488220
मजदूर को मिला 80 लाख से अधिक कीमत का हीरा
Ajaigarh, Madhya Pradesh:पन्ना में मजदूर की किस्मत रातो-रात चमक गई। 10 साल से खदान में हीरा खोज रहे राजू गौंड को 80 लाख से अधिक कीमत का हीरा मिला है, पन्ना स्थित देश के एकमात्र हीरा कार्यालय में उसे जमा करवाया गया है। राजू को यह हीरा पन्ना के ग्राम कृष्णा कल्याणपुर पटी में उथली हीरा खदान से मिला, जिसका वजन 19 कैरेट 22 सेंट बताया जा रहा है। पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि हीरे को आगामी नीलामी में विक्रय हेतु रखा जाएगाा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भागवत: Gen Z प्र protest देशभक्त, एंटी-नेशनल नहीं
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: हाल ही में हुए स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट और प्रोटेस्टर्स को 'एंटी-नेशनल' कहे जाने पर RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा, "अगर Gen Z प्रोटेस्ट कर रहे हैं, तो वे एंटी-नेशनल नहीं हैं। वे हमारे अपने लोग हैं, हमारी अगली पीढ़ी है...मुझे नहीं लगता कि Gen Z ऐसी है...मुझे लगता है कि नई पीढ़ी - Gen Z और Gen Alpha, हमारी मौजूदा पीढ़ी से ज़्यादा ईमानदार है, और देशभक्ति और सेवा की ईमानदार अपील उनके साथ काम करती है।"0
0
Report
स्पेशल विजिलेंस ने पूर्णिया में तीन बिजली कर्मी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Purnia, Bihar:स्पेशल विजिलेंस टीम द्वारा तीन बिजली कर्मी गिरफ्तार पूर्णिया के कृत्यानंद नगर बिजली ऑफिस में आज स्पेशल विजिलेंस की टीम ने घूसखोर जूनियर इंजीनियर समेत 3 बिजली कर्मियों को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। स्पेशल विजिलेंस यूनिट SUV के इंस्पैक्टर अविनाश कुमार झा ने कहा कि बखरीकोल निवासी राजेश कुमार साह ने विजिलेंस विभाग में आवेदन दिया था कि उनसे घरेलू विद्युत कनेक्शन लगाने के लिए बिजली विभाग के जेई ₹15000 घूस मांग रहे हैं। फिर टीम बनाकर आज कृतयानन्द नगर के बिजली विभाग कार्यालय में वे लोग पहुंचे। जहां राजेश कुमार साह ने ₹10000 घूस दिया।जिसको कनीय अभियंता भरत मलिक के तकनीकी सहयोगी आशुतोष पांडे ने अपने पॉकेट में रख लिया । तभी विजिलेंस की टीम ने जूनियर इंजीनियर भरत मलिक और उनके दो तकनीकी सहयोगी आशुतोष पांडे और पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि कनय अभियंता ने ₹5000 पहले ही घूस ले लिया था। आज फिर ₹10000 ले रहा था। लेकिन यह लोग रंगे हाथ गिरफ्तार कर लीए गए。 बाइट अविनाश कुमार झा, इंस्पेक्टर स्पेशल विजिलेंस यूनिट पटना0
0
Report
जयपुर शिक्षकों का धरना खत्म, 1 जनवरी से स्थानांतरण नीति लागू
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर शिक्षकों का धरना खत्म। सरकार के साथ हुई समझौता वार्ता सफल। शिक्षकों व शिक्षा मंत्री ACS के साथ ही समझौता वार्ता। शिक्षा मंत्री का आश्वासन 1 जनवरी से लागू होगी स्थानांतरण नीति। नई शिक्षा सत्र में स्थानांतरण नीति से होंगे तबादले।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर चुनावी चाय आपकी राय कार्यक्रम हुआ लॉन्च
Balrampur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की छोटी काशी कहे जाने वाले बलरामपुर जनपद के वीर विनय चौराहे से चुनावी चाय आपकी राय प्रोग्राम0
0
Report
दारूल उलूम ने कांवड़ यात्रा के दौरान छात्रों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए
Saharanpur, Uttar Pradesh:विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर छात्रों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रबंधन ने छात्रों को अनावश्यक यात्रा से बचने, कांवड़ मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाने और जारी आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। संस्था के छात्रावास प्रभारी मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास की ओर से जारी लिखित आदेश में कहा गया है कि छात्र बाजार, जीटी रोड और उन सभी स्थानों पर जाने से परहेज करें जहां से कांवड़ियों का आवागमन होता है। बेहद जरुरी होने पर ही यात्रा करें और रेल यात्रा के दौरान केवल आरक्षित कोच में ही सफर करें। आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी छात्र दारुल उलूम से जारी पहचान पत्र हर समय अपने पास रखें। सूर्यास्त के बाद बिना पहचान पत्र किसी भी छात्र को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मल्टीमीडिया मोबाइल फोन का उपयोग करते पाए जाने पर निष्कासन की कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास ने कहा कि छात्र जिस उद्देश्य के लिए यहां आए हैं वह अपना पूरा ध्यान पढ़ाई और धार्मिक दायित्वों पर लगाएं और अनुशासन का पालन करें।0
0
Report
चमोली के नंदानगर घाट में खराब पुल बच्चे पढ़ाई के लिए जोखिम
