488001
किसान को मिला 60 लाख रुपए का हीरा, जिला हीरा कार्यालय में जमा
Panna, Madhya Pradesh:किसान दिलीप मिस्त्री और उनके तीन साथियों को आज 16 कैरेट 10 सेंट का उच्च गुणवत्ता का हीरा मिला जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए है। किसान और उनके साथियों ने इस हीरे को जिला हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है जहां इसे आगामी नीलामी के लिए रखा जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी- नशा में धुत युवक पर लड़कियों से अश्लील हरकतों का आरोप, विरोध करने हाथापाई और मारपीट।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी- नशा में धुत युवक पर लड़कियों से अश्लील हरकतों का आरोप, विरोध करने हाथापाई और मारपीट वीडियो वायरल मैनपुरी में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि गांव का एक युवक उसकी बेटियों से लगातार अश्लील हरकतें कर रहा है और विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम ककरेटा निवासी श्रीदेवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव का यतेन्द्र कुमार उनकी दो नाबालिग बेटियों और बहिन की बेटी पर गलत नजर रखता है। 25 जुलाई को आरोपी कथित तौर पर नशे की हालत में उनके घर पहुंचा और लड़कियों से अश्लील हरकतें व अभद्र बातें करने लगा। डायल-112 पर सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गया। आरोप है कि पुलिस के लौटते ही आरोपी अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और परिवार को धमकाया। महिला का कहना है कि 27 जुलाई को आरोपियों ने उसकी बेटी और बहिन की बेटी का रास्ता रोकने के बाद लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, दरांती और तमंचे के साथ घर पहुंचकर मारपीट और पथराव किया। पीड़िता का दावा है कि घटना के वीडियो और ऑडियो साक्ष्य मौजूद हैं, लेकिन थाना स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अब महिला ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।0
0
Report
पानीपत के स्ट्रीट फूड पर स्वच्छता सवाल, प्रशासन से सख्त निरीक्षण की मांग
Panipat, Haryana:पानीपत एक औद्योगिक शहर है, जहाँ बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं। इसी वजह से शहर में जगह-जगह स्ट्रीट फूड की रेहड़ियाँ लगी हुई हैं। मेरे पीछे आप देख सकते हैं कि हाईवे किनारे कई वर्षों से रेहड़ियों पर नान, छोले-भटूरे और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर स्वच्छता के मानकों का पालन नहीं किया जाता। खुले में खाना तैयार होने और मक्खियों-मच्छरों की मौजूदगी के कारण लोगों में बीमारियाँ फैलने का खतरा बना रहता है। स्थानीय महिला का कहना है कि यहाँ बहुत गंदगी रहती है। मक्खी-मच्छर खाने पर बैठे रहते हैं। ग्राहकों को यह पता नहीं होता कि खाना किस तरह तैयार किया गया है। गरीब और मजदूर लोग मजबूरी में यहीं से खाना खरीद लेते हैं। हमारी मांग है कि प्रशासन समय-समय पर इन रेहड़ियों की भी जांच करे, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित भोजन मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में खुले में खाद्य पदार्थ तैयार और बेचे जा रहे हैं। उनका आरोप है कि नियमित निरीक्षण नहीं होने से स्वच्छता के नियमों की अनदेखी की जा रही है। नागरिकों का मानना है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को नियमित जांच अभियान चलाने चाहिए। पानीपत में ऐसे कई स्ट्रीट फूड प्वाइंट हैं, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग भोजन करते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की नियमित जांच हो, ताकि लोगों के स्वास्थ्य से कोई समझौता न हो। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।0
0
Report
नारायणपुर-अबूझमाड़ में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, पेड़ गिरने से सड़कें घंटों बंद
