488001
रंगमहल मंदिर में खुदाई मामले में पन्ना कलेक्टर का बयान आया सामने
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले के अजयगढ़ कस्बे में स्थित ऐतिहासिक गुप्तकालीन रंगमहल मंदिर की खुदाई में धन के लालच का मामला सामने आया है। पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा मंदिर की नींव खोदी गई है जिसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मंदिर ASI के अधिपत्य में संरक्षित है और इसे खुदाई के लिए ASI के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। यदि इसमें और मदद की जरूरत हो तो वह ASI को उपलब्ध कराई जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचायत चुनाव के बीच ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आयोग की सख्त रोक
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर पंचायत चुनाव के बीच तबादलों-पदस्थापन पर राज्य निर्वाचन आयोग सख्त。 चुनाव घोषणा से पहले जारी ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेशों को लेकर निर्देश जारी。 7 अक्टूबर तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया तो नहीं हो सकेगा ज्वाइन。 7 अक्टूबर तक कार्यभार ग्रहण करने की आयोग ने दी अंतिम समय-सीमा。 इसके बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारी नहीं कर सकेंगे पदभार ग्रहण。 प्रतियोगी भर्ती में रिक्त पदों पर होने वाली नई पोस्टिंग पर भी रोक。 चुनाव की घोषणा के साथ संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में लागू है आचार संहिता。 3 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित किया था पंचायत चुनाव कार्यक्रम。 चुनाव से पहले जारी ट्रांसफर/पोस्टिंग आदेशों की पालना को लेकर निर्देश。 मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा ने जारी किए निर्देश。0
0
Report
कलेक्ट्रेट के सामने बस स्टैंड बचाने के लिए फुटकर व्यापारियों का बड़ा प्रदर्शन
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेक - बस स्टैंड बचाओ और गरीबों की रोजी रोटी बचाने बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट चौक तक फुटकर व्यापारी, दुकानदार, बस संचालक अपनी मांगों को लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट - बस स्टैंड वापस सहित वहां निर्माण हो रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के विरोध में पहुंचे कलेक्ट्रेट - चिलचिलाती धूप में नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट के सामने ज्ञापन देने के लिए नारेबाजी - सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सहित पुरुष पहुंचे कलेक्ट्रेट - कांग्रेस के SC वर्ग के पूर्व प्रदेश संयोजक सुनील चौधरी, जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू, राजपूत संगठन के पदाधिकारी हुए शामिल0
0
Report
नव नियुक्त सिरोही एसपी ने पदभार संभाला; शराब तस्करी रोकथाम के लिए अभियान
Sirohi, Rajasthan:पुलिस अधीक्षक डॉ. अजेय सिंह राठौड़ ने सोमवार को सिरोही एसपी कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने नए पुलिस कप्तान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एएसपी नरेंद्र कुमार एवं डिप्टी ने उनका स्वागत किया。 पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी डॉ. अजेय सिंह राठौड़ ने कार्यालय का जायजा लिया और अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़ी जानकारी ली。 पत्रकारों से बातचीत में एसपी ने कहा कि शहर में बढ़ते अपराधों की रोकथाम उनकी प्राथमिकता रहेगी। शराब एवं नशे से जुड़े मामलों में प्राप्त इनपुट पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई की जाएगी। शराब तस्करी की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाने की बात भी उन्होंने कही。 बाइट — डॉ. अजेय सिंह राठौड़, एसपी सिरोही0
0
Report
Advertisement
7 अक्टूबर को जगदलपुर में सेवा ज्योति यात्रा, मोदी लाइव संबोधन के साथ
Jagdalpur, Chhattisgarh:सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को जगदलपुर में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाएगा, शहर के टाउन हॉल में स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ता एवं नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लाइव जुड़ेंगे एवं प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनेंगे, सोमवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक निजी होटल में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी, उन्होंने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी तब से लेकर आज तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सार्वजनिक जीवन देश को समर्पित किया एवं इस दौरान उन्होंने गुजरात मॉडल को डेवलप करने का काम भी किया। बाइट विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री0
0
Report
सेवा के 25 साल पूरे: मोदी सरकार की उपलब्धियाँ छत्तीसगढ़ में उत्साह मनाई जाएंगी