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली: नंदानगर घाट क्षेत्र के गांवों में स्कूली बच्चों की पढ़ाई अब जान जोखिम में डालकर हो रही है। सितंबर 2025 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुए पैदल रास्तों का एक साल बाद भी पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे बच्चे रोज उफनते मौख गाड़ को पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को झेलनी पड़ रही है। कई जगहों पर अभिभावक अपने बच्चों को पीठ पर बैठाकर तेज बहाव वाले गदेरे को पार करा रहे हैं। बरसात के मौसम में जलस्तर बढ़ने से खतरा और भी गंभीर हो गया है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। बीओ- ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के बाद से ही पैदल पुल और रास्तों के निर्माण की मांग प्रशासन से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो कोई वैकल्पिक मार्ग तैयार हुआ है और न ही स्थायी पुल का निर्माण शुरू हो पाया है। रोजमर्रा के कामकाज के लिए भी ग्रामीणों को इसी खतरनाक रास्ते से गुजरना पड़ रहा है, जिससे हर दिन जान का जोखिम बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पैदल पुल और क्षतिग्रस्त मार्गों का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों की आवाजाही सुरक्षित हो सके।0
0
Report
Advertisement
बरिश के बीच अमरोहा में निर्माणाधीन मकान ढहना, तीन की मौत, तीन घायल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के ताजपुर गाँव में लगातार हो रही बारिश के बीच निर्माणाधीन मकान का ताज़ा ढला लिंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में महिला और उसके मासूम बेटे समेत तीन लोगों की दर्दناک मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली क्षेत्र के गाँव ताजपुर में गुरुवार को निर्माणाधीन मकान का ताज़ा ढला लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि बारिश शुरू होने पर कई लोग बचने के लिए लिंटर के नीचे खड़े हो गए थे, तभी पूरा लिंटर ढह गया और सभी मलबे में दब गए। हादसे में 30 वर्षीय मीनू, उसके एक वर्षीय बेटे लाल सिंह और 65 वर्षीय स्मृति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मीनू की शादी तरारा गाँव में हुई थी और वह अपनी माँ के बुलाने पर मायके ताजपुर में लिंटर पड़ने के बाद आयोजित दावत में शामिल होने आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जेसीबी से मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
मथुरा में 400 किग्रा दूषित पेड़ा नष्ट, छह नमूनों की लैबपरीक्षा के लिए भेजे
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 6 नमूने जांच के लिए भेजे, 400 किग्रा दूषित पेड़ा कराया नष्ट मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आयुक्त और मथुरा जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.के. त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने गोवर्धन, बरारी और रिफाइनरी क्षेत्र में स्थित विभिन्न आटा मिलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान सचल दल ने मैसर्स भोले शंकर राइस एंड जनरल मिल्स (कंचनपुरा, गोवर्धन), मैसर्स अग्रवाल ट्रेडर्स (बरसाना रोड, गोवर्धन), मैसर्स ओम एग्रीोटेक (गोवर्धन), लक्ष्मी फ्लोर मिल (इंडस्ट्रियल एस्टेट, बरारी) और श्री गोवर्धन फ्लोर मिल (रिफाइनरी इंडस्ट्रियल एरिया, मथुरा) की जांच की। इन स्थानों से मैदा, सूजी (रवा), तंदूरी आटा और गेहूं के आटा का एक-एक नमूना एकत्र किया गया। इसके साथ ही, बरसाना स्थित मिठाई दुकानों पर प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए पेड़ा के दो नमूने लिए गए। जांच के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित कर रखा गया लगभग 400 किलोग्राम पेड़ा (अनुमानित कीमत ₹60,000) मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संग्रहित किए गए सभी 6 नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण कार्रवाई के दौरान खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अरुण कुमार राणा, जितेंद्र सिंह, राम नरेश, दिनेश कुमार भारती, मोहर सिंह कुशवाहा, रीना शर्मा एवं नेहा शामिल रहे।0
0
Report
भावनगर स्वास्थ्य विभाग ने नकली पनीर रोक पर चेकिंग में संदिग्ध नहीं पाया
Bhavnagar, Gujarat:ભાવનગર. રાજ્ય સરકારના નોટિફિકેશન બાદ ભાવનગર હેલ્થ વિભાગ સફળું જાગી ઉઠ્યું. भावનગરમા હેલ્થ વિભાગે અનેક નામાંકિત રેસ્ટોરન્ટ અને હોટલો પર સરપ્રાઈઝ ચેકીંગ કર્યું. સરકાર દ્વારા દૂધના સ્થાને વેઝીટેબલ ફેટ માંથી બનતા પનીર પર પ્રતિબંધ મુક્યો છે. વેઝીટેબલ ફેટમાંથી બનતા પનીર, ચીઝ, બટરનું હવેથી વેચાણ નહિ કરી શકાય. રાજ્યભર માંથી હલકી ગુણવત્તાવાળા એનાલોગ કૃત્રિમ ડેરી ઉત્પાદનો મળી આવતા નિર્ણય લેવાયો. રાજ્ય સરકારના નોટિફિકેશન બાદ ભાવનગર હેલ્થ વિભાગે શહેરના નામાંકિત રેસ્ટોરન્ટ અને હોટલો પર ચેકિંગ હાથ ધર્યું હતું. હેલ્થ વિભાગે ચેકિંગ દરમિયાન રેસ્ટોરન્ટ અને હોટલોમાં બટર, ચીઝ, પનીર સહિતના નમુના તપાસ્યા હતા. જોકે ચેકિંગ દરમિયાન હેલ્થ વિભાગને એકપણ રેસ્ટોરન્ટ કે હોટલોમાંથી શંકાસ્પદ એનાલોગ પનીર મળી આવ્યું નથી. હેલ્થ વિભાગ દ્વારા આવતીકાલે ફરી ચેકીંગ હાથ ધરવામાં આવશે જેને લઈને ખાણી પીણી સંચાલકોમાં ફફડાટ વ્યાપી ગયો છે.0