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सबसे अधिक असर अबूझमाड़ क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहाँ नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में आवागमन बाधित हो गया है। बुधवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण अबूझमाड़ के कई नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं। वहीं नारायणपुर–सोनपुर मुख्य मार्ग पर बासिंग और कुंदला के बीच कई बड़े पेड़ गिरने से सड़क घंटों तक बंद रही। मार्ग पर चार विशाल पेड़ गिर जाने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन का इंतजार किए बिना स्वयं आगे आकर गिरे हुए पेड़ों को काटा और सड़क से हटाकर आवागमन बहाल किया। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में अभी भी खतरा बना हुआ है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है。 मौसम का मिजाज फिलहाल बदलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है。0
0
Report
Advertisement
नाबालिग प्रेमी को जेल से छुड़ाने के लिए टॉवर पर चढ़ी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक नाबालिग युवती अपने प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग को लेकर ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़कर युवती ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया और पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती का प्रेमी किसी मामले में जेल में बंद है। अपने प्रेमी की रिहाई की मांग पर अड़ी नाबालिग सिर पर कफन बांधकर मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी। युवती को टॉवर पर चढ़ा देख आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना हलधरपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए काफी मशक्कत और घंटों की कड़ी समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतरवाया। युवती के नीचे उतरने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली।0
0
Report
गाज़ीपुर मोहम्मदाबाद में 692 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर\n\n30 जुलाई को गाजीपुर आएंगे सीएम योगी, 692 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, मोहम्मदाबाद की शहीदी धरती से विकास का होगा महाकुंभ\n\nमोहम्मदाबाद में 30 जुलाई को विकास का महाकुंभ सजने जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9 बजे कृषि मंडी परिसर पहुंचेंगे\n\nमुख्यमंत्री करीब 692 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले को बड़ी सौगात देंगे\n\nबीजेपी युवा नेता पियूष राय ने कहा कि योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने माफिया राज को समाप्त कर विकास का नया दौर शुरू किया है\n\nउन्होंने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने और विकास के इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने की अपील की\n\nमोहम्मदाबाद और गंगा कटान प्रभावित इलाकों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कटान रोधी कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी\n\nक्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का भी मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण और शिलान्यास होगा, जिससे आवागमन और विकास को नई रफ्तार मिलेगी\n\nभांवरकोल की प्रसिद्ध पातालगंगा सब्जी मंडी को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास विकसित किया जाएगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी गई\n\nमगई नदी की बाढ़ और कटान की समस्या पर भी सरकार गंभीर है और इसके स्थायी समाधान के लिए उच्च स्तर पर लगातार बैठकें और कार्ययोजना तैयार की जा रही है\n\nपियूष राय ने दावा किया कि कभी माफिया के लिए चर्चित रहा मोहम्मदाबाद अब विकास और सुशासन की नई पहचान बनने जा रहा है\n\nमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीब डेढ़ घंटे का प्रस्तावित दौरा गाजीपुर की राजनीति और विकास दोनों दृष्टियों से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है\n\nगाजीपुर के मोहम्मदाबाद में 30 जुलाई को विकास का बड़ा अध्याय लिखे जाने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9 बजे कृषि मंडी परिसर पहुंचेंगे, जहां करीब 692 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बीजेपी युवा नेता पियूष राय ने इसे विकास का महाकुंभ बताते हुए क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने माफिया राज को खत्म किया है और अब मोहम्मदाबाद विकास की नई पहचान बनने जा रहा है। 