Raipur, Chhattisgarh:भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस. कृषि मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत की प्रेस कॉन्फ्रेंस. रामविचार नेताम ने कहा- सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन. कल 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के पूरे हो रहे हैं 25 साल. लगातार प्रधानमंत्री आवास बनाये जा रहे हैं. भाजपा की सरकार में हर सेक्टर में सकारात्मक परिवर्तन आया. 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद हर क्षेत्र में काम हुआ है, किसान भी खुश हैं. वैश्विक स्तर पर भी देश का सम्मान बढ़ा है, हर क्षेत्र में बड़े फैसले हुए हैं. 7 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम तय किए गए हैं. सेवा के 25 साल पूरे हो रहें है प्रधानमंत्री के. इसलिए भाजपा इसे विशेष दिवस के तौर पर मना रही है. प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन होगा. कल से ही सेवा ज्योति कलश यात्रा शुरू होगी. छत्तीसगढ़ में भी जिला स्तर पर सेवा ज्योति कलश यात्रा शुरू होगी धान खरीदी से पहले गिरदावरी को लेकर सवाल. मामले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा- कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी, विभाग मॉनिटरिंग कर रहा है. धान खरीदी पर अधिकारी समीक्षा कर रहे हैं, समय समय पर इसकी समीक्षा होती है. SIR पर कांग्रेस ने खड़ा किया सवाल. मामले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा- कांग्रेस के कहने से सब काम करें क्या? शासन जो कहेगा वही काम होगा. युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर ही उठ रहे सवालों को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा- कांग्रेस में छेद ही छेद है, कांग्रेस में जूतम पैजार की स्थिति है, पहले भी कांग्रेस नेता एक दूसरे के कपड़े फाड़ते थे, अभी भी फाड़ रहे हैं. बाईट- रामविचार नेताम, कृषि मंत्री, छत्तीसगढ़.....0
0
Report
यूपी में बिजली सुधार जारी, मंत्री एके शर्मा बोले—दिन-ब-दिन बेहतर हो रहा राज्य
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मंत्री एके शर्मा ने कहा, "राज्य में कई सुधार हुए हैं, और दिन-ब-दिन सुधार हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज़्यादा बिजली देने वाला राज्य है, और यह दिन-ब-दिन बेहतर हो रहा है। आने वाले दिनों में आप और भी बेहतर इंतज़ाम देखेंगे..."0
0
Report
Advertisement
अनूपपुर में SECL कॉलोनी में मकान का छज्जा गिरा, एक महिला घायल
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के राम नगर थाना अंतर्गत SECL कॉलोनी के मकान का छज्जा टूटकर महिला के ऊपर गिरा. एक महिला चोटिल. अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर कॉलोनी के एक मकान का छज्जा गिरा, एक महिला घायल हो गई जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल महिला को मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा चिकित्सालय रेफर किया गया. घायल महिला का नाम दीना मरकाम बताया जा रहा है. रामनगर थाना क्षेत्र के राजनगर इंदिरा नगर कॉलोनी वार्ड नंबर 13 की यह पूरी घटना है. सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
नोबेल पुरस्कार: लाइट-गेटेड आयन चैनल और ऑप्टोजेनेटिक्स पर शोध के लिए तीन वैज्ञानिक सम्मानित
Noida, Uttar Pradesh:2026 का फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार कार्ल डिसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नेगल को “लाइट-गेटेड आयन चैनल और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़ी उनकी खोजों के लिए” दिया गया है।0
0
Report
कुशीनगर में सात दिवसीय सेवा सेतु शिविर से सरकारी योजनाओं का लाभ वितरण
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - हाटा में मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर शुरू सेवा सेतु अभियान - हाटा नगर पालिका परिसर में सात दिवसीय बहुद्देशीय सेवा सेतु शिविर का हुआ आयोजन - विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का किया गया आयोजन - विधायक मोहन वर्मा ने अभियान का किया शुभारंभ - एक ही मंच से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने की गई पहल - पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र किए हुए वितरित0
0
Report
Advertisement
UP की 8 राज्यसभा सीटों के लिए BJP ने उम्मीदवार घोषित; जानिए नाम
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू भाजपा दफ्तर से\n\nभारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश की 8 राज्यसभा सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने अधिकृत उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इन सभी 8 प्रत्याशियों का प्रामाणिक राजनीतिक परिचय निम्नलिखित है:\nउम्मीदवार का नाम वर्तमान / पूर्व पद एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि मुख्य विवरण\n1. धर्मपाल सिंह, प्रदेश में पशुधन मंत्री है भाजपा के नेता भी है और बरेली आंवला सीट से विधायक हैं योगी सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं। \n2. राधाकांत ओझा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष, इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन प्रयागराज (इलाहाबाद) के एक अत्यंत प्रतिष्ठित और वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। ये दो बार इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं और कानूनी व सामाजिक क्षेत्र में बड़ा चेहरा हैं।\n3. प्रकाश पाल प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा ओबीसी (OBC) मोर्चा, उत्तर प्रदेश कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर रहे हैं।\n4. विद्या सागर सोनकर पूर्व उपनेता (विधान परिषद), पूर्व सांसद व पूर्व एमएलसी मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं और भाजपा के कद्दावर दलित चेहरों में गिने जाते हैं। वे जौनपुर (मछलीशहर) से लोकसभा सांसद और उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के सदस्य के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश महामंत्री भी रहे हैं।