0
Report
Advertisement
लखनऊ से कानपुर एक्सप्रेसवे पर पैंच वर्क कार्य मे जगह-जगह गड्ढे
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : कानपुर से लखनऊ एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के 25 दिन के बाद भी जगह-जगह एक्सप्रेसवे धंस रहा है। लखनऊ से कानपुर एक्सप्रेस वे पर पैच वर्क कार्य के बाद भी जगह-जगह गड्ढे जिसमे पानी भरा हुआ है। हालांकि कानपुर लखनऊ हाईवे पर पैच वर्क कार्य के चलते टोल टैक्स लेना बंद कर दिया है। जब तक पैच वर्क कार्य चलेगा तब तक किसी भी वाहन से टोल टैक्स नहीं लिया जा रहा है।0
0
Report
तेजस्वी यादव के परामर्श पर RJD ने प्रदेश और सभी इकाइयों को भंग किया
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के परामर्श पर आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने पार्टी के प्रदेश के सभी सांगठनिक इकाइयों को, प्रखंड स्तर पंचायत स्तर के सभी सांगठनिक इकाइयों और प्रकोष्ठ को किया भंग0
0
Report
रटला́म राजनीति पर ताजा अपडेट: देखें
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
डूंगेजा गांव में भारी बारिश से दो मकान गिरे, 62 वर्षीय महिला व एक बच्ची घायल
Nuh, Haryana:Story :- डूंगेजा गांव में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। नूंह जिले के डूंगेजा गांव सुबह अचानक दो कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। हादसे में 62 वर्षीय महिला हारूनी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक छोटी बच्ची को भी चोटें आई हैं। घायल महिला को पहले मांडीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार नूंह जिले में लगातार हो रही बारिश ने डूंगेजा गांव में एक गरीब परिवार की जिंदगी पर कहर बरपा दिया। सुबह करीब 6 से 8 बजे के बीच अचानक दो मकान भरभराकर ढह गए। हादसे के समय घर के अंदर 62 वर्षीय हारूनी और एक छोटी बच्ची मौजूद थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे। दीवार इतनी तेजी से गिरी कि दोनों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हादसे में हारूनी के सिर, रीढ़ और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जबकि बच्ची भी घायल हो गई। ग्रामीणों ने बताया घायल महिला को पहले मांडीखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार बेहद गरीब है और मकानों की मरम्मत कराने में सक्षम नहीं था। दोनों मकान पूरी तरह ढह चुके हैं और तीसरे मकान पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस हादसे में परिवार का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और अब उनके सिर से छत भी छिन गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और आवास निर्माण के लिए मुआवजा दिया जाए, ताकि वे दोबारा अपने परिवार के लिए सुरक्षित आशियाना बना सकें। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के कई ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों पर खतरा बढ़ गया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है。0
0
Report
विजयपुर में सीईओ के साथ गाली-गलौच, धमकी के आरोप
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर भाजपा नेता रिंकू शर्मा अरविंद जादोन सहित अन्य लोगों के द्वारा कार्यालय में घुसकर धमकी देने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। दो दिन पहले थाने में शिकायत भी की गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है भाजपा नेताओं के दबाव में पूरे मामले को रफा दफा किया जा रहा है आज विजयपुर एसडीएम को आवेदन पत्र सौंप कर जनपद कर्मचारियों द्वारा कार्यवाही की मांग की गई है कर्मचारियों द्वारा एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 4 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान कार्यालय में पहुंचे कुछ लोगों ने सीईओ से विवाद किया और कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता की। इसके विरोध में कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीईओ विजयपुर की ओर से पुलिस थाना विजयपुर में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कार्यालय में आकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई, गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जनपद पंचायत के कर्मचारियों और सचिवों में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।0
0
Report
क्या समुद्री लहरों जैसी अनुभूति सच में वैसी ही है?
Noida, Uttar Pradesh:Does it feel just like the waves in the ocean0
0
Report
Advertisement