30 जुलाई से सावन माह की शुरुआत के साथ ही गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन प्रस्तावित है। सुबह 9 बजे कृषि मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करीब 692 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।\n\nबीजेपी युवा नेता पियूष राय ने कहा कि योगी सरकार ने बीते पांच वर्षों में माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में विकास और गरीब कल्याण की योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं, जिसकी झलक मोहम्मदाबाद में देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि गंगा कटान से प्रभावित मोहम्मदाबाद क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कटान रोधी कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिनका लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों होगा। पियूष राय ने बताया कि भांवरकोल क्षेत्र की प्रसिद्ध पातालगंगा सब्जी मंडी के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही नई आधुनिक मंडी अस्तित्व में आएगी, जिससे किसानों और व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यहां की सब्जियां विदेशों तक निर्यात होती हैं। मगई नदी में आने वाली बाढ़ और कटान की समस्या पर भी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मुद्दे से पूरी तरह अवगत हैं। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है और प्रभावित जिलों के लिए स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के मोहम्मदाबाद दौरे पर पूछे गए सवाल के जवाब में पियूष राय ने कहा कि कभी माफियाओं के लिए चर्चित रहा मोहम्मदाबाद अब विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार की सख्त कार्रवाई से माफिया राज समाप्त हुआ है और अब विकास की मजबूत आधारशिला यहीं से रखी जाएगी।\n\nबाइट – पियूष राय (बीजेपी युवा नेता) व पुत्र विधायक स्व.कृष्णानंद राय0
0
Report
दिल्ली लक्ष्मी योजना: हर महिला को ₹2500 की पहली किस्त रक्षाबंधन पर जारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी और इसकी पहली किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर जारी करने की तैयारी है। इसके लिए 1 अगस्त से ऑनलाइन पोर्टल शुरू होगा, जिस पर आवेदन व सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद रक्षाबंधन से पहले पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी। वही आज Zee Media की टीम ने महिलाओं से दिल्ली सरकार से मिलने वाली ₹2500 की पहली किस्त को लेकर उनसे राय लिया गया। वहां पुष्पलता बताती हैं कि दिल्ली सरकार के द्वारा जो हम सभी महिलाओं को लक्ष्मी योजना के तहत ₹2500 की पहली किस्त रक्षाबंधन पर मिलेगा इसके लिए हम लोग बहुत खुश है हम महिलाएं वैसे भी कुछ काम करते नहीं है जो घरेलू है उनके लिए तो यह बहुत बड़ी रकम है अच्छा है अगर यह पहली किश्त हम लोगों को मिलता है तो. वहीं महिला संगीता बताती है कि वह एक घरेलू महिला है कहीं काम नहीं करती है अगर उन्हें दिल्ली सरकार के द्वारा हर महीने ₹2500 मिलता है तो उनका खर्चा पानी इससे चल जाएगा वह बहुत खुश है दिल्ली सरकार का उन्होंने धन्यवाद किया है. वही साधना बताती है कि देखिए दिल्ली सरकार ने जो यह पैसे देने की बात की है अगर मिल जाता है तो हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है क्योंकि मैं एक हाउसवाइफ हूं ऐसे में दिल्ली सरकार के द्वारा ₹2500 हर माह दिया जाएगा तो यह हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है. इस पेज से हम लोगों का अपना निजी खर्च चल जाएगा. वहीं पम्मी बताती है कि देखिए बहुत पहले चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा यह वादा किया गया था कि अगर उनकी सरकार दिल्ली में बनती है तो ₹2500 