पन्ना जिले में बारिश के कारण होमगार्ड कार्यालय में पानी भरा, दस्तावेज भीगे
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले के होमगार्ड कार्यालय में बारिश का पानी भर गया जिससे आवश्यक दस्तावेज भीग गए हैं। पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण बाढ़ बचाव कार्यालय भी आपदा की चपेट में आ गया है। एनडीआरएफ और होमगार्ड कार्यालय में पानी भरने से कार्यालय के कर्मचारी भी वहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बाढ़ से आम लोगों को बचाने वाले इस कार्यालय के लिए स्थिति काफी गंभीर हो गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
