icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
488220
Piyush Kumar ShuklaPiyush Kumar ShuklaFollow27 Apr 2025, 06:21 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टंडवा में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर, सड़कों से कब्जा हटाया गया

Ansar Nagar, Jharkhand:टंडवा में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर Anchor: चतरा जिले के टंडवा बाजार और मुख्य सड़कों को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को एक बड़ा अभियान शुरू किया। अंचलाधिकारी (सीओ) गौरव कुमार राय के निर्देश पर सोमवार को टंडवा के शहीद चौक से इस अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई, जहां अवैध रूप से बनी संरचनाओं पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। दरअसल, टंडवा बाजार की सड़कों पर कई फीट तक अवैध कब्जा कर लिए जाने के कारण आए दिन लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने पहले ही 19 मई को सार्वजनिक इश्तेहार जारी कर लोगों को खुद से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। समय सीमा खत्म होने के बाद सोमवार को सीओ के नेतृत्व में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। टंडवा में हमेशा से अतिक्रमण मुक्त कराना एक चुनौती रहा है, लेकिन इस बार सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात थे। बाइट : टंडवा सीओ, गौरव कुमार।
0
0
Report

नौगांवा सादात में जैकेट कारखाने में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow9m ago
Amroha, Uttar Pradesh:नौगांवा सादात में जैकेट कारखाने में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात कस्बे में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बिजनौर रोड स्थित थाने के समीप एक जैकेट निर्माण कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कारखाने से उठती लपटें तथा धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जैकेट कारखाना नौगांवा तगा निवासी आसिफ का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। कारखाने में बड़ी मात्रा में कपड़ा, जैकेट और अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को घटनास्थल पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के जवान लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था। हालांकि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन कारखाने में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा। घटना के बाद पूरे कस्बे में चर्चा का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जमा रहे।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में हर्ष फायरिंग: वीडियो से असामाजिक तत्वों के हथियारबाज़ी का मामला

Begusarai, Bihar:एंकर बिहार सरकार के द्वारा सख्ती एवं जिला प्रशासन की तत्परता के बावजूद भी बेगूसराय जिले में असामाजिक तत्वों के द्वारा लगातार हर्ष फायरिंग एवं शादी समारोह जैसे अवसरों पर हथियार लहराने का प्रचलन लगातार जारी है । हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह लगभग आधे दर्जन युवक अपने हाथों में हथियार लेकर भोजपुरी गाने की धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं एवं फायरिंग भी की जा रही है। वायरल वीडियो फुलवरिया थाना क्षेत्र के पोखर मोहल्ला की बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में नजर आ रहे सभी युवक वहां के स्थानीय हैं एवं इनका स्मैक तथा शराब एवं हथियार कारोबार में भी संलिप्तता सामने आती रही है। बावजूद इसके प्रशासन के द्वारा कोई कारी करवाई नहीं की जा रही जिससे कि असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं । अब देखने वाली बात होगी कि इस वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा किस तरह की कार्रवाई की जाती है जिससे कि आने वाले दिनों में अपराधियों के हौसले पस्त हो तथा अपराधियों के द्वारा हथियार लहराने जैसी घटना को अंजाम नहीं दिया जा सके।
0
0
Report

तेज़ रफ्तार कार ने परिवार सहित छह लोगों को घायल कर दिया

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एनएच-31 फोरलेन पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार पहले साइकिल सवार को टक्कर मारती है और फिर दो अन्य वाहनों से भिड़ जाती है। इस हादसे के बाद मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया।आपको बताते चले कि बेगूसराय के एफसीआई थाना क्षेत्र स्थित एनएच-31 फोरलेन पर बीहट रतन चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीषण हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली नंबर की कार बीहट से जीरोमाइल की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे साइकिल से जा रहे मजदूर रमेश पासवान को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि रमेश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन कार यहीं नहीं रुकी। अनियंत्रित कार ने आगे बढ़ते हुए सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार और आगे जा रही फॉर्च्यूनर गाड़ी में भी टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे जंगल में जाकर एक पेड़ से टकराई, तब जाकर रुकी। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल रमेश पासवान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बीहट मंझलीवन मोहल्ला निवासी शिव पासवान के पुत्र रमेश पासवान के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार दरभंगा जिले के एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग राजगीर घूमकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घायलों में विपिन कुमार सिंह, त्रिवेणी देवी, अंशु सिंह, सोनी देवी, गीता देवी और पांच वर्षीय अक्षथ कुमार शामिल हैं। कई लोगों को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है, जबकि कुछ के हाथ-पैर टूट गए हैं। सभी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।हादसे की सूचना मिलते ही एफसीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।फिलहाल इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। एक मजदूर की जान चली गई, जबकि एक ही परिवार के छह लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं。
0
0
Report