हर महीने दिए जाएंगे लेकिन इसके बावजूद हम लोगों को अब तक कोई पैसा नहीं दिया गया कई बार यह दावा किया गया कि अब आएगा लेकिन इस बार भी कहा गया है पहले पैसे आ जाएंगे तब मैं बताऊंगी की कैसा लग रहा है क्योंकि अभी तक सिर्फ वादा किया गया है पूरा नहीं किया गया है और अभी सिर्फ कहा गया है कि रक्षाबंधन पर आएंगे पहले आने दीजिए फिर बताएंगे. बाइट : पुष्पलता,संगीता,साधना पम्मी की (महिलाओं की)0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा जीरो टॉलरेंस के साथ अपराध रोकने की घोषणा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने पदभार ग्रहण किया लखनऊ के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मीडिया से औपचारिक बातचीत की उन्होंने साफ कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी, जबकि महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष फोकस रहेगा पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने कहा कि लखनऊ पुलिस आधुनिक तकनीक के साथ और अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगी उन्होंने कहा कि संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बाइट: तरुण गाबा, पुलिस कमिश्नर, लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए जाएंगे उन्होंने भरोसा दिलाया कि राजधानी में सुरक्षित और बेहतर पुलिसिंग के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण के विरोध में 31 जुलाई को जनाक्रोश रैली
New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर आंदोलन तेज हो गया है. नई टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त समिति ने मीडिया से बातचीत में बताया कि टिहरी की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए मेडिकल कॉलेज टिहरी क्षेत्र में निर्माण को लेकर सभी टिहरीवासी एकजुट हैं. मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद मेडिकल कॉलेज को अन्य स्थान पर शिफ्ट किए जाने के विरोध में 31 जुलाई को जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी और अगर मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.0
0
Report
हापुड - शिव भक्त की अनोखी कावड़ बनी चर्चा का विषय।
Hapur, Uttar Pradesh:यूपी के जनपद हापुड़ में हरिद्वार से जल लेकर शहर में अपनी यात्रा के दौरान आगे बढ़ रहे अलीगढ़ के गांव छज्जूपुर निवासी नरेंद्र अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। नरेंद्र हरिद्वार से 11 लीटर गंगाजल की कांवड़ और भगवान शिव की प्रतिमा को अपनी कार के ऊपर बैठाकर अपने दांतों से कार खींचते हुए गंगाजल लेकर गांव लौट रहे हैं। उनकी इस अनूठी शिवभक्ति को देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं और उनका जगह-जगह स्वागत कर उनके साथ रील बना रहे हैं। श्रद्धालु जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। उन्होंने अपने गांव छज्जूपुर से हरिद्वार पहुंचकर 10 जुलाई को हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर कावंड़ यात्रा प्रारंभ की। उनके साथ टोली में गांव के ही पांच शिवभक्तों समेत एक 10 वर्षीय छोटा शिवभक्त भी शामिल है। उनकी कार के आगे गर्मी में राहत पाने के लिए एक पंखा भी लगा है, जो गर्मी में उनको गाड़ी खींचते समय काफी राहत देता है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट आस्था, दृढ़ संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक है। हरिद्वार से शुरू हुई यह यात्रा लगभग एक माह में पूरी होगी। सावन माह के अंतिम सोमवार तक वह अपने गांव पहुंचकर प्राचीन महादेव मंदिर में गंगाजल से गांव भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।0
0
Report
Advertisement
फसल बीमा पोर्टल अभी नहीं खुला, किसानों की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दो दिन शेष, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुआ फसल बीमा का पोर्टल。 लाखों किसान असमंजस में, आखिर दो दिन में कैसे होगा फसल बीमा。 फिलहाल 31 जुलाई है बीमा की अंतिम तारीख, किसान ई मित्र और बैंकों में काट रहे हैं चक्कर。 किसानों ने फसल बीमा की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कराया अवगत。 फसल बीमा की तारीख नहीं बड़ी तो लाखों किसान रह सकतें हैं फसल बीमा के लाभ से वंचित。0
