनीमत रही कि कुछ ही सेकंड पहले वह बुजुर्ग वहां से निकल गया और उसकी जान बच गई। बाइट -- स्थानीय निवासी चश्मदीद। VO 2 जरूरत है प्रशासन भी ऐसे खस्ताहाल दीवारों और मकानो पर इन दिनों में विशेष ध्यान दें। वरना ऐसे खंडार लोगों की जान ले सकते हैं। ।। byte shorts
0
0
Report

रींगस में कार के बाहर चार लाख रुपए भरा बैग चोरी, CCTV फुटेज में बदमाश की तलाश

Sikar, Rajasthan:रींगस में यूनियन बैंक के बाहर दिनदहाड़े एक कार से करीब 4 लाख रुपए से भरा बैग चोरी होने की घटना सामने आई है। घटना तब की है जब कार चालक बैंक के अंदर किसी काम से गया हुआ था और पीछे से अज्ञात युवक ने कार में रखा बैग पार कर लिया। वारदात के बाद आरोपी ई-रिक्शा में बैठकर फरार हो गया। रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top