बेगूसराय के सदर अस्पताल में बाल चिकित्सा वार्ड के पास आग, हादसा टला

Begusarai, Bihar:बेगूसराय सदर अस्पताल में सोमवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब बाल चिकित्सा वार्ड के समीप स्थित एक कमरे में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आईसीयू भवन की पहली मंजिल पर बने बाल चिकित्सा वार्ड के बगल में स्थित मीटिंग हॉल एवं स्टोरनुमा कक्ष में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी नीचे रखी कुर्सियों पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। घटना के बाद वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों के बीच दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि अस्पताल कर्मियों, सुरक्षा गार्डों और अधिकारियों की तत्परता से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय कुमार और सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी मरीज, बच्चे, परिजन या अस्पताल कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन तैयारियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।
0
0
Report
Advertisement

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का VIDEO वायरल, अखिलेश यादव पर बाबरवादी हमला

Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश पर भड़के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने VIDEO बनाकर जवाब दिया: सोच को बताया बाबरवादी सपा मुखिया अखिलेश यादव जी आपने कभी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान नहीं किया। आपकी सोच बाबरवादी है। श्रीराम मंदिर निर्माण से पूर्व भूमि पूजन पर भी आपके कोई शब्द नहीं निकले। जब अयोध्याधाम में भव्य वास्तुकला मूर्त रूप ले रही थी, तब भी आप शांत रहे। प्रभु श्रीराम का विग्रह स्थापित होने पर भी कोई स्वागत नहीं किया। अब श्रीराम मंदिर को लेकर अफवाह फैला कर झूठ गढ़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं। भारत दुनिया में सनातन संस्कृति का वाहक राष्ट्र है। अखिलेश जी अपनी सोच को सनातन संस्कृति के विरुद्ध न करें। आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी को पुनः मुंह की खानी पड़ेगी। आपके झूठ का नेरेटिव कभी सफलता तक नहीं पहुंचेगा। प्रदेश के लोग सपा की कारगुजारियों को अच्छी तरह से समझ चुके हैं।
0
0
Report

कानपुर देहात के अकबरपुर केंद्र पर भर्ती परीक्षा, रातभर चिंता और सुविधाओं का अभाव

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुँचे अभ्यर्थियों ने मंदिर परिसर में गुजारी रात। अकबरपुर इंटर कॉलेज केंद्र के बाहर खुले आसमान के नीचे सोए परीक्षार्थी। रात 11 बजे ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे कई अभ्यर्थी। ठहरने की उचित व्यवस्था न मिलने से हुई परेशानी। फतेहपुर के अभ्यर्थी प्रयागराज में रहकर कर रहे थे तैयारी। सुबह की पाली की परीक्षा के चलते रात में ही पहुंचे केंद्र। अभ्यर्थियों ने पेपर लीक की घटनाओं पर जताई चिंता। निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती परीक्षा की युवाओं ने की उम्मीद। कानपुर देहात के अकबरपुर में बने परीक्षा केंद्र का मामला
0
0
Report
Advertisement