0
Report
हल्द्वानी में कूड़े के पहाड़ का अंत, आठ महीने में ट्रीटमेंट पूरा
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में सालों से कूड़े के पहाड़ की समस्या अब खत्म होने की उम्मीद जगी है...नगर निगम ने शहर के ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा पुराने कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से ट्रीटमेंट का काम तेज कर दिया है...खास बात ये है कि कूड़े के ट्रीटमेंट से सिर्फ कूड़े का पहाड़ ही कम नहीं हो रहा...बल्कि इससे निकल रही खाद किसानों और बागवानों के काम आ रही है...तो वहीं लैंडफिल के लिए मिट्टी और प्लास्टिक भी रिसाइक्लिंग के लिए_used मिल रहा है...नगर निगम का दावा है कि आने वाले आठ महीने में सालों से जमा कूड़े का ट्रीटमेंट पूरा कर लिया जाएगा...एक खास रिपोर्ट... कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में कूड़े के पहाड़ को खत्म करने की कवायद अब जमीन पर दिखाई देने लगी है...शहर के ट्रंचिंग ग्राउंड में सालों से जमा कूड़े का आधुनिक मशीनों के जरिए वैज्ञानिक तरीके से ट्रीटमेंट किया जा रहा है...दरअसल, गौला नदी के तेज बहाव में एक साल पहले क्षतिग्रस्त हुई सड़क को दोबारा तैयार करने में भी इसी ट्रीट किए गए कूड़े से निकली सामग्री का इस्तेमाल किया गया है...कूड़े के ट्रीटमेंट के दौरान जैविक कचरे से तैयार हो रही खाद किसानों और बागवानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है...वहीं लैंडफिल के लिए मिट्टी और प्लास्टिक को अलग कर रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जा रहा है...यानी जिस कूड़े को अब तक शहर के लिए बड़ी समस्या माना जाता था...उसी कूड़े को अब संसाधन में बदलने की कोशिश की जा रही है... पारितोष वर्मा, नगर आयुक्त, हल्द्वानी...नगर निगम के इस अभियान से ट्रंचिंग ग्राउंड में सालों से जमा कूड़े के पहाड़ को तेजी से कम करने की उम्मीद है...मेयर गजराज सिंह बिष्ट का दावा है कि अगले आठ महीने में पुराने से पुराने कूड़े का ट्रीटमेंट पूरा कर लिया जाएगा...इसके बाद रोजाना शहर से निकलने वाले नए कूड़े का भी हाथों-हाथ ट्रीटमेंट किया जाएगा...यानी आने वाले समय में हल्द्वानी में कूड़े के नए पहाड़ बनने की समस्या पर भी लगाम लग सकेगी...हल्द्वानी के इस ट्रंचिंग ग्राउंड में सिर्फ शहर का ही नहीं...बल्कि आसपास के नगर निकायों से भी रोजाना करीब 230 मीट्रिक टन कूड़ा पहुंचता है...सालों से जमा इस कूड़े का निस्तारण नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था...अब इस चुनौती से निपटने के लिए नगर निगम ने पीपीपी मोड पर कूड़ा ट्रीटमेंट का अनुबंध किया है...जिसके तहत रोजाना करीब एक हजार मीट्रिक टन कूड़े के ट्रीटमेंट की क्षमता विकसित की गई है, यानी रोजाना पहुंचने वाले कूड़े से कई गुना ज्यादा ट्रीटमेंट की क्षमता, नगर निगम को उम्मीद है कि इसी रफ्तार से काम जारी रहा तो आने वाले महीनों में हल्द्वानी के कूड़े के पहाड़ का आकार काफी हद तक कम हो जाएगा...और शहर को मिलेगी सालों पुरानी कूड़े की समस्या से बड़ी राहत...0
0
Report
कुलगाम में जनता दरबार: डिप्टी कमिश्नर शाहज़ाद आलम की अध्यक्षता में शिकायतें सुनीं
Kulgam, ضلع انتظامیہ کولگام کی جانب سے کمیونٹی ہال دمحال ہانجی پورہ میں عوامی دربار کا انعقاد کیا گیا، جس کی صدارت ڈپٹی کمشنر کولگام شہزاد عالم نے کی۔ اس موقع پر دمحال کے مختلف علاقوں سے آئے ہوئے لوگوں نے اپنے مسائل اور مطالبات انتظامیہ کے سامنے پیش کیے۔ ڈپٹی کمشنر نے عوام کے مسائل کو بغور سنا اور متعلقہ افسران کو ہدایت دی کہ عوامی شکایات کا بروقت ازالہ یقینی بنایا جائے تاکہ لوگوں کو بہتر سہولیات فراہم کی جا سکیں۔ اس موقع پر میڈیا سے بات کرتے ہوئے ڈپٹی کمشنر شہزاد عالم نے کہا کہ ضلع انتظامیہ ہر قسم کی موسمی تبدیلی اور کسی بھی ہنگامی صورتحال سے نمٹنے کے لیے پوری طرح تیار ہے۔ انہوں نے عوام سے اپیل کی کہ خراب موسم کے دوران سرکاری ہدایات پر عمل کریں اور انتظامیہ کے ساتھ تعاون کریں۔0