\n5. गोपी कृष्ण पाण्डेय वरिष्ठ संगठनकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी भाजपा के वरिष्ठ और समर्पित नेता हैं, जो लंबे समय से जमीनी स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और अभियानों का संचालन करते आ रहे हैं।\n6. प्रियंका सिंह रावत पूर्व लोकसभा सांसद (बाराबंकी) उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रमुख महिला चेहरा हैं। वे बाराबंकी निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा की सांसद रह चुकी हैं और राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।\n7. राम प्रताप सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री, भाजपा उत्तर प्रदेश व पूर्व विधायक आगरा की एत्मादपुर विधानसभा सीट से वर्ष 2017 से 2022 तक भाजपा के विधायक रहे हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।\n8. श्रुति गंगवार चेयरपर्सन (अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, बरेली) एवं सामाजिक कार्यकर्ता ये IIT पासआउट हैं। ये वरिष्ठ भाजपा नेता और वर्तमान झारखंड/आंध्र प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार की पुत्री हैं। बरेली-बहेड़ी क्षेत्र में सामाजिक व राजनीतिक रूप से अत्यधिक सक्रिय हैं।0
0
Report
ओड़ा में स्कूल बस हादसे ने मचाया हड़कंप; 3 बच्चे घायल
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के रेलमगरा क्षेत्र के ओड़ा गाँव में स्कूल बस अनियंत्रित होकर हादसे का हुई शिकार, 3 बच्चे घायल स्कूल बस में सवार थे 8 बच्चे 3 बच्चे हुए घायल, बच्चों को अस्पताल पहुंचाया अनियंत्रित बस नाले में गिरने से बाल बाल बची, हादसे से मचा हड़कंप पीपली आचार्यन से अपने घर की ओर जा रहे थे बच्चे ओड़ा में हॉस्पिटल के पास हुआ हादसा स्थानीय नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बस से बाहर निकाला0
0
Report
बागेश्वर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दो युवकों को कुचला, नशे में चालक गिरफ्तार
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में तहसील रोड पर देर रात तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने बोलेरो चालक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, राज मेहता और भूपेंद्र सिंह स्कूटी पर सवार थे, तभी बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राज को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि भूपेंद्र का इलाज जारी है। हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
Advertisement
रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ FIR की मांग कोर्ट में दाखिल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दलित एक्टिविस्ट और PhD स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी MP चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर राउज़ एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं। रोहिणी का आरोप है कि चंद्रशेखर आज़ाद ने उनका शोषण किया। वह कहती हैं, "यह लड़ाई 6 अगस्त, 2025 को शुरू हुई थी। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि कानून के ज़रिए हमारी आवाज़ सुनी जाए। जब आपके साथ कोई घटना होती है, तो आप कानून के पास जाते हैं। देश की बेटियों को कानून पर भरोसा है। मेरे साथ क्या हो रहा है? अब 18 महीने हो गए हैं। आज भी मैं इस उम्मीद से कोर्ट आई हूं कि मेरी आवाज़ सुनी जाएगी। मैं स्विट्जरलैंड में अपना करियर छोड़कर वापस आई क्योंकि मुझे विश्वास था कि जब मैं अपने लोगों के बीच रहूंगी और जज के सामने खड़ी होऊंगी, तो मेरी आवाज़ सुनी जाएगी। पुलिस ने मेरी नहीं सुनी। उन्होंने मुझे लगातार 12 घंटे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर बैठाया। उन्होंने मुझे एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर बैठाया। अब जब मामला कोर्ट में पहुंचा है, तो आज जो हुआ है? कि पुलिस ने फिर से और समय मांगा है। कोर्ट ने उन्हें लगातार तीन बार समय दिया है..."0
0
Report
उत्तर प्रदेश बदलेगा? पंकज चौधरी बोले- 2027 में BJP सत्ता
Noida, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कहते हैं, "भारतीय जनता पार्टी और हमारे कार्यकर्ता साल के 365 दिन काम करते हैं। अब जब चुनाव का समय है, तो स्ट्रेटेजी में थोड़ा बदलाव होता है, और काम कुछ अलग हो जाता है। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि CM योगी के 10 साल और PM मोदी के 12 साल के काम के आधार पर, और उत्तर प्रदेश की सूरत बदलने के मकसद से, भारतीय जनता पार्टी 2027 में सरकार बनाएगी।"0
0
Report
20 लाख के आभूषण और ढाई लाख नकदी के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गंगाघाट पुलिस ने चोरी का किया खुलासा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। गंगाघाट पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत के चोरी हुए आभूषण और 2.50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को कर्मी बिजलामऊ निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय लल्लू प्रसाद की तहरीर पर थाना गंगाघाट में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 539/2026, धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान हरीश त्रिवेदी पुत्र रामसेवक त्रिवेदी, निवासी कर्मी बिजलामऊ, थाना गंगाघाट, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को 4 अक्टूबर की रात आजाद मार्ग स्थित महदिनवा कट के पास, जाजमऊ चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के करीब 20 लाख रुपये कीमत के आभूषण और 2.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की अहम भूमिका रही।0
0
Report
Advertisement