अंता के करोड़ों के पार्क में पानी-बिजली नहीं, शौचालय ताले में

Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता में नगर पालिका की अनदेखी के चलते करोड़ों की लागत से बनाया गया पार्क अव्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ हे परन्तु शासन प्रशासन बेखबर बना हुआ हे । बता दे कि अभी हाल ही में शुरू किए गए करोड़ों की लागत के पार्क में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण पार्क में आने वाले बच्चों सहित परिजनों को इस भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए तरसने पर मजबूर होना पड़ रहा हे वही पार्क में लाइट व्यवस्था नहीं होने के कारण अंधेरे के चलते रात्रि में जहरीले जानवरों का खतरा मंडराया रहता हे दूसरी ओर पार्क में महिला पुरुषों के लिए शौचालय तो बना दिया गया परंतु शौचालय ताले में कैद होने के कारण यहां आने वाले आमजन को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा हे । इसी तरह पार्क में बनाई गई चौपाटी की दुकानें भी वीरान पड़ी हुई हे जिन्हें चालू नहीं करने से आमजन इनका लुत्फ नहीं उठा पा रहे हे वही पार्क में लगाया गया आकर्षक फव्वारा भी बंद पड़ा हुआ हे ।दूसरी ओर इस पार्क में बच्चों के लिए आकर्षक झूले सहित व्यायाम के संसाधन होने के कारण बड़ी संख्या में रोजाना बच्चों सहित परिजनों का जमावड़ा लगा रहता हे ऐसे में पार्क की अव्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका को कोसते नजर आते हे ।
0
0
Report
Advertisement

अमरौहा के जैकेट फैक्ट्री में भीषण आग, साजिश की आशंका से पुलिस जांच तेज

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में स्थित जैकेट फैक्ट्री में सोमवार की रात भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण शुरू हुई बताई गई, लेकिन फैक्ट्री मालिक आसिफ अली ने साजिश की आशंका जताई है और कहा है कि उनके भाई ने आग लगते समय कुछ युवकों को फैक्ट्री के पास से भागते देखा था।अब पुलिस इस एंगल से भी जांच करेगी कि आग वास्तव में शॉर्ट सर्किट थी या किसी ने जानबूझकर आग लगाई। फैक्ट्री में लगभग 40 से 45 लाख रुपए का माल जलकर राख हो गया, सारा तैयार माल, कच्चा माल और मशीनरी नुकसान की खबर है। आग बुझाने के लिए छह से अधिक दमकल वाहन कई घंटों तक मेहनत करते रहे। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आगजनी की घटना का पीछे कारण क्या था और इसमें कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
0
0
Report

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के पांच लोग 102 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow32m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद आगरा जोन की ए एन टी एफ टीम और थाना रासूलपुर पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास एक कुंटल 2 किलो अवैध गांजा भी बरामद किया गया है। जिसकी बाजार में कीमत 70 लाख रुपए के लगभग है। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि आगरा जौन की ए एन टी एफ टीम के प्रभारी हरविंदर मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को एक ट्रक मैं पेन्ट के बॉक्स के बीच छिपाकर ले जाये जा रहे बोरी में गांजा बरामद किया गया। जिसका वजंन 102किलो 66ग्राम है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 70 लाख रुपए होगी ट्रक के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें उड़ीसा के जनपद कटक निवासी चंदन सिंह और चिरंजीवी हैं तथा हाथरस निवासी सौरभ ,विजय कुमार तथा सुभाष सिंह शामिल है जबकि गिरोह का मुख्य सरगना अंकित फरार हो गया है। गिरफ्तार गिरोह के लोगों ने बताया है वे लोग उड़ीसा से गंजा लाकर विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे वह लोग ट्रक में छुपा कर मादक पदार्थ गाज लाते है रास्ते में बीच में उतार कर कार द्वारा विभिन्न जगहों पर सप्लाई करते हैं।पुलिस ने तस्करी में प्रयोग किया गया ट्रक को गंजा सहित तथा पांच मोबाइल फोन एटीएम कार्ड आधार कार्ड तथा नगदी भी बरामद की है गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एन डी पीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करके जेल भेजा गया है।
0
0
Report

प्रधानमंत्री आवास योजना( ग्रामीण) पात्रता चयन को लेकर खुली बैठक का हुआ आयोजन

Deepak DixitDeepak DixitFollow36m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील अंतर्गत भरखनी ब्लाक के ग्राम पंचायत के पंचायत घर गौरखेड़ा में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्रता चयन संबंधी खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव ने सर्वे सूची में शामिल 35 नाम पढ़कर सुनाए। सचिव ने बताया कि पूर्व में कराए गए सर्वे के आधार पर यह सूची तैयार की गई है। ग्रामीणों से सूची पर आपत्तियां और सुझाव भी मांगे गए। सचिव ने कहा कि सूची में शामिल पात्रो व अपात्रो के चयन के बाद शासन से लक्ष्य प्राप्त होने पर पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत आवास आवंटित किए जाएंगे। बैठक में प्रशासक विनीता देवी रोजगार सेवक सर्वेशपाल पंचायत सहायक शिल्पी, रामनिवास छोटे भैया आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top