0
Report
Advertisement
महिला से अश्लील हरकतें करना पड़ा भारी पब्लिक ने सिखाया सबक
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर:- यूपी के जनपद अमरोहा में चाय की दूकान पर पति-पत्नी के साथ तीन मनचलों को बदसलूकी करना भारी पड़ गया हद तो तब हो गई जब महिला से अश्लील इशारे करते हुए मनचलों मोबाइल नम्बर मांगने की कोशिश की जिसके बाद मामला गरमाया गया और देखते-ही-देखते मारपीट में बदला गया। Vo:- आपको बतादें पूरा मामला अमरोहा के धनौरा रोड़ स्थित तेजवन चौराहे का जहां एक दूकान पर पति-पत्नी चाय पी रहे थे,पति चाय के पैसे देने दूकान के अंदर चला जाता है इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक महिला के पास पहुंचते हैं और अश्लील हरकतें करने लगते हैं महिला का आरोप है मनचलों ने महिला का मोबाइल नंबर मांगा तो महिला विरोध किया तभी उसके पति बाहर आ गये जिस पर कहा सुनी होने लगी इसमें तीनों युवकों ने उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी वही शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा गए और तीनों मनचलों की पकड़ कर धुनाई कर दी जिसके बाद तीनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी गयी है।0
0
Report
केशोपुर मंडी में भीषण जलभराव, बारिश के बाद पानी तालाब बना
Delhi, Delhi:दिल्ली के केशोपुर मंडी में भरा लबालब बरसात का पानी. कल की बरसात के बाद से केशोपुर मंडी बना तालाब. पानी भरा होने से हो सकता है बड़ा हादसा. बरसात रुके 24 घंटे हो गये लेकिन पानी लबालब. दिल्ली में मंगलवार को हुई जबरदस्त बरसात की वजह से दिल्ली के अधिकतर इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन वेस्ट दिल्ली की सबसे बड़ी सब्जी मंडी केशोपुर में बुधवार को भी बारिश का पानी नहीं निकलने से मंडी में काम करने वाले लोगों के साथ-साथ आने वाले किसान और व्यापारी सहित आम लोग परेशान होते दिखे। बरसात रुके 24 घंटे से अधिक का वक्त बीत गया लेकिन केशोपुर मंडी के हालात आप देख सकते हैं। मंडी के बड़े हिस्से में खासतौर पर जहां लोग आकर अपना 2 व्हीलर और 4 व्हीलर पार्क करते हैं वहाँ से लेकर काफी दूर तक के हिस्से में काफी पानी अब भी जमा हुआ है। इस पानी में सीवर का पानी भी मिल गया। जिससे ये गंदा और बदबूदार हो गया। लेकिन लोग इसी पानी से होकर आने जाने को मजबूर हैं लोगों का कहना है कि इस तरह के हालात कभी नहीं हुए लेकिन अब ये हालात है कि बारिश रुके 24 घंटे हो गये लेकिन अब तक पानी निकालने को लेकर कोई विशेष प्रयास होता नहीं दिख रहा। जिससे लोग काफी परेशान हैं।0
0
Report
गुरु पूर्णिमा पर शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, रामप्रसाद महाराज के आशीर्वाद
Jodhpur, Rajasthan:एंकर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज शहर के मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के बड़ा रामद्वारा, सूरसागर स्थित रामप्रसाद महाराज के आश्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने गुरु के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचे। सुबह से ही आश्रम में भक्तों का तांता लगा रहा और श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर सुख-समृद्धि तथा मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर रामप्रसाद महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का अत्यंत पावन पर्व है। यह दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर होता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और जीवन में ज्ञान, सद्बुद्धि तथा सकारात्मक मार्गदर्शन की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का कार्य भी करते हैं। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकता है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आश्रम पहुंचना गुरु-शिष्य परंपरा में लोगों की अटूट आस्था का प्रतीक है। आश्रम में दिनभर दर्शन, पूजन और आशीर्वाद का क्रम जारी रहा।0
0
Report
Advertisement
